गया में 2760 बोतल विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, पिकअप वाहन जब्त

Deobarat Mandal

देवब्रत मंडल

image editor output image 119380429 17808308261628650124724038422724 गया में 2760 बोतल विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, पिकअप वाहन जब्त


गया। बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद गया जिले में शराब तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इस पर अंकुश लगाने के लिए जिला पुलिस और उत्पाद विभाग लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। इसी क्रम में उत्पाद विभाग की टीम ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल करते हुए भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की है तथा एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
जिला सहायक आयुक्त उत्पाद प्रियरंजन कुमार ने बताया कि आमस थाना क्षेत्र के राज विगहा के समीप छापेमारी के दौरान पिकअप वाहन (संख्या- JH-10BB-6823) से अवैध विदेशी शराब की खेप पकड़ी गई। कार्रवाई के दौरान वाहन में सवार एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान भोजपुर जिले के चारपोखरी थाना क्षेत्र अंतर्गत कुहैला गांव निवासी 23 वर्षीय विकास कुमार, पिता जय कुमार सिंह के रूप में हुई है।
उत्पाद विभाग के अनुसार पिकअप वाहन से कुल 1076.400 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई, जिसमें 2760 बोतलें शामिल हैं। बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है तथा वाहन को भी कब्जे में ले लिया गया है।
सहायक आयुक्त ने बताया कि मामले में अनुसंधान जारी है और जांच पूरी होने के बाद आरोप पत्र न्यायालय में समर्पित किया जाएगा। छापेमारी अभियान में उत्पाद विभाग के कई अधिकारियों एवं सैप बल के जवान शामिल थे।
उल्लेखनीय है कि हाल के दिनों में गया जिले में शराब तस्करों के खिलाफ उत्पाद विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है, जिससे तस्करी के नेटवर्क पर नकेल कसने का प्रयास किया जा रहा

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *