बिहार दिवस के अवसर पर गांधी मैदान परिसर में शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित विज्ञान एवं गणित मंच से गणितीय ओलंपियाड कक्षा 6 से 12 का आयोजन का आयोजन किया गया। इस गणितीय ओलंपियाड एवं पॉपुलर लेक्चर का आयोजन इंडियन मैथमेटिक्स एंड साइंस एसोसिएशन के माध्यम से किया गया छात्रों के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट किया गया। प्रत्येक जिले से चयनित छात्र प्रतियोगिता परीक्षा में सम्मिलित हुए। पॉपुलर लेक्चर आयोजन किया गया। लेक्चर के अंतर्गत प्रोफेसर शब्द शरण खरे, अध्यक्ष इंडियन मैथमेटिकल सोसायटी के द्वारा व्याख्यान दिया गया। इस व्याख्यान में अद्भुत संख्याएं के संदर्भ में अवगत कराया गया l कुछ अद्भुत संख्या और जादुई संख्याएं को विस्तृत रूप से वर्णन नंबर 1729 नंबर 1089 , 153, 6174, नंबर 9 की खूबसूरती मैक्सिमम टिप्स आदि के संदर्भ में अवगत कराया। प्रोफेसर अखिलेश्वरी नाथ मॉलेक्युलर डायग्नोस्टिक्स कैंसर मेजर एवं सेफ्टी के संदर्भ में अपने व्याख्यान दिया। इस कार्यक्रम का संचालन संयोजक डॉ विजय कुमार सचिव इंडियन मैथमेटिक्स एंड साइंस एसोसिएशन द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व कुलपति नालंदा खुला विश्वविद्यालय प्रोफेसर के सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। साथ ही प्रोफेसर अरुण कुमार अध्यक्ष साइंस फॉर सोसाइटी, डॉ अरुण दयाल गणित विभाग जमुनि लाल कॉलेज, हाजीपुर, नसीम अख्तर छपरा, जगेश प्रसाद सिंह छपरा, डॉ महेश्वर प्रसाद यादव प्लस टू विद्यालय नौदल आदि उपस्थित रहे।
चैत्र कृष्ण अष्टमी के पावन अवसर पर श्रीमथुरासिनी महोत्सव माहुरी समाज द्वारा आयोजित इस तीन दिवसीय महोत्सव की शुरुआत शनिवार को भव्य शोभायात्रा से हुई। जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। भक्ति के रंग में रंगे लोग पीले परिधानों में रहे लोग गोसांईबाग स्थित माहुरी वैश्य मंडल भवन से निकली माँ मथुरासिनी की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए। शोभायात्रा प्रारंभ होने से पहले विशेष पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ शोभायात्रा में भाग लिया। शोभायात्रा गुरुद्वारा रोड, स्टेशन रोड, टेकारी रोड, गोल पत्थर, जीबी रोड, रमना, रीवर साइड रोड, किरानी घाट से होकर गुज़र रही थी लोगों को अपने अपने घर से फूलों की बारिश करते दिखे। इस शोभायात्रा में मेयर, पूर्व डिप्टी मेयर, डॉ. प्रेम कुमार, राजू बरनवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। इनके अलावा शहर के गणमान्य व्यक्तियों, समाजसेवियों और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी इस शोभायात्रा में भाग लिया।
तीन वर्ष पांच महीने में गया की आरपीएफ टीम ने और भी कई उपलब्धियां हासिल की
देवब्रत मंडल
गया जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल द्वारा अक्टूबर 2021 से अबतक की गई कार्रवाई के आंकड़े बताते हैं कि यदि आरपीएफ की टीम सजग नहीं रहती तो तस्करों की चांदी रहती। अपराधियों के हौसले बुलंद रहते। रेल संपत्ति लूटते रहते और ड्रग्स, शराब और वन्य जीवों के तस्कर बेखौफ होकर ट्रेनों से तस्करी करते हुए निकल जाते। ये तो आरपीएफ की टीम की सजगता और कर्तव्यपरायणता का परिणाम है कि 2021 के अक्टूबर महीने से मार्च 2025 (20.03.2025 तक) की अवधि में करोड़ों रुपए के सोने, चांदी और नकद रुपयों के अवैध परिवहन करते हुए 21 लोग पकड़े गए। जिसमें सोना 18.881किग्रा, चांदी 46.995 किग्रा पकड़ा गया। जब्त सोने की कीमत 9 करोड़ 82 लाख चार हजार 26 रुपये आंकी गई है तो चांदी की कीमत 28 लाख 67 हजार तथा नकद एक करोड़ 27 लाख 53 हजार रुपए नकद पकड़े गए। मादक पदार्थों की जब्ती और गिरफ्तारियां की बात करें तो इस अवधि में करीब 164 किग्रा गांजा जब्त किया गया। जिसकी सरकारी कीमत 17 लाख 66 हजार 900 रुपए आंकी गई। जबकि नशे की दुनियां में इसकी कीमत काफी अधिक मानी जाती है। गांजा के 12 मामले में 16 लोगों को सलाखों को भेजा गया। जबकि शराब के 169 मामले पकड़े गए। जिसमें 107 तस्कर पकड़े गए। इस मामले जब्त 7325 लीटर शराब की कीमत 20 लाख 11 हजार 700 रुपए आंकी गई। जबकि अवैध शराब माफिया बाजार में इसकी कीमत दोगुनी वसूलते सुने जाते हैं।
जहां तक तस्करी की बात है तो कछुआ तस्करी के मामले भी पकड़े गए हैं। इस अवधि में 401 कछुए तस्करों के हाथ से मुक्त कराए गए। इसके तीन मामले में चार तस्कर गिरफ्तार किए गए। वन्य जीवों की रक्षा में आरपीएफ की टीम सजग रही। इन कछुए की कीमत करीब दो लाख 38 हजार है। आपरेशन अमानत के तहत आरपीएफ ने 388 यात्रियों को ₹ 23.92 लाख के सामान सुरक्षित लौटाए। वहीं 64 बाल तथा 51 बालिकाओं को रेस्क्यू कराया गया। आपरेशन सेवा के तहत 66 पुरुष 29 महिला तथा दो बालक (97) लोगों को सेवा प्रदान की गई।
टिकट चेकिंग अभियान की बात करें तो 149480 लोगों से करीब ₹ 8.72 लाख जुर्माना की राशि वसूली गई। जिसका सीधा असर टिकट बुकिंग काउंटर की सेल पर पड़ा। इस अवधि में आरपीएफ की टीम द्वारा आरपीएफ पोस्ट गया के निरीक्षक प्रभारी अजय प्रकाश के नेतृत्व में आपराधिक गतिविधियों पर निगरानी रखते हुए आठ देसी कट्टा और 13 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इन मामलों में 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया। जहां तक रेलवे एक्ट की बात है तो आरपी(यूपी)एक्ट के 75 मामलों का उदभेदन करते हुए 160 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। इन मामलों में जब्त की गई रेल संपत्तियों की कीमत करीब ₹ 40 लाख से अधिक की है। वहीं विभिन्न रेलवे एक्ट के तहत 6605 मामले दर्ज करते हुए 101 लोगों को जेल भेजा गया। 6662 लोग गिरफ्तार किए गए। जिससे रेलवे को अतिरिक्त राजस्व के रूप में 20 लाख रुपए से अधिक प्राप्त हुए।
पूर्व मध्य रेल के दानापुर रेल मंडल अंतर्गत गया-पटना रेलखंड के 63/बी समपार फाटक से गुजर रहा सीमेंट लदा ट्रैक्टर फंस जाने के बाद रेल महकमे में हड़कंप सा मच गया। कारण कि रांची से चलकर गया होकर पटना जाने वाली रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस को गया जंक्शन पर रोकना पड़ गया। दानापुर और डीडीयू मंडल के सिक्युरिटी कंट्रोल को इसकी सूचना मिलने के बाद जहानाबाद से पीडब्लूआई, रेलवे सुरक्षा बल और परिचालन विभाग की टीम और डीडीयू मंडल के गया जंक्शन से डिप्टी एसएस के नेतृत्व में परिचालन विभाग की टीम 63/बी समपार फाटक पहुंची।
इसके बाद फंस चुके ट्रैक्टर से सीमेंट की बोरियों को उतारा गया। इसके बाद ट्रैक्टर के ट्राली को रेल फाटक से हटाया गया। इसके बाद लाइन क्लियर हुआ। इसके बाद गया जंक्शन से वंदे भारत एक्सप्रेस खुली। वहीं पटना की तरफ से गया जंक्शन आ रही पटना-गया मेमू पैसेंजर ट्रेन को भी चाकन्द स्टेशन के बाद रोकना पड़ा। रेल सूत्र के अनुसार लगभग 45 मिनट तक इस रेलखंड पर परिचालन प्रभावित रहा। आरपीएफ ने ट्रैक्टर ट्रॉली और सीमेंट को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। ट्रैक्टर चालक इंजन लेकर भागने में सफल रहा।
टिकारी संवाददाता: अलीपुर थाना की पुलिस ने दहेज हत्याकांड के एक आरोपित महिला को गिरफ्तार किया है। अलीपुर एसएचओ सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि दहेज हत्या के दर्ज शिकायत में मृतिका के पति, सास, ससुर, ननद सहित ग्यारह लोगो को आरोपी बनाया गया था। बुधवार की रात्रि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अरवल जिला के कुर्था थाना क्षेत्र के खेमकरण सराई ग्राम से मृतिका के ननद आरोपित लालपड़िया देवी उर्फ भुईनी देवी को गिरफ्तार कर लिया। थाना में पूछताछ व आवश्यक कार्रवाई के बाद गुरुवार को गिरफ्तार महिला को न्यायालय में सुपुर्द कर दिया गया। जहां से जेल भेज दिया गया। शर्मा ने बताया कि शेष अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
सीयूएसबी में चतुर्थ दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने टापर्स को मेडल और डिग्री से किया सम्मानित
टिकारी संवाददाता: आपका दायित्व विश्वविद्यालय से शिक्षा हासिल कर डिग्रियां प्राप्त कर अच्छे पदों पर नौकरियां हासिल करने तक सीमित नहीं होना चाहिए। बल्कि आपको समाज के उन वर्ग के लोगों का भी ध्यान रखना चाहिए जिन्होंने कभी स्कूल, कालेज या यूनिवर्सिटी का मुंह नहीं देखा। मेरा विश्वास है कि एक शिक्षित युवा के रूप में आप इस विश्वविद्यालय से डिग्रियां हासिल करने के बाद लोक कल्याण एवं जगत कल्याण के साथ मानवता की सेवा मे अपनी भूमिका निभाएंगे। उक्त बाते सीयूएसबी में गुरुवार को आयोजित चतुर्थ दीक्षांत समारोह को मुख्य अतिथि पद संबोधित करते हुए राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां ने कही। उन्होंने संबोधन में गोल्ड मेडल और डिग्री हासिल करने वाले छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि आज आप सबके जीवन का एक महत्वपूर्ण दिन है।
आप अपनी उपलब्धियों की प्रकाष्ठा नहीं बल्कि पहली उपलब्धि गिनेंगे जो आपको प्रेरणा देगी कि आगे का जीवन और भी संघर्षों से भरा हुआ है। जिस तपस्या और अनुशासन का परिचय आपने यंहा दिया है जिसके फलस्वरूप आपको यह डिग्रियां और सम्मान मिले हैं वो आपके जीवन का हिस्सा बन जाएगा। आने वाले दिनों में आप उससे भी अधिक तप, परिश्रम एवं अनुशासन के साथ योग्यता एवं कुशलता प्राप्त करेंगे। जो आपके लिए भी और आपके परिवार, समाज और देश के लिए गौरव और उपलब्धि का विषय होगा। गोल्ड मेडल और डिग्री हासिल करने वाले छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि दुनिया में दो ही लोग हैं। एक हमारे माता – पिता दूसरे हमारे गुरु। जो चाहते हैं कि उनका बच्चा और छात्र उनसे आगे निकल कर सफलता की ऊंचाइयों को छुए। आगे उन्होंने कहा कि एक सफल जीवन की परिकल्पना के लिए श्रद्धा बहुत ज़रूरी है इसलिए आपकी बात में आपके क्रम दृढ़ विश्वास होना चाहिए और अपने संस्कृति की संरक्षण की कोशिश करनी चाहिए, तभी आप सफलता की सीढ़ी चढ़ सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को उपनिषद सूत्र “सत्यं वद धर्मं चर” का हवाला देते हुए कहा कि इसका अर्थ है सत्य बोलो, धर्म का पालन करो, और स्वाध्याय में आलस्य मत करो।
दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों के लिए इससे अच्छा संदेश नहीं हो सकता और इसे जीवन में अपनाने की कोशिश करनी चाहिए तभी आप समाज और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे सकते हैं। अपने संबोधन के दौरान राज्यपाल ने भगवद गीता, वेदों एवं अन्य प्राचीन ग्रंथो के श्लोकों के माध्यम से छात्रों को प्रेरित किया। वंही विशिष्ट अतिथि सहकारिता मंत्री डा. प्रेम कुमार ने ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की परिकल्पना को साकार करने में युवाओं खासकर विद्यार्थियों को भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सीयूएसबी इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है जहां देश के कोने – कोने से विभिन्न समुदाय और संस्कृति से आये हुए छात्र शिक्षा प्राप्त करते है। कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह ने राज्यपाल, सीयूएसबी के संस्थापक कुलपति प्रोफेसर जनक पांडेय, भूतपूर्व कुलसचिव कर्नल राजीव कुमार सिंह एवं अन्य गणमान्यों के कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए आभार प्रकट किया। कुलपति ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों एवं भविष्य की योजनाओं को साझा किया।
राज्यपाल ने प्रदान की मेडल और डिग्री दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने स्टेज पर टापर्स को डिग्री के साथ चांसलर गोल्ड मेडल, स्कूल गोल्ड मेडल, डिपार्टमेंट गोल्ड मेडल प्रदान किया। समारोह के दौरान अंडरग्रेजुएट (यूजी) एवं पोस्टग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में टाप करने वाले 80 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किया गया। वर्ष 2021 के लिए दो छात्रों को चांसलर गोल्ड मेडल, 10 छात्रों को स्कूल गोल्ड मेडल जबकि 26 छात्रों को डिपार्टमेंट गोल्ड मेडल दिया गया। वर्ष 2022 के लिए दो छात्रों को चांसलर गोल्ड मेडल, 11 छात्रों को स्कूल गोल्ड मेडल और 29 छात्रों को डिपार्टमेंट गोल्ड मेडल दिया गया।
गौरतलब है कुल 80 छात्रों को गोल्ड मेडल दिया गया जिसमें से 59 गोल्ड मेडल पर छात्राओं को दिए गए जबकि छात्रों को 21 गोल्ड मेडल मिले। इसके साथ वर्ष विश्वविद्यालय द्वारा 2021 और 2022 में अंडरग्रेजुएट एवं पोस्ट ग्रेजुएट और पीएचडी में उत्तीर्ण कुल 1346 विद्यार्थियों को डिग्री प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। मेडल वितरण समारोह में परीक्षा नियंत्रक डा. शांतिगोपाल पाइन ने औपचारिक उद्घोषणाएं की तथा धन्यवाद ज्ञापन कुलसचिव प्रो. नरेंद्र कुमार ने दिया। दीक्षांत समारोह के पश्चात राज्यपाल ने सीयूएसबी परिसर में जीवक स्वास्थ्य केंद्र का भी उद्घाटन किया।
कमांडेंट कुमार मयंक ने किया सिविक एक्शन प्रोग्राम का उद्घाटन
सुकमा। अति नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के पोलमपल्ली और कांकेरलंका गांवों में 159 बटालियन सीआरपीएफ द्वारा सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत जरूरतमंद ग्रामीणों को आवश्यक सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन बटालियन के कमांडेंट कुमार मयंक ने फीता काटकर किया।
इस अवसर पर बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं और विद्यार्थियों के लिए विभिन्न उपयोगी वस्तुओं का वितरण किया गया, जिनमें कंबल, गमछा-लुंगी, स्कूल बैग, पेन, पेंसिल बॉक्स, बर्तन, साड़ी, साइकिल, पानी के ड्रम और खेल-कूद सामग्री (क्रिकेट किट) शामिल थे। इसके साथ ही, स्थानीय ग्रामीणों के लिए निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन कर बीमार लोगों का इलाज एवं दवाइयों का वितरण किया गया।
सीआरपीएफ ने दिया सुरक्षा और विकास का संदेश
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कमांडेंट कुमार मयंक ने कहा कि सीआरपीएफ सिर्फ सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज सेवा और विकास कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभा रही है। उन्होंने ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और आश्वासन दिया कि सीआरपीएफ हमेशा उनकी सहायता के लिए तत्पर है।
युवाओं को दी गई करियर मार्गदर्शन की जानकारी
कार्यक्रम के दौरान गांव के युवाओं को पैरामिलिट्री फोर्स में भर्ती प्रक्रिया की जानकारी दी गई और उन्हें देश सेवा के लिए प्रेरित किया गया। इसके अलावा, शिक्षा के महत्व पर भी जोर देते हुए युवाओं को अपने भविष्य के निर्माण में पढ़ाई की उपयोगिता समझाई गई।
सीआरपीएफ की पहल से बढ़ रहा ग्रामीणों का विश्वास
इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों और सुरक्षाबलों के बीच आपसी विश्वास और सहयोग की भावना को मजबूत करना था, जिसे ग्रामीणों ने खूब सराहा। स्थानीय निवासियों ने सीआरपीएफ के इस जनसेवा अभियान की प्रशंसा करते हुए इसे सकारात्मक पहल बताया।
इस अवसर पर 159 बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी लोकेश कुमार, ई/159 कांकेरलंका के कंपनी कमांडर हिमाद्री शिखर बागची, सहायक कमांडेंट डॉ. काशिफ रज़ा, चिकित्सा अधिकारी निरीक्षक (जीडी) नीरज सिंह, निरीक्षक (जीडी) पी.के. मिश्रा सहित कई अन्य जवान और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
सीआरपीएफ द्वारा किए गए इस जनकल्याणकारी कार्य ने स्थानीय लोगों में सुरक्षा बलों के प्रति विश्वास और सौहार्द की भावना को और अधिक मजबूत किया है।
गया। उत्तर भारत की सांस्कृतिक नगरी गया में संगीत की समृद्ध परंपरा आज भी जीवंत है। सुर और भावनाओं की इसी अनूठी परंपरा को संजोए रखने के उद्देश्य से सुर सलिला गया जी ट्रस्ट के बैनर तले सिजुआर पैलेस, मंगला गौरी रोड में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संगीत प्रेमियों ने शास्त्रीय गायन, पारंपरिक होली गीत और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों का आनंद उठाया।
गया संगीत घराने की विरासत को सहेजने का प्रयास
गया संगीत घराना अपनी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा के लिए जाना जाता है, लेकिन आधुनिक दौर में इसके प्रति लोगों की रुचि कम होती जा रही है। ऐसे में, इस तरह के आयोजनों से न केवल इस परंपरा को जीवंत बनाए रखने का प्रयास किया जाता है, बल्कि संगीत प्रेमियों को एक अनोखा अनुभव भी प्रदान किया जाता है। समारोह में गया घराने के कलाकारों ने अपनी सधी हुई प्रस्तुतियों से यह साबित किया कि संगीत का यह प्रवाह आज भी लोगों के मन में गहराई तक समाया हुआ है।
राग-रंग में सराबोर हुआ गया का संगीत प्रेमी समाज
कार्यक्रम की शुरुआत प्रख्यात कलाकार जगजीत रोशन, आशुतोष मिश्रा और सुरेंद्र पांडेय ‘सौरभ’ द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक होली गीतों से हुई, जिसने पूरे सभागार को भक्तिरस और उल्लास से भर दिया। इसके बाद नवेंदु भट्टाचार्य की ग़ज़लों ने माहौल को और अधिक संगीतमय बना दिया। कत्थक नृत्यकार अनिरुद्ध कुमार ने बसंत गीत पर नृत्य कर दर्शकों की तालियां बटोरीं, जबकि राग बागेश्वरी में राजन सिजुआर, रोशन कुमार और आशुतोष मिश्रा के सामूहिक ख्याल गायन ने ब्रज की होली के रंग में सभी को रंग दिया। तबले पर दिनेश मऊआर और रजनीश कुमार, हारमोनियम पर सर्वोत्तम कुमार की संगत ने प्रस्तुति को और अधिक प्रभावशाली बना दिया।
युवा शास्त्रीय गायक राजन सिजुआर ने “कन्हैया घर चलो गुंइया आज खेल होली…” और “आज बिरज में होली रे रसिया…” जैसे लोकगीतों को अपनी अनूठी शैली में प्रस्तुत कर माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। कार्यक्रम के अंतिम चरण में उन्होंने भैरवी गीत – “धन्य भाग्य अवसर का सेवा पाया…” गाकर समापन किया, जिसने उपस्थित संगीत प्रेमियों को भावविभोर कर दिया।
रंगों और संगीत में डूबा गया का होली मिलन समारोह
देर रात तक चले इस सांगीतिक आयोजन में संगीत प्रेमियों ने होली गीतों पर झूमते हुए ऋतुराज बसंत के आगमन का स्वागत किया। गुलाल और रंगों से सराबोर लोगों ने एक दूसरे को शुभकामनाएं दीं और सुर-ताल के इस संगम का आनंद उठाया।
शहर के गणमान्य लोग रहे उपस्थित
इस भव्य आयोजन में श्री विष्णुपद प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष शंभू लाल विट्ठल, कोषाध्यक्ष सुनील लालहल, डॉ. के. के. नारायण, राय मदन किशोर, डॉ. सच्चिदानंद प्रेमी, राजेश्वर सिंह, चंद्रशेखर सुनील पाठक, मुकेश कुमार, यदुवंश सिंह, डॉ. रामकृष्ण, सुदर्शन शर्मा, मनोज कुमार मिश्रा, श्याम भंडारी, बच्चू लाल चौधरी, डॉ. नंदकिशोर गुप्ता, प्रिय रंजन डायर, रूपक सिन्हा, टिब्लू सिंह, और सुरेंद्र पांडेय ‘सौरभ’ सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
संगीत की विरासत को सहेजने की जरूरत
गया संगीत घराना अपनी सांस्कृतिक धरोहर के लिए प्रसिद्ध रहा है, लेकिन बदलते समय के साथ इसकी चमक धीरे-धीरे धुंधली पड़ती जा रही है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से न केवल इस विरासत को सहेजने का प्रयास किया जा रहा है, बल्कि युवा पीढ़ी को भी संगीत की इस अनमोल धारा से जोड़ने का अवसर मिल रहा है।
होली पर्व को लेकर अवैध शराब की बिक्री कर दोगुना मुनाफा कमाने के चक्कर में पांच तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं। जिनके पास से कई पेटी अंग्रेजी शराब व बियर बरामद हुई है। गया जिले के सहायक आयुक्त उत्पाद प्रिय रंजन ने बताया कि विभाग को गुप्त सूचना मिली कि शराब माफिया एक कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब लेकर गया की तरफ सड़क मार्ग से आ रहे हैं। इसके बाद डोभी चेक पोस्ट पर वाहनों की चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया। उन्होंने बताया कि एक मारुति स्विफ्ट डिजायर कार को रोककर जांच की गई तो कई पेटियों में छिपाकर लाई जा रही विदेशी शराब की एक बड़ी खेप को बरामद किया गया। उन्होंने बताया कार जब्त करते हुए चालक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया इसी क्रम में बाइक से शराब का परिवहन कर रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया गिरफ्तार आरोपियों में मनीष कुमार, प्रतीक कुमार गया जिले के खिजरसराय का रहनेवाला है। जबकि अन्य तीन लोगों में सुरेंद्र कुमार, राजकुमार झारखंड का रहनेवाला है और एक राकेश कुमार है जो कि रोहतास जिले का रहने वाला है। सहायक आयुक्त ने बताया कि दो बाइक भी जब्त किए गए हैं। करीब 195 लीटर अंग्रेजी शराब तथा 25 लीटर बियर जब्त करते हुए सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
गया। ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (OTA), गया में शनिवार को एक ऐतिहासिक पल देखने को मिला, जब शॉर्ट सर्विस कमीशन (टेक्निकल एंट्री) पुरुष एवं महिला के पहले बैच को भारतीय सेना में अधिकारी के रूप में कमीशन प्रदान किया गया। इस अवसर पर आयोजित भव्य पासिंग आउट परेड में 161 अधिकारी कैडेटों ने अंतिम कदम बढ़ाते हुए भारतीय सेना में प्रवेश किया।
भव्य पासिंग आउट परेड में दिखा सैन्य अनुशासन और पराक्रम
गर्व और अनुशासन से भरपूर इस परेड में SSC (टेक्निकल) पुरुष-62 कोर्स से 143 अधिकारी कैडेट्स और SSC (टेक्निकल) महिला-33 कोर्स से 18 अधिकारी कैडेट्स ने भाग लिया। परेड का नेतृत्व एकेडमी अंडर ऑफिसर शिवम मिन्हास ने किया, जिन्होंने पूरे आयोजन को अत्यंत कुशलता और शौर्य के साथ संचालित किया।
लेफ्टिनेंट जनरल आर.सी. तिवारी ने परेड की समीक्षा
इस गौरवशाली अवसर पर पूर्वी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (GOC-in-C), लेफ्टिनेंट जनरल आर.सी. तिवारी, पीवीएसएम, यूवाईएसएम, एवीएसएम, एसएम ने परेड की समीक्षा की। उन्होंने कैडेट्स के जोशपूर्ण और अनुशासित सैन्य प्रदर्शन की सराहना की और उन्हें भारतीय सेना की महान परंपराओं को बनाए रखने की प्रेरणा दी।
प्रतिष्ठित पुरस्कारों से नवाजे गए सर्वश्रेष्ठ कैडेट्स
इस अवसर पर उन अधिकारी कैडेटों को विशिष्ट पदक प्रदान किए गए जिन्होंने अपने प्रशिक्षण के दौरान अनुकरणीय प्रदर्शन किया:
स्वॉर्ड ऑफ ऑनर और कांस्य पदक – शिवम मिन्हास (सर्वश्रेष्ठ कैडेट), सिख लाइट इन्फेंट्री की 11वीं बटालियन में कमीशन।
स्वर्ण पदक – प्रनील शर्मा (ओवरऑल प्रथम स्थान), जम्मू-कश्मीर राइफल्स की 13वीं बटालियन में नियुक्त।
रजत पदक – दिग्विजय सिंह पंवार (ओवरऑल द्वितीय स्थान), कुमाऊं रेजिमेंट की 15वीं बटालियन में नियुक्त।
चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ बैनर – गुरेज कंपनी (ओवरऑल चैंपियन कंपनी)।
युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पण
भारतीय सेना की गौरवशाली परंपराओं के अनुरूप, कैडेट्स और वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने OTA गया के युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान लेफ्टिनेंट जनरल आर.सी. तिवारी और OTA गया के कमांडेंट, लेफ्टिनेंट जनरल सुकृति सिंह दहिया, एसएम, वीएसएम, समेत अन्य वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने बलिदानियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।
पिपिंग सेरेमनी: गौरवशाली क्षण का साक्षी बना OTA
पासिंग आउट परेड के बाद आयोजित पिपिंग सेरेमनी में कैडेट्स के कंधों पर सितारे सजाए गए, जो उनके सैन्य अधिकारी बनने की यात्रा का अंतिम पड़ाव था। यह न केवल कैडेट्स बल्कि उनके परिवारों के लिए भी एक अत्यंत भावनात्मक और गौरवान्वित करने वाला क्षण था।
इस ऐतिहासिक दिवस पर अकादमी एडजुटेंट लेफ्टिनेंट कर्नल रविंदर सिंह ने सभी नए अधिकारियों को राष्ट्र सेवा की शपथ दिलाई। इस शपथ के साथ ही ये युवा सैन्य अधिकारी मातृभूमि की सेवा एवं रक्षा के लिए पूरी निष्ठा से समर्पित हो गए।
भारतीय सेना में शामिल होने वाले इन नवोदित अधिकारियों को देश की सुरक्षा की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो आने वाले वर्षों में सेना की शक्ति और प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।