Blog

  • गया जंक्शन पर न तो मुसाफिर का ‘मान’ सुरक्षित और ना ही ऑफिसर का ‘सामान’

    गया जंक्शन पर न तो मुसाफिर का ‘मान’ सुरक्षित और ना ही ऑफिसर का ‘सामान’

    ✍️ देवब्रत मंडल

    गया जंक्शन पर न तो यात्री का ‘मान’ सुरक्षित है और न तो ऑफिसर का सामान। वैसे तो 2024 के जुलाई महीने के 19 तारीख तक कई घटनाएं प्रतिवेदित हुई। जिसका जिक्र गया रेल थाना की डायरी में दर्ज है। किंतु कुछ घटनाएं ऐसी भी हुईं है, जो यह कहता है कि गया जंक्शन पर यात्री का मान यानी इज्जत सुरक्षित नहीं। वहीं गया जंक्शन के सबसे बड़े अधिकारी सुरक्षित नहीं हैं। ताजी घटना का जिक्र रेल महकमा में चर्चा का विषय बना हुआ है कि गया जंक्शन के सबसे बड़े अधिकारी एरिया ऑफिसर के कमरे में घुसकर उनके मोबाइल, घड़ी और नकद राशि लेकर भाग निकलने में अपराधी सफल रहा।

    न यात्री सुरक्षित, न अधिकारी: गया जंक्शन पर सुरक्षा व्यवस्था ध्वस्त

    हद तो इस घटना में हो गई कि जब एरिया ऑफिसर कृष्णा नंदन सहाय जब घटना के दौरान अपराधी को पकड़ना चाहे तो अपराधी उनके कमरे से निकल कर बाहर से दरवाजे की कुंडी लगा दिया और रफूचक्कर हो गया। एरिया ऑफिसर के जो बयानात हैं उसके अनुसार मध्य रात्रि के बाद 1:00 बजे के आसपास की घटना है। घटना भी एक सुरक्षित जगह पर हुई है। पीआरएस यानी जहां रेल यात्रियों के टिकट काउंटर हैं, उसके ऊपर बने कमरे में हुई है। इस घटना में पुलिस के हाथ खबर लिखे जाने तक खाली है। अब साहेब का सरकारी मोबाइल नंबर 9771427900 घटना के बाद बंद है। साथ मे एक और इनका पर्सनल सिम(जिओ) का है। टाइटन घड़ी और करीब 12-13 सौ रुपये नकद राशि की चोरी की प्राथमिकी गया रेल थाना में दर्ज है। इसके पहले एक यात्री के साथ हुई लूटपाट और चाकू से घायल करने के मामले में रेल पुलिस ने इस घटना में शामिल अपराधियों को ढूंढकर जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया है लेकिन साहेब के साथ हुई मामले में सुराग हाथ नहीं लग सका है।

    बच्ची के साथ हुई थी दुष्कर्म की घटना

    गया जंक्शन के एक प्लेटफॉर्म पर से नन्हीं सी बच्ची को कुछ लोग उठाकर ले गए और अपना मुंह काला किया। बच्ची की मां अगले सुबह पटना जाने के लिए प्लेटफॉर्म पर बच्चों के साथ सो रही थीं। अपराधी ने गया जंक्शन के प्लेटफॉर्म से उठाकर पास में एक जगह पर ले जा कर अबोध बच्ची की अस्मत लूट ली। इस कांड ने गया से लेकर पटना, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन सहित दिल्ली में बैठे पदाधिकारियों को हैरत में डाल दिया।

    दिन रात एक कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया

    घटना के बाद जो पुलिस का कर्तव्य है या कहें जिसके लिए इन सभी की यहां(गया जंक्शन पर) पदस्थापना की गई है, वे सभी अपराधी को पकड़ने के लिए दिन रात एक कर दिया। जिसमें आरपीएफ और रेल पुलिस के पदाधिकारियों ने तो आरोपी की पहचान कराते हुए कांड के उदभेदन में सफलता तो पा ली, पर पीड़िता का ‘मान’ तो चला ही गया। अब एरिया अफसर का चोरी गया सामान कब मिलता है और घटना को अंजाम देने वाला अपराधी कहां छिपा हुआ है, उसकी तलाश जारी है। पर साहेब का ‘सामान’ तो चला गया।

    वैशाली जिले के रहनेवाले हैं एरिया ऑफिसर

    एरिया ऑफिसर श्री सहाय जिनके साथ घटना हुई है वे वैशाली जिले के रहनेवाले हैं। जो गया जंक्शन के एरिया ऑफिसर के पद पर सेवारत हैं। घटना 17 जुलाई और 18 जुलाई की मध्य रात्रि के बाद की है।

    एरिया ऑफिसर ने कहा अबतक मेरा मोबाइल नहीं मिला

    एरिया ऑफिसर कृष्ण नंदन सहाय ने सोमवार को बताया कि उनका जो मोबाइल चोरी हुआ है। जिसमें दो सिम कार्ड थे। एक निजी व दूसरा निजी था। निजी नंबर को चालू करा लिए लेकिन चोरी गया मोबाइल अबतक पुलिस बरामद नहीं कर सकी है। उन्होंने कहा कि घटना के बाद वे एक सप्ताह की छुट्टी लेकर अपने घर आ गए हैं।

  • पशु तस्करी गिरोह का बरहोरियां गांव से गहरा ताल्लुक, दो माह पहले भी यहां के पैगाम का आया है नाम

    पशु तस्करी गिरोह का बरहोरियां गांव से गहरा ताल्लुक, दो माह पहले भी यहां के पैगाम का आया है नाम

    ✍️देवब्रत मंडल

    पशु तस्करी के एक गिरोह के द्वारा काफी संख्या में पशुओं को ले जाने की सूचना पर फतेहपुर थाना की पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए एक दर्जन पशुओं को बरामद किया। परंतु किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई। जिस गांव बरहोरियां से एक दर्जन मवेशियों को फतेहपुर थाना की पुलिस ने बरामद किया है, इस बरहोरियां गांव के एक व्यक्ति का इस गिरोह से अच्छा ताल्लुकात रहा है। यदि फतेहपुर पुलिस इस कांड के घटित होने से दो महीने पहले गया जिले के वजीरगंज थाना कांड संख्या 301/ 2024 का अध्ययन कहें या जांच करती है तो खुद व खुद तस्वीर साफ होने में सहायक साबित हो सकता है।

    ये भी पढ़ें: फतेहपुर में पशु तस्करी का भंडाफोड़, 12 मवेशी बरामद, कई फरार

    आइये देखें वजीरगंज थाना के कांड संख्या 301 क्या कहता है?

    सेवा में,

    श्रीमान् थानाध्यक्ष महोदय वजीरगंज थाना गया।

    महाशय,

    निवेदनपूर्वक सूचित करना है कि मैं स०अ०नि० पवन कुमार पाठक वर्तमान से वजीरगंज थाना में पदस्थापित हूँ। दिनांक-15.05.24 को 17 बजे मैं सशस्त्र बल के गृह०-12943, रामाशीष प्रसाद, गृह0-12953 राजेन्द्र प्रसाद गृह0-12340 अरविन्द प्रसाद के साथ संध्या गश्ती में सरकारी वाहन से प्रस्थान किया था। गश्ती के क्रम में 20:30 बजे धानाध्यक्ष महोदय द्वारा सूचना मिला की एक ट्रक पर मवेशी को क्रुरता पूर्वक लादकर तस्करी के लिये लेकर आ रहा है जो नवादा तरफ जायेगा। तत्काल सूचना के सत्यापन में हमलोग इंचुआ पर थे तभी विपरित दिशा से एक ट्रक आते देखा जो पुलिस वाहन को देख उक्त ट्रक का चालक ट्रक रोका तथा उसने से दो व्यक्ति उतर कर भागने लगा। जिसे साथ रहे बल के सहयोग से उक्त दोनों भाग रहे व्यक्ति को पकड लिया गया। पकड़ाये दोनों व्यक्ति से नाम पता पूछा तो दोनों ने अपना-अपना नाम क्रमशः 1 मो० रईस उम्र करीब 41 वर्ष पे०-रख० मी० नफीस सा०-वार्ड नं0-10, अमिनगर सराई, बागपत, उत्तर प्रदेश तथा 2 गो० सुहैल उम्र करीब 20 वर्ष पे० मी० इमरान, मुहल्ला-काजीबाड़ा, थाना कोतवाली, जिला-सामती, उत्तरप्रदेश बताया। वापस आकर ट्रक का तलाशी लेने हेतु में अगल-बगल के साक्षियों का खोजबिन किया, परन्तु रात्री अधिक होने के कारण कोई भी स्थानीय साक्षी उपस्थित नहीं हुये तो साथ रहे सशस्त्र बल के गृह०-12943, रामाशीष यादव २०-स्व० धनुक यादव सा०-कनीची गृह०-12953, राजेन्द्र प्रसाद पे-स्थ० बालकेश्वर यादव, सा०-चैनपुर थाना-टनकुष्पा जिला गया को स्वतंत्र साक्षी मानते हुये में विधिवत तलाशी लिया तो एक दस चक्का मालवाहक ट्रक(कंटेनर) जिसका रजि० नं०-BR-50GA 8820 चेचित नं0-MB1 CWKHD5PPRZ4072 इंजन नं०-PRPZ149028 के डाला में काला रंग का 37 भैस 11 भैसा 5 काड़ी 12 काड़ा कुल 65 मवेशी कुरता पूर्वक एक दुसरे पर लदा हुआ तथा कुछ भैसा का मुंह एवं पूछ बंधा था बरामद हुआ। पूछताछ करने पर चालक द्वारा मवेशियों के खरीदारी से संबंधित कागजात प्रस्तुत किया गया और बताया गया कि यह सभी मदेशी पैगाम खान पे०-मौजी खान, सा०-बढ़होरिया, थाना-फतेहपुर ज़िला गया के माध्यम से लिये हैं। चूंकि सभी मवेशियों को एक दुसरे के ऊपर ठुस-ठुस कर क्रूरतापूर्वक लोड कर परिवहन किया जा रहा है जो पशु कुरता अधिनियम के अधीन संज्ञेय अपराध के श्रेणी में आता है। इसलिये उक्त मवेशियों का ट्रक सहित विधिवत जप्ती सूची बनाकर जप्त किया तथा सभी मवेशियों को पुर्नवास हेतू दिनांक-16.05.24 को करीब 01:30 बजे पूर्वाहन महर्षि व्यवन गौ ज्ञान फांउडेशन गौशाला ग्यान देवकुंड पो० रामपुर जिला औरंगाबाद संस्थान के संरक्षण में जिम्मेनामा पर जमा किया तथा जप्त ट्रक को सुरक्षार्थ थाना परिसर में रखा तथा पकड़ाये दोनों व्यक्तियों को विधिवत गिरफ्तारी ज्ञाप बनाकर गिरफ्तार किया। जप्त ट्रक, जप्ती सूची एवं गिरफ्तार व्यक्तियों के साथ थाना पर आये तथा अपना टंकित आवेदन दिये।
    इस प्रकार अवैध रूप से कुरता पूर्वक मवेशियो का परिवहन करना एक संज्ञेय अपराध है जिसमें प्राथमिकी नामजद अभियुक्तों 1. मो० रईस उम्र करीब 41 वर्ष पे०-स्व० मो० नफीस, सा० वार्ड नं0-10. अमिनगर सराई, बागपत उत्तरप्रदेश तथा 2. मी० सुहैल उम्र करीब 20 वर्ष पे०-मो० इमरान् मुहल्ला-काजीबाड़ा थाना कोतवाली, जिला-सामली उत्तरप्रदेश एवं 3. पैगाम खान पे०-मौजी खान, सा०-बरहोरियां थाना-फतेहपुर जिला गया एवं 4. वाहन मालिक के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करने की कृपा की जाय।

    इन दोनों का सीडीआर की जांच हो तो कुछ खुलासा हो

    मो. पैगाम खान के बारे में जो जानकारी प्राप्त हुई है वो कितना सत्य है, इसकी पुष्टि ‘मगध लाइव’ नहीं करता है लेकिन जो बात सामने आई उसके अनुसार फतेहपुर थाना में तैनात एक चौकीदार कोई मो. खान से गहरा/करीब का रिश्ता है। चर्चा है कि पैगाम और चौकीदार के दोनों के मोबाइल के कल (21.07.2024) की घटना की सूचना से पहले और इसके बाद से कांड के दर्ज होने के बाद तक के कॉल डिटेल को यानी सीडीआर निकाला जाए तो कुछ और स्पष्ट हो सकता है। वहीं एक चर्चा यह भी है कि पैगाम का एक पंचायत प्रतिनिधि से गहरी दोस्ती भी है और इस तरह के अवैध कार्य में बेहतर संबंध भी है। कल(21.07.2024) को फतेहपुर थाना क्षेत्र के बरहोरियां गांव के ही रहने वाले पंचायत प्रतिनिधि के भी मोबाइल कॉल का सीडीआर निकाला जाए तो कुछ और साफ हो सकता है।

    बहरहाल ताजी और पुरानी घटना से संबंध

    बहरहाल, चर्चा को इस कांड से अलग रखकर वजीरगंज थाना में दर्ज कांड संख्या 301/24 और फतेहपुर थाना क्षेत्र के बरहोरियां गांव से बरामद एक दर्जन भैस मामले में दर्ज की गई एफआईआर के साथ कांड का तकनीकी रूप से अनुसंधान किया जाता है इस गिरोह में शामिल लोगों के कई और चेहरे सामने आ सकते हैं।

  • फतेहपुर में पशु तस्करी का भंडाफोड़, 12 मवेशी बरामद, कई फरार

    फतेहपुर में पशु तस्करी का भंडाफोड़, 12 मवेशी बरामद, कई फरार

    फतेहपुर, 21 जुलाई 2024 (रविवार) – फतेहपुर पुलिस ने आज शाम एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पशु तस्करी के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया। इस अभियान में 12 मवेशियों को बरामद किया गया, जबकि कई अन्य मवेशियों सहित तस्कर फरार हो गए।

    स्थानीय ग्रामीणों से मिली सूचना के आधार पर, पुलिस को बरहोरिया गांव के पास पशु तस्करों द्वारा बड़ी संख्या में मवेशियों को एकत्र किए जाने की जानकारी मिली थी। इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए एसआई हरेंद्र कुमार, एएसआई जफर आलम और चंदन कुमार सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस दल को मौके पर भेजा गया।

    थाना अध्यक्ष के अनुसार, जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तो वहां लगभग 15-20 मवेशियों को एक ही रस्सी में कतारबद्ध तरीके से बांधा हुआ पाया गया। हालांकि, मवेशियों को थाने ले जाने के लिए वाहन पर चढ़ाते समय कुछ मवेशी भाग निकलने में सफल रहे।

    इस बीच, स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, तस्करों को पुलिस की आने की सूचना पहले ही मिल गई थी। इसके परिणामस्वरूप, मवेशियों से भरे दो कंटेनर लेकर कुछ तस्कर पहले ही फरार हो गए थे। ग्रामीणों ने बताया कि मूल रूप से चार कंटेनर मवेशियों की तस्करी के लिए लाए गए थे।

    फतेहपुर थाना प्रभारी प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस तस्करों की पहचान करने में जुटी हुई है। उन्होंने कहा, “हम इस मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।”

  • शब्दभेदी एक्स. से सफर कर रहे यूपी के एक चिकित्सक का मोबाइल गया जंक्शन पर हुआ गायब

    शब्दभेदी एक्स. से सफर कर रहे यूपी के एक चिकित्सक का मोबाइल गया जंक्शन पर हुआ गायब

    चोरी के मोबाइल के साथ तीन युवक रेलवे स्टेशन परिसर से गिरफ्तार

    उत्तर प्रदेश के रहनेवाले एक चिकित्सक का मोबाइल गया जंक्शन पर चोरी हो गया। जिसकी शिकायत पीड़ित रेलयात्री ने वाराणसी रेल थाना में की थी। पीड़ित यात्री के कथनानुसार उनका मोबाइल गया जंक्शन से शब्द भेदी एक्सप्रेस ट्रेन के खुलने से पहले ही चोरी हो गई। पीड़ित चिकित्सक के फर्द बयान पर गया रेल थाना में एक कांड आंकित कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है। पीड़ित रेलयात्री डॉक्टर सुरेंद्र सिंह पिता स्वर्गीय हुकुम सिंह वर्तमान निवासी बीरी बीरी थाना चंदवक जिला जौनपुर उत्तर प्रदेश का निवासी हैं। वर्तमान में मेन रोड मनीष क्लिनिक बरखेड़ा पठानी लाल बहादुर शास्त्री नगर मेल भोपाल मध्य प्रदेश में रहते हैं। जिन्होंने पुलिस को लिखित शिकायत की है।

    उसके अनुसार वे कोलकाता रेलवे स्टेशन से ट्रेन नंबर 22323 शब्द भेदी एक्सप्रेस के एक कोच के बर्थ संख्या 33 व 36 में यात्रा कर वाराणसी आ रहे थे। उन्होंने बताया कि जब मेरी ट्रेन गया स्टेशन पहुंची ती मैंने देखा कि मेरा मोबाइल जो चार्ज पर लगा था किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया है। मैंने काफी तलाश किया लेकिन मेरा मोबाइल नहीं मिला। उन्होंने कहा कि ट्रेन छूट जाने की वजह से अपनी शिकायत गया में नहीं कर पाया। जब बाराणसी कैंट पहुंचा तो मैंने अपनी शिकायत जीआरपी थाना में दर्ज कराई। उन्होंने कहा है कि उनके साथ जो घटना हुई है वह चलती ट्रेन में गया स्टेशन पर हुई है। पीड़ित यात्री के लिखित तहरीर पर गया रेल थाना कांड दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है।

    इधर, गया जंक्शन पर बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर गया रेल थाना की पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। बताया गया कि अपराध नियंत्रण को लेकर स्टेशन परिसर में गश्ती के क्रम में गया रेल थाना की पुलिस ने शिव मंदिर के पास से तीन युवकों को चोरी की योजना बनाते हुए गिरफ्तार कर लिया है। इन तीनों के पास से तीन मोबाइल भी बरामद हुआ है। गिरफ्तार युवकों में दो गया शहर का रहने वाला है जबकि तीसरा दूसरे जिले का रहनेवाला है।

  • शराब की बड़ी खेप के साथ स्विफ्ट डिजायर वाहन का चालक गिरफ्तार, 348 बोतल विदेशी शराब बरामद

    शराब की बड़ी खेप के साथ स्विफ्ट डिजायर वाहन का चालक गिरफ्तार, 348 बोतल विदेशी शराब बरामद

    गया। बिहार में मद्य निषेध कानून के बावजूद शराब की तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है। रविवार को मद्य निषेध विभाग की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई में 348 बोतल विदेशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।

    सहायक आयुक्त मद्य निषेध के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर समेकित जाँच चौकी, डोभी, गया में एक Maruti Suzuki Swift Dzire कार (पंजीकरण संख्या JH-02AW-5860) को रोका गया। जांच के दौरान कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई।

    पूछताछ में कार चालक की पहचान दिलखुश कुमार (20) के रूप में हुई, जो झारखंड के चतरा जिले का रहने वाला है। बरामद शराब में Imperial Blue और McDowell’s ब्रांड की कुल 348 बोतलें शामिल हैं, जिनकी कुल मात्रा 152.640 लीटर है।

    अधिकारियों ने बताया कि वाहन के मालिक की गिरफ्तारी के लिए भी कार्रवाई की जा रही है। इस छापेमारी में निरीक्षक रामप्रीती कुमार के नेतृत्व में एक टीम शामिल थी।

    यह कार्रवाई राज्य में चल रहे मद्य निषेध अभियान का हिस्सा है। अधिकारियों का कहना है कि शराब तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए ऐसी कार्रवाइयां लगातार जारी रहेंगी।

    स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने एक बार फिर राज्य में शराबबंदी के कार्यान्वयन पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

  • बिहार के गया में सनसनीखेज वारदात: ट्रक चालक का पैर काटा, 13 पर केस दर्ज

    बिहार के गया में सनसनीखेज वारदात: ट्रक चालक का पैर काटा, 13 पर केस दर्ज

    गया, 20 जुलाई (अतरी संवाददाता) – बिहार के गया जिले में एक ट्रक चालक पर हुए जघन्य हमले ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। गुरुवार शाम को हुई इस घटना में 13 लोगों ने मिलकर एक ट्रक चालक पर हमला कर उसका पैर काट दिया। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी 13 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

    घटना का विवरण:

    अतरी थाना क्षेत्र के रंगपुर गांव निवासी रंजीत कुमार, जो पेशे से ट्रक चालक हैं, गुरुवार शाम लगभग 9 बजे अपने घर से राजगीर जाने के लिए मोटरसाइकिल से निकले थे। गांव से मात्र आधा किलोमीटर की दूरी पर स्थित मुंशी आहर के पास पहुंचते ही उन पर पहले से घात लगाए बैठे 13 लोगों ने अचानक हमला कर दिया। आरोपियों ने रंजीत की बुरी तरह पिटाई की और उसे जमीन पर गिरा दिया। इतने पर भी नहीं रुकते हुए हमलावरों ने रंजीत का बायां पैर काट दिया और बाएं हाथ को भी गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।

    घायल रंजीत को तुरंत गया स्थित अनुग्रह नारायण मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। हालांकि, वहां के इलाज से असंतुष्ट होकर परिजनों ने शुक्रवार को उन्हें बिहार शरीफ के एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया। रंजीत के ससुर भोला यादव ने आरोप लगाया कि अगर समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल जाती तो शायद रंजीत का पैर बचाया जा सकता था।

    इस मामले में रंजीत के ससुर भोला यादव, जो नवादा जिले के सिरदला थाना क्षेत्र के साढ़ गांव के निवासी हैं, ने अतरी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उनकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल 13 नामजद व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने एक विशेष जांच दल का गठन किया है। इस टीम का नेतृत्व नीमचक बथानी के डीसीपी प्रकाश कुमार कर रहे हैं। टीम में अतरी थाने के कई वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ गया के तकनीकी सेल के विशेषज्ञ भी शामिल किए गए हैं।

    डीसीपी प्रकाश कुमार ने मीडिया को बताया, “हम इस मामले को अत्यंत गंभीरता से ले रहे हैं। विशेष टीम दिन-रात काम कर रही है और हमें विश्वास है कि जल्द ही सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। हम पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
    इस घटना ने क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। स्थानीय निवासियों ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है। रंगपुर गांव के एक वरिष्ठ नागरिक ने कहा, “यह बहुत ही शर्मनाक और डरावनी घटना है। हम चाहते हैं कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।”

    इस घटना ने क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। स्थानीय निवासियों ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है। रंगपुर गांव के एक वरिष्ठ नागरिक ने कहा, “यह बहुत ही शर्मनाक और डरावनी घटना है। हम चाहते हैं कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।”

    इस बीच, पीड़ित रंजीत कुमार के परिवार ने न्याय की गुहार लगाई है। उनकी पत्नी ने कहा, “हम चाहते हैं कि जो लोग इस क्रूर हमले के पीछे हैं, उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और कड़ी सजा दी जाए।” पुलिस और प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि वे इस मामले में कोई कोताही नहीं बरतेंगे और जल्द ही सभी दोषियों को कानून के कटघरे में लाया जाएगा।

  • गया रेलवे स्टेशन पर यात्री पर जानलेवा हमला और लूटपाट, पुलिस ने 24 घंटे के भीतर तीन आरोपी को किया गिरफ्तार

    गया रेलवे स्टेशन पर यात्री पर जानलेवा हमला और लूटपाट, पुलिस ने 24 घंटे के भीतर तीन आरोपी को किया गिरफ्तार

    गया। गया रेलवे स्टेशन पर एक यात्री पर हुए जानलेवा हमले और लूटपाट के मामले को पुलिस ने महज 24 घंटों के भीतर सुलझा लिया है। पुलिस ने एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है और दो नाबालिग अपराधियों को हिरासत में लिया है।

    घटना 17 जुलाई की सुबह करीब 1:30 बजे हुई, जब जहानाबाद निवासी 22 वर्षीय अजय बिंद जोधपुर जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। प्लेटफॉर्म संख्या 1 पर शौचालय जाते समय तीन-चार अज्ञात व्यक्तियों ने उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने श्री बिंद के विरोध करने पर उन्हें चाकू मारकर घायल कर दिया और 3,000 रुपये नकद व एक ओपो मोबाइल फोन लूट लिया।

    रेल पुलिस उपाधीक्षक गया के नेतृत्व में गठित विशेष जांच टीम (SIT) ने कड़ी मेहनत करते हुए मात्र 24 घंटों के भीतर मामले को सुलझा लिया। इस टीम में वरिष्ठ रेल पुलिस उपाधीक्षक श्री आलोक कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक सुशील कुमार, रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, तकनीकी शाखा प्रभारी रोहित कुमार सिंह, सिपाही संतोष कुमार और महिला सिपाही सुनीता कुमारी शामिल थीं।

    पुलिस ने मुख्य आरोपी 26 वर्षीय दीपक कुमार को गिरफ्तार किया है, जो गया के डाक स्थान का निवासी है। इसके अलावा, दो नाबालिग अपराधियों को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त चाकू और 2,000 रुपये नकद बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

    रेल पुलिस उपाधीक्षक आलोक कुमार सिंह ने कहा, “हमने इस संवेदनशील मामले को अत्यंत गंभीरता से लिया और टीम ने अथक प्रयास कर अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ने में सफलता हासिल की। हम यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

    पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या वे अन्य ऐसी घटनाओं में भी शामिल थे। इस त्वरित कार्रवाई से यात्रियों में सुरक्षा की भावना बढ़ने की उम्मीद है।

  • बोधगया में केंद्रीय विद्यालय का पांच दिवसीय उत्प्रेरण कार्यक्रम हुआ प्रारंभ

    बोधगया में केंद्रीय विद्यालय का पांच दिवसीय उत्प्रेरण कार्यक्रम हुआ प्रारंभ

    ✍️ देवब्रत मंडल

    नवल सृष्टि, नव अभिनन्दन, नूतनता का सर्वत्र आह्वान है,
    साक्षी है इतिहास ,त्याग पुरातन को प्रकृति ने किया सदैव अभिनव का जयगान है।”
    इसी नूतन परिवेश, नयी पद्धति से सराबोर गया संकुल,आई.ओ.सी बरौनी, एच.एफ.सी बरौनी में नवनियुक्त प्राथमिक शिक्षको का अभिविन्यास समारोह ( INDUCTION PROGRAMME ) बोधगया स्थित एक होटल में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। पांच दिवसीय इस उत्प्रेरण कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख्य अथिति उपायुक्त पटना संभाग अनुराग भटनागर का स्वागत एवम अभिनन्दन किया गया। स्वागत वक्तव्य कोर्स डायरेक्टर पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 1 गया के प्राचार्य अशोक कुमार गुप्ता द्वारा दिया गया।

    तत्तपश्चात पांच दिवसीय इस उत्प्रेरण कार्यक्रम की संक्षिप्त रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। नवनियुक्त शिक्षकों द्वारा स्वागतगान, लघुनाटिका, कविता तथा प्रतिभागियों द्वारा उनकी राय को प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के संसाधक व्यक्ति ( Resource Person ) केंद्रीय विद्यालय नालंदा के एचएम संजय कुमार रंजन द्वारा इस कार्यक्रम के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा आशीर्वचन तथा नवनियुक्त प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन एवं उचित दिशा-निर्देशन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा प्राचार्य, पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1 गया श्री गुप्ता तथा अन्य संसाधक व्यक्तियों को स्मृति चिन्ह प्रदान भी किया गया। इस कार्यक्रम में अन्य संसाधक व्यक्तियों (Resource Persons) डॉ. रुखसाना बानो तथा नीरज भदानी की महत्वपूर्ण उपस्थिति तथा संचालन द्वारा सम्पूर्ण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

  • बिहार में बढ़ते अपराध के खिलाफ इंडिया गठबंधन का विशाल प्रतिरोध मार्च

    बिहार में बढ़ते अपराध के खिलाफ इंडिया गठबंधन का विशाल प्रतिरोध मार्च

    गया, 20 जुलाई – बिहार में बढ़ते अपराध और गिरती कानून व्यवस्था के विरोध में आज इंडिया गठबंधन ने एक विशाल प्रतिरोध मार्च निकाला। गया के गांधी मैदान से शुरू हुआ यह मार्च राय काशीनाथ मोड़ और व्यवहार न्यायालय होते हुए समाहरणालय तक पहुंचा।

    मार्च में कांग्रेस, राजद, सीपीआई, सीपीआई(एम), सीपीआई(एमएल) और वीआईपी पार्टी के हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने “बिहार में कानून का राज स्थापित करो” और “भ्रष्टाचार को समाप्त करो” जैसे नारे लगाए।

    राजद के जिला अध्यक्ष मोहम्मद मुर्शिद आलम ने कहा, “पिछले कुछ महीनों में राज्य में अपराध की घटनाओं में भारी वृद्धि हुई है। सरकार को तत्काल कड़े कदम उठाने चाहिए।”

    कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता प्रो. विजय कुमार मिट्ठू ने राज्य में बढ़ते भ्रष्टाचार पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा, “पुलों के धराशायी होने की घटनाएं भ्रष्टाचार का स्पष्ट संकेत हैं।”

    प्रदर्शनकारियों ने हाल ही में हुई पूर्व मंत्री मुकेश साहनी के पिता की हत्या और एक सप्ताह में 12 नाबालिगों के साथ दुष्कर्म की घटनाओं का भी उल्लेख किया।

    मार्च के अंत में समाहरणालय के पास एक सभा आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न दलों के नेताओं ने संबोधित किया। सभा के बाद, 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने गया जिलाधिकारी के प्रतिनिधि को राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा।

    इस प्रतिरोध मार्च ने राज्य सरकार पर कानून व्यवस्था सुधारने और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने का दबाव बढ़ा दिया है। विपक्षी दलों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तो वे और बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

  • पितृपक्ष मेला शुरू होने से पहले बदल जायेगा सीताकुंड व देवघाट का लुक, श्रद्धालुओं को होगी सहूलियत

    पितृपक्ष मेला शुरू होने से पहले बदल जायेगा सीताकुंड व देवघाट का लुक, श्रद्धालुओं को होगी सहूलियत

    ✍️ देवब्रत मंडल

    घाट पर टूटे टाइल्स को ठीक करवाने का निर्देश
    घाट पर पहुचे गंगजला के नल कनेक्शन को ठीक करवाने को कहा गया

    मोक्षदायिनी पवित्र फल्गु नदी के पश्चिमी तट में बाईपास से देवघाट तक फल्गु में बन रहे पाथवे, अप्रोच रोड एवं अन्य कार्यों का ज़िला पदाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम ने निरीक्षण किया। ज़िला पदाधिकारी ने निर्धारित समय सीमा तक में फल्गु नदी के पश्चिमी तट पर बन रहे अप्रोच सड़क सहित सभी कार्यों को हर हालत में पूरा करा लेने का निर्देश कार्यपालक अभियंता ‘गयाजी डैम’ को दिया। विदित हो कि पितृपक्ष मेले में देश-विदेश से आने वाले तीर्थ यात्रियों को समुचित यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जल संसाधन सहित तीन अन्य सरकारी विभागों के सहयोग से निर्माण कार्य कराया जाना है । फल्गु नदी के पश्चिमी किनारे पर युद्ध स्तर पर पाथवे बनाने का काम जल संसाधन विभाग द्वारा किया जा रहा है। 450 मीटर लंबी व 12 मीटर चौड़ी सड़क के साथ साथ एकीकृत जल निकासी के लिए नाले के साथ पाथवे का निर्माण जल संसाधन विभाग की निगरानी में कराया जा रहा है।

    पाथ-वे के किनारे ग्राउंड लेवल से ढाई मीटर ऊंची दीवार, सौ मीटर लंबी व आठ मीटर चौड़ी दो घाट बनाया जा रहा है।

    डीएम ने इस पितृपक्ष मेला तक पूर्ण करवाने को कहा है। नए पथ के निर्माण से ‘गयाजी’ आने वाले तीर्थयात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। निरीक्षण के क्रम में जल संसाधन विभाग के अभियंता ने बताया कि इस पथ की लंबाई करीब 450 मीटर और चौड़ाई करीब 12 मीटर है। प्रत्येक दिन अधिकारियों की टीम निर्माण कार्य की जांच कर रहे हैं। विष्णुपद तक बन रहे नए अप्रोच पथ में आने वाले पर्यटकों व श्रद्धालुओं को उम्दा पार्किंग की व्यवस्था मिलेगी। जिला पदाधिकारी ने बताया गया कि यहां घुघड़ीटांड़ बाइपास के पास वाहनों की पार्किंग के लिए एक बड़ा एरिया को तैयार किया जा रहा है। इसके लिए बायपास रोड के दक्षिण ओर पूल निर्माण निगम के खाली पड़े जमीन को समतलीकरण करवाते हुए पार्किंग के रूप में प्रयोग किया सके। निगम को निर्देश दिया गया कि मिट्टी भरवाकर इसका समतलीकरण करवाए। समतलीकरण के पश्चात लोग सीधे पुल के नीचे होते हुए नदी के समानांतर आते हुए मंदिर पहुच सकते हैं। यह रास्ता बनने से मंदिर तक लोग आसानी से पहुंच सकेंगे तथा बुजुर्ग व लाचार श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी। बाईपास पुल के ठीक नीचे वाले रास्ते को मोटरेबल बनाने को कहा गया है।

    जल संसाधन विभाग के अभियंता ने बताया कि पथ के नीचे करीब 400 मीटर लंबा ड्रेनेज सिस्टम बनेगा। जो मनसरवा नाला काे जोड़ेगा। इसके अलावे चहारदीवारी का निर्माण भी किया जाएगा। इस नए अप्रोच पथ का सीता पथ की तरह सौंदर्यीकरण होगा। नए अप्रोच पथ पर दो नए घाट भी बनेंगे। इन सभी कार्यो के लिए जल संसाधन विभाग के साथ आर सी डी, पुल निर्माण विभाग , तथा पर्यटन विभाग द्वारा समग्र रूप से तैयार कार्य योजना के तहत कार्य कर रही है।

    घुघड़ीटांड़-बाइपास से मुक्तिधाम होते हुए विष्णुपद तक पहुंचने के लिए अप्रोच पथ

    निरीक्षण के दौरान डीएम ने सदर एसडीओ को निर्देश दिया कि नदी के तल में बांस बल्ला पर लगाये गए दुकानों को हटवाएं। साथ ही निर्माणधीन एप्रोच रोड के रास्ते मे कही कोई लकड़ी का ढेर या दुकान नहीं लगावे, इसे सुनिश्चित करें। साथ ही डीएम ने कहा कि विष्णुपद शमसान घाट के पास फैले यत्र तत्र लकड़ियों को हटवाएं। उन्होंने कहा कि नदी के तल में कोई भी दाह-संस्कार कार्य नहीं करवाएं बल्कि पूर्व से बने शेड में ही दाह संस्कार कार्य करवाये।
    देवघाट से शमशान घाट के निरीक्षण में डीएम ने निर्देश दिया कि घाट पर टूटे टाइल्स को ठीक करवाएं। घाट पर आए गंगाजल के कनेक्शन को ठीक करवाया जाए। सभी नल एव टॉयलेट्स को फंक्शनल बनाएं।
    इस मौके पर नगर आयुक्त अभिलाषा शर्मा, अनुमण्डल पदाधिकारी सदर, कार्यपालक अभियंता जल संसाधन विभाग, वरीय उप समाहर्ता, नगर निगम के अधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।