देवब्रत मंडल

गया में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार और भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर की एआई तकनीक से बनाई गई आपत्तिजनक तस्वीर वायरल करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक फतेहपुर थाना के शब्दो गांव निवासी विकास कुमार यादव है, जिसने एआई टूल्स की मदद से निशांत कुमार और मैथिली ठाकुर की तस्वीरों को आपत्तिजनक रूप से संपादित किया और उन्हें फेसबुक पर पोस्ट कर दिया। पुलिस ने तकनीकी सेल की मदद से आरोपी की पहचान की और मात्र 24 घंटे के भीतर उसे गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की। आरोपी ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी, लेकिन पुलिस ने इसे गंभीर अपराध मानते हुए कार्रवाई की।
