देवब्रत मंडल

अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर गया जिला सहित बिहार के सभी जिलों में नियमित अमीनों द्वारा 20 मार्च को काला बिल्ला लगाकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्य को प्रभावित किए बिना अमीनों ने सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने का प्रयास किया। गया में उस दिन विरोध हुआ। जिस दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गया में समृद्धि यात्रा के क्रम में आए हुए थे म
प्रदर्शन के दौरान नियमित अमीन ब्रजमोहन कुमार, अक्षय कुमार, आनंद कुमार, विपिन कुमार एवं शालिनी कुमारी ने संयुक्त रूप से बताया कि पूर्व में अमीन संवर्ग नियमावली 2025 के तहत ग्रेड-1 अमीन एवं प्रधान अमीन के पद पर पदोन्नति की व्यवस्था किए जाने की बात कही गई थी, लेकिन अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
अमीनों ने अपनी प्रमुख मांगों में कार्यों के अनुरूप वेतनमान लेवल -6, समयबद्ध पदोन्नति, गृह जिला अथवा नजदीकी जिले में पदस्थापन तथा अन्य लंबित सेवा-संबंधी मांगों को शामिल किया है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो वे आगे और व्यापक आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
हालांकि, फिलहाल सभी जिलों में विरोध पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा। अमीन संघ के पदाधिकारियों ने 23 मार्च को पटना सहित सभी जिला मुख्यालयों पर महाधरना देने का ऐलान किया है।
