टिकारी संवाददाता: राजद के जिला कमेटी में उपाध्यक्ष पद पर दो नेताओं को मनोनीत करने पर रविवार को स्थानीय डाकबंगला में उनका अभिनंदन किया गया। राजद के प्रखंड अध्यक्ष बंटी यादव की अध्यक्षता में आयोजित अभिनंदन समारोह में नवमनोनित जिला उपाध्यक्ष अलखदेव सिंह और सुरेश प्रसाद यादव (जिप्र सदस्य) दोनो का कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत व अभिनंदन किया गया। कार्यकर्ताओं ने दोनो को माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इसके बाद मिठाई भी बांटी गई।
इस अवसर पर मौजूद राजन्द नेताओं ने कहा कि टिकारी में राजद कार्यकर्ताओं की सक्रियता और पार्टी के प्रति समर्पण की देन पार्टी के जिला कमेटी में दोनो को उपाध्यक्ष पद से नवाजा जाना। अभिनंदन समारोह में डा. मुंद्रिका प्रसाद नायक, रामलखन भगत, अमरेश यादव, मनोज यादव, आनंद यादव, जगपती प्रसाद, बचन यादव, रामाश्रय पासवान आदि कई पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।
टिकारी संवाददाता: टिकारी के ब्लॉक रोड में पिछले दिनों ट्रक से कुचलकर एक युवक की हुई मौत के बाद मृतक के परिजन से मिलने कांग्रेस नेता विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सुमन्त कुमार पहुंचे। छावनी स्थित आवास पर पहुंच श्री कुमार ने घटना को लेकर गहरी शोक संवेदना प्रकट की। श्री कुमार ने बताया कि घटना काफी मर्माहत करने वाला है। स्थानीय प्रशासन से मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिलाने के लिए प्रयास किया जाएगा। मृतक शमशाद अपने घर में कमाने वाला अकेला था। उसके निधन से घर की आर्थिक स्थिति भी कमजोर हुई है। ज्ञात हो कि बीते तीन अगस्त को सोन शिविर के समीप ट्रक से कुचलकर छावनी निवासी मो साफे अंसारी के पुत्र मो शमशाद की मौत हो गई थी।
टिकारी संवाददाता: आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर कोंच ने निकली तिरंगा यात्रा का टिकारी पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इस क्रम में अहियापुर में युवा लोजपा के जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार के नेतृत्व में यात्रियों के लिए नास्ता एवं पानी का सुंदर प्रबंध किया गया था। यात्रा के टिकारी शहर के प्रवेश पर युवा टोली के साथ शिक्षा कौशल विकास केंद्र (केवाईपी) के संचालक मुकेश कुमार व छात्रों द्वारा ट्रॉली युक्त गीत-संगीत टीम के कलाकारों द्वारा भव्य स्वागत के साथ बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। इसके अलावे डांस क्लासेज के बच्चों द्वारा देशभक्ति पर आधारित सुंदर झांकी एवं नृत्य की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र बना था। यात्रा के दौरान भारत माता की जय का जयकारा गूंजता रहा।
कार्यक्रम का समापन राज स्कूल स्टेडियम में हुआ। जंहा तिरंगा यात्रा के आयोजक शिशु रोग विशेषज्ञ डा. बी डी शर्मा व उनकी टीम द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों तथा शहीद सैनिकों के स्वजनों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर टिकारी के नागरिकों की ओर से सफल तिरंगा यात्रा आयोजन के लिए डा. शर्मा एवं टीम सदस्यों को सम्मानित किया गया। इस आयोजन को सफल बनाने में मुकेश कुमार, कौशलेंद्र कुमार, नीरज कुमार, आर्या अचिंत, ऋतु भारद्वाज, राजेश कुमार, रामाकांत शर्मा, धर्मेन्द्र कुमार सहित विभिन्न संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं आदि की सराहनीय भूमिका रही।
आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत छकरबंधा कैंप ने रविवार को नक्सल प्रभावित क्षेत्र में रैली निकाली। कमांडेट कुमार मयंक 159वीं बटालियन के निर्देशन में पंचायत छकरबंधा के गांव भैसदोहर इस्लामपुर, महराओं पिछुलिया में हर घर तिरंगा झंडा का अभियान मनाया गया और ग्रामीणों के बीच तिरंगा झंडा भी वितरण किया गया साथ ही बाइक रैली के माध्यम से हर घर तिरंगा का उद्देश्य बताया गया। इस अवसर पर ए /159 बटालियन के समवाय अधिकारी श्री आशुतोष कुमार सहायक कमांडेट, पंचायत के मुखिया इम्तेयाज अहमद सरपंच हीरामणि सैन्य बल के साथ सैकड़ों ग्रामीणों ने बढ़ चढ़ कर हर घर तिरंगा अभियान में भाग लिया।
टिकारी संवाददाता: पंचानपुर परैया मुख्य मार्ग बाला बिगहा ग्राम के समीप बाइक की टक्कर से जख्मी हुए एक व्यक्ति की मौत इलाज के क्रम में हो गई। घटना शनिवार की देर रात की बताई जाती है। मृतक स्थानीय बालाबिगहा ग्राम के निवासी 38 वर्षीय अरविंद दास है। घटना के समय वह घर लौट जा रहे थे। इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय के समीप एक तेज रफ्तार अपाची बाइक से जोरदार धक्का लग गया और अरविंद गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों पंचानपुर ओपी की पुलिस की मदद से उसे एएनएमसीएच गया ले गए। जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। उसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के बाद रविवार को उसके स्वजनों को सौंप दिया गया।
जिसके बाद आक्रोशित स्वजनों व ग्रामीणों ने शव लेकर आरोपी बाइक चालक के घर खनेटु पहुंच गये और दरबाजा पर शव रखकर मुआवजे की मांग करने लगे। ग्रामीणों ने बताया कि अरविंद साइकिल रिपेयरिंग का काम करता था और उसी से पूरे परिवार का भरण पोषण करता था। पंचानपुर ओपी अध्यक्ष राम राज सिंह ने बताया कि फर्द बयान के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
देर रात पुलिस को वाहन छोड़ हटना पड़ा पीछे
घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने आरोपी बाइक चालक को गिरफ्तार करने व उचित मुआवजा की मांग करते हुए हंगामा करने लगे। ग्रामीणों का आरोप था कि आरोपित बाइक चालक व उसके साथियों द्वारा अक्सर तेज रफ्तार से गाड़ी चलाया जाता है। जिसे लेकर कई बार चेतावनी भी दी गई थी। हंगामे और पुलिस के साथ भीड़ से तू-तू मैं-मैं के बीच स्थिति बिगड़ते देख पंचानपुर ओपी की पुलिस रात में वापस ओपी लौट गई।
कोंच। गया-गोह मुख्य मार्ग के ब्रह्म स्थान के पास मुआवजा को लेकर ग्रामीणों ने रविवार की सुबह घंटों सड़क जाम किया जिसे पारिवारिक लाभ मिलने के बाद सड़क जाम को समाप्त कराया गया। बता दें कि ग्राम बिजहरा मठिया निवासी अमोद सिंह का 12 वर्षीय पुत्र शनि कुमार बीते शनिवार की शाम को अपने खेत में लगे धान की रोपनी को लेकर धान का बोझा ढो रहा था तभी जेसीबी से किए गए सड़क भराई में हुए खेत के गड्ढे के पानी में उक्त बालक जा गिरा था। जिससे उसकी मौत पानी में डूबने से हो गई थी।
ग्रामीणों ने देर शाम हो जाने की वजह से शव को रात भर घर पर ही रखा और रविवार की सुबह साढ़े छः बजे गया गोह मुख्य मार्ग पर स्थित ब्रह्म स्थान के पास शव को खटिया पर लाकर रख दिया और ग्रामीणों ने सड़क को जाम कर दिया जिससे दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। स्थानीय कोंच पुलिस, प्रभारी अंचलाधिकारी विनीत ब्यास, मंझियावां मुखिया प्रतिनिधि राज बब्बर सिंह, खजुरी मुखिया प्रतिनिधि विजय विश्वकर्मा समेत अन्य लोग मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों को समझा बुझाकर सड़क जाम समाप्त कराया और शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए मेडिकल कॉलेज गया भेज दिया गया। इधर, प्रभारी अंचलाधिकारी विनीत ब्यास ने पीड़ित परिवार को पारिवारिक लाभ के तहत बीस हजार रुपए एवं मुखिया प्रतिनिधि राज बब्बर सिंह ने कबीर अंत्येष्ठि के तहत तीन हजार रुपए दिया। वहीं, जिला पार्षद शरीफा कुमारी ने भी सड़क जाम को समाप्त कराने में पहल की है।
रेड रिबन मैराथन रन, रील्स मेंकिंग तथा नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिताओं में छात्राओं की रही शानदार प्रतिभागिता
गया: गौतम बुद्ध महिला कॉलेज की एनएसएस इकाई द्वारा प्रधानाचार्य प्रो. जावैद अशरफ़ के संरक्षण में तथा एनएसएस पदाधिकारी डॉ प्रियंका कुमारी के समन्वयन में रेड रिबन युवा महोत्सव-2023 का आयोजन हुआ, जिसके तहत रेड रिबन मैराथन दौड़़, रील्स मेकिंग तथा नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। निर्णायक मंडल के सदस्यों में कॉलेज की एनसीसी केयर टेकर अॉफिसर डॉ कुमारी रश्मि प्रियदर्शनी, खेल कूद प्रभारी डॉ पूजा राय एवं नामांकन तथा परीक्षा प्रभारी डॉ प्यारे माँझी थे। मैराथन दौड़ में शिल्पी कुमारी, आरती कुमारी एवं तान्या रैना एवं रील्स मेकिंग प्रतियोगिता में वंशिका कुमारी, शाही प्रिया एवं प्रिया रंजन क्रमशः प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर रहीं। एचआईवी संक्रमण विषय पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में प्रगति, मनु, वंशिका, वर्षा, अंजलि, निकिता, तनीषा एवं मुस्कान का समूह प्रथम स्थान तथा तान्या, अमीषा, दिव्या, नमन्या, शिल्पी, आरती, प्रियंका एवं अवनि राज का समूह द्वितीय स्थान पर रहा। कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्य प्रो. जावैद अशरफ़ ने सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। मौके पर नैक समन्वयक डॉ. शगुफ्ता अंसारी तथा मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष प्रीति शेखर की भी उपस्थिति रही।
कॉलेज की पीआरओ डॉ रश्मि प्रियदर्शनी ने बतलाया कि इन प्रतियोगिताओं के आयोजन का मुख्य उद्देश्य किशोरों एवं युवाओं को एचआईवी, एड्स, किशोर स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य एवं अन्य संबंधित युवा स्वास्थ्य मुद्दों के प्रति युवाओं तथा समाज को जागरूक करना है, ताकि एक स्वस्थ तथा भयमुक्त समाज का निर्माण हो सके। ये सारी प्रतियोगिताएँ कॉलेज की एनएसएस इकाई द्वारा विभिन्न चरणों में महाविद्यालय से राष्ट्रीय स्तर तक आयोजित की जानी हैं। रेड रिबन क्लब के निर्देशानुसार, इन प्रतियोगिताओं के आयोजन हेतु आहूत बैठक में पहले ही पाँच सदस्यीय समिति का निर्माण कर लिया गया था। आयोजन समिति के सदस्यों में प्रधानाचार्य प्रो जावैद अशरफ़, डॉ. प्रियंका कुमारी, डॉ कुमारी रश्मि प्रियदर्शनी, डॉ पूजा राय तथा डॉ प्यारे माँझी हैं। महाविद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए ब्रांड एम्बेसडर के रूप में बीबीएम पार्ट थ्री की छात्रा रिया कुमारी एवं बीसीए पार्ट टू की छात्रा दिव्या मिश्रा को चुना गया है। जबकि, जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए बीए पार्ट थ्री की ईशा शेखर तथा बीए पार्ट वन की प्रगति मिश्रा को ब्रांड ऐम्बैसडर चुना गया है।
टिकारी संवाददाता: सर्वोदय प्लस टू उच्च विद्यालय मखदुमपुर टिकारी गया में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मोहम्मद अबरार आलम की अध्यक्षता में लाइब्रेरी दिवस मनाया गया विद्यालय प्रधान मोहम्मद अबरार आलम ने अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि डॉक्टर एस आर राजनाथन फादर ऑफ़ लाइब्रेरी साइंस है लाइब्रेरी पुस्तकालय शिक्षा जीवन का एक अमूल धरोहर है अपनी शिक्षा योग्यता बढ़ाई जा सकती है शिक्षा का मस्तिष्क और ज्ञान केंद्र बिंदु है किसी अच्छे समाज के निर्माण और उसके संचालन में लाइब्रेरी का एक महत्वपूर्ण स्थान होता है हर बच्चों को लाइब्रेरी के माध्यम से पुस्तक उपलब्ध कराकर अच्छे ज्ञान विज्ञान की शिक्षा दी जा सकती है।
इस अवसर पर पुस्तकालय अध्यक्ष प्रभात कुमार सिंह ने अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पुस्तकालय से पढ़ने वाले विद्यार्थी को काफी लाभ होता है पुस्तकालय का अर्थ होता है पुस्तक डालें पुस्तक का भंडार और घर है ज्ञान का सागर है जितना डुबकी लगाएंगे उतना ही ज्ञान प्राप्त करें अरविंद कुमार शर्मा विपिन कुमार श्याम प्रसाद अभिषेक कुमार, शैलेंद्र कुमार ने भी अपना विचार व्यक्त किया l आज के रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन का संचालन प्रभात कुमार सिंह ने किया विद्यालय के परिवार के तरफ से ध्न्याबाद बिपिन कुमार ने किया है l
कोंच। स्थानीय कोंच थाना क्षेत्र के मंझियावां पंचायत अंतर्गत ग्राम बिजहरा मठिया के बधार में पानी में डूबकर एक बालक की मौत शनिवार की शाम हो गई। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बिजहरा मठिया निवासी अमोद सिंह का 12 वर्षीय पुत्र शनि कुमार अपने खेत में लगे धान की रोपनी को लेकर धान का बोझा ढो रहा था तभी जेसीबी से किए गए सड़क भराई में हुए खेत के गड्ढे के पानी में उक्त बालक जा गिरा। ग्रामीणों ने देखा तो घटना स्थल पर ही उसकी मौत पानी में डूबने से हो गई थी। समाचार प्रेषण तक दाह संस्कार नहीं हुआ है। वहीं, पीड़ित परिवार का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।
विवि परिसर में 12 से 18 अगस्त तक एंटी रैगिंग सप्ताह का किया गया है आयोजन
टिकारी संवाददाता: नैक से ए ++ ग्रेड प्राप्त दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) में रैगिंग फ्री कैम्पस के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। इसका उद्देश्य विवि परिसर में विद्यार्थियों को एक स्वस्थ्य वातावरण देना और रैगिंग जैसी घटनाओं को रोकना है। जन सम्पर्क पदाधिकारी मो. मुदस्सीर आलम ने बताया कि कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह रैगिंग को लेकर काफी सजग हैं और निरंतर कैंपस को पूर्णतः एंटी-रैगिंग बनाए रखने में प्रयासरत हैं। नए अकादमिक सत्र के आरंभ से पूर्व एक विशेष एंटी रैगिंग सप्ताह का आयोजन किया गया है। जिसका औपचारिक उद्घाटन कुलपति द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में गया ज़िला जज मनोज कुमार तिवारी उपस्थित थे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा छात्र-छात्राओं को आपसी सद्भाव, शिक्षा में सुरक्षा और रैगिंग के ख़िलाफ़ जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए एक मिशन के रूप में सभी को शपथ दिलाई। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि छात्र -छात्राओं ने इस अद्वितीय प्रयास के माध्यम से एक सकारात्मक संदेश दिया है और ये दर्शाया कि उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण की आवश्यकता है।
वहीं कुलपति ने कैंपस को रैगिंग फ्री बनाने के लिए सभी संकाय अध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, शिक्षकगण, छात्र-छात्राओं को उनके निरंतर प्रयासों के लिए प्रशंसा की। जागरूकता कार्यक्रम के तहत विवि परिसर में छात्र-छात्राओं द्वारा एंटी रैगिंग मार्च निकाला गया। जो विवि के छात्रावास से होते हुए आर्यभट्ट भवन के रास्ते चाणक्य भवन तक गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के डीन, विभागाध्यक्ष, शिक्षक तथा छात्र छात्राएं मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो पवन कुमार मिश्रा और धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डा. जावेद अहसन द्वारा किया गया। विवि परिसर में 12 से 18 अगस्त तक एंटी रैगिंग सप्ताह तक जागरूकता कार्यक्रम चलेगा।