Blog

  • बेलागंज में 20 कारतूस बरामदगी मामला: मोहम्मद सदाम गिरफ्तार, घर मालिक का पुलिस पर साजिश का आरोप

    बेलागंज में 20 कारतूस बरामदगी मामला: मोहम्मद सदाम गिरफ्तार, घर मालिक का पुलिस पर साजिश का आरोप

    रिपोर्ट: अजीत कुमार ,बेलागंज

    दो दिन पूर्व बेलागंज थाना के चंदौती गांव में एक घर से बरामद बीस जिन्दा गोली रखने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया। 19 जुलाई की रात बेलागंज पुलिस थाना क्षेत्र के चंदौती गांव स्थित साहिर आलम के घर छापेमारी की थी। जिसमे थाना में पदस्थापित पुलिस एएसआई अमित कुमार सहित जिला बल एवम गृह रक्षा वाहिनी के जवान शामिल थे। जहां से पुलिस ने 9 एम एम के बीस जिन्दा कारतूस बरामद किया था। इस दौरान गृह स्वामी ने पुलिस पर साजिश के तहत मो सदाम के साथ मिलीभगत से फसाने के उद्देश्य से गोली रखने का आरोप लगाया था। इसके उपरांत उक्त मामले को वरीय पुलिस अधीक्षक ने गंभीरता से लेते हुए सहायक पुलिस अधिक्षक ग्रामीण एवम विधि व्यवस्था डीएसपी को जांच का जिम्मा दिया।

    दोनो अधिकारियों ने रविवार को बेलागंज थाना आकर मामले की जांच की। इस दौरान प्रथम दृष्टया में मो सदाम को उक्त मामले में साजिश करने का आरोपी माना। जिसे बेलागंज पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वही अब लोगो की नजर साजिश में शामिल पुलिस अधिकारियों के खिलाफ पर टिकी है। उक्त मामले को लेकर विधि व्यवस्था डीएसपी खुर्शीद आलम ने बताया कि साजिश के आरोप में मो सदाम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वही छापेमारी में शामिल पुलिस कर्मियों के कार्यशैली की जांच की जा रही है।

  • गणित के जादूगर कहे जाने वाले शिक्षक कृत्यानंद शर्मा को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

    गणित के जादूगर कहे जाने वाले शिक्षक कृत्यानंद शर्मा को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

    टिकारी संवाददाता: टिकारी प्रखंड के केसपा स्थित श्री धरणीधर प्लस टू विद्यालय के प्रांगण में सोमवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें गणितज्ञ एवं स्थानीय शिक्षक कृत्यानंद शर्मा को उनके तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी। उपस्थित वक्ताओं ने उन्हें एक महान शिक्षक एवं अभिभावक के रूप में याद किया। उनके शिष्य लंदन से सिद्धार्थ प्रियदर्शी, सिंगापुर से अमित कुमार एवं कोलकाता से अभय कुमार ने आभासी रूप से इस सभा में अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। दिल्ली से राष्ट्र सृजन अभियान के अध्यक्ष डा. प्रदुमन कुमार सिन्हा ने अपना लिखित शोक संदेश में कहा कि उनको छात्रों के मस्तिष्क से गणित का भय दूर करने में महारत हासिल थी। उन्होंने अपने जीवन काल में कभी भी छड़ी का इस्तेमाल नहीं किया। अन्य वक्ताओं ने कहा कि वे छात्रों के दिलों में गणितीय समझ के रूप में सदैव जीवित रहेंगे।

    उन्होंने सरकारी सेवा में रहते हुए मऊ, लारी और केसपा उच्च विद्यालय में अपनी सेवा प्रदान किया। वंही विधान परिषद सदस्य जीवन कुमार ने दूरभाष पर अपनी शोक संवेदना व्यक्त किया। आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य ललन शर्मा एवं संचालन हिमांशु शेखर ने किया। मौके पर कविंद्र केशव, डा. मृत्युंजय कुमार, पैक्स अध्यक्ष सतेंद्र प्रसाद शर्मा, हरेंद्र शर्मा, मुखिया अरविंद सिंह, अमिताभ कुमार, शिक्षक राघवेंद्र रंजन, वेंकटेश कुमार, दिनेश शर्मा, श्रीनिवास शर्मा, माधुरी शर्मा, रेणु शर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथि मौजूद थे।

  • टिकारी में सावन का पहला सोमवार: शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़

    टिकारी में सावन का पहला सोमवार: शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़

    बुढ़वा महादेव मंदिर में भजन कीर्तन गाते भक्तजन

    टिकारी संवाददाता: सावन महीना के प्रथम दिन की शुभारंभ सोमवार से होने के कारण शिवभक्तों में काफी उत्साह देखा गया। शहर के प्रसिद्ध बुढ़वा महादेव, तलकेश्वर व हरेश्वर मंदिर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालयों मे सुबह से शाम तक हर हर महादेव और बोल बम के नारों से गूंजता रहा। वंही जलाभिषेक और पूजा अर्चना के लिए महिला श्रद्धालुओं की अच्छी खासी भीड़ देखी गयी। इस अवसर पर ग्रामीण कीर्तन मंडली द्वारा श्री श्री 1008 बुढ़वा महादेव मंदिर स्थित कमिटी हौल मे भक्ति गीत संगीत की सामूहिक प्रस्तुति दी गई। भगवान शंकर और पावर्ती पर आधारित एक से बढ़कर एक भजन कीर्तन की प्रस्तुति कलाकारों द्वारा पेश किया गया। कीर्तन मंडली में प्रखंड क्षेत्र के बेनीपुर, रकसिया, खैरा, डिहुरा, जगदर, बाजितपुर, इगुना, मखपा, आमाकुआं आदि ग्राम कलाकार शालिग्राम सिंह, कृष्णकांत सिंह, शिवबल्लभ मिश्र, सतेंद्र सिंह, सीताराम सिंह, मन्नू सिंह, राधेमोहन सिंह, रामपति यादव, मधेश्वर यादव, लक्ष्मी पासवान, राजकुमार पासवान सहित दर्जनों लोग शामिल थे।

  • CUSB में खेल समिति द्वारा दीक्षारंभ सह कार्यशाला का आयोजन: खेल और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान

    CUSB में खेल समिति द्वारा दीक्षारंभ सह कार्यशाला का आयोजन: खेल और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान

    टिकारी संवाददाता: सेंट्रल यूनिवर्सिटी के खेल समिति द्वारा दीक्षारंभ कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को नए छात्रों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। पीआरओ मोहम्मद मुदस्सीर आलम ने बताया कि कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह के मार्गदर्शन एवं खेल समिति के चेयरमैन प्रो. प्रधान पार्थ सारथि के नेतृत्व में मिल्खा सिंह खेल परिसर में दो दिवसीय शारीरिक स्वास्थ्य दक्षता एवं खेल प्रोत्साहन हेतु कार्यशाला का आयोजन हुआ।

    विश्वविद्यालय के कुल 12 संकायों के 26 विभागों में नामांकित नए सत्र के छात्र – छात्राओं को कार्यशाला के माध्यम से उपलब्ध खेल सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गयी। साथ ही छात्रों में शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और फिट इंडिया कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया गया। कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि पढाई के साथ खेल एवं योग के माध्यम से स्वयं को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रख सकते हैं। उन्होंने खेलेगा भारत-खिलेगा भारत को चरितार्थ करने का भी आह्वान किया। कार्यक्रम में कार्यशाला के समन्वयक डा. गौरव कुमार सिंह, डा. पिंटू लाल मंडल, डा. जीतेन्द्र प्रताप सिंह सहित कई प्रध्यापक एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

  • टिकारी शहर के उपभोक्ता बिजली से त्रस्त, अधिकारी मस्त

    टिकारी शहर के उपभोक्ता बिजली से त्रस्त, अधिकारी मस्त

    टिकारी संवाददाता: उमस भरी गर्मी में बिजली की आंख मिचौनी से उपभोक्ता परेशान है। रविवार को आठ घण्टे से अधिक पावर कट और सोमवार को चार घण्टे से अधिक का पावर कट ने उपभोक्ताओं को रुला दिया है। शहर में 11000 हाई टेंशन तार के टूटने से हो रही परेशानी विभागीय लापरवाही बताई जा रही है। पावर कट की समस्या से जूझ रहे उपभोक्ताओं में विभाग के प्रति गहरा आक्रोश पनप रहा है। लोगों ने बताया कि विभाग के सहायक अभियंता व सप्लाई अभियंता सहित पावर स्टेशन के कर्मी फोन कौल तक उठाना मुनासिब नही समझते। लगातार हो रही पावर कट से आम जन जीवन अस्त व्यस्त हो रहा है। वंही कर्मियों के अनुसार रविवार को विनीत विहार कोलोनी में हाई टेंशन तार टूट कर गिर गया था।

    जिसके बाद स्थानीय एक निवासी द्वारा कवर वायर जोड़ने की जिद पर घंटो अड़ा रहा। किसी तरह मान मनौव्वल के बाद रविवार की रात्रि में बिजली सप्लाई शुरू किया गया। जिसके बाद पुनह आरडी पब्लिक स्कूल के समीप तार टूट कर गिर गया जिसे देर रात ठीक किया गया। पुनह सोमवार की सुबह ही विनीत विहार कोलोनी में तार टूटकर गिर गया जिसे विद्युत कर्मियों द्वारा दुरुस्त किया गया। मामले को लेकर विभाग के सहायक विद्युत अभियंता के सरकारी मोबाइल नम्बर 7763814326 पर सम्पर्क किया गया लेकिन कौल रिसीव नही किया।

  • मोहड़ा में “प्रशासन आपके द्वार” कार्यक्रम, ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ समाधान

    मोहड़ा में “प्रशासन आपके द्वार” कार्यक्रम, ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ समाधान

    मोहड़ा (गया), 22 जुलाई – मोहड़ा प्रखंड के गेहलौर स्थित ई किसान भवन में सोमवार को “प्रशासन आपके द्वार” कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्थानीय प्रशासन ने ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं को सुना और उनका त्वरित निपटारा किया।

    मोहड़ा के बीडीओ मुकेश कुमार यादव ने बताया, “प्रखंड कार्यालय से दूरी के कारण कई ग्रामीण अपनी समस्याएँ लेकर वहाँ नहीं पहुँच पाते थे। इसलिए हमने यह कार्यक्रम शुरू किया है।”

    कार्यक्रम में दशरथ नगर गेहलौर की महिलाओं ने पेयजल समस्या उठाई, जिस पर पीएचईडी विभाग ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। इसके अलावा, जन्म प्रमाण पत्र के लिए 10, राशन कार्ड के लिए 7, और पेंशन के लिए 7 आवेदन प्राप्त हुए। अधिकारियों ने मौके पर ही इन सभी आवेदनों का निपटारा किया।

    यादव ने कहा कि इसी तरह के कार्यक्रम प्रखंड की सभी पंचायतों में आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे। यह पहल स्थानीय प्रशासन और नागरिकों के बीच सीधा संवाद स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

  • अतरी थाना क्षेत्र के कजूर पेट्रोल पंप गोलीबारी मामला: दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार

    अतरी थाना क्षेत्र के कजूर पेट्रोल पंप गोलीबारी मामला: दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार

    अतरी (गया), 22 जुलाई 2024: अतरी थाना पुलिस ने कजूर पेट्रोल पंप पर हुई गोलीबारी के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद ने बताया कि मोहड़ा प्रखंड के कजूर गांव से चंदन कुमार नामक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

    यह घटना 10 जनवरी को हुई थी, जिसके बाद पेट्रोल पंप के मालिक बमबम सिंह ने अतरी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर यह गिरफ्तारी की।

    थाना अध्यक्ष ने यह भी बताया कि इस मामले में पहले ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। इस प्रकार अब तक दो आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे मामले की गहन जांच कर रहे हैं और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश जारी है। स्थानीय लोगो ने इस कार्रवाई पर संतोष व्यक्त किया है।

  • पूर्व मध्य रेल का बड़ा कदम: 244 आरओबी एवं 383 आरयूबी कार्यरत, कई प्रस्तावित, धनबाद मंडल में 22, डीडीयू में 27 व दानापुर मंडल में 16 बनेंगे

    पूर्व मध्य रेल का बड़ा कदम: 244 आरओबी एवं 383 आरयूबी कार्यरत, कई प्रस्तावित, धनबाद मंडल में 22, डीडीयू में 27 व दानापुर मंडल में 16 बनेंगे

    न्यूज डेस्क: पूर्व मध्य रेल ने आज एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए बताया कि वर्तमान में उनके क्षेत्राधिकार में 244 रोड ओवर ब्रिज (ROB) और 383 रोड अंडर ब्रिज (RUB) सफलतापूर्वक कार्यरत हैं। यह कदम रेल परिचालन में सुरक्षा बढ़ाने, ट्रेनों की गति में सुधार लाने और सड़क उपयोगकर्ताओं की सुविधा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

    पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि इन संरचनाओं का वितरण पाँच रेलवे मंडलों में किया गया है। धनबाद मंडल में सबसे अधिक 130 ROB और 141 RUB कार्यरत हैं, जबकि पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल में 40 ROB और 60 RUB, दानापुर मंडल में 39 ROB और 66 RUB, सोनपुर मंडल में 15 ROB और 55 RUB, तथा समस्तीपुर मंडल में 20 ROB और 61 RUB कार्यरत हैं।

    भविष्य की योजनाओं के बारे में बात करते हुए श्री चंद्र ने कहा, “हमारी योजना 109 नए ROB और 304 नए RUB/LHS का निर्माण करने की है।” उन्होंने आगे बताया कि इनमें से सबसे अधिक निर्माण धनबाद मंडल में होगा, जहाँ 22 ROB और 57 RUB/LHS बनाए जाएंगे।

    यह परियोजना न केवल रेल यात्रियों के लिए लाभदायक होगी, बल्कि सड़क उपयोगकर्ताओं को भी राहत प्रदान करेगी। लेवल क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम और दुर्घटनाओं की संभावना को कम करने में यह महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

    पूर्व मध्य रेल के इस कदम से क्षेत्र में यातायात प्रबंधन में सुधार होने की उम्मीद है, जो आने वाले समय में आर्थिक विकास और जनसुविधा में योगदान देगा।

  • स्मार्ट मीटर व इसके बिलिंग को लेकर भाकपा ने किया आंदोलन की घोषणा, 12 अगस्त को धरना

    स्मार्ट मीटर व इसके बिलिंग को लेकर भाकपा ने किया आंदोलन की घोषणा, 12 अगस्त को धरना

    देवब्रत मंडल

    भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी गया नगर परिषद की बैठक में बिजली के स्मार्ट मीटर को लेकर रोष व्यक्त किया गया। परवेज़ आलम की अध्यक्षता में जिला कार्यालय मणिभूषण भवन में हुई। बैठक में सर्वप्रथम पूर्व मुखिया दीनानाथ सिंह के निधन पर दो मिनट मौन रहकर शोक व्यक्त किया गया। बैठक मे सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बिजली विभाग के द्वारा जो स्मार्ट मीटर लगाया जा रहा है, उस मीटर के लगाने से आमलोग के साथ गरीब तबके के लोग परेशान हैं। उनके घरों का बिजली बंद कर दिया गया है। वक्ताओं ने कहा कि ‘पॉवरग्राम’ का मीटर बहुत तेज चलता है। हर दिन अनाप शनाप मीटर रीडिंग कर पैसा को खत्म कर दिया जा रहा है। वक्ताओं ने कहा कि जहां बिजली बिल एक हजार रुपए आता था वहां आज तिगुना बिल आ रहा है।

    लोग बिजली बिल भुगतान करते करते करते परेशान हैं। जिसके खिलाफ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी 12 अगस्त को एक दिवसीय धरना देगी। आम जनता के बीच जाकर जन जागरण अभियान चलायेगी। इससे भी सुनवाई नहीं हुई तो आंदोलन को तेज किया जायेगा। बैठक में गया नगर निगम की उप महापौर चिंता देवी,मसूद मंज़र, पार्टी के राज्यस्तरीय नेता अखिलेश कुमार, जिला मंत्री सीता राम शर्मा, नगर मंत्री अमृत प्रसाद, नेहाल अहमद, राम जगन गिरी, सतेंद्र सुमन, रामशिष यादव, विजय कुमार पान, दीपक कुमार, कर्मचारी यूनियन के नेता शिव बचन शर्मा, हरिनंदन सिंह, प्रमेंद्र कुमार, अरुण कुमार वर्मा, निशांत कुमार आदि लोग उपस्थित थे l

  • शराब लेकर भाग रहा फोर्ड फिएस्टा कार का चालक फरार, 256 बोतल विदेशी शराब बरामद

    शराब लेकर भाग रहा फोर्ड फिएस्टा कार का चालक फरार, 256 बोतल विदेशी शराब बरामद

    देवब्रत मंडल

    शराबबंदी लागू होने के बाद से इसके अवैध कारोबार में कई लोग शामिल हो गए हैं। इस बात को इस बात से बल मिलता है कि बिहार में नित्य दिन किसी जिले में शराब बरामद हो रहे हैं और तस्करी करने वाले पकड़ में कम आते हैं, हां! इसकी ढुलाई करने वाला पकड़ा जाता है लेकिन असल में पर्दे के पीछे से संचालित करने वाले शातिर बदमाश या माफिया के गर्दन तक पुलिस के हाथ कम ही मामले में पहुंचते देखा जा रहा है। बिहार सरकार ने शराबबंदी लागू कर तो दिया लेकिन बिहार में शराब पड़ोसी राज्यों से आ ही रही है। इसका प्रमाण पकड़ी जा रही शराब के मैन्युफैक्चरिंग कंपनी और इसके बिक्री के लिए निर्धारित राज्य से है।

    कल ही गया जिला मद्य निषेध विभाग की एक टीम ने डोभी चेकपोस्ट से भारी मात्रा में शराब की खेप पकड़ी थी। जिसमे स्विफ्ट डिजायर कार से यह शराब की खेप को खपाने की तैयारी थी लेकिन टीम ने इसे मौके पर ही रोक लगा दिया।
    इसके अगले दिन यानी सोमवार को मद्य निषेध विभाग की एक टीम ने गया शहर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र से एक कार और विदेशी शराब की कई बोतलें जब्त किया है लेकिन कार का चालक पकड़ में नहीं आ सका।

    गया जिला के सहायक उत्पाद प्रिय रंजन ने बताया कि
    मुफस्सिल थानान्तर्गत सीता कुंड मुख्य मार्ग में नाका लगाकर संदिग्ध वाहनों की तलाशी की जा रही थी। इसी क्रम में सिल्वर कलर का एक फोरव्हीलर कार को चालक तेज गति से भगाने लगा। उन्होंने बताया कि छापामारी दल वाहन का पीछा करना शुरू किया तो चालक एक जगह पर कार को रोककर खुद अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकलने में कामयाब रहा। उन्होंने बताया सड़क किनारे खड़ी गाडी की तलाशी लेने पर फोर्ड फिएस्टा कार जिसका रेजिस्ट्रेशन नंबर DL-7CK-8397 के डिक्की एवं अगली सीट के नीचे से इम्पीरियल ब्लू कंपनी के उत्पाद 375 ML वाले कुल 256 बोतल बरामद किया गया। उन्होंने बताया जब्त शराब कुल 96.000 लीटर है। उन्होंने बताया छापेमारी कर रही टीम में मद्यनिषेध निरीक्षक गणेश चन्द्रा, राजेश कुमार, संजीत कुमार, रंजीत कुमार, ज्योति कुमारी एवं अतिषा कुमारी के अलावा अन्य जवान भी शामिल थे।