गया जंक्शन पर एक अखबार के ब्यूरो चीफ हुए जेबकतरे का शिकार, सीढ़ियों से उतरते वक्त उड़ा लिया पर्स

Deobarat Mandal

देवब्रत मंडल

image editor output image1098351313 17737246798507719376411681244718 गया जंक्शन पर एक अखबार के ब्यूरो चीफ हुए जेबकतरे का शिकार, सीढ़ियों से उतरते वक्त उड़ा लिया पर्स
ब्यूरो चीफ आकाश प्रियदर्शी

गया जंक्शन पर मंगलवार को एक अखबार के ब्यूरो चीफ अपराधियों के शिकार हो गए। जिन्हें पटना आवश्यक कार्य से जाना था, इसलिए वे गया-पटना मेमू पैसेंजर ट्रेन में सवार हो गए और अपने साथ हुई इस घटना को magadhlive के इस ब्यूरो चीफ के साथ साझा करते हुए उचित सलाह मांगी।
घटना गया जंक्शन के प्लेटफॉर्म पर सीढ़ियों से उतरते समय हुई। एक दैनिक समाचार पत्र के ब्यूरो चीफ आकाश प्रियदर्शी ने बताया कि वे पटना आवश्यक कार्य से जा रहे थे। वे गया जंक्शन से सुबह 9 बजे खुलने वाली ट्रेन 63246 गया-पटना मेमू को पकड़ने के लिए फुट ओवर ब्रिज से होते हुए प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर जा रहे थे। जब सीढ़ियों पर से उतर रहे थे तो भीड़ का फायदा उठाकर अज्ञात अपराधकर्मी ने उनके जिंस पैंट के पिछले पॉकेट से उनका पर्स उड़ा लिया। जिसकी जानकारी उन्हें कुछ देर बाद हुई। श्री प्रियदर्शी ने बताया कि जब उन्होंने जेब में हाथ डाला तो उनका पर्स गायब था। उन्होंने बताया कि पर्स में नकद रुपए, पहचान पत्र एवं अन्य कुछ जरूरी कागजात थे। तब तक ट्रेन भी खुल चुकी थी।
उन्होंने magadhlive को पूरी घटना के बारे में बताते हुए उचित सलाह/सुझाव चाहा। उन्हें बताया गया कि आप पटना जंक्शन पर राजकीय रेल थाना में भी अपनी लिखित शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
गया जंक्शन पर आए दिन जेबकतरों द्वारा इस तरह के वारदातों को अंजाम देते हैं लेकिन आरपीएफ और जीआरपी का दावा है कि यात्रियों की सुरक्षा में वे हर जगह तैनात हैं। पिछले कुछ दिनों में इस प्रकार की कई घटनाएं सामने आई है। श्री प्रियदर्शी ने रेल एसपी एवं सीनियर कमांडेंट से गया जंक्शन पर सुरक्षा व्यवस्था में गुणात्मक सुधार की मांग करते हुए अपराधियों को चिन्हित कर अग्रेतर कार्रवाई की मांग की है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *