पटना और रांची के मध्य वंदे भारत ट्रेन का ठहराव जहानाबाद में नहीं होगा, पटना के बाद सीधे गया रुकेगी, यहां से खुलने के बाद कोडरमा ठहरेगी

Deepak Kumar
2 Min Read

वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

IMG 20230624 WA0058 पटना और रांची के मध्य वंदे भारत ट्रेन का ठहराव जहानाबाद में नहीं होगा, पटना के बाद सीधे गया रुकेगी, यहां से खुलने के बाद कोडरमा ठहरेगी

यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर पटना और रांची के मध्य अत्याधुनिक एवं विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन का परिचालन प्रारंभ किया जा रहा है। पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि दिनांक 27.06.2023 को रांची से पटना के लिए वंदे भारत ट्रेन का परिचालन उद्घाटन स्पेशल ट्रेन 02439 के रूप में किया जायेगा तथा दिनांक 28.06.2023 से गाडी सं. 22349/22350 पटना-रांची-पटना वंदे भारत ट्रेन का नियमित परिचालन किया जायेगा। यह ट्रेन पटना और रांची से मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छः दिन परिचालित की जायेगी ।

इन्होंने बताया कि दिनांक 27.06.2023 को गाड़ी सं. 02439 रांची-पटना वंदे भारत उद्घाटन स्पेशल (Inaugural Special) रांची से 10.30 बजे खुलकर 10़.50 बजे मेसरा, 11.45 बजे बरकाकाना, 12.20 बजे चरही, 12.45 बजे हजारीबाग टाउन, 13.20 बजे बरही, 14.08 बजे कोडरमा, 14.50 बजे पहाड़पुर, 15.40 बजे गया, 16.23 बजे जहानाबाद रूकते हुए 17.25 बजे पटना जं. पहुंचेगी। दिनांक 28.06.2023 से गाड़ी सं. 22349 पटना-रांची वंदे भारत ट्रेन पटना जं. से 07.00 बजे खुलकर 08.25 बजे गया, 09.35 बजे कोडरमा, 10.33 बजे हजारीबाग, 11.35 बजे बरकाकाना, 12.20 बजे मेसरा रूकते हुए 13.00 बजे रांची पहुंचेगी। वहीं वापसी में दिनांक 28.06.2023 से गाड़ी सं. 22350 रांची-पटना वंदे भारत ट्रेन रांची से 16.15 बजे खुलकर 16.35 बजे मेसरा, 17.30 बजे बरकाकाना, 18.30 बजे हजारीबाग, 19.30 बजे कोडरमा, 20.45 बजे गया रूकते हुए 22.05 बजे पटना जं. पहुंचेगी। देखा जाए तो केवल उद्घाटन के दिन जहानाबाद स्टेशन पर ठहराव दिया गया है। वाणिज्यिक ठहराव नियमित रूप से परिचालन के दिन से नहीं दिया गया है।

Share This Article
Follow:
Deepak Kumar – A dedicated journalist committed to truthful, unbiased, and impactful reporting. I am the Founder and Director of Magadh Live news website, where every piece of news is presented with accuracy and integrity. Our mission is to amplify the voice of the people and highlight crucial issues in society. "True Journalism, Unbiased News" – This is our core principle!
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *