देवब्रत मंडल

गया जंक्शन रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) की टीम ने एक कथित टिकट दलाल को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान अमर कुमार (24 वर्ष) के रूप में की गई है, जो गया जिले के गुरारू थाना क्षेत्र के कैलाशपुर टोला, बहाबलपुर स्टेशन रोड का निवासी है। जो वर्तमान में बैरागी जनता कॉलोनी में राजेश कुमार के मकान में किराए रह रहा था। जिस मकान में आरोपी रह रहा है, वह मकान बिक्री पर चढ़ा हुआ है। आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि बिक्री पर है और इसका एग्रीमेंट जिस व्यक्ति ने ले रखा है, वो एक टूर एवं ट्रेवल एजेंसी का काम करते हैं। जिसका कार्यालय स्टेशन के आसपास ही है। इस गिरोह के कई और सदस्य हैं जो गया जिले के आसपास विभिन्न क्षेत्रों में रहते हैं और गया जंक्शन के अलावा आसपास के स्टेशनों के रिज़र्वेशन टिकट काउंटर से टिकट लेकर उंची कीमत पर बेचने का काम करता है।
गिरफ्तारी के मुख्य बिंदु:
- अमर कुमार को 19 मार्च 2026 को गया जंक्शन रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर पर हल्ला गुल्ला करने के दौरान उप निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद और उनकी टीम ने पकड़ा।
- उसके पास से एक बक्सर से पूणे का तत्काल टिकट बरामद किया गया, जो गया जंक्शन से कटाया गया था।
- उसके मोबाइल फोन से कुल 11 अदद काउंटर टिकट की प्रति और 14 अदद व्यक्तिगत यूजर से बनाये गये इंटिकट की प्रति प्राप्त हुई।
- उसने बताया कि वह गया जंक्शन, रफींगंज, गुरारू स्टेशन से काउंटर टिकट कटवाता है और टिकट मूल्य से 1000 रुपये अधिक लेकर यात्री को देता है।
बरामद सामान:
- कुल 26 अदद टिकट (03 अदद फ्यूचर काउंटर टिकट मूल्य 8600 रुपये एवं 23 अदद पास्ट टिकट मूल्य 24965 रुपये)
- मोबाइल फोन
- बाइक
कानूनी कार्रवाई:
- कांड संख्या 1038/2026 दिनांक 19.03.2026 अन्तर्गत धारा 143, 145, 146 रेल अधिनियम पंजीकृत किया गया।
- मामले की जांच उप निरीक्षक मोनिका कुमारी रेसुब पोस्ट गया द्वारा की जा रही है।
