Blog

  • दो वर्षों से जिस ट्रक का फिटनेस था फेल, एफसीआई उससे सरकारी अनाज की करा रही थी ढुलाई

    दो वर्षों से जिस ट्रक का फिटनेस था फेल, एफसीआई उससे सरकारी अनाज की करा रही थी ढुलाई

    दो वर्षों से जिस ट्रक का फिटनेस था फेल, एफसीआई उससे सरकारी अनाज की करा रही थी ढुलाई

    टिकारी संवाददाता: गुरुवार को ट्रक से कुचलकर बाइक चालक युवक की हुई मौत मामले में मृतक के भाई ने टिकारी थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए दोषी ट्रक चालक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। वंही जिस ट्रक से हादसा हुआ उस ट्रक के बारे में चौकाने वाला सच सामने आया है। ट्रक के है सभी कागजात फेल दुर्घटना को अंजाम देने वाली ट्रक (वाहन संख्या- जेएच 02 जे 8205) के सभी कागजात फेल है। ट्रक एफसीआई का अनाज लेकर टिकारी स्थित गोदाम जा रहा था। ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि किस आधार पर सभी तरह के कागजातों व मानकों से फेल ट्रक से सरकारी अनाज का परिवहन हो रहा था।

    एम परिवहन मोबाइल एप से जांच करने पर पाया गया कि वाहन का 16 जनवरी 2021 तक फिटनेस, 30 जून 2020 को टैक्स जमा, 24 फरवरी 2021 तक इन्शुरन्स, 21 सितंबर 2021 तक पॉल्यूशन व 22 सितंबर 2017 तक नेशनल परमिट वैध थी। बावजूद मौत का पैगाम वाला यह ट्रक सरकारी सेवा में लगा था। फिटनेस फेल ट्रक से कौन काम ले रहा था, उसको सरकारी अनाज ढोने के काम मे किसके अनुमति से लगाया गया, उक्त ट्रक से परिवहन कराने से पूर्व उसके कागजातों की क्यों नही जांच की गई आदि सवालों का जबाब स्थानीय किसी अधिकारियों के पास नही है।

  • चर्चित वरिष्ठ साहित्यकार, छायाकार सेवानिवृत्त कर्मी रूपक सिन्हा को दी गई भावभीनी विदाई

    चर्चित वरिष्ठ साहित्यकार, छायाकार सेवानिवृत्त कर्मी रूपक सिन्हा को दी गई भावभीनी विदाई

    वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

    लोक स्वास्थ्य प्रमंडल, गया के वरीय लेखा लिपिक अनिल कुमार सिन्हा (रूपक सिन्हा) जो लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, गया अंचल, गया में प्रतिनियुक्ति पर थे। इनकी सेवानिवृत्ति के उपरांत प्रमंडल कार्यालय में आयोजित विदाई समारोह में अंचल, प्रमंडल एवं अवर प्रमंडल के पदाधिकारियों एवं कर्मवारियों द्वारा उनके व्यक्तित्व और कृतित्व की भूरि-भूरि प्रशंसा की। इस अवसर पर प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता अभिशांत राज, अधीक्षण अभियंता के तकनीकी सलाहकार ई० सुभाष सिन्हा, सहायक अभियंता सुश्री प्रेम कुँवर, मौसमी कुमारी एवं हिमांशु अंकित सहित अन्य वक्ताओं ने उनके कार्यकाल के अनुभव सहभागिता की चर्चा करते हुए अवकाश ग्रहण के पश्चात् उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
    उल्लेखनीय है कि श्री सिन्हा वरिष्ठ साहित्यकार और छायाकार भी है। इनकी रचनाएं व तस्वीरें देश-विदेश के विभिन्न पत्र- पत्रिकाओं में प्रकाशित होती रही है। साथ ही देश के विभिन्न भागों में छायाचित्रों की प्रदर्शनी होती रही है।

    वर्तमान में कलाकारों से जुड़े संस्थान ‘पिचकारी आर्ट’ गया के अध्यक्ष सहित देश के कई कला संस्थान से जुड़े हैं। उक्त विदाई समारोह का संचालन प्रमंडल के कर्मी वीरमणी कुमार ने किया। जिनकी उपस्थिति प्रमुख रही उनमें रामलखन प्रसाद, गजाधर सिंह, इंद्रजीत सिंह, शिवशंकर प्रसाद, अशोक कुमार, रवि कुमार, महेश प्रसाद, अंचल के सन्नी कुमार, अजय कुमार प्रमुख थे। कार्यक्रम के अंत में सेवानिवृत्त कर्मी सिन्हा ने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार प्रकट किया और अपने अनुभव को साझा करते हुए भविष्य में सृजनात्मक और रचनात्मक कार्यों में समर्पित रहने की बात दोहरायी।

  • गया के चर्चित दीपू हत्याकांड में शूटर सहित तीन गिरफ्तार, शूटर फौजी बताया जा रहा

    गया के चर्चित दीपू हत्याकांड में शूटर सहित तीन गिरफ्तार, शूटर फौजी बताया जा रहा

    पिछले महीने गया जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र के फतेहपुर पेट्रोल पंप के पास पाली गांव निवासी दीपू की गोली मारकर हत्या कर दिए जाने के मामले में पुलिस ने शूटर को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार शूटर के साथ दो और को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बता दें कि इसके पूर्व पुलिस ने दीपू हत्याकांड के षड्यंत्र के मामले में एक महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस गिरफ्तार शूटर सहित तीनों से गहन पूछताछ कर रही है। इस मामले डीएसपी विधि व्यवस्था का कहना है कि जांच अभी चल रही है। कागजी कार्रवाई के बाद वरीय अधिकारी विशेष जानकारी देंगे।

    File photo

    स्मरण करा दें कि जुलाई महीने में पाली के रहने वाला दीपू पारिवारिक विवाद मामले में गया कोर्ट में गवाही देकर अपनी बाइक से गांव की ओर लौट रहा था। रास्ते में फतेहपुर पेट्रोल पंप के निकट बाइक सवार अपराधियों ने दीपू को गोली मार दी थी। तीन दिनों तक पटना एम्स में इलाज चला। इस दौरान उसकी मौत हो गई थी। इस घटना के दूसरे दिन पुलिस ने एक महिला को हत्या का षडयंत्र करने के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। शूटर और अन्य अपराधी की तलाश में पुलिस जुटी हुई थी। अब जबकि पुलिस ने शूटर सहित दो अपराधियों को इस हत्याकांड में गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों का कहना है कि गिरफ्तार शूटर फौजी है और गया में ही पदस्थापित है। जिसके बारे में बताया जा रहा है कि वह मूल रूप से सीतामढ़ी जिले का रहने वाला है। अगले साल जनवरी में वह रिटायर्ड भी होने वाला है। वही दूसरा अपराधी टिकारी प्रखंड के मुसी गांव का रहने वाला बताया गया है। जबकि तीसरा घटना के वक्त शूटर के साथ था। गौरतलब है कि इस हत्या मामले में दीपू की भाभी व उसके मायके वालों की मुख्य भूमिका बताई जा रही है। दीपू की भाभी से दहेज उत्पीड़न के मामले में कोर्ट में केस चल रहा है।

  • गया जंक्शन सहित 508 स्टेशनों के पुनर्विकास का प्रधानमंत्री करेंगे 6 अगस्त को शिलान्यास, गया जंक्शन पर लगभग ₹ 299 करोड़ किए जाएंगे खर्च

    गया जंक्शन सहित 508 स्टेशनों के पुनर्विकास का प्रधानमंत्री करेंगे 6 अगस्त को शिलान्यास, गया जंक्शन पर लगभग ₹ 299 करोड़ किए जाएंगे खर्च

    वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 अगस्त को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल के सात स्टेशनों गया, अनुग्रह नारायण रोड, सासाराम, भभुआ रोड, कुदरा, दुर्गावती तथा चंदौली मझवार स्टेशनों सहित देशभर में 508 रेलवे स्टेशनों का अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकास का शिलान्यास करेंगे। सभी स्टेशनों पर आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, अन्य गणमान्य सहित बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों व आमजन की उपस्थिति रहेगी। इसके अलावा इस शिलान्यास कार्यक्रम के क्रम में स्कूली बच्चों के लिए निबंध प्रतियोगिता, चित्रकारी प्रतियोगिता आदि का आयोजन कर उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा।

    विदित हो कि रेल मंत्रालय द्वारा “अमृत भारत स्टेशन” योजना नाम से स्टेशनों के आधुनिकीकरण के लिए एक नई नीति तैयार की गयी है। अमृत भारत स्टेशन योजना में दीर्घकालिक दृष्टिकोण के साथ निरंतर आधार पर स्टेशनों के विकास की परिकल्पना की गई है। इस योजना के तहत इन स्टेशनों पर भविष्य में यात्रियों की सुविधा, सुगमता व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यकतानुसार स्टेशन भवन, प्रवेश एवं निकास द्वार, फुटओवर ब्रिज, कॉनकोर्स, प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया, पार्किंग, दिव्यांग सुविधाओं, प्रकाश व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, स्वच्छता व्यवस्था, पहुंच पथ, संकेत एवं निर्देश बोर्ड, ट्रेन डिस्प्ले और उद्घोषणा प्रणाली, सुंदरीकरण आदि संबंधी आवश्यक विकास कार्य किया जाएगा। डीडीयू मंडल द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया गया कि इस योजना के तहत पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल के गया जंक्शन पर लगभग 299 करोड़ रुपये की लागत से, अनुग्रह नारायण रोड स्टेशन पर लगभग 13 करोड़ रुपये की लागत से, सासाराम स्टेशन पर लगभग 21.32 करोड़ रुपये की लागत से, भभुआ रोड स्टेशन पर लगभग 24.22 करोड़ रुपये की लागत से कुदरा स्टेशन पर लगभग 18.76 करोड़ रुपये की लागत से, दुर्गावती स्टेशन पर लगभग 18.04 करोड़ रुपये की लागत से तथा चंदौली मझवार स्टेशन पर 21.70 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य किया जाना प्रस्तावित है।

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल में भविष्योन्मुख रहते हुए रेल विकास सुनिश्चित रखने हेतु वर्तमान में लगभग 2871.17 करोड़ रुपये की विभिन्न रेल विकास परियोजनाएं चल रही हैं। इसी क्रम में अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत अनुग्रह नारायण रोड, सासाराम, भभुआ रोड, कुदरा, दुर्गावती तथा चंदौली मझवार स्टेशनों सहित पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल के कुल 15 स्टेशनों का पुनर्विकास लगभग 209.5 करोड़ रुपए की लागत से किया जाना है।

    गया जंक्शन के पुनर्विकास की योजनाओं की सूची व उद्देश्य

    1 आधुनिक सुविधाओं से युक्त बुनियादी ढांचे वाला एक विश्व स्तरीय स्टेशन बनाना।
    2. यात्री सुरक्षा, आराम और सुविधा को बढ़ाना।
    3. आगमन के प्रभावी पृथक्करण के साथ एकतरफ़ा यात्री प्रवाह को सुविधाजनक बनाना
    4. प्रस्थान के प्रभावी निष्पादन और प्रबंधन के लिए एक सतत वित्तीय पारिस्थितिकी तंत्र बनाना
    5. शहर और उसके आस-पास बेहतर यातायात और पार्किंग योजना के लिए सर्वोत्तम प्रयास करना
    6. मौजूदा भवन को चरणबद्ध तरीके से ध्वस्त करके नया ईस्ट साइड प्रस्थान भवन।
    7. गया जंक्शन के पश्चिम की ओर नया प्रस्थान भवन।
    8. 80 मीटर x 80 मीटर एयर कॉनकोर्स का निर्माण।
    9. तीर्थस्थल केंद्र के साथ आगमन खंड पूर्व दिशा में तीर्थस्थल मंच को जोड़ता है। 5. पश्चिम की ओर आगमन ब्लॉक
    10. हावड़ा छोर पर स्काईवॉक- 02 का निर्माण
    11. पार्सल बिल्डिंग के पास आरएमएस बिल्डिंग।
    12. स्टेशन के पूर्वी हिस्से में मल्टीलेवल बाइक पार्किंग प्रस्तावित की गई है।
    13. आंतरिक सड़कों, परिसर की दीवार, पार्किंग क्षेत्र, बरसाती पानी की नालियों का विकास तथा सीवेज उपचार संयंत्र, जल भंडारण संरचनाएं आदि परियोजनाओं को क्रियान्वित करने की योजना है।

  • पिकअप ऑटो की टक्कर में 6 गंभीर रूप से हुए घायल, ऑटो पर सवार थे सभी मजदूर

    पिकअप ऑटो की टक्कर में 6 गंभीर रूप से हुए घायल, ऑटो पर सवार थे सभी मजदूर

    बेलागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत फतेहपुर के समीप गया- पटना एनएच 83 मुख्य मार्ग पर।शुक्रवार की अहले सुबह पिकअप-ऑटो के बीच आमने सामने की जबरदस्त टक्कर हो गई। जिसमें ऑटो पर सवार 7 सवारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से मेडिकल किया गया रेफर।घटना के बाद घायलों को इलाज़ के लिए बेलागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से 6 घायलों की संख्या गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गया स्थित मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल को भेज दिया गया है।

    सड़क हादसे में घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है घायलों में
    काली राम 45 पिता जमुना राम ग्राम राम बिगहा,राजेश यादव 28 पिता अर्जुन यादव ग्राम अमजझर, संजीत कुमार 27 पिता लालकेश्वर पासवान ग्राम मुरगांव ,दिलीप यादव 32 पिता राम भवन यादव ग्राम कादिरपुर के अलावा अखिलेश यादव 28 पिता राम भवन यादव ग्राम कादिरपुर सभी थाना बेलागंज जिला गया के रहने वाले बताए जाते हैं। एक अन्य घायल जिस को हल्की चोट लगी है उसका इलाज बेलागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया जा रहा है। इस संबंध में थाना प्रभारी उपेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि पुलिस ने ऑटो एवं पिकअप वैन वाहन को जब्त कर थाना लाया गया है।

  • रेलयात्री कृप्या ध्यान दें: पटना-रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस बरकाकाना-मुरीे-रांची के रास्ते चलेगी, जानें क्यों ?

    रेलयात्री कृप्या ध्यान दें: पटना-रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस बरकाकाना-मुरीे-रांची के रास्ते चलेगी, जानें क्यों ?

    वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

    ट्रेन संख्या 22349/22350 पटना-रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 04.08.2023 से अगले आदेश तक अपने निर्धारित मार्ग बरकाकाना- टाटीसिलवे -रांची के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बरकाकाना- मुरीे- रांची के रास्ते चलायी जाएगी। पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि 22349/ 22350 पटना- रांची- पटना वंदे भारत एक्सप्रेस जिस मार्ग से होकर परिचालित की जाती है उस मार्ग के हेहल-सांकी स्टेशनों के मध्य पिछले दिनों भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ था तथा वहां पर पहाड़ के पत्थर एवं मिट्टी के लूज हो जाने के कारण भूस्खलन की संभावना के मद्देनजर संरक्षा की दृष्टिकोण से इस रेलखंड पर पैसेंजर ट्रेनों के मुवमेंट को अगले आदेश तक बंद किया गया है।

  • ट्रक से कुचलकर बाइक चालक की दर्दनाक मौत, उग्र भीड़ आगजनी कर काट रही है बबाल

    ट्रक से कुचलकर बाइक चालक की दर्दनाक मौत, उग्र भीड़ आगजनी कर काट रही है बबाल

    टिकारी संवाददाता: कालेज मोड़ से अनुमंडल जाने वाले मार्ग में सोन शिविर के समीप गुरुवार को दोपहर बाद ट्रक से कुचलकर एक बाइक चालक की दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि बाइक पर सवार दो अन्य रिश्तेदार जख्मी हो गए। घटना के समय बाइक चालक अपने भाई एवं पिता के साथ घर जा रहे थे। मृतक की पहचान छावनी पर के रहने वाले मो शमशाद के रूप में हुई है। घटना के बाद ब्लॉक गेट के पास ट्रक खड़ा कर चालक फरार हो गया। जिसके बाद आक्रोशित भीड़ ने पुलिस के सामने ही ट्रक में आग लगाने का प्रयास किया। जब पुलिस ने भीड़ के मंसूबे को नाकाम किया तो फिर ट्रक का जमकर तोड़फोड़ किया। ट्रक पर सरकारी अनाज लदा था और टिकारी स्थित एफसीआई के गोदाम में जा रहा था। आक्रोशित व उग्र भीड़ को नियंत्रित करने के लियूए टिकारी थाना से और सुरक्षा बल को बुलाया गया। घटना की सूचना पर एसडीएम करिश्मा, एसडीपीओ गुलशन कुमार, बीडीओ नीरज आनंद, इंचार्ज सीओ कुंदन कुमार सहित अन्य अधिकारी व सुरक्षा बल स्थिति को नियंत्रण करने में जुटे थे।

    आक्रोशितों ने किया सड़क जाम, जमकर काटा बवाल

    घटना के बाद आक्रोशित व उग्र भीड़ ने टिकारी पंचानपुर मुख्य मार्ग को कालेज मोड़ पर मृतक का शव रखकर जाम कर दिया। उसके बाद अनुमण्डल मोड़ को भी जाम कर सड़क पर टायर रखकर आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया। आक्रोशितों ने वाहन मालिक से तथा सरकारी मुआवजा दिलाने की मांग कर रहे थे। एसडीएम द्वारा हिट एंड रन मामले में सरकारी प्रावधान के अनुसार दो लाख रुपये और पारिवारिक लाभ के तहत बीस हजार रुपये देने और ट्रक चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद भी आक्रोशित नही माने और रुक रूक कर वाहन को क्षतिग्रस्त करने पर तुले थे। हालांकि पुलिस अधिकारियों द्वारा अपनी निगरानी में ब्लॉक गेट से ट्रक को सुरक्षित स्थान पर खड़ा कराया गया। मौके पर उप मुख्य पार्षद सागर कुमार, वार्ड पार्षद अरशद आलम, पार्षद प्रतिनिधि मो समीम, पूर्व अध्यक्ष संजय जैन, फिरोज आलम, मो कल्लू सहित अन्य लोग आक्रोशित भीड़ को समझाने का प्रयास कर रहे थे। खबर लिखे जाने तक दोनो जगह जाम जारी थी व शव नही उठाया जा सका था।

  • किसानों से मिलकर डीएम ने महसूस की समस्या, मायापुर में ट्रांसफार्मर बदलने का दिया आदेश

    किसानों से मिलकर डीएम ने महसूस की समस्या, मायापुर में ट्रांसफार्मर बदलने का दिया आदेश

    किसानों से बातें करते डीएम

    वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

    जनगणना कार्य की वस्तुस्थिति से अवगत होने फतेहपुर और टनकुप्पा पहुंचने के क्रम में रास्ते में जिला पदाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम ने किसानों द्वारा किए जा रहे रोपनी को देखकर स्वयं गाड़ी से उतरकर किसानों के बीच जाकर रोपनी के संबंध में जानकारी लिए। जिला पदाधिकारी ने किसानों से उनसे सिंचाई के बारे में जानकारी लिया। किसान ने बताया कि यहां पर कोई आहर नहीं है, बिजली के सहारे पंप सेट के माध्यम से रोपनी किया जा रहा है। उन्होंने जिला पदाधिकारी से अनुरोध किया कि मायापुर शिव मंदिर के समीप ट्रांसफार्मर खराब है यदि ट्रांसफार्मर नया लगने से किसानों को पर्याप्त वोल्टेज मिलता जिससे और तेजी से किसान रोपनी का कार्य कर लेते।

    इस पर जिला पदाधिकारी ने तुरंत अधीक्षण अभियंता बिजली को ट्रांसफार्मर बदलने का निर्देश दिए। किसानों ने बताया कि यदि 15 अगस्त तक लगातार वर्षा रहेगी तो काफी अच्छी मात्रा में रोपनी जिले में हो जाएगी। किसानों ने पोवाली पइन एवं मायापुर के बरमसिया पइन के जीर्णोद्धार करवाने का अनुरोध किया। किसान ने बताया कि उपरोक्त पइन काफी पुराना पइन है। इसे जीर्णोद्धार की अत्यंत आवश्यकता है, जिससे अधिक मात्रा में पानी सिंचाई के लिए मिल सकेगा। अचानक जिला पदाधिकारी के आगमन पर किसानों ने काफी खुशी प्रकट किया कि हम जैसे किसान जो खेत में अपना काम कर रहे थे उसे देख अपनी गाड़ी को रोककर हम किसान के बीच आकर हमारी समस्या को सुनने का कार्य किया है।

  • जाति आधारित जनगणना कार्य को लेकर डीएम पहुंचे फतेहपुर व टनकुप्पा, दिए कई निर्देश

    जाति आधारित जनगणना कार्य को लेकर डीएम पहुंचे फतेहपुर व टनकुप्पा, दिए कई निर्देश

    जनगणना के कार्य में जुटे कर्मचारियों को दिशा निर्देश देते डीएम (टनकुप्पा)

    बिहार के सभी जिलों में 03 अगस्त से जाति आधारित गणना का कार्य पुनः प्रारंभ किया गया है। उक्त परिपेक्ष में गुरुवार को जिला पदाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने फतेहपुर एवं टनकुप्पा में जाति आधारित गणना के कार्यों का स्वयं स्थल पर जाकर वस्तुस्थिति से अवगत हुए। फतेहपुर में निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रखंड स्तर पर बनाये गए मोनिटरिंग सेल ( कंट्रोल रूम) में किये जा रहे कार्य को देखा। बताया गया कि 53 प्रगणक के विरुद्ध 49 प्रगणक फील्ड में जाकर जाति आधारित गणना से संबंधित कार्य कर रहे हैं। शेष 4 अनुपस्थित रहे हैं। उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी फतेहपुर को निर्देश दिया कि तकनीकी सहायकों का एक टीम बनाकर तकनीकी सेल बनाएं। साथ ही रंगा नाका को पंचायत वार टैगिंग करें। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन एंट्री को ध्यान में रखते हुए एक बड़े आकार का कमरा चिन्हित रखें। जहां पर्याप्त लॉजिस्टिक यथा बेंच, टेबल, पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था, पंखा, कंप्यूटर सिस्टम इत्यादि का पूरा व्यवस्था रखें। उन्होंने कहा कि अपने नियंत्रण कक्ष को पूरा तगड़ा रखें लगातार प्रगणकों से जानकारी लेते रहे।

    जनगणना के कार्य में जुटे कर्मचारियों को दिशा निर्देश देते डीएम (फतेहपुर)

    उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया कि जाति आधारित गणना के कार्य में भरे गए विभिन्न परिपत्रों को पूरी अच्छी तरीके से संरक्षित रखें पर पत्रों का प्रॉपर मेंटेनेंस सामग्रियों का रिसीविंग रजिस्टर मेंटेनेंस इत्यादि को पूरी अच्छे तरीके से पालन करें। किसी अच्छे सुरक्षित स्थान पर रखें। बारिश का मौसम है इसे पूरी ध्यान में रखें। सभी एक एक प्रपत्र काफी अहम है इसलिए उसे पूरी अच्छे तरफ से सुरक्षित रखें। इसके पश्चात डीएम ने टनकुप्पा में जाकर जाति आधारित गणना के किए जा रहे कार्य का अवलोकन किया बताया गया कि 30830 सर्वे में से एक 21348 सर्वे का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। संध्या तक और अधिक होने की संभावना है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी प्रपत्रों को अच्छे तरीके से समेकित कर सुरक्षित रखना सुनिश्चित करें। कार्यपालक सहायकों द्वारा सही तरीके से एंट्री हो, किसी प्रकार की कोई गलत एंट्री ना हो, इसके लिए पूरी निगरानी आवश्यक है।

  • गया में बारिश ने जाति आधारित जनगणना का बिगाड़ा खेल, संग्रहित आंकड़े को फिर से सहेजने की कोशिश

    गया में बारिश ने जाति आधारित जनगणना का बिगाड़ा खेल, संग्रहित आंकड़े को फिर से सहेजने की कोशिश

    वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

    एक तरफ बिहार सरकार जाति आधारित जनगणना को लेकर जल्दबाजी में है। वहीं गया में दूसरी तरफ बारिश ने इस काम में खलल डाल दिया है। कोर्ट से मिली हरी झंडी के बाद सरकार जाति आधारित जनगणना को जल्द पूरा करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया है। पदाधिकारी और कर्मचारी इस काम में जुट भी गए हैं। लेकिन गया शहरी क्षेत्र में बारिश ने इस जनगणना का खेल बिगाड़ दिया है। या कहें कि खलल पड़ गई है। गया नगर निगम क्षेत्र में जाति आधारित जनगणना को लेकर कई आंकड़े तो कंप्यूटर प्रोग्राम में सुरक्षित कर लिए गए थे। कुछ और काम बाकी रह गए हैं। जिसके लिए संबंधित जानकारियां हासिल कर लिए जाने के बाद इसका केवल प्रोग्राम फीड कर कंप्यूटर में सुरक्षित रखने की बात थी। इस बीच जातीय जनगणना का मामला कोर्ट में चले जाने के कारण इस कार्य पर ब्रेक लग गया था।

    “वहीं इस संबंध में नगर निगम की ओर से बताया कि जाति आधारित सर्वे कार्य का कुछ रिकॉर्ड वर्षा के कारण भींग जाने से संबंधित जो खबरें में चलाई जा रही है, उसके संबंध में कहना है कि वर्षा के कारण लगभग 11 से 12 ई. बी का प्रपत्र आंशिक रूप से नमी के कारण भींग गया था। जिसे सुखाकर ठीक कर लिया गया है। सभी रिकॉर्ड बॉक्स में रखे गए थे, जिसमे से कुछ भींग गए थे। इस सभी रिकॉर्ड की छायाप्रति नगर निगम में रखा गया है। इन सभी रिकॉर्ड का डाटा की एंट्री पूर्व में ही कराई जा चुकी थी, इसके खराब होने की बात गलत है और इसका खंडन किया जाता है।”

    प्रशासक, नगर निगम, गया

    अब जब कोर्ट ने जातीय जनगणना को सही बताया तो शेष कार्य को शीघ्र पूरा करने में संबंधित पदाधिकारी और कर्मचारी जुट गए हैं। इस बीच गया नगर निगम के सम्राट अशोक भवन में सुरक्षित रखे गए आंकड़ों वाले दस्तावेज बारिश के पानी से भीग गए। इसी भवन में जनगणना के लिपिकीय (मिनिस्टीरियल) कार्य कराए जा रहे हैं। इस बात का पता तब चला, जब यहां जातीय जनगणना कार्य करने वाले कर्मचारी और सम्बंधित पदाधिकारी पहुंचे। जिस कमरे में दस्तावेज(आंकड़े)सुरक्षित और सहेज कर रखे हुए थे, उनमें से कई बंडल बारिश के पानी से भीग गए। निगम के एक कर्मचारी (जनगणना कार्य से जुड़े) ने बताया कि जिस कमरे में आंकड़े(दस्तावेज)रखे हुए थे, उस कमरे के छत पर बरसात का पानी जम(वाटर लॉगिंग)गया था।

    जिसके सहारे छत का पानी निकलना था, वहाँ एक वृक्ष और गंदगी जमा होने के कारण छत का पानी खिड़की के तरफ से कमरे में आ गया। जिससे दस्तावेज(संग्रह किए आंकड़े वाले कागजात)भीग गए। इसकी सूचना वरीय पदाधिकारी तक पहुंच गई। जिसके बाद भीगे हुए करीब 15 बंडल में रहे कागजों को सुखाने का काम चल रहा है। हालांकि इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है कि कुल कितने बंडल कागज भीग गए हैं। परंतु इतना बताया गया कि प्रयास किया जा रहा है कि आंकड़े नष्ट नहीं हो और निर्धारित समय से जातीय जनगणना के सारे कार्य शीघ्रता से निबटा लिया जाए।

    वहीं इस संबंध में गया जिलाधिकारी के हवाले से बताया गया कि जाति आधारित सर्वे कार्य का कुछ रिकॉर्ड वर्षा के कारण भींग जाने से संबंधित जो समाचार प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में चलाया जा रहा है, उसके संबंध में कहना है कि वर्षा के कारण लगभग 11 से 12 ई. बी का प्रपत्र आंशिक रूप से नमी के कारण भींग गया था, जिसे सुखाकर ठीक कर लिया गया हैl सभी रिकॉर्ड बॉक्स में रखे गए थे जिसमे से कुछ भींग गए थे! इस सभी रिकॉर्ड की छायाप्रति नगर निगम में रखा गया है, इन सभी रिकॉर्ड का डाटा की एंट्री पूर्व में ही कराई जा चुकी थी, इसके खराब होने की बात गलत है एवं इसका खंडन किया जाता है।