Blog

  • प्रवेशोत्सव: विशेष नामांकन अभियान रथ को जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    प्रवेशोत्सव: विशेष नामांकन अभियान रथ को जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    गया समाहरणालय से जिला पदाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस. एम ,उप विकास आयुक्त गया के द्वारा नामांकन अभियान रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अभियान के माध्यम से वर्ग 8 वीं पास सभी विद्यार्थियों का नामांकन वर्ग 9 वीं में शतप्रतिशत सुनिश्चित करने हेतु एवं छीजित बच्चों को विद्यालय में नामांकन सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया गया कि कला जत्था की दो टीम 10 जुलाई से 30 जुलाई तक सभी प्रखण्डों में भ्रमण कर नामांकन हेतु प्रचार -प्रसार के माध्यम से अभिभावकों एवं बच्चों को विद्यालय से जोड़ने हेतु जागरूक किया जाएगा। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मो. असगर आलम खां ने बताया कि इस प्रचार प्रसार के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है ताकि कोई बच्चा नामांकन से वंचित नहीं रह जाये। इस दौरान सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी शिवशंकर प्रसाद, मीडिया सम्भाग प्रभारी दिलीप कुमार सिन्हा, राजेश कुमार, पीरामल फाउंडेशन से राकेश कुमार, नीरज कुमार आदि उपस्थित रहे।

    वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

  • कोंच प्रखंड में नए बीडीओ और सीओ ने दिया योगदान, गुलदस्ता देकर किया गया स्वागत

    कोंच प्रखंड में नए बीडीओ और सीओ ने दिया योगदान, गुलदस्ता देकर किया गया स्वागत

    कोंच: प्रखंड सह अंचल कार्यालय कोंच में नए बीडीओ एवं सीओ का सोमवार को अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया और दोनों ने पदभार ग्रहण किया। कोंच प्रखंड के नए बीडीओ के रुप में विपुल कुमार भारद्वाज और सीओ के रूप में मनोज शुक्ला ने सोमवार को अपना योगदान दिया। इस मौके पर कोंच प्रभारी सीओ विनीत व्यास ने नए सीओ को फूल के गुलदस्ता देकर स्वागत किया और बीडीओ प्रदीप कुमार चौधरी के द्वारा नए बीडीओ विपुल भारद्वाज को अंग वस्त्र और बुके देकर स्वागत किया गया तत्पश्चात दोनों ने पदभार ग्रहण करने के बाद अपने- अपने सहकर्मियों से मुलाकात की। जिसके बाद प्रखंड व अंचल क्षेत्र का भ्रमण किया। इस मौके पर पंचायत सचिव, राजस्व कर्मी, लिपिक, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य आदि मौजूद रहे।

  • मारपीट में पत्नी का पैर तोड़ा, पत्नी ने पति के विरुद्ध थाना में दिया आवेदन

    मारपीट में पत्नी का पैर तोड़ा, पत्नी ने पति के विरुद्ध थाना में दिया आवेदन

    कोंच। कोंच थाना क्षेत्र के अदई पंचायत के गाजीपुर गांव में मारपीट में हुई घायल पत्नी ने पति के विरुद्ध थाना में सोमवार को एक आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।
    दिए गए आवेदन में पीड़ित महिला 32 वर्षीय ममता कुमारी ने बताया है कि मेरे पति ग्राम गाजीपुर निवासी गोलीभर कुमार पिता स्व वृज किशोर प्रसाद, सास, देवर व नन्द मिलकर मारपीट और प्रताड़ित करते हैं। बीते शनिवार को उपरोक्त सबों ने मिलकर मेरे साथ मारपीट की जिससे मेरी बाईं पैर टूट गई है। स्थानीय सी एच सी में भर्ती के बाद चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज गया रेफर कर दिया। जहां वह आज भी भर्ती होकर इलाजरत है। पीड़ित महिला ने शीघ्र ही कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

  • ब्रेकिंग न्यूज: गया में प्रखंड प्रमुख और उपप्रमुख पर जानलेवा हमला , गंभीर स्थिति में मगध मेडिकल में किया गया भर्ती

    ब्रेकिंग न्यूज: गया में प्रखंड प्रमुख और उपप्रमुख पर जानलेवा हमला , गंभीर स्थिति में मगध मेडिकल में किया गया भर्ती

    इस वक्त की बड़ी खबर गया के मोहनपुर थाना क्षेत्र से आ रही है जहां प्रखंड प्रमुख दीपक सिंह और उप प्रमुख मुन्ना यादव पर अज्ञात हमलावरों द्वारा जानलेवा हमला कर दोनो को गंभीर रूप से घायल कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रमुख दीपक सिंह अपने नवनिर्मित मकान में गृहप्रवेश के लिए थाना क्षेत्र के अंबातरी गांव से आमंत्रण कार्ड बांटकर मोहनपुर लौट रहा था ,तभी रास्ते में घुघरी जंगल के समीप अज्ञात अपराधियो ने वाहन को रोककर हमला बोल दिया। इस हमले में प्रमुख और उपप्रमुख गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले के बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगो द्वारा घायलों को सीएचसी मोहनपुर में भर्ती कराया गया जहां से बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल भर्ती कराया गया है। हमले के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

  • अलीपुर थाना पुलिस ने अलग अलग मामले में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

    अलीपुर थाना पुलिस ने अलग अलग मामले में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

    अलीपुर पुलिस ने अलग-अलग मामलों में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया । इस संदर्भ में अलीपुर थाना थानाध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि दो अलग-अलग जगहों से चार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई है।जिसमें कांड सं 95/23 धारा 37 बिहार मधनिषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम 2022 के प्राथमिक नामजद अभियुक्त 1. बाबू चंद चौधरी उम्र 52 वर्ष पिता स्वर्गीय बीरन चौधरी ग्राम आलमपुर 2. अशोक डोम उम्र 48 वर्ष पिता शौखेन डोम ग्राम पंचानपुर थाना टिकारी एवं कांड सं 96/23 धारा 37 बिहार मधनिषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम के प्राथमिक नामजद अभियुक्त 1. संजू बिन्द उम्र 35 वर्ष पिता बरत बिन्द 2. राजेश बिन्द उम्र 30 वर्ष पिता देवकी बिन्द दोनों ग्राम भैरवा थाना अलीपुर जिला गया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

  • सांप्रदायिक व महिला कांड में दो लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

    सांप्रदायिक व महिला कांड में दो लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

    कोंच। स्थानीय कोंच पुलिस ने सिमवां एवं बथानी गांव से सांप्रदायिक व महिला कांड में दो लोगों को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया।
    इस संबंध में जानकारी देते हुए कोंच थानाध्यक्ष उमेश प्रसाद ने कहा कि कांड संख्या 67/20 के अभियुक्त रामसेवक यादव पिता मुनारी यादव ग्राम सिमवां थाना रफीगंज जिला औरंगाबाद को सांप्रदायिक मामले में एस आई रामबली प्रसाद ने पुलिस बल के सहयोग से गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि कोंच थाना क्षेत्र के अमवां में होली के झूमटा निकालने को लेकर मारपीट हुई थी। वहीं, कांड संख्या 316/23 के अभियुक्त शक्ति पासवान पिता सुखलाल पासवान ग्राम बथानी थाना कोंच को जमीन विवाद में हुई महिला के साथ मारपीट मामले में एस आई चाहत कुमार ने पुलिस बल के सहयोग से गिरफ्तार किया और उक्त दोनों को जेल भेज दिया गया है।

    महताब अंसारी ,कोंच

  • पुलिस भवन निर्माण विभाग के डीजी ने लिया बेलागंज थाने का जायज

    पुलिस भवन निर्माण विभाग के डीजी ने लिया बेलागंज थाने का जायज

    बेलागंज: बिहार पुलिस भवन निर्माण विभाग के डीजी विनायक कुमार रविवार को अचानक बेलागंज थाना पहुंचकर जायज़ा लिया। थाने पहुंचने पर पुलिसकर्मियों हड़कंप मच गया।थानाध्यक्ष उपेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि पटना से आए बिहार पुलिस भवन निर्माण विभाग के डीजी विनायक कुमार अचानक थाना पहुंचे और पुरे परिसर का घूम- घूमकर जायज़ा लिया। डीजी श्री कुमार ने थाने में पहले से निर्मित थाना भवनों सहित परिसर का साफ़ सुथरा रखने का निर्देश थानाध्यक्ष को दी। उन्होंने एक एक करके सभी स्थानों का जायज़ा लिया।डीजी ने जीर्ण शीर्ण अवस्था अथवा मलबे में तब्दील पुराने थाना के स्थान से मलबे को हटाकर साफ सफाई करने का निर्देश दिया ‌ मौके पर विधि व्यवस्था डीएसपी खुर्शीद आलम, अपर थाना प्रभारी चंदन कुमार सिंह समेत कई पदाधिकारी थे मौजूद।

  • रेलवे स्टेशन पर स्टंट करते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालना एक युवक को पड़ गया महंगा, हुआ गिरफ्तार, जानें पूरी कहानी

    रेलवे स्टेशन पर स्टंट करते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालना एक युवक को पड़ गया महंगा, हुआ गिरफ्तार, जानें पूरी कहानी

    वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

    अक्सर सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर यूट्यूब पर या अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड करना आज एक क्रेज सा बन गया है। भारतीय रेल के विभिन्न स्टेशनों पर ऐसे कई वीडियो देखें गए हैं। लेकिन पूर्व मध्य रेल के डीडीयू रेल मंडल अंतर्गत मानपुर जंक्शन पर एक लड़के द्वारा स्टंट मारते हुए वीडियो बनाना और उसे यूट्यूब पर अपलोड करना महंगा पड़ गया। गया आरपीएफ पोस्ट अंतर्गत मानपुर जंक्शन पर आरपीएफ का आउटपोस्ट है। जहां आरपीएफ के एक पदाधिकारी और बल के कुछ जवानों की तैनाती की गई है। जो गया आरपीएफ पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक के मातहत कार्य करते हैं। मानपुर जंक्शन पर पिछले दिनों एक लड़के ने स्टंट मारते हुए पहले वीडियो बनाया। जिसे उसने यूट्यूब पर अपलोड कर तारीफें (likes) बटोरने की कोशिश की। लेकिन ऐसा करना युवक को उस समय महंगा पड़ गया जब उसे आरपीएफ ने रेलवे अधिनियमों के उल्लंघन करने के आरोप में केवल गिरफ्तार ही नहीं किया बल्कि इसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज करते हुए न्यायालय में उपस्थापित करा दिया है।

    गया आरपीएफ पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश ने बताया कि मानपुर स्टेशन पर स्टंट करने वाले लड़के की पहचान कर लिए जाने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया मानपुर जंक्शन के पास से पकड़ा गया युवक का नाम रोहित कुमार (काल्पनिक) है। जो गया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र का निवासी है। जिसने पूछताछ में आरपीएफ के अधिकारी को बताया कि वह 15 मई 2023 को मानपुर जंक्शन के प्लेटफार्म पर तथा लाइन के ऊपर स्टंट मारते हुए वीडियो बनाया था। जिसे उसने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया था। उसने स्वीकार किया है कि मेरा वीडियो वायरल हो रहा था। निरीक्षक अजय प्रकाश ने बताया कि रोहित को प्रतिबंधित क्षेत्र (स्टेशन परिसर) में वीडियो बनाकर न्यूसेंस करने एवं अनाधिकृत प्रवेश करने का जुर्म किया है। इस जुर्म में उसे गिरफ्तार किया गया। जिसके विरूद्ध गया आरपीएफ पोस्ट में रेलवे एक्ट की धारा 145 एवं 147 के तहत कांड अंकित कर न्यायालय में उपस्थापित किया गया है।

    वीडियो

  • कोंच प्रखंड के दौलतपुर में बिजली के चपेट में आने से एक महिला हुई घायल, इलाज जारी

    कोंच प्रखंड के दौलतपुर में बिजली के चपेट में आने से एक महिला हुई घायल, इलाज जारी

    कोंच: प्रखंड के काबर पंचायत अंतर्गत ग्राम दौलतपुर में बिजली के चपेट में आने से एक महिला रविवार की सुबह सात बजे घायल हो गई जिसे सीएचसी में इलाज जारी है।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम दौलतपुर निवासी अनिल यादव की पत्नी सुष्मा देवी (32) अपने घर के कमरे में घरेलू कार्य कर रही थी तभी विद्युत बोर्ड के पास कटपीस तार के चपेट में आ गई और वह घायल हो गई। मौके पर पहुंच कर जिला पार्षद पति सत्येंद्र प्रजापति व परिजन ने घायल महिला को स्थानीय सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां इलाज जारी है। जिला पार्षद पति सत्येंद्र प्रजापति ने कहा कि अस्पताल में बेड व बिछावन का अभाव है।उन्होंने एक ही बेड पर दो मरीज को लेटाए जाने पर आपत्ति जताई है और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अशोक कुमार सिंह नहीं थे तो उन्होंने प्रभारी के मोबाइल पर बीस बार कॉल किया लेकिन फोन नहीं उठाया। जिला पार्षद पति ने अस्पताल के लचर व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए इसे अविलंब सुधार करने को कहा है।

  • रेल पुलिस पटना ने मोबाइल चुराने वाले एक बड़े गैंग का किया पर्दाफ़ाश, जानें पूरी कहानी

    रेल पुलिस पटना ने मोबाइल चुराने वाले एक बड़े गैंग का किया पर्दाफ़ाश, जानें पूरी कहानी

    वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

    रेल एसपी ने बताया कि इस गिरोह का सरगना अमन चौधरी, सन्नी कुमार एवं श्रवण कुमार है। सलाम शेख कैरियर एवं चोरी का काम करता है। पूरा गैंग साहेबगंज (झारखंड) का है।
    गैंग के द्वारा पटना के होटलो में रहकर रेलवे स्टेशन, मार्केट एवं भीड़-भाड़ वाले जगहों पर जाकर मोबाईल चोरी किया जाता है एवं एक जगह होटल में इकट्ठा कर रिसिवर सलाम शेख को बुलाकर दिया जाता है। इस गैंग के सरगना द्वारा विशेष रूप से छोट-छोटे बच्चो को ट्रेनिंग दी जाती है एवं चोरी करवाया जाता है। जिनको ये सभी अपने भाषा में ‘कारीगर’ बुलाते हैं। कारीगर के द्वारा मोबाईल को तुरंत ही नजदीक में खड़े (सहयोगी) को दे दिया जाता है। ताकि तलाशी अगर ली जाए तो ‘कारीगर’ पकड़ में ना आये। उन्होंने बताया कि इस कांड के अभियुक्त आलोक कुमार ही Helper का काम करता था। जो 10 से 15 मोबाईल इकट्ठा होने पर तुरंत उस मोबाईल को अपने बॉस को दे दिया जाता है।

    रेल पुलिस पटना द्वारा विभिन्न रेलवे स्टेशनों के प्लेटफार्म से मोबाईल चोरो, चेन स्नैचर, अटैची लिफ्टर, बेन कटर, बैग कटर, आदि अपराधियों को पकड़ने हेतु आपरेशन क्लीन चलाया जा रहा है। गुरुवार को फरक्का एक्सप्रेस में विशेष टीम के स्कोर्ट पार्टी के द्वारा एक व्यक्ति को पकड़ा गया। पकड़ाये व्यक्ति ने अपना नाम सलाम शेख उम्र 23 वर्ष पे० मोजाहर शेख सा०-दक्षणी देवान टोला सुलतानगंज वार्ड नं0-01 थाना कलिया चौक, जिला – मालदा पं० बंगाल बताया। रेल एसपी अमृतेन्दु शेखर ठाकुर ने बताया कि तलाशी के कम में व्यक्ति के बदन पर खास किस्म का जैकेट पहना हुआ पाया गया। उस जैकेट के अन्दर कुल 34 स्कीन टच मोबाइल बरामद किया गया। पूछताछ में इसके द्वारा बताया गया कि सभी चोरी का मोबाईल है इसे पं० बंगाल ले जा रहे हैं। तत्क्षण रेल पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय के नेतृत्व में गठित विशेष टीम के द्वारा पकड़ा गया सलाम शेख की निशानदेही पर राजेन्द्रनगर रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरा एवं वैज्ञानिक अनुसंधानकरते हुए पटना स्थित एक होटल से आठ और लोगो को पकड़ा गया। इस उन्होंने बताया कुल गिरफ्तार सात अभियुक्त एवं पकड़ाये दो विधि-विरुद्ध बालक(नाबालिग) के पास से कुल 55 टच स्कीन मोबाईल एवं एक की-पैड मोबाईल कुल 56 मोबाईल बरामद किया गया।

    गिरोह का सरगना की कहानी, किस तरह कांडों को देता है अंजाम

    पं० बंगाल ले जाकर पांच से दस हजार में बेच दिया जाता है

    बॉस वर्तमान कांड में सरगना अमन चौधरी, सन्नी कुमार एवं श्रवण कुमार इस काम के लिए Helper आलोक कुमार को 15000 / रूपये मासिक वेतन के रूप में दिया जाता है। बॉस के पास 30 से 35 मोबाईल इकट्ठा हो जाने पर रिसिवर सलाम शेख को बुलाकर तीन से चार हजार रुपये में प्रति मोबाईल बेचा जाता है। रिसिवर द्वारा उक्त मोबाईलों को पं० बंगाल ले जाकर पांच से दस हजार में बेच दिया जाता है।

    एक बड़े गैंग का हुआ खुलासा

    एसपी ने बताया कि इस प्रकार मोबाईल चोरी करने वाले एक बड़े अन्तर्राज्जीय गिरोह का फर्दाफास हुआ है। गिरफ्तार अभियुक्तो में से एक अभियुक्त अमन चौधरी जिसका अपराधिक इतिहास भी रहा है जो रेल थाना पटना जं० कांड संख्या कांड संख्या-695/22 दिनांक- 11.12.22 के द्वारा जेल जा चुका है। शेष अन्य अभियुक्तो के अपराधिक इतिहास के संबंध में स्थानीय थाना से भी समन्वय स्थापित कर जानकारी प्राप्त की जा रही है एवं इनके गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों का पता लगाया जा रहा है।

    गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता

    सलाम शेख उम्र 23 वर्ष पे० मोजाहर शेख सा० दक्षणी देवान टोला सुलतानगंज वार्ड नं0-01 थाना कलिया चौक, जिला- मालदा पं० बंगाल
    आलोक कुमार उम्र 19 वर्ष पे० अशोक महतो सा०- नया टोला महाराजपुर थाना तालझारी जिला-साहेबगंज (झारखंड)
    सन्नी कुमार उम्र 19 वर्ष पे० मोहन डोम सा० संरमारी बजार थाना-पिरपैती जिला-भागलपुर। अमन चौधरी उम्र 26 वर्ष पे०स्व० विस्वर चौधरी उर्फ सोनु चौधरी सा०-मिर्जा चौकी बाजार थाना मिर्जा चौकी, जिला-साहेबगंज (झारखंड)
    श्रवण कुमार उम्र 19 वर्ष पे० स्व प्रभु प्रसाद साह महादेव बरज थाना मिर्जा चौकी जिला – साहेबगंज झारखंड
    मनिष कुमार उम्र 29 वर्ष पे0 मुरारी प्रसाद गुप्ता सा०-मिर्जा चौकी थाना मिर्जा चौकी, जिला- साहेबगंज झारखंड
    सुरज मंडल उम्र 19 वर्ष पे० गुलाब मंडल सा०- महादेव वरण थाना मिर्जा चौकी, जिला – साहेबगंज झारखंड के अलावा दो विधि-विरुद्ध बालक(नाबालिग)।

    बरामद मोबाइल सेट के विवरण

    कुल टच स्क्रीन मोबाईल 55 की-पैड मोबाईल एक (रेडमी / ओपो/सैमसंग/विवो/रियल मी/ वनप्लस/नोकिया) जिसका अनुमानित राशि लगभग 8,50,000) आठ लाख पचास रुपये एवं मोबाईल चोरी करने के बाद छिपाकर रखने वाला एक खास किस्म का जैकेट।

    छापेमारी टीम में ये पदाधिकारी व जवान थे शामिल

    सुशांत कुमार चंचल रेल पुलिस उपाधीक्षक, मुख्यालय, गोपाल मंडल रेल पुनि-सह-थानाध्यक्ष पटना जंक्शन पुअनि संतोष कुमार, रेल पीपी अध्यक्ष, राजेन्द्रनगर, सअनि गणेश पासवान रेल पीपी राजेन्द्रनगर, सअनि विश्वनाथ सिंह, रेल पीपी राजेन्द्रनगर, सअनि विनोद सिंह, रेल पीपी राजेन्द्रनगर, सअनि राकेश सिंह रेल थाना पटना जंक्शन, सिपाही 655 संतोष कुमार तकनीकी शाखा, हवलदार अरविन्द्र प्रसाद, रेल पीपी राजेन्द्रनगर, सिपाही बबलु कुमार रेल पीपी राजेन्द्रनगर, हवलदार 86 लाल बहादुर प्रसाद, सि/85 अरुण कुमार,356 मनीषा कुमारी, 274 खुशबू कुमारी शामिल थे।