Blog

  • शिक्षक की दबंगई: भूमि विवाद में पंचायती के दौरान जनप्रतिनिधियों से गाली-गलौज, समझौता कागज फाड़ा

    शिक्षक की दबंगई: भूमि विवाद में पंचायती के दौरान जनप्रतिनिधियों से गाली-गलौज, समझौता कागज फाड़ा

    गया जिले के अतरी प्रखंड के टेउसा चौधरी टोला में गुरुवार को भूमि विवाद को लेकर पंचायती के दौरान विवाद उत्पन्न हो गया। जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों द्वारा किए गए पंचायती के बाद जो समझौता कागज तैयार किया गया था, उसे गांव के ही एक व्यक्ति वीरेंद्र चौधरी उर्फ मदन चौधरी , जो पेशे से सरकारी शिक्षक हैं, ने गाली-गलौज और दबंगई दिखाते हुए फाड़ दिया।

    इस घटना के संबंध में अनुज कुमार ने अतरी थाना में आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि सरकारी जमीन को लेकर चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए सीढ़ पंचायत के वर्तमान मुखिया अरुण कुमार, पूर्व मुखिया वीरेंद्र चौधरी, उपसरपंच गौतम सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने दोनों पक्षों की सहमति से समझौता पत्र तैयार किया था। इस समझौते में दोनों पक्षों ने सरकारी जमीन पर कोई कब्जा न करने की सहमति दी थी और इस बात को लिखित रूप में स्वीकार किया था।

    लेकिन इसी बीच गांव के ही विनोद चौधरी, वीरेंद्र चौधरी उर्फ मदन चौधरी, और बेबी देवी ने गाली-गलौज करते हुए समझौता कागज को फाड़ दिया। जबकि उनका इस जमीन से कोई सीधा संबंध नहीं है। पंचायत में मौजूद जनप्रतिनिधियों ने बताया की ” वीरेंद्र चौधरी और बिनोद चौधरी का इस जमीन से कोई लेना देना नही है। जिन दो पक्षों के बीच विवाद था उसे हमलोगो ने निपटारा कर समझौता पत्र बना दिया था लेकिन वीरेंद्र चौधरी और बिनोद चौधरी फैसले के बाद पहुंच कर कागज को पढ़ने के लिए मांगा और उसे फ़ाड़ दिया।” वहीं इस संबंध में अतरी थाना अध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद ने बताया कि एक पक्ष के द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है और मामले की जांच की जा रही है।

  • गया आरपीएफ के पोस्ट प्रभारी अजय प्रकाश व दो उपनिरीक्षक सहित बल के कई जवानों को किया गया पुरस्कृत, जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर

    गया आरपीएफ के पोस्ट प्रभारी अजय प्रकाश व दो उपनिरीक्षक सहित बल के कई जवानों को किया गया पुरस्कृत, जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर

    आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश

    गया जंक्शन के आरपीएफ पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश सहित अन्य पदाधिकारी एवं बल के सदस्यों द्वारा इस वर्ष किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत किया गया है। इस वर्ष 17 जुलाई को रेसुब पोस्ट गया के बल सदस्यों द्वारा किए गए उत्कृष्ठ एवं सराहनीय कार्य के लिए वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त जेथिन बी. राज ने गया जंक्शन के आरपीएफ़ पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश सहित कई पदाधिकारी व बल के जवानों को पुरस्कृत किया है। पुरस्कार के रूप में नगद राशि से पुरस्कृत किया गया है। पुरस्कृत किए गए पदाधिकारियों में गया पोस्ट प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश, उप निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद के अलावा प्रधान आरक्षी विवेकानन्द, आरक्षी विकास कुमार, आरक्षी अमित कुमार, आरक्षी शशि शेखर, आरक्षी संतोष कुमार सिंह, आरक्षी देवेन्द्र प्रसाद का नाम शामिल है।

    बता दें कि 17 जुलाई को आरपीएफ़ पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश के नेतृत्व में उक्त टीम ने अंतरराज्यीय गिरोह का सफल उदभेदन किया था। टीम ने गया स्टेशन के पास एक होटल से ठहरे बेगूसराय के अंतरराज्यीय गिरोह के पांच सदस्यों को रेलयात्रियों के चुराए गए सामान के साथ गिरफ्तार किया था। यह गिरोह विभिन्न ट्रेनों में यात्रियों का सामानों की चोरी किया करते थे। जबकि 12 जुलाई को आरपीएफ़ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश के नेतृत्व में एक टीम ने एकात्मकता एक्सप्रेस से एक लाख करीब सात हजार रुपये के मूल्य की शराब पकड़ने में में कामयाब रही थी। यह शराब डीडीयू जंक्शन से शराब तस्करों ने कई बोरियों में ले जाने की कोशिश की थी लेकिन टीम ने भारी मात्रा में शराब को बरामद कर लिया था। इस उत्कृष्ट कार्य के लिए गया आरपीएफ़ पोस्ट के उपनिरीक्षक जावेद एकबाल, सहायक उपनिरीक्षक अरविंद कुमार सिंह, प्रधान आरक्षी संजय कुमार राय एवं शोभनाथ भोक्ता को पुरस्कृत किया गया है।

  • आप सभी की समस्याओं को सुनने व निराकरण के लिए ही हम सभी पदाधिकारी यहां पर आए हैं: डीएम

    आप सभी की समस्याओं को सुनने व निराकरण के लिए ही हम सभी पदाधिकारी यहां पर आए हैं: डीएम

    देवब्रत मंडल

    गया ज़िले के सुदूरवर्ती क्षेत्र आमस प्रखंड के झरी पंचायत के बिहारी बिगहा महादलित टोला में “आपका प्रशासन आपके द्वार” कार्यक्रम विशेष केंद्रीय सहायता योजना अंतर्गत प्रशासनिक सह स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन जिला पदाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने किया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त विनोद दुहन, अनुमंडल पदाधिकारी शेरघाटी, ज़िला जन सम्पर्क पदाधिकारी सहित ज़िला स्तरीय पदाधिकारी एव स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ज़िला पदाधिकारी ने ग्रामीणों को बताया कि इस शिविर में 32 विभागों का अलग अलग काउंटर लगाए गए हैं। आप सभी की जो भी समस्याएँ है, उसे संबंधित स्टॉल पर जाकर मौजूद अधिकारी को दें। आप सभी की समस्या सुनने के लिए ही हम सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी यहां पर आए है। आप सब अपनी समस्या को संबंधित अधिकारी के पास रखते हुए उसे निराकरण कराएं। ज़िला पदाधिकारी ने घूम घूमकर सभी काउंटर पर जाकर निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया कि ग्रामीणों को ज्यादा से ज्यादा लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करेंगे। विभिन्न स्टॉल में आने वाले ग्रामीणों को यथासंभव ऑन द स्पॉट निवारण करें।

    शिविर के दौरान ज़िला पदाधिकारी ने जनता दरबार लगाया। जहां सैकड़ों लोगों ने अपनी-अपनी समस्याओं को लिखित रूप से डीएम को आवेदन सौंपा। ग्रामीणों की समस्या सुनने के पश्चात लोगों को आश्वासन दिया कि बहुत जल्द ही समस्या को दूर कर दी जाएगी।
    ज़िला पदाधिकारी ने कहा की ‘आपका प्रशासन आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत जिला प्रशासन आपके समस्याओं को सुनने और जानने आपके पंचायत में आया है। सरकार का उद्देश्य है कि सुदूरवर्ती क्षेत्र और समाज के अंतिम पायदान पर जीवन बसर करने वाले हर एक लोगों तक सरकार की हर एक योजना पहुंचे। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन सरकार की एक-एक छोटी बड़ी योजनाओं को हर एक परिवार तक पहुंचाने के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश के आलोक में अनेकों योजनाएं सभी वर्ग समुदाय हर परिवार के हर व्यक्ति के लिए योजनाएं संचालित हैं। जिन्हें आप सभी तक लाभ पहुंचाने हेतु हम सभी प्रयासरत हैं।

  • टिकारी में सफाई और विकास को मिलेगी नई रफ्तार: कूड़ा निस्तारण संयंत्र और ई-चार्जिंग प्वाइंट की होगी स्थापना

    टिकारी में सफाई और विकास को मिलेगी नई रफ्तार: कूड़ा निस्तारण संयंत्र और ई-चार्जिंग प्वाइंट की होगी स्थापना

    टिकारी संवाददाता: नगर परिषद के बोर्ड की सामान्य बैठक गुरुवार को मुख्य पार्षद अजहर ईमाम की अध्यक्षता मे कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित हुई। बैठक में पहली बार औरंगाबाद के राजद सांसद अभय कुमार सिन्हा उर्फ अभय कुशवाहा भी शामिल हुए। बैठक के दौरान सदस्यों ने लचर साफ सफाई की व्यवस्था, जलापूर्ति योजना में लापरवाही, जमीन बंदोबस्ती आदि के सवाल पर चर्चा करते हुए उत्पन्न समस्या का समाधान करने की मांग रखी। मुख्य पार्षद व सदस्यों ने कहा कि क्षेत्र में साफ सफाई व्यवस्था में लगातार लापरवाही बरती जा रही है। कार्यपालक पदाधिकारी को सफाई व्यवस्था की निगरानी करने एवं सभी सफाई कर्मियों की उपस्थिति जांच के बाद ही भुगतान करने का निर्देश दिया गया। इस हेतु अध्यक्ष द्वारा दो सदस्य को नामित कर सफाई व्यवस्था की निगरानी के लिए समिति का गठन करने की बात कही गई। क्षेत्र में जलापूर्ति योजना की देखरेख करने वाली एजेंसी के कार्य पर चिंता जताते हुए एजेंसी के कार्य आवंटन को रद्द करने की जोरदार मांग उठी।

    कार्यपालक पदाधिकारी को नियमानुसार कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया गया। वहीं दुर्गा स्थान से बुढ़वा महादेव स्थान तक नप की जमीन पर आंतरिक श्रोत से दुकान निर्माण करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा कर्पूरी टाउन हौल का जीर्णोद्धार करने, डूमरसन स्थित शमशान घाट पर शवदाह गृह, विश्राम स्थल, हाई मास्ट लाइट, शौचालय एवं प्याऊ की व्यवस्था करने, पंद्रह लाख रुपये तक के कार्य को विभागीय स्तर से करने, शीतला माता मंदिर स्थित तालाब का जीर्णोद्धार करने आदि का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी राजेश कुमार झा, उप मुख्य पार्षद सागर कुमार, लोक स्वच्छता पदाधिकारी ऋषभ कुमार, टैक्स दरोगा कमलेश शुक्ला, वार्ड पार्षद संदीप सिंह, सोनू दुबे, अक्षय चौधरी, रणजीत कुमार, अरशद आलम, सादा खातून, गीता देवी, रियाज अंसारी, अशोक कुमार, अनिरुद्ध शर्मा सहित बाईस पार्षद उपस्थित थे। इधर वार्ड संख्या सात के पार्षद नीतीश कुमार ने मुख्य पार्षद व उप मुख्य पार्षद पर नियम के विपरीत कार्य करने का आरोप लगाते हुए बैठक से बाहर निकल गये।

    सांसद का हुआ भव्य स्वागत

    क्षेत्र से पहली बार सांसद बने कुशवाहा चुनाव जीतने के बाद पहली बार नगर परिषद कार्यालय पहुंचे थे। मुख्य व उप मुख्य पार्षद के नेतृत्व में वार्ड पार्षद व कर्मियों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम सांसद ने सभी का परिचय प्राप्त किया। इसके बाद सांसद कुशवाहा ने सदन को संबोधित करते हुए टिकारी में कूड़ा एवं बायो निस्तारण का संयंत्र लगाने की घोषणा की। साथ ही इलेक्ट्रिक वाहन के लिए चार्जिंग प्वाइंट लगाने की भी बात कही। बोर्ड के एजेंडे पर चर्चा करते हुए उन्होंने बुढ़वा महादेव स्थान में दुकान का निर्माण कराने के फैसले की सराहना की। साथ ही इसे बेहतर बनाने का सुझाव भी दिया। जमीन बंदोबस्ती के विवादित मामलों के निपटारा हेतु कमेटी बनाने का सुझाव दिया। अशोक सम्राट भवन के अबतक निर्माण नही होने पर निराशा प्रकट करते हुए कहा कि 7 साल में भी नही बनना दुखद है। 

  • सीएटीसी कैंप के नौवें दिन एनसीसी कैडेटों को निरोग रहने की दी गई सलाह

    सीएटीसी कैंप के नौवें दिन एनसीसी कैडेटों को निरोग रहने की दी गई सलाह

    देवब्रत मंडल

    बोधगया, 22 अगस्त 2024 – 6 बिहार बटालियन एनसीसी द्वारा आयोजित दस दिवसीय कंबाइंड एनुअल ट्रेनिंग कैंप (सीएटीसी) के नौवें दिन कैडेटों को निरोग और स्वस्थ रहने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए गए। शहर के जाने-माने चिकित्सक डॉ. चंद्र किरण, जो एक जनरल फिजिशियन हैं, ने कैडेटों को स्वस्थ रहने के उपाय बताए और उनके स्वास्थ्य की जांच भी की।

    इस अवसर पर 6 बिहार बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पंकज कुमार (कीर्ति चक्र), एडम अधिकारी कर्नल एमके शुक्ला, और सुबेदार मेजर अम्लेनंदु मंडल भी उपस्थित थे। डॉ. चंद्र किरण ने शरीर की संरचना के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की और बताया कि ब्लड, ऑक्सीजन, पानी, पोषक आहार, शुद्ध वातावरण, और योग क्रिया का मानव शरीर को स्वस्थ रखने में कितना महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कैडेटों को आगाह किया कि शरीर के किसी भी अंग की कार्यक्षमता प्रभावित होने पर अनेक बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है।

    कैडेटों को एनीमिया के बारे में विशेष जानकारी दी गई। डॉ. चंद्र किरण ने बताया कि एनीमिया के लक्षण व्यक्ति-व्यक्ति में भिन्न हो सकते हैं, और कई मामलों में इसके कोई लक्षण नहीं दिखाई देते। उन्होंने यह भी बताया कि महिलाओं में गर्भावस्था के दौरान खून की कमी के कारण एनीमिया होने का खतरा अधिक होता है।

    इसके अलावा, डॉ. चंद्र किरण ने ह्यूमन पेपिलोमा वायरस (एचपीवी) के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह वायरस त्वचा या श्लेष्म झिल्ली पर वृद्धि का कारण बनता है और इसकी 100 से अधिक किस्में हैं। उन्होंने वायरस से बचाव के उपाय और टीकाकरण के महत्व पर भी जोर दिया।

    अंत में, 6 बिहार बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पंकज कुमार (कीर्ति चक्र) और एडम अधिकारी एमके शुक्ला ने डॉ. चंद्र किरण को मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

  • पूर्व मध्य रेल ने लॉन्च किया ऑटोमेटेड पैसेंजर इंफॉर्मेशन सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी रियल-टाइम जानकारी

    पूर्व मध्य रेल ने लॉन्च किया ऑटोमेटेड पैसेंजर इंफॉर्मेशन सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी रियल-टाइम जानकारी

    न्यूज डेस्क: रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक श्री छत्रसाल सिंह ने आज हाजीपुर स्थित मुख्यालय में ऑटोमेटेड पैसेंजर इंफॉर्मेशन सिस्टम (एपीआईएस) का शुभारंभ किया। इस नई तकनीक से अब यात्रियों को स्टेशनों पर ट्रेनों के आगमन, प्रस्थान, रनिंग स्टेटस, और प्लेटफार्म की सटीक जानकारी स्क्रीन पर रियल-टाइम में मिलेगी।

    एपीआईएस के माध्यम से पूर्व मध्य रेल के लगभग 500 छोटे-बड़े स्टेशनों को कवर किया जाएगा। इस प्रणाली के तहत, सीम कार्ड के जरिए इंटरनेट कनेक्टिविटी से जुड़ी स्क्रीनें स्टेशनों पर लगाई जाएंगी। यह स्क्रीनें सीधे क्रिस (CRIS) के सर्वर से ट्रेनों के परिचालन से जुड़ी समस्त जानकारी प्राप्त करेंगी और यात्रियों के लिए उपयोगी जानकारी उपलब्ध कराएंगी।

    महाप्रबंधक श्री छत्रसाल सिंह ने बताया कि एपीआईएस से यात्रियों को उनकी यात्रा के दौरान कई सुविधाएं मिलेंगी। चार घंटे पहले से ही ट्रेनों की सभी जानकारी स्क्रीन पर दिखने लगेगी, जिससे यात्रियों को अपने प्लेटफार्म और ट्रेन के कोच के क्रम की जानकारी सही समय पर मिलेगी। यदि किसी तकनीकी कारण से प्लेटफार्म में बदलाव होता है, तो इसकी जानकारी भी तत्काल प्रदर्शित की जाएगी।

    इस प्रणाली के लागू होने से यात्रियों को यात्रा के दौरान समय और सुविधा दोनों का लाभ मिलेगा। इससे न सिर्फ यात्रियों की जानकारी में बढ़ोतरी होगी, बल्कि रेलवे की सेवा गुणवत्ता में भी सुधार आएगा।

    पूर्व मध्य रेल के इस कदम को यात्रियों द्वारा सराहा जा रहा है और इसे रेलवे के डिजिटलीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

  • टिकारी: अकबरपुर और भवनपुर में भूमि सर्वेक्षण को लेकर ग्राम सभा आयोजित, दस्तावेज तैयार रखने की अपील

    टिकारी: अकबरपुर और भवनपुर में भूमि सर्वेक्षण को लेकर ग्राम सभा आयोजित, दस्तावेज तैयार रखने की अपील

    टिकारी संवाददाता: टिकारी प्रखण्ड के अकबरपुर तथा भवनपुर ग्राम में भूमि सर्वेक्षण को लेकर ग्राम सभा का आयोजन किया गया। विशेष सर्वेक्षण कानूनगो राहुल कुमार ने बताया कि राजस्व ग्राम अकबरपुर व भवनपुर में आसपास के गांव व तोला के ग्रामीणों को सर्वेक्षण की जानकारी विस्तार से दिया गया। विशेष सर्वेक्षण कानूनगो राहुल कुमार व शशि कश्यप एवं विशेष सर्वेक्षण अमीन द्वारा रैयतों को भूमि के सभी दस्तावेज तैयार रखने की बात कही। कानूनगो ने यह भी बताया कि सुनवाई के समय सभी रैयत को स्वयं उपस्थित होना आवश्यक है। शिविर में आकर अंतिम रूप से तैयार अधिकार अभिलेख व मानचित्र की प्रति भी प्राप्त कर लेने की अपील की। इसके अलावा ग्राम सभा में आये युवाओं को मोबाइल से भी दस्तावेज अपलोड करने की जानकारी दी गई। राहुल कुमार ने बताया कि गुरुवार को रेवई व लोहानीपुर ग्राम में ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा।

  • ब्रिगेडियर राम नरेश ने 6 बिहार बटालियन एनसीसी के सीएटीसी कैंप का किया निरीक्षण

    ब्रिगेडियर राम नरेश ने 6 बिहार बटालियन एनसीसी के सीएटीसी कैंप का किया निरीक्षण

    बोधगया। 6 बिहार बटालियन एनसीसी द्वारा निगमा मोनिस्ट्री मे आयोजित कंबाइंड एनुअल ट्रेनिंग कैंप-IX का गया ग्रुप के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर राम नरेश ने बुधवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण के पूर्व एनसीसी कैडेटों ने ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।इसके अलावा ड्रील,कम्पास, राइफल ड्रील,भोजनालय,आकस्मिक सेवा सहित अन्य चीजों को देखा।कैंप कमाण्डेंट कर्नल पंकज कुमार (कीर्ति चक्र),एडम अधिकारी कर्नल एमके शुक्ला व सुबेदार मेजर अमलेंदु मंडल ने उनकी आगवानी की।ब्रिगेडियर ने शिविर में बनाए गए प्रशिक्षण और अनुशासन के उच्च मानकों के लिए अपनी प्रशंसा व्यक्त की।

    ब्रिगेडियर राम नरेश ने यूनिट की प्रशिक्षण गतिविधियों का मूल्यांकन किया कैडेटों के अनुशासन को देखा और कैडेटों के साथ बातचीत की।इस दौरान अपने संबोधन में ब्रिगेडियर राम नरेश कहा कि इतिहास में पढ़ा और देखा कि बिहार के महानता की झलक इन बच्चों की आंखों में दिखाई देता है।एनसीसी गतिविधियों और चरित्र और मूल्यांकन को आकार देने में एनसीसी के महत्व के बारे में जानकारी दी।उन्होंने अपने कैडेटों में नेतृत्व के गुण और जिम्मेदारी की भावना पैदा करने के लिए यूनिट के प्रयासों की भी सराहना की।

  • पितृपक्ष मेला की सुरक्षा को लेकर जिला आपदा विभाग मुस्तैद, श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए SDRF टीम समेत स्थानीय तैराक भी रहेंगे सभी घाटों पर तैनात।

    पितृपक्ष मेला की सुरक्षा को लेकर जिला आपदा विभाग मुस्तैद, श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए SDRF टीम समेत स्थानीय तैराक भी रहेंगे सभी घाटों पर तैनात।

    देवब्रत मंडल

    17 सितंबर से शुरू होने वाले विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला 2024 को लेकर जिला आपदा विभाग ने श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा नीति तैयार कर ली है। पितृपक्ष मेला के अवसर पर लाखों लाख की संख्या में पिंडदानी गया जी आते हैं। चुकी यहां कर्मकांड पिंडदानी द्वारा फल्गु नदी/ विभिन्न तालाबो/ सरोवरों में किया जाता है। उनसभी सरोवरों एव नदी में उनकी सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है ताकि कोई अनहोनी या छोटी समस्या भी नही हो सके। आपदा विभाग के अनुसार मेला के सुरक्षा के लिए मोटर बोट्स, स्थानीय तैराक और मास्टर ट्रेनर्स, लाइफ गार्ड्स और लाइफ बॉय की व्यवस्था की गई है। पिछले वर्ष पितृपक्ष मेला के दौरान अनेको तीर्थयात्रियों की मदद की गई थी।

    एसडीआरएफ की टीम रहेगी तैनात:

    जिला आपदा विभाग के अंतर्गत कार्यरत SDRF टीम अपने 22 जवानों के साथ घाटों पर उपस्थित रहेगी। SDRF टीम की मौजूदगी से श्रद्धालुओं के द्वारा पिण्ड दान की क्रिया सुरक्षापूर्वक की जा सकेगी।

    मोटर बोटस की भी व्यवस्था :

    साथ ही श्रद्धालुओं के सुरक्षा हेतु 7 मोटर बोटस का प्रावधान किया गया है जिन्हें श्रद्धालुओं के पिण्ड दान करने के दौरान डूबने जैसे मामलों में ससमय सुरक्षा और जान बचाने में प्रयोग किया जाएगा। मोटर बोट्स का संचालन भी एसडीआरएफ टीम द्वारा ही किया जाएगा।

    पर्याप्त संख्या में स्थानीय तैराक और मास्टर ट्रेनर्स भी रहेंगे सक्रिय :


    आपदा विभाग के अनुसार SDRF टीम और मोटर बोट्स के अलावा डूबने जैसे छोटे बड़े मामलों में उनके साथ स्थानीय तैराक और मास्टर ट्रेनर्स भी किए जायेंगे तैनात। तैराकों को विभिन्न घाटों पर दो पाली में प्रतिदिन रहना होगा उपस्थित जिसकी पुष्टि पितृपक्ष मेला के नोडल पदाधिकारी द्वारा की जाएगी।
    तैराकों की नियुक्ति देव घाट, सूर्य कुण्ड, सीता कुण्ड, बैतरणी सरोवर, ब्रह्मसत्त सरोवर, रुक्मिणी सरोवर, पिता महेश्वर सरोवर, रामशिला एवं प्रेतशिला पर की जाएगी। SDRF टीम के निदेशन में स्थानीय तैराकों एवं अन्य सुरक्षा सामग्री के द्वारा पितृपक्ष मेला के आपदा प्रबंधन की व्यवस्था की जा रही है।
    कोशिश है की जिला पदाधिकारी गया डॉ० त्यागराजन एसएम द्वारा की गई बैठक के निर्देशानुसार इस विश्वप्रसिद्ध पितृपक्ष मेला, जिसमें लाखों की संख्या में तीर्थयात्री गया जी आते हैं, उनके लिए आपदा प्रबंधन की कड़ी एवं क्विक रिस्पॉन्स टीम सक्रिय रहेगी एवं सेवा भाव से उनकी सुरक्षा का प्रावधान किया जाएगा।
    डीएम गया डा० त्यागराजन एसएम ने कहा कि पितृपक्ष मेला के दौरान आपदा विभाग की जिम्मेदारी बढ़ जाती है कि सभी प्रमुख सरोवरों यथा सूर्यकुंड, अक्षयवट, राम कुंड, गया जी डैम जैसे गहरे पानी वाले स्थलों पर पर्याप्त नाव सहित टीम रख कर पूरी निगरानी रखे। कही कोई घटना होने पर तुरंत रेस्पांस दे। डीएम ने अपर समाहर्ता आपदा एव वरीय उप समाहर्ता आपदा को निर्देश दिया है कि मेला के दौरान लगातार निगरानी रखे।

  • गया में प्रेमिका से मिलने गए युवक की ग्रामीणों ने किया जमकर पिटाई, मौके पर हुई मौत

    गया में प्रेमिका से मिलने गए युवक की ग्रामीणों ने किया जमकर पिटाई, मौके पर हुई मौत

    बेलागंज थाना क्षेत्र के लक्षण बिगहा गांव में मंगलवार की रात एक दर्दनाक घटना घटित हुई, जिसमें प्रेमिका से मिलने गए युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला। मृतक की पहचान जहानाबाद जिले के मखदुमपुर थाना क्षेत्र के मकरपुर गांव निवासी 20 वर्षीय गौरव कुमार के रूप में हुई है।

    सूत्रों के अनुसार, गौरव कुमार अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था, जहां लड़की के पिता अशोक राम ने उसे आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा। गुस्से में आग-बबूला अशोक राम ने गौरव को रस्सी से बांधकर लोहे के रॉड और लाठियों से पीटने लगा। इस दौरान, आसपास के ग्रामीण भी मौके पर जमा हो गए और उन्होंने भी युवक पर हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

    घटनास्थल पर लगी ग्रामीणों की भीड़

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल से लोहे का रॉड, रस्सी, खून से सने कपड़े और दो कंडोम बरामद किए हैं। साथ ही, लड़की के पिता अशोक राम और चचेरे भाई पंकज कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    मृतक के पिता ओमप्रकाश यादव ने पुलिस थाने में आरोप लगाया है कि उनके बेटे को मारने के बाद उसके साथ लूटपाट भी की गई। उन्होंने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।