Blog

  • टिकारी के ज्ञान भारती स्कूल में निःशुल्क चिकित्सा एवं जांच शिविर का आयोजन

    टिकारी के ज्ञान भारती स्कूल में निःशुल्क चिकित्सा एवं जांच शिविर का आयोजन

    2000 मरीजों का हुआ इलाज

    गरीब व असहायों के लिए चिकित्सा शिविर वरदान: रोमित

    टिकारी संवाददाता: अर्श सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं आर्षेय अरिहंत फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से रविवार को नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन ज्ञान भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल टिकारी में किया गया | इको (हरित अल्ट्रासाउंड), ब्लड शुगर , ब्लड प्रेशर , ईसीजी एवं दवा का वितरण किया गया | अर्श सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ० नवनीत निश्चल (हड्डी रोग विशेषज्ञ), डॉ० टी के शर्मा (पेट, लीवर एवं आँत रोग विशेषज्ञ), डॉ० गुंजन कुमार (जनरल फिजिशियन), डॉ० अबु हुरैरा (कार्डियोलॉजिस्ट), डॉ० सूर्य नारायण नायडू (न्यूरो सर्जन), डॉ० आशीष कुमार झा (न्यूरो सर्जन), डॉ० क्रान्ति किशोर (शिशु रोग विशेषज्ञ), डॉ० राजेश्वर शर्मा (जनरल लेप्रोस्कोपी सर्जन), डॉ० अनुभा कुमारी (स्त्री रोग विशेषज्ञ ), डॉ० प्रियदर्शनी (दन्त रोग विशेषज्ञ ) द्वारा लगभग दो हजार से ज्यादा गरीब एवं असहाय लोगों का नि:शुल्क इलाज एवं सभी मरीजों को दवा वितरण किया गया |

    इस मौके पर नवनीत निश्चल ने कहा कि मानव सेवा एवं समाज सेवा सबसे बड़ा धर्म है | जब भी मौका मिलता है तो इस तरह के शिविर के माध्यम से लोगों की सेवा करता हूँ तथा हमारा यह सदैव प्रयास रहता है कि समाज के वंचित और आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों की सहायता हो सके | इसी प्रयास में इस शिविर का आयोजन किया गया |

    इस अवसर पर ज्ञान भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल रानीगंज, टिकारी के निदेशक रोमित कुमार जी ने कहा कि नि:शुल्क चिकित्सा शिविर जरूरतमंद गरीब और असहाय लोगों के लिए वरदान है | हॉस्पिटल में जो लोग इलाज का खर्च वहन नही कर सकते, उन्हें शिविर में बेहतर स्वास्थ्य सेवा नि:शुल्क उपलब्ध करायी जाती है |

  • हथियार का भय दिखाकर छिनतई की घटना अंजाम देने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

    हथियार का भय दिखाकर छिनतई की घटना अंजाम देने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

    टिकारी संवाददाता: अलीपुर थाना की पुलिस ने हथियार का भय दिखा मोबाइल लूट कर भाग रहे दो अपराधियों को गिरफ्तार किया। वहीं लुटे गये मोबाइल के साथ एक विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया। जानकारी के अनुसार रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि अलीपुर थानाक्षेत्र के निमसर ग्राम के समीप एक व्यक्ति से दो अज्ञात लोग हथियार के बल पर मोबाइल छीन लिये है। अलीपुर एसएचओ सत्यनारायण शर्मा ने मामले की जानकारी वरीय पदाधिकारी को देते हुए अपराधियों के भागने की दिशा में सघन छानबीन करने लगे। इसी क्रम में मखदुमपुर ग्राम के समीप दो युवक पुलिस को देखते ही भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनो को गिरफ्तार किया।

    दोनो की निशानदेही पर खेत से एक देशी कट्टा एवं एक विधि विरुद्ध बालक के समीप से लुटा गया मोबाइल जब्त किया गया। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान अलीपुर थानाक्षेत्र के मखदुमपुर ग्राम के सब्बीर अंसारी के पुत्र शाहनवाज आलम एवं मदारपुर ग्राम के विमलेश सिंह के पुत्र नीलेश कुमार सिंह के रूप में हुई। जानकारी हो कि शाहनवाज के विरुद्ध झारखंड में भी लूटपाट करने का मामला दर्ज है। विगत कुछ माह पूर्व शाहनवाज के घर से पुलिस ने झारखंड में हुई बड़ी लूट की जांच के क्रम में 1.5 लाख रुपया नगद बरामद किया था। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अपराधियों के विरुद्ध सुसंगत धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस द्वारा पूछताछ कर न्यायालय को सुपुर्द कर दिया जाएगा।

  • गया में बड़े हथियार तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

    गया में बड़े हथियार तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

    गया। बिहार के गया जिले में पुलिस ने एक बड़े हथियार तस्करी रैकेट का पर्दाफाश किया है। बेलागंज थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव में की गई इस कार्रवाई में भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और नकदी बरामद की गई है। पुलिस ने इस संबंध में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक महिला भी शामिल है।

    गया के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) आशीष भारती ने बताया कि शुक्रवार रात को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा, “हमें सूचना मिली थी कि मानिकपुर में हथियारों का एक बड़ा जखीरा आया हुआ है। इसके सत्यापन के बाद हमने एक टीम गठित की और छापेमारी की।” छापेमारी के दौरान पुलिस ने 1500 कारतूस, 6 बंदूक, 1 कट्टा, 1 पिस्टल और 1 राइफल बरामद किया। इसके अलावा 3,74,500 रुपये नकद, एक स्कॉर्पियो वाहन और दो मोटरसाइकिल भी जब्त की गईं।

    पुलिस ने इस मामले में रनजीत, राहुल और मिन्ता देवी नाम के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी भारती ने बताया कि मिन्ता देवी के घर से हथियार बरामद किए गए। “जब हमारी टीम उसके घर पहुंची, तो वह भागने की कोशिश कर रही थी, लेकिन महिला पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया,” उन्होंने कहा।

    जांच में पता चला कि आरोपी हथियारों को पलंग के बॉक्स में और भिंडी के खेत में बोरे में छिपाकर रखते थे। स्कॉर्पियो वाहन में विशेष तहखाने बनाए गए थे, जिनका इस्तेमाल हथियारों की तस्करी के लिए किया जाता था। यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब कुछ दिन पहले ही बेला प्रखंड के चाकंद थाना क्षेत्र से 256 कारतूस और एक मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया था। उस मामले में भी तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

    एसएसपी भारती ने इस कार्रवाई को एक बड़ी सफलता बताते हुए कहा कि इस अभियान में शामिल सभी पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा, “यह कार्रवाई क्षेत्र में अवैध हथियारों के प्रसार पर अंकुश लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।” पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों और इसके संपर्कों की तलाश में जुटी है। इस मामले की गहन जांच जारी है।

  • टिकारी के बेनीपुर में वार्षिक देवी पूजा संपन्न

    टिकारी के बेनीपुर में वार्षिक देवी पूजा संपन्न

    टिकारी संवाददाता: टिकारी प्रखंड के आमाकुमां पंचायत अंतर्गत ग्राम बेनीपुर स्थित देवी मंदिर में शुक्रवार को वार्षिक पूजा किया गया। जिसमे दुर्गा सप्तशती पाठ के बाद हवन, आरती किया गया। साथ ही कन्या पूजन के बाद सभी को खीर पूड़ी का प्रसाद ग्रहण कराया गया। मौके पर भजन कीर्तन की प्रस्तुति दी गयी। पूजा अर्चना पाठ हवन में पंडित अनिल मिश्र,पंडित जगदीश मिश्र, पंडित विरेंद्र मिश्र, पंडित अमरेंद्र मिश्र, पंडित शिवानंद मिश्र पंडित शिव बल्लभ मिश्र,पंडित संजय मिश्र, पंडित धनंजय मिश्र, पंडित मृत्युंजय मिश्र, पंडित ब्रजेश मिश्र, पंडित अंशु मिश्र , मोहित कुमार,सहित सहयोगी में श्यामदेव यादव, कैलाश यादव, ओमप्रकाश यादव, विजय यादव, के साथ साथ कन्या कुमारी में लक्ष्मी कुमारी, पाटला कुमारी, नव्या कुमारी, काजल कुमारी, अनुष्का कुमारी, दिवांशी कुनारी, शांभवी कुमारी, शालनी कुमारी, अभया कुमारी, खुशी कुमारी, छोटी कुमारी, अदिश्री कुमारी,सहित भैरव भईया में केशव, अथर्व आदि लोग शामिल थे।

  • टिकारी में भाजपा ने मनाई अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि, श्रद्धांजली सभा का आयोजन

    टिकारी में भाजपा ने मनाई अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि, श्रद्धांजली सभा का आयोजन

    टिकारी संवाददाता: भारतीय जनता पार्टी टिकारी विधानसभा स्तरीय एक श्रद्धांजली सभा का आयोजन कर देश के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित अटल बिहारी वाजपेई की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजली दी। भाजपा नेत्री  माया सिंह व सिंधु जैन ने दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर लोगो ने वाजपेई जी के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण कर उनके कृतित्व व व्यक्तित्व पर चर्चा किया। इस मौके पर कोंच उत्तरी अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, कोंच दक्षिणी के अध्यक्ष सुनील सिंह, टिकारी दक्षिणी अध्यक्ष अनिल पासवान, टिकारी दक्षिणी के महामंत्री शिवबल्लभ मिश्र, कार्यकर्ता कामना शर्मा,किसान मोर्चा अध्यक्ष कोंच उत्तरी सुधीर शर्मा,वरीय भाजपा नेता सिद्धेश्वर सिंह उर्फ गांधी जी, राजेंद्र सिंह, राजकुमार पासवान सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।

  • पंचानपुर के ज्ञानोदय विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

    पंचानपुर के ज्ञानोदय विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

    टिकारी संवाददाता: ज्ञानोदय विद्यालय पंचानपुर में हर्षोलास के साथ 78 वा स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रांगण में 93 वर्षीय व्योवृद्ध व पूर्व मुखिया बनारस शर्मा ने झंडोतोलन कर झंडे की सलामी दी। श्री शर्मा ने अंग्रेजों के शासन काल का भारत और आजाद भारत में शासन व्यवस्था को विस्तार से बताया।ज्ञानोदय विद्यालय पंचानपुर के निदेशक जितेंद्र कुमार सिंह ने भारत को आजाद कराने में देश के युवाओं, महिलाओं सहित समाज के सभी वर्ग की भूमिका से संबंधित विस्तृत जानकारी दी।तदोपरांत विद्यालय के नन्हें मुन्हें बच्चों द्वारा राष्ट्रीयता से ओतप्रोत गीत – संगीत और नृत्य की रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति हुई। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के शिक्षक संजीव कुमार, सुमन कुमारी, नागेश पांडेय , मुकेश कुमार, रंजू कुमारी, मेघा कुमारी, सविता कुमारी का महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अवसर पर उपस्थित अविभावकों ने नन्हें मुन्हें बच्चों की प्रस्तुति देखकर मंत्र मुग्ध हो गए और काफी सराहा।

  • गया के डीएम ने संभाला प्रमंडलीय आयुक्त का प्रभार

    गया के डीएम ने संभाला प्रमंडलीय आयुक्त का प्रभार

    देवब्रत मंडल

    सरकार की अधिसूचना के आलोक में आयुक्त मगध प्रमंडल श्री मयंक बड़वड़े भा.प्र.से. का हस्तांतरण पटना प्रमंडलीय आयुक्त में हुआ है। साथ ही आज ज़िलाधिकारी, गया डॉ० त्यागराजन एसएम भा.प्र.से. द्वारा आयुक्त मगध प्रमंडल का पदभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता, उत्तरदायित्व एवं संवेदनशीलता के साथ राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन करवाया जाएगा। इस अवसर पर आयुक्त कार्यालय के पदाधिकारीगण एव ज़िला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

  • संरक्षा कैटेगरी के काफी पद रिक्त हैं फिर भी बहाली नहीं हो रही, आने वाला समय चुनौतियों से भरा है: मिथलेश

    संरक्षा कैटेगरी के काफी पद रिक्त हैं फिर भी बहाली नहीं हो रही, आने वाला समय चुनौतियों से भरा है: मिथलेश

    केंद्रीय कोषाध्यक्ष- सह -पीएनएम प्रभारी डीडीयू -सह- केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य नई दिल्ली मिथिलेश कुमार ने रेल कर्मचारी एवं यूनियन प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाला समय चुनौतियों से भरा है। भारत सरकार की नीति और नियत में अंतर है। कर्मचारियों से उनका अधिकार छीना जा रहा है। जिसका विरोध एआईआरएफ तथा ईसीआरकेयू द्वारा लगातार किया जा रहा है। परिणाम स्वरूप काफी कुछ अपने पक्ष में है। आवश्यकता है कि हम सभी संगठित रहें और अपने हक के लिए भारत सरकार(रेल मंत्रालय) के साथ लड़ते रहे। रेल मंत्रालय लगातार संरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रही है। संरक्षा कैटेगरी के काफी पद रिक्त हैं फिर भी बहाली नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा लगातार निजीकरण का दबाव बनाया जा रहा है जिसके कारण संरक्षा प्रभावित हो रही है। जिसका यूनियन लगातार विरोध कर रही है परिणाम स्वरूप भारत सरकार की मंशा परिपूर्ण नहीं हो पा रही है।

    ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन गया शाखा द्वारा 78 वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पर पर श्री कुमार ने ये बातें कही। यूनियन कार्यालय गया में स्वतंत्रता दिवस समारोह काफी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ध्वजारोहण गया शाखा के सचिव मुकेश सिंह ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वास्तविक स्वतंत्रता का मतलब यह है कि किसी भी कर्मचारी या आम नागरिकों का शोषण ना हो परंतु प्रत्येक दिन भारतीय रेल में कर्मचारियों का शोषण निरंतर जारी है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार /रेल मंत्रालय रेलवे में कर्मचारियों को दिए गए अधिकारों का भी हनन करती आ रही है। काफी संघर्ष के बाद ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन तथा ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन ने अपना बलिदान देकर जितने भी अधिकार चाहे वो कार्य के निर्धारित घंटे हो या फिर, बोनस। निर्धारित छुट्टियां, महंगाई भत्ता, महंगाई राहत आदि दिलवाने का काम यूनियन के माध्यम से किया गया है। उसमें भी कटौती की जा रही है। जिसका यूनियन हमेशा विरोध करती है।

    इस अवसर पर केंद्रीय कोषाध्यक्ष मिथिलेश कुमार गया शाखा अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद सचिव मुकेश सिंह संगठन मंत्री राजीव रंजन कुमार, कुणाल रंजन, बीके चौधरी ,सीसीएम मनोज कुमार ,अजय कुमार सिंह, अजीत कुमार श्रीवास्तव, अनुज कुमार ,इंदु भूषण मिश्रा, सुजीत कुमार, पूर्व अध्यक्ष रामप्रवेश प्रसाद, आर के अवस्थी ,सुमित कुमार ,राजन कुमार सिंहा ,बबलू सिंहा, योगेश कुमार, प्रमोद कुमार, अजय कुमार, दिलीप कुमार ,जफर अली, अशोक कुमार , पूर्व मध्य रेलवे गया पेंशनर फेडरेशन के सचिव अबरार इसरार के अलावा उत्तम कुमार, मीडिया प्रभारी ,ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन शाखा गयाएवं बहुत सारे रेलकर्मी उपस्थित थे।

  • केंद्रीय विद्यालय में आयोजित स्वतंत्रता समारोह में शामिल हुए भारतीय सेना के ‘आयरन मैन’ लेफ्टिनेंट कर्नल नितिन जोशी

    केंद्रीय विद्यालय में आयोजित स्वतंत्रता समारोह में शामिल हुए भारतीय सेना के ‘आयरन मैन’ लेफ्टिनेंट कर्नल नितिन जोशी

    देवब्रत मंडल

    पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1 गया, में गुरुवार को 78 वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह के साथ समारोह पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि तथा विद्यालय के प्राचार्य द्वारा तिरंगा के ध्वजारोहण से हुई। इस अवसर पर तिरंगा गीत, देशभक्ति समूह गीत तथा नृत्य, भाषण एवं काव्य पाठ जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इस मौके पर खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट कर्नल नितिन जोशी रहे। जिन्हें भारतीय सेना के आयरन मैन, आइस मैन, गुजराती मिक्खा सिंह उपनाम से भी जाना जाता है।

    इनके अलावा शहर के प्रतिष्ठित एवं गणमान्य व्यक्ति, विद्यालय के पूर्व छात्र विजय कुमार सिन्हा, रामनारायण ओझा शामिल थे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि तथा विद्यालय के प्राचार्य अशोक कुमार गुप्ता ने बच्चों को संबोधित करते हुए कर्तव्यनिष्ठा तथा देशभक्ति का संदेश प्रदान किया। धन्यवाद ज्ञापन कृष्ण किशोर मेटारिया द्वारा दिया गया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षकगण तथा विद्यार्थी उपस्थित थे।

  • चेन पुलिंग व जहरखुरानी के प्रति यात्रियों को किया गया सजग, आरपीएफ का चला जागरूकता अभियान

    चेन पुलिंग व जहरखुरानी के प्रति यात्रियों को किया गया सजग, आरपीएफ का चला जागरूकता अभियान

    देवब्रत मंडल

    गया स्टेशन पर एसीपी(चेन पुलिंग) और जहरखुरानी के प्रति यात्रियों को सजग रहते हुए सुरक्षित और सफल यात्रा के लिए आरपीएफ के द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। आरपीएफ़ के पोस्ट प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश ने बताया कि इसके रोकथाम के बाबत यात्रियों को जागरूकता अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को अधिकारी एवं जवानों के द्वारा गया प्लेटफॉर्म से खुलने वाली गया-नई दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों में एसीपी की रोकथाम के बाबत यात्रियों को लॉडहेलर के मध्यम से सजग रहने और सचेत रहने के लिए एक टीम द्वारा अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया गाड़ी संख्या 12397 अप 12801 अप, 18639 आदि ट्रेनों में जागरूकता अभियान चलाया गया। जागरूकता अभियान के दौरान अनावश्यक रूप से एसीपी न करने और कोच मे लगे ACP handle जो लाल रंग के होते हैं उसके ऊपर कोई भी यात्री हैंडल समझ कर वजनी समान अर्थात झोला, बैग न टांगे या लटकाने के लिए सचेत व जागरूक किया गया। किसी अपरिचित यात्री से किसी तरह के खाने पीने की वस्तुएं नहीं लेने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही एसीपी करने पर आर्थिक जुर्माना के साथ साथ जेल जाने की बात यात्रियों को बताया गया। उन्होंने बताया कि अकारण चेन पुलिंग करने वाले यात्रियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाही का भी प्राविधान रेलवे एक्ट में है।