देवब्रत मंडल

45 दिनों के मेगा ब्लॉक लिए जाने के बाद गया जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 2/3 पर उन्नयन कार्य किया जा रहा है। 21 मार्च तक मेगा ब्लॉक लिया गया है। इसके तहत प्लेटफॉर्म नम्बर 2/3 की पटरियों को भी बदलने का कार्य संपन्न करा लिया गया है। इसके बाद 20 मार्च को स्टेशन अधीक्षक बिनोद कुमार के नेतृत्व में परिचालन विभाग की एक टीम ने एमटी रेक का परिचालन ट्रायल के लिए किया गया। 21 मार्च को फिर एक बार और ट्रायल किया जाएगा। ट्रायल सफल रहा तो 22 मार्च से इन दोनों प्लेटफॉर्म पर ट्रेनें चलाई जाएगी।
रेलवे के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पिछले दिनों गया जंक्शन का निरीक्षण करने आए बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने इसकी समीक्षा की थी। समीक्षा बैठक के दौरान संबंधित निर्माण विभाग के सहायक मंडल अभियंता ने आश्वासन दिया था कि कार्य समय पर पूरा करा लिया जाएगा। इसके बाद शुक्रवार को ट्रायल ट्रेन का परिचालन कराया गया। उम्मीद जताई गई है कि 22 मार्च से सभी ट्रेनों का परिचालन सामान्य रूप से शुरू हो जाएगा।
