गया में शराब तस्करी का बड़ा खुलासा: कार से 476 बोतल विदेशी शराब और बीयर बरामद, मुफस्सिल थाना क्षेत्र का दो तस्कर गिरफ्तार

Deobarat Mandal

देवब्रत मंडल

image editor output image640649550 17783331832175141467083684858157 गया में शराब तस्करी का बड़ा खुलासा: कार से 476 बोतल विदेशी शराब और बीयर बरामद, मुफस्सिल थाना क्षेत्र का दो तस्कर गिरफ्तार


बाराचट्टी में उत्पाद विभाग की कार्रवाई, झारखंड नंबर की कार जब्त
गया जिले में शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्पाद विभाग को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बाराचट्टी थाना क्षेत्र के भलुआचट्टी इलाके में छापेमारी कर एक एस-प्रेसो कार से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब एवं बीयर बरामद की गई है। कार्रवाई के दौरान दो लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी जब्त कर लिया गया।

गुप्त सूचना पर टीम ने की कार्रवाई

सहायक आयुक्त मद्य निषेध, गया प्रिय रंजन के अनुसार, झारखंड नंबर की एस-प्रेसो कार (JH-02BH-1744) के जरिए बिहार में अवैध शराब की खेप लाई जा रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने भलुआचट्टी में वाहन को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से कुल 157.560 लीटर अवैध विदेशी शराब एवं बीयर बरामद हुई, जिसमें कुल 476 बोतलें शामिल हैं।

मुफस्सिल थाना क्षेत्र का कुंदन व चालक राहुल गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कमालपुर निवासी राहुल कुमार (21 वर्ष) और बाराडीह निवासी कुन्दन कुमार के रूप में हुई है। राहुल कुमार वाहन चला रहा था। उत्पाद विभाग ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

झारखंड से लाई जा रही थी खेप

उत्पाद विभाग के अधिकारी श्री रंजन ने बताया कि पूरे मामले में अनुसंधान जारी है और जांच पूरी होने के बाद आरोप पत्र समर्पित किया जाएगा। आशंका जताई जा रही है कि शराब की यह खेप झारखंड से बिहार लाई जा रही थी। इस छापेमारी अभियान में उत्पाद विभाग के कई अधिकारियों एवं जवानों ने भाग लिया, जिनमें अवर निरीक्षक स्तर के पदाधिकारी और सैप बल के जवान शामिल थे।

बिहार में शराबबंदी के बावजूद नहीं थम रही तस्करी

बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के बावजूद पड़ोसी राज्यों से शराब की तस्करी लगातार जारी है। गया जिला झारखंड सीमा से सटा होने के कारण तस्करों के लिए आसान रूट बना हुआ है। हालांकि उत्पाद विभाग और पुलिस लगातार कार्रवाई कर तस्करों के नेटवर्क पर शिकंजा कसने में जुटी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *