
सरकार तुष्टिकरण की नीति को छोड़े। जबतक भाजपा सरकार में रही तबतक पूरे प्रदेश में एक भी सांप्रदायिक दंगे नही हुई। लेकिन सरकार से हटते हीं आज बिहार जल रहा है। उक्त बातें भाजपा के प्रदेश महामंत्री सह विधायक संजीव चौरसिया ने शनिवार को चाकंद थाना क्षेत्र के ढकाइन गांव में लोगों से मुलाकात के बाद कही। रामनवमी जुलूस के दौरान चाकंद थाना क्षेत्र के ढकाईन कमालपुर और नवीनगर डब्बो गांव के बीच हुए सांप्रदायिक झड़प हो गई थी। इस दौरान हुई पथराव में पुलिस सहित दोनों पक्ष के कई लोग जख्मी हो गए थे। घटना के बाद तत्वरित कार्रवाई करते हुए स्थानीय पुलिस दोनों पक्ष से बारह लोगों को गिरफ्तार किया था।
घटना के बाद हुई पुलिसिया कार्रवाई के बाद पीड़ित परिवार से मिलने भाजपा के एक प्रतिनिधि मंडल ढकाइन और कमालपुर गांव पहुंचा। जिसमें पार्टी के प्रदेश महासचिव संजीव चौरसिया के अलावे, गया नगर विधायक डा प्रेम कुमार और वजीरगंज विधायक वीरेंद्र सिंह। जहां पहुंचकर नेताओं ने दोनों गांव के लोगों से मुलाकात की। जहां लोगों ने बताया कि रामनवमी के अगले दिन चाकंद थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से रामनवमी की जुलूस निकाली गई थी। उसी दौरान ढकाईन और कमालपुर गांव के लोग भी जुलूस लेकर निकले। ज्यों हीं जुलूस डब्बो गांव के समीप पहुंची डब्बो गांव के कुछ लोगों ने जुलूस का रास्ता रोक लिया। रास्ता रोके जाने को लेकर दोनों पक्ष के लोगों में तू तू मैं मैं और धक्कामुक्की होने लगी। तभी एक पक्ष के लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। जिससे पुलिस के कई जवान और अधिकारी के अलावे ढकाईन और कमलापुर गांव के कई लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के दो दिन बाद पुलिस ने दोनों गांव में कई निर्दोष लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

लोगों से किए मुलाकात और वस्तुस्थिति की जानकारी लेने के उपरांत मीडिया को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश महामंत्री सह विधायक संजीव चौरसिया ने कहा कि बिहार में जबतक सरकार में भाजपा रही एक भी सांप्रदायिक दंगे नही हुए। सरकार से निकलते हीं आज पूरा बिहार जलने लगा है। वहीं नगर विधायक डा प्रेम कुमार ने कहा कि आज जो स्थिति बिहार में बन रही है। नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए। घटना पर उपस्थित सभी नेताओं ने गहरा खेद प्रकट करते हुए कहा कि जिस तरह से एक पक्ष के लोगों द्वारा धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाते हुए बेवजह आक्रोश का महौल बनाया गया और पुलिस द्वारा निर्दोष लोगों के साथ बर्बरता दिखाई गई वो निंदनीय है। नेताओं ने घटना की जांच उच्च अधिकारी के नेतृत्व में एनआईए की टीम से कराई जाय। मौके पर भाजपा नेता सह अधिवक्ता मुकेश कुमार, कांशी यादव, सुबोध कुमार, राजेश कुमार, शशि भूषण सिंह आदि लोग मौजूद थे।
रिपोर्ट – अजीत कुमार ,बेलागंज