Blog

  • ब्रेकिंग न्यूज: गया जंक्शन का रिज़र्वेशन क्लर्क शराब पीकर निभा रहा था ड्यूटी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    ब्रेकिंग न्यूज: गया जंक्शन का रिज़र्वेशन क्लर्क शराब पीकर निभा रहा था ड्यूटी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    गया जंक्शन के रिज़र्वेशन टिकट काउंटर पर शराब पीकर ड्यूटी कर रहे एक क्लर्क को रेल थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शराब सेवन करने की पुष्टि के बाद रेल थाना में आरोपी रेलकर्मी अनिल कुमार-2 के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। रेल थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी ने बताया कि रेलकर्मी को शराब का सेवन कर ड्यूटी करने के आरोप में हिरासत में लेकर उसकी जांच कराई गई। शराब की पुष्टि(अल्कोहल टेस्ट) के बाद अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है। इधर रेल सूत्रों के हवाले से बताया गया कि आरोपी रेलकर्मी की ड्यूटी शुक्रवार को दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक की थी। काउंटर संख्या 03 पर ड्यूटी लगाई गई थी।

    इस दौरान एक यात्री से रेलकर्मी की कुछ बातों को लेकर कहा सुनी हो गई। इसके बाद यात्री ने इसकी शिकायत रेल थाना से की। पुलिस जब काउंटर पर आई तो रेलकर्मी को हिरासत में लेकर अल्कोहल टेस्ट के लिए ले गई। बताया गया कि पहले आरोपी को जयप्रकाश नारायण अस्पताल जांच के लिए ले जाया गया लेकिन यहां मशीन(माउथ इन्हेलाइजर) सही नहीं रहने के कारण आरोपी को अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल ले जाया गया। यहां भी अल्कोहल जांच करने वाली मशीन का अभाव था। इसके बाद आरोपी को रामपुर थाना ले जाया गया। जहां जांच में शराब सेवन किए रहने की पुष्टि हुई। इसके बाद रेल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। इधर, रेलवे सूत्रों का कहना है कि आरोपी रेलकर्मी की गिरफ्तारी की सूचना डीडीयू रेल मंडल के वाणिज्य विभाग के वरीय अधिकारियों तक पहुंच गई है।

  • ब्रेकिंग न्यूज: गया नगर निगम की वार्ड पार्षद लाछो देवी ड्रग्स के साथ हुईं गिरफ्तार

    ब्रेकिंग न्यूज: गया नगर निगम की वार्ड पार्षद लाछो देवी ड्रग्स के साथ हुईं गिरफ्तार

    वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

    File Photo

    गया नगर निगम की वार्ड पार्षद लाछो देवी को ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया गया है। पटना से आई एक विशेष टीम ने पार्षद लाछो देवी को उनके आवास के पास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी की पुष्टि टाउन डीएसपी पीएन साहू ने की है। सूत्रों की माने तो लाछो देवी के पास से करीब डेढ़ दर्जन से अधिक हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है। पटना से आई एक विशेष टीम को आसूचना मिली थी कि डेल्हा थाना क्षेत्र में रह रही पार्षद लाछो देवी ड्रग्स के अवैध कारोबार को संचालित कर रही है। सूचना के आधार पर शुक्रवार को विशेष टीम ने छापेमारी कर पार्षद लाछो देवी को प्रतिबंधित मादक पदार्थों के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

    फोटो: नादरागंज में छापेमारी के दौरान

    मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार पार्षद डेल्हा थाना में हिरासत में रखा गया है। बता दें कि लाछो देवी गया नगर निगम के वार्ड नं 03 की पार्षद हैं। इसके पहले भी पार्षद की गिरफ्तारी मादक पदार्थ के अवैध कारोबार करने के मामले में गिरफ्तारी हो चुकी है। इधर सूचना मिली है कि सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में नादरगंज मोहल्ले में भी मादक पदार्थ गांजा बेचने वाले एक धंधेबाज के घर में विशेष टीम के द्वारा छापेमारी की गई है। परंतु इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

  • गया जंक्शन परिसर से डिप्टी एसएस की बाइक चोरी करता पकड़ा गया फतेहपुर का नाबालिग अपराधी

    गया जंक्शन परिसर से डिप्टी एसएस की बाइक चोरी करता पकड़ा गया फतेहपुर का नाबालिग अपराधी

    गया जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया से बाइक चोरी करते हुए एक अपराधी को आरपीएफ एवं जीआरपी की टीम ने गिरफ्तार किया है। घटना गुरुवार रात की है। गिरफ्तार अपराधी नाबालिग है। जो कि गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र का रहनेवाला है।
    आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश ने बताया कि गुरुवार की रात सीसीटीवी की मॉनिटरिंग कक्ष में तैनात महिला आरक्षी खुशबू कुमारी ने सहायक उपनिरीक्षक अरविंद कुमार सिंह को सूचना दी कि सर्कुलेटिंग एरिया के स्टेशन अधीक्षक कार्यालय के पीछे एक लड़का बाइक चोरी करने के नियत से खड़ा है। जिसकी गतिविधि संदिग्ध लग रही है। इसके बाद एक नाबालिक लड़का नितीश कुमार(छद्म नाम), उम्र लगभग 16 वर्ष, पिता-ब्रह्मदेव प्रसाद, घर- लोधवे, वार्ड नंबर 6, थाना फतेहपुर ,जिला-गया को रेलवे सर्कुलेटिंग एरिया के नो पार्किंग जोन में लगे एक अदद बाइक हीरो कम्पनी का आई-स्मार्ट बाइक, जिसका पंजीयन संख्या BR02Y/7345 को चोरी कर ले जाने के प्रयास के क्रम में अधिकारी व टास्क टीम के दो आरक्षी विकाश कुमार, आरक्षी शशि शेखर के द्वारा रंगे हाथ पकड़ा गया। उन्होंने बताया सहायक उपनिरीक्षक के द्वारा समर्पित लिखित शिकायत प्रतिवेदन के आधार पर जीआरपी, गया के द्वारा नीरूद्ध बालक के विरुद्ध कांड दर्ज कराया गया है। बाइक की आनुमानिक कीमत ₹ 50,000 आंका गया है। उन्होंने बताया जांच के क्रम में बरामद व जब्त बाइक बीरेंद्र कुमार की है। जो शाम चार बजे से रात 12 बजे तक Dy. SS गया जंक्शन पर कार्यरत थे।

  • गया में ऑटो रिक्शा के तहखाने में छिपाकर लाई जा रही भारी मात्रा में शराब पकड़ी गई, नालंदा का चालक गिरफ्तार

    गया में ऑटो रिक्शा के तहखाने में छिपाकर लाई जा रही भारी मात्रा में शराब पकड़ी गई, नालंदा का चालक गिरफ्तार

    वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

    गया जिले में शराब और इसके माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक ऑटो रिक्शा के तहखाने में छिपा कर लाई जा रही भारी मात्रा में विदेशी शराब पकड़ी गई है। सहायक आयुक्त उत्पाद प्रेम प्रकाश ने बताया कि निरीक्षक उत्पाद जनार्दन प्रसाद के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए बोधगया थाना क्षेत्र के अलावपुर गाँव के निकट एक ऑटो रिक्शा चालक को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए चालक जिस सीट पर बैठकर वाहन चला रहा था, उसी सीट के नीचे और यात्रियों के बैठने वाले सीट के नीचे बनाए गए तहखाने में से 246 बोतल विदेशी शराब पकड़ी गई है। चालक मूल रूप से नालंदा जिले के कल्याणपुर का रहने वाला सोनू प्रसाद है। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर टीम लीडर निरीक्षक जनार्दन प्रसाद ने जब ऑटो रिक्शा जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 21 जी/ 5094 है कि जांच के लिए रोका तो चालक पहले वाहन को छोड़कर भागने की कोशिश की लेकिन उसे पकड़ लिया गया। शराब की बरामद खेप किसके पास पहुंचना था और किसके इशारे पर शराब को मंगवाया जा रहा था, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने बताया बंधुआ-कारियादपुर सड़क मार्ग पर कल्याणपुर के पास से शराब ला रहे चालक को गिरफ्तार किया गया है।

  • गया नगर निगम: सशक्त स्थायी समिति के पुनर्गठन की कवायद तेज, जानें वो तीन पार्षद कौन?

    ✍️ देवब्रत मंडल

    गया नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति के तीन सदस्यों के इस्तीफे की खबर से magadhlive आप सभी को पहले अवगत करा चुका है। उन तीन सदस्यों के नाम की जानकारी भी आपको दी जा चुकी है। याद नहीं हो तो रिपीट कर देता हूं। वार्ड पार्षद स्वर्णलता वर्मा, विनोद कुमार यादव और अशोक कुमार का इस्तीफा महापौर वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान मंजूर कर चुके हैं। जिससे उन्होंने सरकार को भी अवगत करा दिया था। इस्तीफे के बाद सात नामित सदस्यों में से केवल चार पार्षद समिति के सदस्य बने हुए हैं। इनके अलावा महापौर इस समिति के पदेन अध्यक्ष हैं। अध्यक्ष की अनुपस्थिति में पदेन सदस्य उपमहापौर को समिति के अध्यक्ष पद का दायित्व स्वतः देखना होता है। कुल मिलाकर नौ सदस्यीय सशक्त स्थायी समिति गया नगर निगम के लिए प्रावधानित है। अब जबकि तीन नामित सदस्यों के इस्तीफे को महापौर ने स्वीकृति प्रदान कर दी है तो स्वाभाविक है कि इनके द्वारा छोड़े गए पद पर तीन नए सदस्यों को मेयर को नामित करने का अधिकार प्राप्त है। इसी अधिकार के तहत मेयर वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान ने तीन पार्षदों के नाम चयनित करते हुए उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाने के लिए एक पत्र लिखकर सरकार को अवगत कराया है। ये तीन सदस्य कौन कौन हैं ये आपको बता दें।

    महापौर श्री पासवान ने जो पत्र लिखा है, उसके अनुसार इस्तीफा दे चुके वार्ड नं 18 के पार्षद अशोक कुमार की जगह पर नवनिर्वाचित पार्षद अखौरी ओंकार नाथ का नाम को सूची में शामिल किया गया है। जो कि उपचुनाव 2023 में वार्ड नं 26 से जीत कर आए हैं। पूर्व डिप्टी मेयर अखौरी ओंकार नाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव को इस समिति के पुनर्गठन की प्रक्रिया में शामिल कर लिया गया है। जबकि शेष दो उन्हीं पार्षदों के नाम हैं, जिन्होंने स्वेच्छा से अशोक कुमार के साथ अपना इस्तीफा मेयर को दे चुके हैं। जिसे स्वीकृति भी मेयर पहले ही दे चुके हैं। यानी विनोद कुमार यादव और स्वर्णलता वर्मा को पुनः समिति में सदस्य के रूप में स्थान दिया जा रहा है। लेकिन खबर लिखे जाने तक magadhlive के पास जो सूचना है, इस पुनर्गठन की कवायद मेयर की तरफ से तो शुरू कर दी गई है लेकिन सरकार की तरफ से इस संबंध में नया कोई निर्देश या आदेश जारी नहीं किया जा सका है।

    विश्वसनीय स्रोत से पता चला है कि इसको लेकर मेयर सरकार से शीघ्र ही नामित नए सदस्यों को शपथ दिलाने के लिए जो पत्र लिखा है, उसमें कहा गया है कि ताकि आगामी बैठक में कोरम पूरा होता रहे और पूर्ण बहुमत से कार्य का नियमित संचालन किया जा सके। जबकि नगरपालिका एक्ट को देखा जाए तो मेयर चाहें तो नए सदस्यों के समिति में शामिल किए बगैर भी बैठक बुला सकते हैं और कोरम पूरा नहीं होने के अभाव जैसी कोई बात नहीं हो सकती। क्योंकि नौ सदस्यीय सशक्त स्थायी समिति में फिलहाल चार मेयर द्वारा नामित सदस्य हैं और इनके अलावा मेयर और डिप्टी मेयर पदेन सदस्य। इन सभी को मिलाकर छह लोगों की समिति अभी भी अस्तित्व में है। ऐसे में कोरम पूरा नहीं होने का खतरा या संकट जैसी कोई बात नहीं हो सकती है। हां! पूर्ण बहुमत की बात मेयर की सही है। बहरहाल, magadhlive की टीम इस समिति के नए सिरे से पुनर्गठन की प्रक्रिया पर नजर बनाए हुए है। जैसे ही कोई नया अपडेट प्राप्त होता है तो उससे अवगत कराने का प्रयास होगा।

  • गया के एक नर्सिंग होम में नवजात बच्चे की अदला बदली का मामला तूल पकड़ा, बेटे के बदले बेटी मिलने के बाद परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस भी असमंजस में, जानें आगे क्या..

    गया के एक नर्सिंग होम में नवजात बच्चे की अदला बदली का मामला तूल पकड़ा, बेटे के बदले बेटी मिलने के बाद परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस भी असमंजस में, जानें आगे क्या..

    जितेंद्र कुमार, खिजरसराय

    गया जिले के खिजरसराय थाना क्षेत्र में संचालित हो रहे एक अवैध नर्सिंग होम में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां नवजात शिशुओं के अदला बदली की बात हो रही है। बात यह है कि नर्सिंग होम के संचालन कर रहे लोगों के विरुद्ध एक परिवार का आरोप है कि यहां उसने पुत्र को इलाज के लिए भर्ती कराया था, जब डिस्चार्ज कराने आए तो पुत्र की जगह उन्हें पुत्री दिया जा रहा है। जिसके बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया। अब मामला पुलिस तक पहुंच चुकी है। दोनों नवजात के परिजनों को थाने में ले जाया गया है। पुलिस भी असमंजस में है कि आखिर इस मसले का निबटारा कैसे किया जाए? दोनों परिजनों के अपने अपने दावे को देखते हुए कहा जा सकता है कि मामला डीएनए टेस्ट के बाद ही दूध का दूध और पानी का पानी हो सकता है।

    दरअसल गुरुवार की शाम जमकर जब हंगामा हुआ तो स्थिति कुछ ऐसी ही बनी हुई है। हंगामा बच्चे को इलाज के दौरान बदलने को लेकर किया जा रहा था। हंगामे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत समझने में जुटी हुई है। प्रयास किया जा रहा है पर दोनों ओर से अपने अपने दावे और परिजनों के द्वारा किये जा रहें हंगामे के बाद दोनों पक्षों को पुलिस थाने लेकर आ गई है।
    हंगामा कर रहे लोगों का दावा है कि खिजरसराय बेला रोड में स्थित आशीर्वाद नर्सिंग होम में उन्होंने नवजात बच्चे को इलाज के लिए 2 जुलाई की शाम में भर्ती कराया था। जिसे यहां के डॉक्टरों ने शीशे(icu) में रखने की बात कही। 6 जुलाई को बच्चे(पुत्र) को डिस्चार्ज करने के समय नर्सिंग होम के संचालक हमें बच्ची(पुत्री) दे रहे हैं। मंजू देवी का कहना है कि कुड़वा गांव निवासी हमारी पुत्रबधू पूजा कुमारी की डिलीवरी कुड़वा बाजार में संचालित भाग्यश्री नर्सिंग होम में 2 जुलाई को हुआ। जहां पूजा ने बच्चे(पुत्र) को जन्म दिया। बच्चे की हालत नाजुक होने के बाद भाग्यश्री नर्सिंग होम के संचालक द्वारा उसके बच्चे को खिजरसराय स्थित आशीर्वाद नर्सिंग होम में भर्ती कराने का निर्देश दिया था। बच्चे को लेकर आशीर्वाद नर्सिंग होम आई।

    जहां आशीर्वाद नर्सिंग होम के चिकित्सक डॉ. नागेंद्र कुमार के द्वारा उसे शीशे(केअर यूनिट) में रख कर इलाज करने की बात बताई और हम सभी को घर जाने की बात कही। तीन दिनों बाद जब आशीर्वाद नर्सिंग होम से बच्चे के डिस्चार्ज कराने आई तो शीशे से बच्ची(पुत्री) को निकाल कर दिया तो हमारे पैरों तले से जमीन ही खिसक गया। पूजा कुमारी के परिजनों का दावा है कि आशीर्वाद नर्सिंग होम के संचालक के द्वारा बच्चे को बदला गया है। इसी बात को लेकर आशीर्वाद नर्सिंग होम में पूजा कुमारी के परिजन कई घंटों तक हंगामा करते रहे। हंगामे की सूचना के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची। घटना की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। परंतु दोनों नवजात के पक्षों के द्वारा अपने अपने दावे को देख पुलिस भी असमंजस में है। थानाध्यक्ष फहीम आजाद खान ने बताया कि मामला थोड़ा पेचीदा है, जांच की जा रही है।

  • चचेरे दादा ने महिला के साथ मिलकर नवजात पोते की चोरी, पटना के पीएमसीएच से पुलिस टीम ने सकुशल किया बरामद

    चचेरे दादा ने महिला के साथ मिलकर नवजात पोते की चोरी, पटना के पीएमसीएच से पुलिस टीम ने सकुशल किया बरामद

    दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    टिकारी संवाददाता: अलीपुर थानाक्षेत्र के धीराबिगहा ग्राम से चोरी किये गये नवजात को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर बरामद कर ली है। मामले को लेकर पुलिस द्वारा एक महिला व एक पुरुष को गिरफ्तार किया गया है। गुरुवार को जिला पुलिस कप्तान आशीष भारती द्वारा टिकारी थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घटना की विस्तृत जानकारी दी गई। श्री भारती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए बताया कि बीते 5 जुलाई को अलीपुर थानाक्षेत्र के धीरा बिगहा ग्राम से मध्य रात्रि को घर से एक बच्चा की चोरी कर ली गई थी। मामले को लेकर ग्रामीण हेमंती देवी द्वारा अलीपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई व बच्चा चोरी का आरोप अपने ही छोटे ससुर गोरे बिंद पर लगाया।

    वीडियो (गया एसएसपी)

    मामले की जानकारी एसएसपी आशीष भारती को मिलते एसडीपीओ गुलशन कुमार व अलीपुर थानाध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा के नेतृत्व में टीम का गठन की गई। टीम द्वारा अनुसन्धान कर नवजात को पटना के पीएमसीएच के शिशु वार्ड से बरामद किया। नवजात के साथ हेमंती के छोटे ससुर गोरे बिंद व उसके साथ चंदौती थानाक्षेत्र के कुजापी ग्राम के मनु कुमार की पत्नी सरोज देवी को गिरफ्तार किया। दोनो द्वारा नाम बदल कर पीएमसीएच में नवजात का इलाज कराया जा रहा था। हालांकि बच्चा चोरी की घटना को अंजाम देने का कारण नही पता चल सका। एसएसपी श्री भारती ने बताया कि अनुसन्धान की जा रही है। शीघ्र ही कारण का पता लगाया जा रहा है। श्री भारती द्वारा टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारियों को पुरुस्कृत किया गया। वहीं नवजात के सकुशल बरामदगी होने पर नवजात के माता पिता ने पुलिस ही बनाने का संकल्प लिया।

  • कोंच के रहने वाले पोस्ट ऑफिस में कार्यरत युवक की सड़क दुर्घटना में मौत

    कोंच के रहने वाले पोस्ट ऑफिस में कार्यरत युवक की सड़क दुर्घटना में मौत

    कोंच: गया जिले कोंच के एक युवक की बिछहां मोड़ के पास वाहन से हुई टक्कर से मौत हो गई। घटना बुधवार देर शाम की है। शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने गुरुवार को परिजन को शव सौंपा दिया है। युवक कोंच का निवासी था जो पोस्ट ऑफिस में कार्य करता था। प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम कोंच निवासी शिशु शर्मा के पुत्र विवेक कुमार (25) औरंगाबाद जिले के बारुण में सरकारी जॉब करते थे और बुधवार की शाम वापस अपने गांव बाइक से लौट रहे थे तभी खुदवां थाना क्षेत्र के बिछहां मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया जिससे घटना स्थल पर ही उक्त युवक की मौत हो गई। स्थानीय प्रशासन के आने के बाद शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेजा गया और गुरुवार की सुबह शव गांव पर आते ही परिवार में कोहराम मच गया। बता दें कि विवेक कुमार को कुछ ही दिन पहले सरकारी नौकरी मिली थी।

    महताब अंसारी , कोंच संवाददाता

  • सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर- पाटलिपुत्र- डीडीयू- प्रयागराज छिवकी-जबलपुर-नागपुर के रास्ते रक्सौल और सिकंदराबाद के बीच स्पेशल ट्रेन का होगा परिचालन

    सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर- पाटलिपुत्र- डीडीयू- प्रयागराज छिवकी-जबलपुर-नागपुर के रास्ते रक्सौल और सिकंदराबाद के बीच स्पेशल ट्रेन का होगा परिचालन

    पूर्व मध्य रेल ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर उनकी सुविधा हेतु रक्सौल और सिकंदराबाद के मध्य गाड़ी संख्या 07007/07008 सिकंदराबाद-रक्सौल-सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन का परिचालन करने का निर्णय लिया है। यह जानकारी देते हुए पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि गाड़ी संख्या 07007 सिकंदराबाद- रक्सौल स्पेशल 05.07.2023 से 26.07.2023 तक सप्ताह के प्रत्येक बुधवार को सिकंदराबाद से अपराह्न 3.15 बजे खुलकर गुरूवार को रात 8.05 बजे डीडीयू, 9.28 बजे बक्सर, 10.30 बजे आरा, 11.30 बजे पाटलिपुत्र, शुक्रवार को मध्य रात्रि के बाद 01.15 बजे हाजीपुर, 01.20 बजे मुजफ्फरपुर, 03.20 बजे सीतामढ़ी, 04.05 बजे बैरगनिया रूकते हुए 05.55 बजे रक्सौल पहुंचेगी। वहीं वापसी में, गाड़ी संख्या 07008 रक्सौल -सिकंदराबाद स्पेशल 07.07.2023 से 28.07.2023 तक सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को रक्सौल से शाम 7.15 बजे खुलकर 08.05 बजे बैरगनिया, 08.50 बजे सीतामढ़ी, 10.45 बजे मुजफ्फरपुर, शनिवार को रात 12.01 बजे हाजीपुर, 01.05 बजे पाटलिपुत्र, 01.46 बजे आरा, 02.30 बजे बक्सर, 05.00 बजे पं. दीन दयाल उपाध्याय जं. रूकते हुए रविवार को 10.00 बजे सिकंदराबाद पहुंचेगी। इस ट्रेन में स्लीपर क्लास के 04 कोच, साधारण श्रेणी के 18 कोच एवं एसएलआर के 02 कोच सहित कुल 24 कोच होंगे।

  • गया -डीडीयू-प्रयागराज छिवकी-जबलपुर-इटारसी-नांदेड़-सिकंदराबाद-चेन्नई इगमोर के रास्ते ताम्बरम और धनबाद के बीच अनारक्षित स्पेशल ट्रेन का परिचालन

    गया -डीडीयू-प्रयागराज छिवकी-जबलपुर-इटारसी-नांदेड़-सिकंदराबाद-चेन्नई इगमोर के रास्ते ताम्बरम और धनबाद के बीच अनारक्षित स्पेशल ट्रेन का परिचालन

    वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

    यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर उनकी सुविधा हेतु गोमो- कोडरमा- गया- डीडीयू- प्रयागराज छिवकी -जबलपुर- इटारसी-नांदेड़-सिकंदराबाद-चेन्नई इगमोर के रास्ते ताम्बरम और धनबाद के बीच गाड़ी संख्या 06077/06078 ताम्बरम-धनबाद-ताम्बरम स्पेशल ट्रेन का परिचालन करने का निर्णय लिया गया है। पूर्व मध्य रेल के प्रवक्ता वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि गाड़ी संख्या 06077 ताम्बरम-धनबाद अनारक्षित स्पेशल दिनांक 07.07.2023 (शुक्रवार) को ताम्बरम से 22.00 बजे खुलकर, 22.30 बजे चेन्नई इग्मोर शनिवार को सिकंदराबाद 12.40 बजे, रविवार को 12.50 बजे जबलपुर, 22.20 बजे डीडीयू, 23.45 बजे सासाराम, सोमवार को 00.05 बजे डेहरी ऑन सोन, 01.35 बजे गया, 02.43 बजे कोडरमा, 04.00 बजे गोमो रूकते हुए 05.30 बजे धनबाद पहुंचेगी।

    वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 06078 धनबाद-ताम्बरम स्पेशल 11.07.2023 (मंगलवार) को धनबाद से 15.35 बजे खुलकर 16.15 बजे गोमो, 17.35 बजे कोडरमा, 18.50 बजे गया, 19.43 बजे डेहरी ऑन सोन, 20.00 बजे सासाराम, 21.15 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जं., बुधवार को 06.00 बजे जबलपुर, 10.00 बजे इटारसी, गुरूवार को 06.20 बजे सिकंदराबाद, 20.45 बजे चेन्नई इग्मोर रूकते हुए 22.00 बजे ताम्बरम पहुंचेगी। इस ट्रेन में साधारण श्रेणी के 20 कोच एवं एसएलआर के 02 कोच सहित कुल 22 कोच होंगे।