मगध विकास भारती का किया गया पुनर्गठन, निवर्तमान मंत्री चल रहे हैं अस्वस्थ

Deobarat Mandal

देवब्रत मंडल

image editor output image1283768813 1773841036344419461593718589926 मगध विकास भारती का किया गया पुनर्गठन, निवर्तमान मंत्री चल रहे हैं अस्वस्थ
अस्वस्थ निवर्तमान मंत्री(बीच में कुर्सी पर) एवं पुनर्गठित समिति के पदधारक

गया जिले के बाराचट्टी में मगध विकास भारती शोभ के संयोजन कार्यालय में बुधवार को कार्यकारिणी समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता अनिल कुमार ने की। बैठक में संस्था के मंत्री शिवनंदन प्रसाद यादव के अस्वस्थ होने के कारण पद का पुनर्गठन किया गया।

पुनर्गठन के बाद समिति का प्रारूप

  • सहायक मंत्री सुरेंद्र कुमार को मंत्री बनाया गया।
  • सदस्य प्रतिमा कुमारी को सहायक मंत्री बनाया गया।
  • श्री शिवनंदन प्रसाद यादव को सदस्य बनाया गया।

बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने नए पद धारकों को हार्दिक अभिनंदन और शुभकामनाएं दी। बैठक में अध्यक्ष अनिल कुमार, सदस्य शिवनंदन प्रसाद यादव, सुनीता देवी, कोषाध्यक्ष और सदस्यों में अहसन मजहरी, डॉ. विनोद कुमार मंडल, बाल गोविंद प्रसाद, विनय कुमार, महेश प्रसाद, रंजीत प्रसाद आदि उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *