पितृपक्ष मेला को गया जंक्शन पर उच्चस्तरीय बैठक, विधि व्यवस्था एवं सुविधाओं पर चर्चा

Deobarat Mandal

देवब्रत मंडल

image editor output image2036563890 17855076736818893071799124197697 पितृपक्ष मेला को गया जंक्शन पर उच्चस्तरीय बैठक, विधि व्यवस्था एवं सुविधाओं पर चर्चा

शुक्रवार को पितृपक्ष मेला-2026 की तैयारियों के मद्देनज़र बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, शशांक शुभंकर जिला पदाधिकारी, गया एवं सुशील कुमार वरीय पुलिस अधीक्षक, गया द्वारा गया जंक्शन (रेलवे स्टेशन) का संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पितृपक्ष मेला के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, विधि-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, यात्री सुविधाओं एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया गया। इस दौरान संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि पितृपक्ष मेला प्रारंभ होने से पूर्व गया रेलवे स्टेशन एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में विधि-व्यवस्था सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को शीघ्र पूर्ण कर सुचारु रूप से सुनिश्चित किया जाए, ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *