होली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार, अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए लिया गया निर्णय

Deobarat Mandal

देवब्रत मंडल

image editor output image 1308002834 17587272468062396952973142037971 होली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार, अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए लिया गया निर्णय

पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया है कि होली के उपरांत यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए उनकी सुविधा के मद्देनजर प्रमुख स्टेशनों से देश के विभिन्न शहरों के लिए चलायी जा रही होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन अवधि में विस्तार किया है। इन ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है:

ट्रेनों की सूची

  1. गाड़ी संख्या 03293 पटना-नई दिल्ली स्पेशल – 16.03.2026 से 30.03.2026 तक प्रतिदिन
  2. गाड़ी संख्या 03294 नई दिल्ली-पटना स्पेशल – 17.03.2026 से 31.03.2026 तक प्रतिदिन
  3. गाड़ी संख्या 03257 दानापुर-आनंद विहार स्पेशल – 15.03.2026 से 29.03.2026 तक प्रत्येक रविवार को
  4. गाड़ी संख्या 03258 आनंद विहार-दानापुर स्पेशल – 16.03.2026 से 30.03.2026 तक प्रत्येक सोमवार को
  5. गाड़ी संख्या 03697 शेखपुरा-आनंद विहार स्पेशल -16.03.2026 से 30.03.2026 तक सोम, मंगल, शुक्र एवं शनिवार को
  6. गाड़ी संख्या 03698 आनंद विहार-शेखपुरा स्पेशल – 17.03.2026 से 31.03.2026 तक मंगल, बुध, शनि एवं रविवार को

और भी ट्रेनें

  1. गाड़ी संख्या 02397 शेखपुरा-आनंद विहार स्पेशल – 22.03.2026 एवं 29.03.2026 (रविवार) को
  2. गाड़ी संख्या 02398 आनंद विहार-शेखपुरा स्पेशल – 23.03.2026 एवं 30.03.2026 (सोमवार) को
  3. गाड़ी संख्या 01143 लोकमान्य तिलक-दानापुर स्पेशल – 10.03.2026 से 31.03.2026 तक प्रतिदिन
  4. गाड़ी संख्या 01144 दानापुर-लोकमान्य तिलक स्पेशल – 11.03.2026 से 01.04.2026 तक प्रतिदिन

और भी जानकारी

यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी यात्रा के दौरान रेलवे के नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा करें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *