गया में तीन पहिया वाहन से 166 बोतल विदेशी शराब जब्त, बोधगया का दो तस्कर गिरफ्तार

Deobarat Mandal

देवब्रत मंडल

image editor output image306042090 1778061627798238818831734345401 गया में तीन पहिया वाहन से 166 बोतल विदेशी शराब जब्त, बोधगया का दो तस्कर गिरफ्तार
जब्त शराब व गिरफ्तार आरोपी

बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है। राज्य के विभिन्न हिस्सों से लगातार शराब बरामदगी की खबरें सामने आ रही हैं और गया जिला भी इससे अछूता नहीं है। पुलिस एवं मद्य निषेध विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाए जाने के बावजूद तस्कर सक्रिय बने हुए हैं।
ताजा मामला गया जिले के शेरघाटी थाना क्षेत्र का है, जहां उत्पाद विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से ले जाई जा रही विदेशी शराब की एक बड़ी खेप बरामद की है। यह शराब तीन पहिया (ऑटो) वाहन के जरिए परिवहन की जा रही थी।
उत्पाद थाना शेरघाटी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, धनावाल–मंझार गांव के पास छापेमारी कर कुल 79.250 लीटर (166 बोतल) अवैध विदेशी शराब जब्त की गई। इस कार्रवाई के दौरान दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रामपुर, थाना बोधगया निवासी छोटू कुमार (21 वर्ष) और राजा कुमार (22 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों से पूछताछ के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
गया के सहायक आयुक्त उत्पाद प्रियरंजन ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ विभाग का अभियान लगातार जारी रहेगा और तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में शराब तस्करी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस कार्रवाई में निरीक्षक स्तर के अधिकारियों सहित छापेमार दल के अन्य सदस्य भी शामिल थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *