टिकारी संवाददाता: विद्यार्थियों को नवीनतम खोजों एवं उनके अन्दर छिपी हुई सृजनात्मक एवं निर्माण क्षमता को जागृत करने हेतु आर०डी० पब्लिक स्कूल, विक्रम विहार, टिकारी में विज्ञान मेला का आयोजन किया गया। इस मेले में पंचम वर्ग से लेकर +2 के विद्यार्थियों ने अपने – अपने प्रोजेक्ट एवं विज्ञान पर आधारित उपकरणों को प्रदर्शित किया। इस मेले का उद्घाटन विद्यालय के निदेशक ई० विक्रमादित्य सिंह जी एवं प्राचार्य अरुण कु० सिंह के फीता काटने एवं दीप प्रज्जवलन के साथ प्रारंभ हुआ। इस मेले में कई अभिभावकगण, गणमान्य व्यक्ति एवं पत्रकार उपस्थित हुये तथा छात्रों द्वारा निर्मित प्रोजेक्ट की सराहना करते हुये उनका उत्साहवर्द्धन किया।
इस उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुये निदेशक महोदय ने कहा कि उन्ही बच्चों में एक वैज्ञानिक, इंजिनियर एवं कुशल शिल्पी छिपा हुआ है जो आगे चलकर सी०वी० रमण, जे०सी० बोस, होमी जहाँगीर भाभा के रूप में उभर कर अपने खोज से निर्मित वस्तु को सौंप कर विश्वकल्याण एवं राष्ट्रनिर्माण को आधारशिला को और मजबूती प्रदान एक सम्पन्न एवं सुदृढ तथा विकसित विश्व का निर्माण कर सकता है। इस मेला में, पर्यावरण संरक्षण, वाटर हार्वेस्टिंग, पौधारोपण, विद्युत उत्सर्जन एवं उर्जा का रूपांतरण से संबंधित उपकरण एवं आयुर्वेदिक चिकित्सा से सम्बंधित चीजों का प्रारूप प्रदर्शित किया गया। बच्चों के उक्त प्रारूपों को गणमान्य व्यक्तियों, पत्रकारो एवं अभिभावकों ने सराहा तथा उनके सृजनशिलता को और भी विकसित करने के लिये आशीर्वचन प्रदान करते हुये प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य अरुण कुमार सिंह, उस मेले के संयोजक श्री बिपिन कुमार , विद्वान विज्ञान शिक्षक अरुण कुमार मनिष कुमार , अमन कुमार एवं इस कार्यक्रम के, प्रेरणाश्रोत वर्तिका ज्योति एवं प्रशांत सिंह का योगदान अत्यंत सराहनीय एवं प्रशंसनीय रहा।
गया जिले के डुमरिया प्रखंड में एक हृदयविदारक घटना में, एक तीन वर्षीय बालक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मृत्यु हो गई। घटना गुरुवार सुबह भदवर थाना क्षेत्र के टंडवा गांव में हुई।
स्थानीय निवासी ललन प्रसाद का इकलौता पुत्र प्रीतम कुमार गुरुवार सुबह लगभग 7 बजे अपने घर से मात्र सौ गज की दूरी पर अचेत अवस्था में पाया गया। उसके सिर में गंभीर चोट लगी थी और उसके सर से रक्तस्राव हो रहा था।ग्रामीणों की मदद से घायल बच्चे को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरिया ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
भदवर थाना के थानाध्यक्ष अमित कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा, “प्रारंभिक जांच से लगता है कि बच्चे को किसी वाहन ने टक्कर मार दी थी। हम मामले की गहन छानबीन कर रहे हैं।” पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज गया भेज दिया है।
23 लाख से अधिक लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाने का है लक्ष्य
आयुष्मान भारत कार्यक्रम एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। जिला में मुख्यमंत्री आरोग्य योजना के तहत गरीब राशन कार्डधारकों का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए शिविर लगाया जा रहा है। डीएम डॉ त्यागराजन एसएम ने बताया कि सभी जनवितरण प्रणाली दुकानों पर यह शिविर लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाया जाना है। इसके लिए उन्होंने बीडीओ तथा मार्केटिंग आफिसर से समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक लोगों का आयुष्मान कार्ड बनवाने का निर्देश दिया है। डीएम ने आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति रिपोर्ट प्रतिवेदित करने को कहा है। जिला पदाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम गुरुवार को समाहरणालय सभागार में आयुष्मान भारत कार्यक्रम को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि गरीब राशन कार्डधारियों का कार्ड बनें और उनमें इसके बारे में जागरूकता लाई जाए, ताकि अधिक से अधिक कार्ड बन सके।
पीडीएस की दुकान पर सुबह 7 बजे यह काम शुरू होगा
डीएम ने बीडीओ तथा एमओ को निर्देश दिया कि जनवितरण प्रणाली दुकानों पर सात बजे से काम प्रारंभ हो जाना चाहिए। आयुष्मान भारत के इस विशेष अभियान के लिए आशा, जीविका और आंगनबाड़ी के कर्मियों द्वारा लाभार्थियों को नजदीकी जनवितरण प्रणाली दुकानों पर लाने का काम करेंगे। सभी प्रखंड आपूर्ति निरीक्षक और जनवितरण प्रणाली दुकानों के डीलर समन्वय स्थापित कर विशेष अभियान को सफल बनाने में अपनी सहभागिता दें।
1878 जनवितरण प्रणाली दुकान हुए टैग:
जिला में 18 जुलाई से जनवितरण प्रणाली दुकानों पर शिविर लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाने की शुरूआत हो गयी है। यह विशेष अभियान 31 जुलाई तक चलेगा। डीपीसी जय अनुराग ने बताया कि वर्तमान में जिला में कुल 34,07,516 आयुष्मान कार्ड लाभार्थी को चिन्हित किया गया हैं जिसमें अब तक कुल 11,02, 142 आयुष्मान कार्ड निर्गत किया चुका है। इस विशेष अभियान में शेष बचे कुल 23,05,374 लाभार्थियों का कार्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है। विशेष अभियान के तहत जिले के चिन्हित एक हजार 878 जनवितरण प्रणाली दुकानों को टैग किया गया है। बताया कि मुख्यमंत्री आरोग्य योजना के तहत सभी राशनकार्ड धारकों का हेल्थ कार्ड बनाया जा रहा है।
आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए कागजात
आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए अपने नजदीकी जनवितरण प्रणाली दुकान पर आधार कार्ड, राशन कार्ड तथा मोबाइल लेकर जायें। यह वे जरूरी कागजात हैं जिसकी वहां जरूरत होती है। इसके लिए अपने क्षेत्र के प्रखंड आपूर्ति निरीक्षक तथा जनवितरण प्रणाली दुकानों के डीलर से संपर्क करें।
विशेष अभियान में लक्षित लाभार्थी
मोहनपुर- 81360
डोभी- 69024
बाराचट्टी- 69413
गुरुआ – 88283
खिजरसराय- 88942
अतरी- 47633
बेलागंज- 87713
मानपुर )- 72429
कोंच- 99770
आमस- 54605
गुरारू- 71120
वजीरगंज- 108339
नीमचक बथानी- 46865
परैया- 51393
टनकुप्पा- 65460
फतेहपुर- 114594
बोधगया – 131312
टिकारी- 133938
बांकेबाजार- 76958
इमामगंज- 125134
शेरघाटी- 90644
मोहड़ा- 64176
डुमरिया- 91591
गया सदर- 291552
इतने पीडीएस दुकानों पर लगेगा कैंप
आमस में 52 अतरी में 29 बांकेबाजार में 68 बाराचट्टी में 72 बेलागंज में 70 बोधगया में 81 डोभी में 64 डुमरिया में 112 फतेहपुर में 89 सदर प्रखंड में 81 गुरारू में 56 गुरुआ में 85 इमामगंज में 182 खिजरसराय में 82 कोंच में 73 मानपुर में 65 मोहनपुर 89 मोहड़ा में 41 नीमचक बथानी में 43 परैया में 45 शेरघाटी में 146 टनकुप्पा में 58 टिकारी में 115 वजीरगंज में 80
पूर्व मध्य रेल महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने विभागाध्यक्षों के साथ की बैठक
पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने गुरुवार को मुख्यालय में विभागाध्यक्षों एवं अन्य अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में महाप्रबंधक ने पूर्व मध्य रेल पर चल रहे यात्री सुविधा एवं आधारभूत संरचना के विकास से जुड़े कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के क्रम में महाप्रबंधक ने निर्माण परियोजनाओं तथा रेल विकास से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने का दिशा-निर्देश दिया। पूर्व मध्य रेल के जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि महाप्रबंधक ने कहा कि हमें रेलवे के प्रत्येक क्षेत्र में नई तकनीक का ज्यादा- से -ज्यादा प्रयोग करना होगा। ताकि लोगों की अपेक्षा पर खरे उतरते हुए उन्हें बेहतर परिणाम दे सकें ।
महाप्रबंधक ने पूर्व मध्य रेल में चल रही निर्माण परियोजनाओं एवं बुनियादी ढांचे के विकास से जुड़े कार्य की नियमित एवं गहन मॉनिटरिंग का निर्देश दिया। ताकि सभी निर्माण कार्य तय समय पर पूरा किया जा सके। बताते चलें कि डीडीयू मंडल अंतर्गत गया जंक्शन के विकास और इसके रि-मोडलिंग का काम चल रहा है। जैसा कि सूत्र बताते हैं कि 2026 तक गया जंक्शन का विकास और आधुनिकीकरण का कार्य पूरा कर लिया जाना है। करोड़ों रुपये की लागत से इस निर्माण योजना को पूरा किया जाना है। आने वाले समय में गया जंक्शन पर यात्रियों को हवाई अड्डे की तर्ज पर यात्री सुविधाओं से लैस किया जाना है। जिसे लेकर बार बार यहां रेल अधिकारियों का आगमन होता है और इस कार्य में लगे एजेंसी को समय से कार्य को पूरा करा लिए जाने का निर्देश दिया जाता है।
बैठक को संबोधित करते हुये महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने कहा कि गाड़ियों का समय-पालन, इन्फ्रास्ट्रक्चर का विकास एवं विस्तार, अमृत भारत स्टेशनों के कार्य में तेजी लाने, माल लदान, राजस्व में वृद्धि, स्वच्छता एवं कर्मचारी कल्याण हमारी प्राथमिकताओं में शामिल है । बैठक में मुख्यालय के सभी विभागाध्यक्ष व अन्य उच्चाधिकारीगण उपस्थित थे।
एक आम धारणा मन में लोगों की रहती है कि रेलवे सुरक्षा बल केवल रेल की संपत्तियों को सुरक्षा प्रदान करती है लेकिन ये अवधारणा पूरी तरह से सही नहीं है। रेलवे सुरक्षा बल रेल संपत्तियों की रक्षा के साथ रेल यात्रियों, उनके सामान से लेकर उनके साथ होने वाली हर तरह की परेशानियों को अपना समझ कर मानवीय मूल्यों की भी रक्षा करता है। अब तो इनका दायित्व इतना बढ़ गया है कि परिस्थिजन्य परेशान यात्रियों के परिवार को तो बाद में पता चलता है कि उनकी रक्षा के साथ साथ उन्हें नवजीवन प्रदान करने का काम आरपीएफ़ के जवान से लेकर शीर्षस्थ अधिकारी ने यात्रियों के साथ उनका व्यवहार कैसा होता है। महाभारत में युद्ध के समय भगवान श्रीकृष्ण ने जो गीतोपदेश दिए, उसमें एक वाक्य ‘तस्मात्त्वमुत्तिष्ठ यशो लभस्व’ की व्याख्या की थी। रेलवे सुरक्षा बल के बैज(badge) में प्रमुखता से ‘यशो लभास्व’ लिखा होता है। जिसका अर्थ यह है कि- भगवान श्रीकृष्ण ने युद्धभूमि(कुरुक्षेत्र) में कहा था- ‘तस्मात्त्वमुत्तिष्ठ यशो लभस्व’। अर्थात हे अर्जुन ! जब तुमने यह देख ही लिया कि तुम्हारे मारे बिना भी ये प्रतिपक्षी बचेंगे नहीं, तो तुम कमर कसकर युद्ध के लिये खड़े हो जाओ और मुफ्त में ही यश को प्राप्त कर लो। इसका तात्पर्य है कि यह सब होनहार(होनी) है, जो होकर ही रहेगी और इसको मैंने तुम्हें प्रत्यक्ष दिखा भी दिया है। इन्हीं संकल्पों को साकार करते हुए पिछले सात वर्षों में, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ‘नन्हे फरिश्ते’ नामक ऑपरेशन में अग्रणी रहा है।
मिशन है इस ऑपरेशन का
यह एक मिशन जो विभिन्न भारतीय रेलवे जोनों में पीड़ित बच्चों को बचाने के लिए समर्पित है। पिछले सात वर्षों (2018-मई 2024) के दौरान, आरपीएफ ने स्टेशनों और ट्रेनों में खतरे में पड़े या खतरे में पड़ने से 84,119 बच्चों को बचाया है।
‘नन्हे फरिश्ते’ एक ऑपरेशन से कहीं अधिक है
यह उन हजारों बच्चों के लिए एक जीवन रेखा है जो खुद को अनिश्चित परिस्थितियों में पाते हैं। 2018 से 2024 तक का डेटा, अटूट समर्पण, अनुकूलनशीलता और संघर्ष क्षमता की कहानी दर्शाता है। प्रत्येक बचाव समाज के सबसे असुरक्षित सदस्यों की सुरक्षा के लिए आरपीएफ की प्रतिबद्धता का एक प्रमाण है।
वर्ष 2018 में ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ अभियान की हुई थी शुरुआत
वर्ष 2018 में ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ की महत्वपूर्ण शुरुआत हुई। इस वर्ष, आरपीएफ ने कुल 17,112 पीड़ित बच्चों को बचाया, जिनमें लड़के और लड़कियां दोनों शामिल हैं। बचाए गए 17,112 बच्चों में से 13,187 बच्चों की पहचान भागे हुए बच्चों के रूप में की गई, 2105 लापता पाए गए, 1091 बच्चे बिछड़े हुए, 400 बच्चे निराश्रित, 87 अपहृत, 78 मानसिक रूप से विक्षिप्त और 131 बेघर बच्चे पाए गए। वर्ष 2018 में इस तरह की पहल की तत्काल आवश्यकता को उजागर करते हुए ऑपरेशन के लिए एक मजबूत नींव रखी गई।
बढ़ते रहे इस अभियान के कदम
वर्ष 2019 के दौरान, आरपीएफ के प्रयास लगातार सफल रहे और लड़कों और लड़कियों दोनों सहित कुल 15,932 बच्चों को बचाया गया। बचाए गए 15,932 बच्चों में से 12,708 भागे हुए, 1454 लापता, 1036 बिछड़े हुए, 350 निराश्रित, 56 अपहृत, 123 मानसिक रूप से विक्षिप्त और 171 बेघर बच्चों के रूप में पहचाने गए।
कोविड के दौरान भी सेवार्थ लगे रहे
वर्ष 2020 कोविड महामारी के कारण चुनौतीपूर्ण था, जिसने सामान्य जीवन को बाधित किया और परिचालन पर काफी प्रभाव डाला। इन चुनौतियों के बावजूद, आरपीएफ 5,011 बच्चों को बचाने में कामयाब रही। वर्ष 2021 के दौरान, आरपीएफ ने अपने बचाव कार्यों में पुनरुत्थान देखा, जिससे 11,907 बच्चों को बचाया गया। इस वर्ष पाए गए और संरक्षित किए गए बच्चों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई, जिसमें 9601 बच्चों की पहचान भागे हुए के रूप में, 961 लापता के रूप में, 648 बिछड़े हुए, 370 निराश्रित, 78 अपहृत, 82 मानसिक रूप से विकलांग और 123 बेघर बच्चों के रूप में पहचाने गए।
वर्ष 2023 के दौरान 11,794 बच्चों को बचाने में सफल रही
वर्ष 2023 के दौरान, आरपीएफ 11,794 बच्चों को बचाने में सफल रही। इनमें से 8916 बच्चे घर से भागे हुए थे, 986 लापता थे, 1055 बिछड़े हुए थे, 236 निराश्रित थे, 156 अपहृत थे, 112 मानसिक रूप से विकलांग थे, और 237 बेघर बच्चे थे। आरपीएफ ने इन असुरक्षित बच्चों की सुरक्षा और उनकी अच्छी देखभाल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
2024 के पहले पांच महीनों में, आरपीएफ ने 4,607 बच्चों को बचाया
2024 के पहले पांच महीनों में, आरपीएफ ने 4,607 बच्चों को बचाया है। जिसमे 3430 घर से भागे हुए बच्चों को बचाया गया है, शुरुआती रुझान ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता का प्रमाण देते हैं। ये संख्या बच्चों के भागने की लगातार जारी समस्या तथा उन्हें अपने माता पिता के पास सुरक्षित पहुंचने के लिए आरपीएफ के किए गए प्रयासों दोनों को दर्शाती हैं।
आरपीएफ का ऑपरेशन का दयारा लगतार बढ़ता ही रहा
आरपीएफ ने अपने प्रयासों से, न केवल बच्चों को बचाया है, बल्कि घर से भागे हुए और लापता बच्चों की दुर्दशा के बारे में जागरूकता भी बढ़ाई है, जिसमे आगे की कार्रवाई और विभिन्न हितधारकों से समर्थन मिला। आरपीएफ का ऑपरेशन का दयारा लगतार बढ़ रहा है, रोज नई चुनौतियों का सामना कर भारत के विशाल रेलवे नेटवर्क में बच्चों के लिए एक सुरक्षित वातावरण बनाने का प्रयास कर रहा है।
इस पोर्टल पर पूरी जानकारी है उपलब्ध
‘ट्रैक चाइल्ड’ पोर्टल पर बच्चों की पूरी जानकारी उपलब्ध रहती है। 135 से अधिक रेलवे स्टेशनों पर चाइल्ड हेल्पडेस्क उपलब्ध है।आरपीएफ मुक्त कराए गए बच्चों को जिला बाल कल्याण समिति को सौंप देती है । जिला बाल कल्याण समिति बच्चों को उनके माता-पिता को सौंप देती है।
बेलागंज थाना क्षेत्र खनेटा गांव के समीप तेज रफ्तार पिकअप वाहन के धक्के से एक व्यक्ति की मौत। ग्रामीणों ने बताया कि थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव निवासी पैंतीस वर्षीय श्रवण प्रजापत सड़क मार्ग पर पैदल कही जा रहे थे। उसी दौरान खनेटा गांव के समीप तेज गति से आ रहे पिकअप वाहन की चपेट में आ गए। जहा उनकी मौत घटना स्थल पर हो गई। वही वाहन भागने में सफल रहा। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। इस संबंध थानाध्यक्ष सदानंद कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। शव को कागजी प्रक्रिया के बाद पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजने की तैयारी में पुलिस जुटी हुई है। वहीं परिजन के लिखित आवेदन पर प्राथमिक की दर्ज किया जाएगा।
टिकारी संवाददाता: सीयूएसबी के शिक्षा पीठ के शिक्षक शिक्षा विभाग के सहायक प्रोफेसर डा. तरुण कुमार त्यागी ने ऑस्ट्रेलिया में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय कांग्रेस में शोधपत्र प्रस्तुत किया है। पीआरओ मोहम्मद मुदस्सीर आलम ने बताया कि डा. त्यागी के साथ उनके पर्यवेक्षण में शोध कर रहे शोधार्थी छात्र कुमार गंधर्व मिश्र ने भी सिडनी में गणित शिक्षण पर आयोजित 15वीं अंतरराष्ट्रीय कांग्रेस में अपने शोध पत्र का प्रस्तुत किया। डा. त्यागी के शोधपत्र का शीर्षक ‘गणितीय समस्याओं के बहुविध समाधान: गणितीय रचनात्मकता और समतामूलक गणितीय कक्षा संवाद को बढ़ावा देने का मार्ग’ था।
जबकि शोधार्थी कुमार गंधर्व के शोध पत्र का शीर्षक ‘अभिसारी और अपसारी चिंतन के नजरिए से मिडिल स्तर की भारतीय पाठ्यपुस्तक की गणितीय समस्याओं का अध्ययन’ था। गौरतलब हो कि गणित शिक्षण के क्षेत्र की यह सबसे प्रतिष्ठित कांग्रेस प्रत्येक चार वर्ष पर आयोजित की जाती हैं। जंहा विश्व भर के गणित शिक्षाविद एकत्र होकर गणित शिक्षण के वर्तमान एवं आगामी आयामों पर चर्चा करते हैं। अंतर्राष्ट्रीय कांग्रेस में सहभागिता पर विभाग के अध्यक्ष प्रो. रवि कांत, सहायक प्राध्यापिका लेफ्टिनेंट (डा.) प्रज्ञा गुप्ता एवं शोधार्थियों ने बधाई दी है।
टिकारी संवाददाता:उचक्कों और साइबर अपराधियों का टिकारी शहर में अपने कारनामे को बेखौफ अंजाम देने का सिलसिला जारी है। शहर के किला अंदर मुहल्ले में मंगलवार को बाइक सवार दो उचक्कों ने एक वृद्ध महिला से झपट्टा मारकर 50 हजार रुपए भरा थैला छीनकर फरार हो गया। पीड़ित महिला ने घटना की लिखित टिकारी थाना में की है। पीड़ित महिला अंदर किला निवासी चन्द्रदीप प्रसाद की पत्नी माया कुमारी सिन्हा द्वारा दर्ज की गई शिकायत में कहा गया है कि घटना के दिन एसबीआई के टिकारी शाखा से 50 हजार रुपया निकासी कर घर लौट रही थी।
इसी क्रम में अंदर किला के पास जैसे ही पहुंची अचानक बाइक सवार दो उच्चकों ने झपट्टा मारकर थैला छीनकर फरार हो गया। थैला में 50 हजार नगद सहित बैंक आदि दस्तावेज रखा था। पीड़ित माया कुमारी ने शिकायत पत्र के माध्यम से अपराधियों की पहचान कर उसके विरुद्ध कार्रवाई करने और रूपए वापसी करने की मांग की है। थानाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि शिकायत मिली है मामले की जांच की जा रही है। यंहा बता दें कि पूर्व में भी शहर में ऐसी कई घटनाओं को अपराधी बेखौफ अंजाम दे चुके हैं।
गया। पूर्व मंत्री सह वीआईपी पार्टी के सुप्रीमो मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी के हत्या के बाद गया में औरगाबाद के राजद सांसद अभय कुशवाहा ने कहा की जिस राज्य में पूर्व मंत्री के परिवार और घर सुरक्षित नहीं है। उस राज्य में कानून व्यवस्था कहा है। हमारे नेता तेजस्वी यादव हमेशा कहते रहे है और बिहार में कानून व्यवस्था पर आवाज उठाते रहे हैं। मगर एनडीए गठबंधन के जो लोग है, वह दूसरे रूप में ले लेते हैं। सवाल उठाते है बिहार की और बिहार की जो हालत और स्थिति है कानून व्यवस्था की उस पर सवाल उठाते है। एनडीए गठबंधन के जो लोग है वह 15 साल पीछे की बात करने लगते है अरे भाई जिस दौर में जिस तरह की घटना हो रही है। मुकेश सहनी जी के पिताजी की हत्या हुई और घर पे हुई इसकी जिसका निंदा जितना किया जाए कम है। राज्य की सरकार पूरी तरह से बिहार में कानून व्यवस्था कायम करने में विफल हो गई है। हमारे क्षेत्र में 13 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म होता है। आरोपी को और पीड़ित को पुलिस एक ही गाड़ी में लेकर जाती है। इस मामले को लेकर हमने कल एसएसपी साहब से कहा तो वह कह रहे है की नई नियुक्ति है। उस पर तो कारवाई होनी चाहिए। यह कारवाई का विषय बनता है। इसलिए हम यही कहेंगे की बिहार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से विफल हो गई है। सभी लोग बात बनाने में लगे हुए है और मुकेश सहनी के पिताजी की हत्या किस वजह से हुई सरकार इस बात की अभी तक पता नहीं लगा सकी है। सरकार कहती है जांच हो रहा है। जांच किस पर नही होती है कौन सा ऐसा विषय है जिस पर जांच नही किया है।
पहले जंगल राज नहीं व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई थी
– अभय कुशवाहा , राजद सांसद
वीडियो
गया जिले के औरंगाबाद संसदीय क्षेत्र के डुमरिया प्रखंड के छकरबंधा गांव में औरंगाबाद सांसद अभय कुशवाहा पहुंचे। वहां उन्होंने पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या पर कानून व्यवस्था को लेकर निशाना साधा है। कहा कि सरकार पर बहुत बड़ा सवाल हैं, जो सरकार हमेशा बोलते रहती है कि बिहार में कानून व्यवस्था ठीक है तो हम यही कहना चाहेंगे कि जिस राज्य में किसी राज्य के पूर्व मंत्री के परिवार और उनका घर जब सुरक्षित नहीं है तो लॉ एंड ऑर्डर कहां है। एनडीए नेता 15 साल पहले की बात करने लगेंगे।हत्या किस कारण हुई है अभी तक पता नहीं कर सके है।सरकार के जांच के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि आने वाले समय में बिहार की आवाम इनको जांच कर लेंगे। अब मंगलराज है की क्या है यह साफ दिख रहा है और न घटनाएं हो रही है। 15 साल पहले जिसे जंगलराज कह रहे है वह जंगलराज नही था। वह व्यवस्था परिवर्तन करने की एक लड़ाई थी और मैं समझता हूं कि अगर वह लड़ाई नहीं होती तो आज जिस तरह का बिहार को देख रहे है, उस तरह का बिहार देखने को नहीं मिलता। भ्रष्ट्राचार का राज है और पूरी तरह कानून व्यवस्था इस सरकार में फेल है।
डुमरिया प्रखंड के मैगरा थाना परिसर में एसडीओ शारा अशरफ एवं इमामगंज एसडीपीओ अमित कुमार के नेतृत्व में मोहर्रम त्यौहार को लेकर शांति समिति की बैठक की गई,जिसमें इमामगंज विधानसभा अंतर्गत लुटुआ थानाध्यक्ष पप्पू शर्मा,इमामगंज थानाध्यक्ष अमित कुमार,सोहैल थानाध्यक्ष विद्याशंकर,मैगरा थानाध्यक्ष सौरभ कुमार,कोठी थानाध्यक्ष संजीत कुमार और सर्किल इंस्पेक्टर रवि भूषण जी,इमामगंज सीओ सुनीता कुमारी समेत जनप्रतिनिधि पिंकू लाल,लाडले खान,वलीउल्लाह खान,कमाल खान,इनाम खान,पूर्व मुखिया दिलीप कुमार,मुखिया सियावर रजक,पूर्व मुखिया महेंद्र दास,सहाबु खान आदि सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।
इसमें शेरघाटी एसडीएम शारा अशरफ ने कई दिशानिर्देश दिया। इसके साथ ही मोहर्रम त्यौहार को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए अपील किया। वहिं सभी पुराने रूट पर ही ताजिया लेजाने की इजाजत है। साथ साथ डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।,अस्त्र सस्त्र पर पूर्ण रोक रहेगा।,ताजिया की हाइट भी कम रखने की बात कही। इसके साथ ही शांति समिति बैठक में शामिल लोगों को जिम्मेदारी दी गई कि अपनी उपस्थिति में त्यौहार को शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने की ज़िम्मेदारी दी गई है।