Blog

  • श्रावणी पूर्णिमा: पापनाशिनी फल्गु के तट पर महाआरती में शामिल श्रद्धालुओं ने भक्तिसागर में लगाया गोता

    श्रावणी पूर्णिमा: पापनाशिनी फल्गु के तट पर महाआरती में शामिल श्रद्धालुओं ने भक्तिसागर में लगाया गोता

    ✍️देवब्रत मंडल

    श्रावण माह शुक्ल पूर्णिमा के शुभ अवसर पर फल्गु सेवा समिति के बैनर तले अध्यक्ष मुन्ना लाल पाठक धोकड़ी की अध्यक्षता में देवघाट स्थान विष्णुपद पर फल्गु महाआरती का कार्यक्रम संम्पन हुआ। आज विहंगम दृश्य देखने को मिल रहा था। भक्ति के सागर में श्रद्धालु गोता लगा रहे थे। आज हिन्दू सनातन धर्मानुसार श्रावण पूर्णिमा का शुभ दिन है। इस दिन बहने अपने भाइयों को राखी बांधते है। इस दिन को रक्षाबंधन के रूप मे मनाया जाता है। आज के दिन ब्राह्मण वर्ग श्रावणी उपाकर्म करते है यह ब्राह्मणों का विशेष पर्व होता है , यह पूरा श्रावण माह श्री महादेव को समर्पित होता है।

    पूर्णिमा के शुभ अवसर पर पांच गयापाल ब्रह्मामण सागर अग्निवार ,किशोर गुर्दा, मानस भैया , अनुराग टैया , रंगनाथ बिट्ठल के द्वारा फलगु महाआरती संम्पन किया गया। आज के इस पावन दिवस पर गयाजी मे हजारों की संख्या मे भक्तों का आगमन हुआ। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार आज के दिन श्रीविष्णु व महादेव का पूजन, यजन करने से ईश्वर की कृपा प्राप्त होती है।
    नारायण विष्णुपाद श्रीफल्गु जी कृपा से इस विश्व का कल्याण हो । हम सभी का मंगल हो। फल्गु सेवा समिति यही कामना करती है। इस महाआरती मे विशेष अतिथि के रूप मे इस्कॉन मंदिर से जगदीश श्याम दास पधारे।

    इस महाआरती में फल्गु सेवा समिति के अध्यक्ष मुन्ना लाल पाठक धोकड़ी,सचिव बिनोद लाल मेहरवर समेत समिति के सभी सदस्य मणिलाल बारीक़, फल्गु सेवा समिति के सदस्य गौतम गायब, द्वारिका बाबू बिट्ठल,कमल बारीक़,आशीष कटरियार, अजय कटरियार शशि हल, मुन्नू दुबे, माधव धोकडी, गोपी धोकडी , शम्भू गुर्दा, बैजू चौधरी, बाबू गुर्दा , मुन्ना गुर्दा , जीतू गुर्दा इसकी जानकारी मीडिया प्रभारी छोटू बारीक़ एव गोकूल दुबे ने दिया। महाआरती के उपरांत भक्तों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया।

  • रक्षाबंधन के दिन अतरी थाना क्षेत्र के टेउसा बाजार में लगा भीषण जाम, घंटों फंसे रहे लोग,पुलिस मोबाइल में मस्त

    रक्षाबंधन के दिन अतरी थाना क्षेत्र के टेउसा बाजार में लगा भीषण जाम, घंटों फंसे रहे लोग,पुलिस मोबाइल में मस्त

    गया जिले के अतरी थाना क्षेत्र के टेउसा बाजार में रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर भीषण जाम ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। बहनें, जो अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए समय पर घर से निकली थीं, इस जाम में फंसे रहने के कारण घंटों इंतजार करने को मजबूर हो गईं। रक्षाबंधन के दिन सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक बाजार में जाम की स्थिति बनी रही, जिससे न केवल यात्री बल्कि दुकानदार और राहगीर भी परेशान हो गए। दुकानदारों ने बताया कि इस जाम के कारण उनके व्यापार पर भी बुरा असर पड़ा।

    Viral Video

    टेउसा बाजार समिति के मिडिया प्रभारी कुलदीप कुनार ने बताया कि अतरी थाने की पुलिस ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने की बजाय मोबाइल पर व्यस्त दिखी। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवान मोबाइल चलाते दिख रहे है। उन्होंने कहा, “पुलिस का ध्यान ट्रैफिक नियंत्रण पर नहीं था, जिसके कारण जाम की स्थिति और बिगड़ गई।” हालांकि, दोपहर 2 बजे के बाद जाम में थोड़ी राहत मिली, लेकिन 3 बजे के बाद फिर से भीषण जाम की स्थिति होने के बाद अतरी थाना की पुलिस ने मोर्चा संभाला और ट्रैफिक को नियंत्रित करने के प्रयास में जुट गई।

  • जिले में जमीन का सर्वेक्षण किया जा रहा है, रैयतों को ये कागजात तैयार कर रखना होगा, पढ़ें पूरी खबर

    जिले में जमीन का सर्वेक्षण किया जा रहा है, रैयतों को ये कागजात तैयार कर रखना होगा, पढ़ें पूरी खबर

    ✍️देवब्रत मंडल

    राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार द्वारा विशेष सर्वेक्षण का कार्य सभी अंचलों में 1 अगस्त से प्रारंभ कर दिया गया है। विभाग द्वारा माह जुलाई 2025 तक राज्य के समस्त अंचलों के सभी राजस्व ग्रामों में विशेष सर्वेक्षण का कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी परिप्रेक्ष्य में जिला पदाधिकारी डॉक्टर त्यागराजन एसएम सभी पदाधिकारी तथा अमीन को स्पष्ट निर्देश दिया कि कार्य में तेजी लाते हुए गंभीरतापूर्वक कार्य करना सुनिश्चित करेंगे। जो भी कागजात प्राप्त होते हैं, उनकी अच्छी तरह से जांच पड़ताल करेंगे। कार्य करने के पूर्व एक मानचित्र तैयार कर कार्य करें ताकि कार्य करने में आसानी हो। उन्होंने कहा कि पंचायत में क्षेत्र भ्रमण के दौरान संबंधित मुखिया से समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करना सुनिश्चित करेंगे। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी कार्य नियमानुसार किया जाए, यह सुनिश्चित करें तथा प्राप्त अभिलेखों का संधारण सुरक्षित ढंग से किया जाए।

    डीएम ने बंदोबस्त पदाधिकारी सहित प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, बेलागंज तथा अमीन को इस कार्य को ससमय पूरा कर लिए जाने का निर्देश दे चुके हैं। जिसके आलोक में गया के ज़िला बंदोबस्त पदाधिकारी ने सोमवार को एक सार्वजनिक सूचना जारी करते हुए बताया है कि गया जिला में विशेष सर्वेक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत सभी अंचल के सभी पंचायतों में ग्राम सभा की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि रैयतों को सर्वेक्षण की सभी जानकारी देते हुए उनसे स्वघोषणा एवं वंशावली प्राप्त की जा रही है। ऐसे में भूस्वामियों(रैयतों) से ये काम करने को कहा है ताकि सर्वेक्षण में कोई त्रुटि नहीं रह जाए।

    • रैयतों से स्वघोषणा- (प्रपत्र-2) एवं वंशावली (प्रपत्र-3 (1)) विशेष सर्वेक्षण अमीन द्वारा संबंधित पंचायतों में प्राप्त किया जा रहा है।
    • किसी भी रैयत को अपना प्रपत्र (2 एवं 3 (1)) जमा करने के लिए अंचल कार्यालय या स्थापित शिविर में नहीं जाना है बल्कि उनका कागजात उनके पंचायत में ही पंचायत सरकार भवन या पंचायत पंचायत भवन या सामुदायिक भवन में अमीन द्वारा प्राप्त किया जाएगा। 4. सभी – रैयत 16 अगस्त से 15 सितम्बर के बीच अपने पंचायत में राजस्व ग्राम वाईज निर्धारित तिथि को अपना कागजात अमीन के पास जमा कर प्राप्ति रसीद प्राप्त कर सकते है।
    • किसी भी रैयत द्वारा जमा किया जाने वाला स्वघोषणा (प्रपत्र-2) एवं वंशावली (प्रपत्र-3 (1)) पंचायत में अमीन के पास उपलब्ध जिसे भरकर कागजात जमा किया जा सकता है।
    • स्वघोषणा एवं वंशावली शिविर कार्यालय में भी उपलब्ध है। आवश्यकता होने पर रैयत उसे शिविर से भी प्राप्त कर सकते है।
    • स्वघोषणा एवं वंशावली का प्रपत्र स्थानीय स्तर पर फोटो स्टेट की दुकानों पर भी उपलब्ध है जहाँ से फोटो स्टेट कराकर भरकर जमा किया जा सकता है।

    अगर कोई रैयत भूमि संबंधी दस्तावेज ऑन-लाईन जमा करना चाहते है तो वे अपना दस्तावेज भरकर निदेशालय की बेबसाईट- https://dlrs.bihar.gov.in/ पर अपलोड भी कर सकते है।

  • झारखंड के गिरिडीह में सड़क दुर्घटना में गया के युवक की मौत, शादी के नौ महीने बाद परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

    झारखंड के गिरिडीह में सड़क दुर्घटना में गया के युवक की मौत, शादी के नौ महीने बाद परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

    गया जिले के फतेहपुर प्रखंड के रघवाचक गांव के निवासी ताहिर मियां के 30 वर्षीय पुत्र आशिफ अंसारी की झारखंड के गिरिडीह में एक सड़क दुर्घटना में दुखद मौत हो गई। आशिफ गिरिडीह में कपड़े की दुकान चलाते थे और रविवार देर रात अपने कमरे पर लौटते समय एक अज्ञात ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। पुलिस ने तुरंत उन्हें स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    सोमवार की सुबह जब यह दर्दनाक खबर आशिफ के परिवार को मिली, तो परिवार में मातम छा गया। ताहिर मियां और उनका परिवार इस दुर्घटना से गहरे सदमे में हैं। आशिफ की शादी पिछले साल नवंबर में ही हुई थी, जिससे इस हादसे ने परिवार पर और भी भारी चोट पहुंचाई है।

    पोस्टमार्टम के बाद आशिफ का शव सोमवार दोपहर उनके पैतृक गांव रघवाचक लाया जाएगा, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। गांव में इस घटना के बाद से शोक का माहौल है, और ग्रामीण उनके परिवार के दुख में सहभागी बनकर उन्हें सांत्वना दे रहे हैं।

  • बिहार में संत रामपाल जी महाराज के अनुयायियों द्वारा आध्यात्मिक क्रांति की विशेष मुहिम का आयोजन

    बिहार में संत रामपाल जी महाराज के अनुयायियों द्वारा आध्यात्मिक क्रांति की विशेष मुहिम का आयोजन

    ✍️ दीपक कुमार

    बिहार के सभी जिलों और प्रखंडों में आज समाज सुधारक संत रामपाल जी महाराज के अनुयायियों ने एक विशेष आध्यात्मिक मुहिम चलाई, जिसे ‘सत्य आध्यात्मिक क्रांति’ के नाम से जाना जा रहा है। इस मुहिम के तहत संत रामपाल जी महाराज द्वारा लिखित आध्यात्मिक पुस्तकें, जैसे ‘ज्ञान गंगा’ और ‘गीता तेरा ज्ञान अमृत,’ का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया गया।

    मधुबनी में पुलिस जवानों को पुस्तक वितरण करते अनुयाई

    राज्यभर में हजारों की संख्या में अनुयायियों ने भाग लिया और विभिन्न स्थलों पर स्टॉल लगाकर इन पुस्तकों का वितरण किया। पटना, गया, नवादा, सहरसा, दरभंगा ,रोहतास और भागलपुर सहित अन्य जिलों में इस अभियान ने विशेष रूप से लोगों का ध्यान आकर्षित किया। नवादा जिले के सद्भावना चौक पर इस अभियान में शामिल अनुयायी सियाराम दास ने बताया कि उनके गुरुदेव संत रामपाल जी महाराज का एकमात्र उद्देश्य है, “पूरे विश्व को सतभक्ति प्रदान कर उन्हें मोक्ष के मार्ग पर चलाना।”

    सहरसा में पुस्तक प्रचार प्रसार करते अनुयाई
    नवादा में पुस्तक प्रचार करते अनुयाई
    गया में पुस्तक प्रचार करते संत रामपाल जी के अनुयाई

    सियाराम दास ने यह भी कहा कि वर्तमान समय में कई आध्यात्मिक गुरुओं ने मनमानी पूजा और साधना के माध्यम से समाज को भ्रमित कर रखा है, जिससे लोग आध्यात्मिकता से दूर होकर गलत कार्यों में संलिप्त हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि संत रामपाल जी महाराज समाज में व्याप्त कई बुराइयों जैसे दहेज प्रथा, नशाखोरी, भ्रष्टाचार, चोरी, और व्यभिचार जैसे अनेक बुराइयों को समाप्त करने का प्रयास कर रहे हैं। उनका उद्देश्य है एक स्वच्छ, बुराईयों से मुक्त समाज का निर्माण करना।

    इस विशेष पुस्तक प्रचार-प्रसार अभियान के पीछे का मुख्य उद्देश्य भी यही है कि लोग किसी भी भ्रम में न पड़ें और इन अनमोल पुस्तकों को पढ़कर अपने जीवन का कल्याण करें। अनुयायियों का मानना है कि ‘ज्ञान गंगा’ और ‘गीता तेरा ज्ञान अमृत’ जैसी पुस्तकें न केवल आध्यात्मिक ज्ञान प्रदान करती हैं, बल्कि विश्व के विभिन्न धर्मों के धर्मग्रंथों के प्रमाणों पर आधारित सत्य को भी उजागर करती हैं, जो आज के समय में अत्यधिक प्रासंगिक है।

    संत रामपाल जी महाराज के शिष्यों के इस प्रयास ने पटना, गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर ,नवादा, दरभंगा ,रोहतास, सहरसा सहित पूरे राज्य में आध्यात्मिकता की एक नई लहर पैदा कर दी है, और लोगों को सत्य के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया है।

  • टिकारी में कांग्रेस पार्टी का प्रखण्ड कमिटी कार्यालय का उद्घाटन, सुमन्त कुमार ने सरकार पर साधा निशाना

    टिकारी में कांग्रेस पार्टी का प्रखण्ड कमिटी कार्यालय का उद्घाटन, सुमन्त कुमार ने सरकार पर साधा निशाना

    टिकारी संवाददाता: टिकारी के किला अंदर मुहल्ले में शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी का प्रखण्ड कमिटी कार्यालय का उद्घाटन किया गया। पार्टी के जिला चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष व विधानसभा प्रत्याशी रहे सुमन्त कुमार, जिला महासचिव जगरूप यादव, सहकारिता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार द्वारा संयुक्त रूप से फीता काट कार्यालय का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के मौके पर आयोजित प्रेस वार्ता में सुमन्त कुमार ने कहा कि लंबे अरसे के बाद टिकारी प्रखण्ड में पार्टी कार्यालय का उद्घाटन हुआ है। कार्यालय के उद्धाटन हो जाने से पार्टी कार्यकर्ताओं का जुड़ाव अधिक होगा। श्री कुमार ने मौजूदा सरकार पर भी हमला बोला व आये दिन बढ़ रही अपराध पर लगाम लगाने में सरकार को विफल बताया। सहकारिता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में एक बार पुनः पार्टी कार्यकर्ता सुमन्त कुमार की उम्मीदवारी की मांग करते है।

    कार्यालय की शुरुआत हो जाने के उपरांत क्षेत्र में पार्टी की गतिविधि को गति मिलेगा। जिला महासचिव जगरूप यादव ने कहा कि वर्षों बाद प्रखण्ड में पार्टी का स्थायी कार्यालय की शुरुआत हुई है। कार्यकर्ताओं को कार्यालय में आकर पार्टी की गतिविधि में सहभागी बनने की अपील की गई। साथ ही साथ पार्टी की विचारधारा से लोगो को जोड़ने की भी अपील की। मौके पर डॉ राजीव कुमार, सियाराम शर्मा, राजधारी यादव, कृष्ण मुरारी शर्मा, चुन्नू शर्मा, धीरज कुमार, ओमप्रकाश शर्मा, चंदन सहित अन्य कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

  • 17 सितंबर से शुरू हो रहे पितृपक्ष मेला की तैयारियां शुरू, 80 हेल्थ कैंप की मदद से श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य पर रहेगी नजर

    17 सितंबर से शुरू हो रहे पितृपक्ष मेला की तैयारियां शुरू, 80 हेल्थ कैंप की मदद से श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य पर रहेगी नजर

    ✍️देवब्रत मंडल

    17 सितंबर से शुरू हो रहे विश्वप्रसिद्ध पितृपक्ष मेला को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। मेला दो अक्टूबर तक चलेगा। पितृपक्ष मेला के मद्देनजर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां प्रारंभ कर दी गयी है। बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित कराने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग ने रणनीति तैयार कर ली है । सिविल सर्जन डॉ रंजन कुमार सिंह ने बताया कि पितृपक्ष मेला के दौरान 80 हेल्थ कैंप लगाये जायेंगे। इन स्वास्थ्य शिविर में तीन सौ दस स्वास्थ्य अधिकारी व कर्मचारी ड्यूटी पर रहेंगे। साथ ही मरीजों के अस्पताल आवागमन के लिए चौदह एंबुलेंस मौजूद रहेंगे। मरीजों की सुविधा के लिए जेपीएन अस्पताल में चार हेल्थ कंट्रोल रूम बनाया जायेगा।

    अलग—अलग समय में काम करेंगे स्वास्थ्य शिविर

    सिविल सर्जन ने बताया कि पांच हेल्थ ​कैंप सभी दिन 24 घंटे काम करेंगे ज​बकि 18 कैंप ऐसे बनाये गये हैं जो सोलह घंटे काम करेंगे। सोलह घंटे काम करने वाले स्वास्थ्य शिविर का समय छह बजे सुबह से दस बजे रात तक होगा। 47 कैंप आठ घंटे तक काम करेंगे। इन स्वास्थ्य शिविर का समय दो बजे दिन से रात आठ बजे होगा। इसके अलावा पांच मो​बाइल रिस्पांस टीम होगी जो सातों दिन चौबिस घंटे काम करेगी। शहरी क्षेत्र के सभी आठ शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक मौजूद रहेंगे जो सुबह ग्यारह बजे से शाम सात बजे तक संचालित होंगे।

    शिविर में पर्याप्त संख्या में होंगे चिकित्सक

    सिविल सर्जन ने कहा कि पितृपक्ष मेला के दौरान चिकित्सकों की कोई कमी नहीं होगी। पर्याप्य संख्या में मानव बल लगाया गया है। स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए 92 डॉक्टर, 150 पारा मेडिकल स्टाफ और 70 अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की ड्यूटी लगायी गयी है। इन सबके साथ आठ एंडवांस्ड तथा चार बेसिक लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस और दो शव वाहन ड्यूटी पर लगाये गये हैं।

    श्रद्धालुओं के लिए अस्पताल में बेड सुरक्षित

    सरकारी अस्पतालों के साथ निजी अस्पताल में भी बेड सुरक्षित किया गया है। डीपीएम नीलेश कुमार ने बताया कि पितृपक्ष मेला के मद्देनजर बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए जय प्रकाश नारायण अस्पताल में दस बेड, प्रभावती अस्पताल में दस बेड, मगध मे​डिकल कॉलेज अस्पताल में 20 बेड, अभय इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल साइंस हॉस्पिटल में दस बेड, शुभकामना हर्ट हॉस्पिटल में 10 बेड और सभी 24 सामदुायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 120 बेड पूरी तरह उनके लिए सुरक्षित रखा गया है।

    जरूरी दवाओं के साथ उपकरण भी मौजूद

    प्रत्येक स्वास्थ्य शिविर में मौसमी बुखार, डायरिया, उल्टी, मलेरिया, पेट, आंख व कानों से संबंधित समस्याएं व दूसरी अन्य बीमारियों के इलाज के लिए 37 प्रकार की दवाएं मौजूद रहेंगी। इसके साथ ही शल्य तथा अन्य प्रकार के जरूरी उपकरण जैसे डिजिटल थर्मामीटर, कैंची, थर्मामीटर, आक्सीमीटर, ग्लूकोमीटर तथा बेड आदि प्रत्येक शिविर में मौजद रहेगे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा नगर निगम के समन्वय के साथ पितृपक्ष मेला को देखते हुए ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया जा रहा है। इसके अलावा मच्छरों के रोक के ​लिए डीडीटी व रसायन का छिड़काव होगा। दुकानों की साफ सफाई पर विशेष निगरानी रहेगी।
    ज़िला पदाधिकारी गया डॉ० त्यागराजन एसएम ने स्वास्थ्य विभाग के तमाम पदाधिकारी को निर्देश दिया कि विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला में लाखों की संख्या में तीर्थयात्री गयाजी आते हैं,अधिकांश पिंडदानी भुजुर्ग व्यक्ति ही रहते हैं, इसी उद्देश्य से तमाम स्वास्थ्य टीम पूरी ततपरता से स्वस्थ के क्षेत्र में काम करे। किसी भी पिंडदानी को स्वस्थ संबंधी कोई समस्या आने पर क्विक रेस्पॉन्स देना होगा। उन्होंने कहा कि विष्णुपद मंदिर के गर्वगृह/ सोलह वेदी के समीप विशेष टीम रख कर सेवा भाव के साथ सभी स्वास्थ्य से जुड़े अधिकारी एव चिकित्सक कार्य करे।

  • गया के सीताकुंड में युवा कलाकारों ने बिखेरे रंग: पेंटिंग प्रतियोगिता में दिखी प्रतिभा की चमक

    गया के सीताकुंड में युवा कलाकारों ने बिखेरे रंग: पेंटिंग प्रतियोगिता में दिखी प्रतिभा की चमक

    ✍️देवब्रत मंडल

    गया में रविवार को विजुअल आर्टिस्ट ग्रुप और पिचकारी आर्ट के तत्वावधान में आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें बच्चों ने अपनी अद्वितीय प्रतिभा का परिचय दिया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और अपनी कलाकृतियों के माध्यम से सीताकुंड और उसके आस-पास के प्राकृतिक सौंदर्य को चित्रित किया, जिससे सभी दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।

    इस अवसर पर पिचकारी आर्टिस्ट ग्रुप के अध्यक्ष और वरिष्ठ छायाकार रूपक सिन्हा, किलकारी बाल भवन गया के प्रमंडलीय कार्यक्रम समन्वयक राजीव रंजन श्रीवास्तव, और गया संग्रहालय के अधीक्षक अरविंद महाजन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इन सभी का स्वागत वरिष्ठ चित्रकार अशोक कुमार ने पुष्पगुच्छ और कलाकार अभिजीत चक्रवर्ती ने शाल ओढ़ाकर किया, जबकि नन्हे बच्चों ने चंदन तिलक लगाकर अतिथियों का अभिनंदन किया।

    कार्यक्रम की सफलता में पिचकारी आर्ट की प्रिया कुमारी, कला फाउंडेशन की सुधा जी, मनोज कुमार निराला, पत्रकार जितेंद्र पुष्प, चित्रकार विनय कुमार शर्मा, माणंवी पाठक, और प्रदीप कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इन सभी की उपस्थिति ने आयोजन को और भी खास बना दिया।

  • जमशेदपुर से औरंगाबाद के लिए जा रही शराब के साथ दो गिरफ्तार, 336 बोतल बरामद

    जमशेदपुर से औरंगाबाद के लिए जा रही शराब के साथ दो गिरफ्तार, 336 बोतल बरामद

    ✍️देवब्रत मंडल

    गया जिले के डोभी चेक पोस्ट पर तैनात मद्य निषेध विभाग की टीम ने भारी मात्रा में शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। शराब झारखंड से गया होते हुए औरंगाबाद के लिए ले जाया जा रहा था। मद्य निषेध विभाग के सहायक आयुक्त, गया प्रियरंजन ने बताया कि डोभी चेकपोस्ट पर तैनात निरीक्षक रामप्रीती कुमार के नेतृत्व में टीम ने स्कोर्पियो को जांच के लिए रुकवाया। जांच में 375 एमएल वाले पैक में 336 बोतल विदेशी शराब को बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि इस मामले में वाहन चालक अमित कुमार एवं रोशन सिंह को गिरफ्तार किया गया है। जिसने पूछताछ में बताया कि शराब जमशेदपुर से लेकर चले थे। जिसे औरंगाबाद जिले में ले जाना था लेकिन इसी बीच पकड़े गए। दोनों जमशेदपुर का रहने वाला है।

  • गया: 12 वर्षीय नाबालिग के साथ गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार

    गया: 12 वर्षीय नाबालिग के साथ गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार

    बिहार के गया जिले में एक 12 वर्षीय नाबालिग के साथ गैंगरेप का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, तीन युवकों ने मासूम को पहले बेहोश करने वाली चीज खिलाई और फिर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरे की तलाश जारी है।

    घटना का विवरण

    यह घटना मगध विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र की है, जहां 17 अगस्त को दोपहर में 12 वर्षीय बच्ची जलावन की लकड़ियां इकट्ठा करने के लिए अपने खेत की ओर गई थी। इसी दौरान, पहले से घात लगाए बैठे तीन युवकों ने उसे जबरन पकड़ लिया और एक बोरिंग रूम में ले गए। आरोपियों ने मासूम को छेना (मिठाई) में बेहोश करने वाली दवा मिलाकर दी, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद तीनों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे वहीं कमरे में छोड़कर फरार हो गए। भागते समय उन्होंने कमरे को बाहर से ताला लगा दिया ताकि लड़की बाहर न आ सके।

    जब बच्ची काफी देर तक घर नहीं लौटी, तो परिजन उसकी खोज में जुट गए। गांव के एक व्यक्ति ने उसे बोरिंग रूम में देखने की बात बताई, जिसके बाद परिजन वहां पहुंचे। ताले से बंद कमरे के अंदर बच्ची को बेहोशी की हालत में पाया गया। उसे तुरंत बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया और पुलिस को सूचना दी गई।

    डायल 112 की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को सहायता प्रदान की और मामले की एफआईआर दर्ज की। SSP आशीष भारती ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और तीसरे की तलाश जारी है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। गया जिले में इस घटना ने लोगों में आक्रोश पैदा कर दिया है और प्रशासन से आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की जा रही है।