Blog

  • पितृपक्ष मेला 2023: नगर निगम ने कसी कमर, नगर आयुक्त ने दिए कई निर्देश

    पितृपक्ष मेला 2023: नगर निगम ने कसी कमर, नगर आयुक्त ने दिए कई निर्देश

    बुधवार को नगर आयुक्त अभिलाषा शर्मा ने पितृपक्ष मेला 2023 की तैयारी को लेकर अपने अधीनस्थ पदाधिकारी और अभियंताओं के साथ बैठक कीं। बैठक में उप-नगर आयुक्त, कार्यपालक अभियंता जल पर्षद, सिटी मैनेजर, सहायक अभियंता एवं सभी कनीय अभियंता मौजूद रहे। नगर आयुक्त ने सहायक अभियंता सह नोडल पदाधिकारी (सफाई) को निर्देश दिया कि अभी से ही मेला क्षेत्र में पूर्व के वर्षों की तरह ही सफाई व्यवस्था को आउटसोर्स कराने के लिए आंकलन एवं प्रक्रिया शुरू कर दें एवं पूर्व वर्ष में छूटे हुए वेदी, कुंड, सीताकुंड, अक्षयवट, देवघाट आदि स्थानों की सफाई व्यवस्था का आंकलन करें। रबड़ डैम के पास नदी में गाद की स्थिति का भी निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया। जल संसाधन विभाग से समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया गया।

    प्रकाश व्यवस्था के लिए सहायक अभियंता बिनोद प्रसाद को निर्देश दिया गया कि हाईमास्ट लाइट, एवं खराब पड़े लाइट्स का सर्वे कर प्राक्कलन तैयार कर निविदा की कारवाई करें। कनीय अभियंताओं को निर्देश दिया गया कि वार्ड पार्षद से संपर्क कर खराब हुए पथों, टूटे नालियों, नाली, स्लैब का प्राक्कलन तैयार करें। विशेषकर वार्ड नंबर 40 एवं 41 के कनीय अभियंता को पंडा समाज के लोगों से संपर्क कर आवश्यक कार्य का प्राक्कलन तैयार करने का निर्देश दिया गया।
    नोडल पदाधिकारी सफाई एवं बिनोद प्रसाद सहायक अभियंता को वेदी स्थल और कुंड का निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया ताकि खराब लाइट, टूटे हुए टाइल्स ठीक एवं कुंड की सफाई कराई जा सके। कार्यपालक अभियंता जल पर्षद को निर्देश दिया गया कि खराब प्याऊ की मरम्मती संवेदक से अभी से कराना प्रारंभ करें। प्याऊ की रंगाई पोताई के लिए संवेदक से कराने को लेकर इसके लिए उन्हें आदेश देने का भी निर्देश दिया गया।

  • फतेहपुर में मनाई गई स्व. रामविलास पासवान की 77वीं जयंती

    फतेहपुर में मनाई गई स्व. रामविलास पासवान की 77वीं जयंती

    फतेहपुर प्रखंड स्थित ब्रेन पावर कोचिंग में लोजपा (रामविलास) आईटी सेल के प्रखंड अध्यक्ष कृष्णमुरारी पांडेय के नेतृत्व में पूर्व केंद्रीय मंत्री पद्मभूषण स्व. रामविलास पासवान की 77वीं जयंती मनाई गई। इस मौके पर प्रखंड क्षेत्र के कई गणमान्य लोग एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृष्णमुरारी पांडेय ने कहा कि स्व. रामविलास पासवान के अधूरे कार्य को पूरा करने और उनके सपनों को साकार करने के लिए हम सभी संकल्पित हैं। रामविलास पासवान के द्वारा किए गए कार्यों को पूरा देश याद कर रहा है। उनके नीति-सिद्धांतों पर चलकर संगठन को मजबूत करने का काम करूंगा। वहीं इस मौके पर उपस्थित सामाजिक कार्यकर्ता सुधीर कुमार ने कहा कि रामविलास पासवान देश के दूसरे अंबेडकर के नाम से जाने जाते हैं। उनके द्वारा कहे गए एक कथन की मैं उस घर में दीया जलाने चला हूं, जहां सदियों से अंधेरा है को युग युग तक याद किया जाएगा। इस मौके पर मनोज रविदास, विकास कुमार , सुधीर कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

  • राजद के स्थापना दिवस पर केंद्र की तानाशाह भाजपा को उखाड़ फेंकने का संकल्प

    राजद के स्थापना दिवस पर केंद्र की तानाशाह भाजपा को उखाड़ फेंकने का संकल्प

    टिकारी संवाददाता: टिकारी के डाक बंगला परिसर में बुधवार को राष्ट्रीय जनता दल का 27वां पार्टी स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं ने केक काटा और पौधरोपण कर किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पार्टी नेताओं ने सामूहिक रूप से केक काटा और एक दूसरे को खिलाकर स्थापना दिवस की बधाई दी। इसके बाद परिसर में फलदार और छायादार पौधा लगाया गया। स्थापना दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी नेताओं ने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की वापसी ने विपक्षी दल घबरा गए है। पार्टी अब उनके कुशल नेतृत्व में और मजबूत होगी तथा भाजपा की तानाशाह सरकार को केंद्र से उखाड़ फेंकेगी। इस अवसर पर नेताओं ने लालू यादव में बेहतर स्वास्थ्य की कामना करते हुए लालू यादव जिन्दाबाद के नारे भी लगाये। मौके पर पार्टी के प्रखण्ड अध्यक्ष बंटी यादव, जिला पार्षद सुरेश प्रसाद यादव, अनिल यादव, रामलखन भगत, मुंद्रिका नायक, आनन्द यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

  • सड़क से संसद तक गरीबो के मुखर आवाज थे रामविलास- पिंकराज चक्रवर्ती

    सड़क से संसद तक गरीबो के मुखर आवाज थे रामविलास- पिंकराज चक्रवर्ती

    टिकारी: लोजपा के संस्थापक पद्मभूषण से सम्मानित रामबिलास पासवान की 77 वीं जयंती बुधवार को श्रद्धापूर्वक मनाई गई। युवा लोजपा के प्रदेश महासचिव पिंकराज चक्रवर्ती के टिकारी स्थित आवास पर आयोजित जयंती कार्यक्रम का शुभारंभ स्व पासवान के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि के साथ हुआ। इसके बाद महासचिव चक्रवर्ती के नेतृत्व में केक काटकर कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के बीच वितरित किया गया। अपने संबोधन में वक्ताओं ने स्व पासवान के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा करते हुए कहा कि वे गरीबों के हक और अधिकार के लिए सड़क से संसद तक आवाज बुलंद की। उन्होंने सांसद और केंद्रीय मंत्री रहते हुए क्षेत्र और देश के लिए विकास के कई योजनाओं को मूर्त रूप दिया। बैठक में पार्टी के प्रदेश सचिव बेचन प्रसाद चंद्रवंशी, कृष्णा पासवान, बसंत पासवान, पंकज पासवान, धनंजय पासवान, रंजीत पासवान आदि कई लोग मौजूद थे।

  • गया-जसीडीह-गया स्पेशल का बड़हिया स्टेशन पर दिया गया ठहराव

    गया-जसीडीह-गया स्पेशल का बड़हिया स्टेशन पर दिया गया ठहराव

    वरीय संवाददाता देवब्रत मंडल

    गया और जसीडीह के मध्य श्रावणी मेला के अवसर पर परिचालित की जा रही गाड़ी सं. 03698/03697 गया- जसीडीह- गया- जसीडीह श्रावणी स्पेशल का बड़हिया स्टेशन पर दो मिनट का ठहराव प्रदान किया जा रहा है। पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने यह जानकारी देते हुए कहा कि गाड़ी सं. 03698 गया-जसीडीह श्रावणी स्पेशल 02.15 बजे बड़हिया स्टेशन पहुंचकर 02.17 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। इसी तरह 03697 जसीडीह-गया श्रावणी स्पेशल 10.21 बजे बड़हिया पहुंचकर 10.23 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी ।

  • बुधवार को मनरेगा कार्यलय बाराचट्टी से गायब रहे कई कर्मी , पीआरएस बोला हम हैं तो सब है

    बुधवार को मनरेगा कार्यलय बाराचट्टी से गायब रहे कई कर्मी , पीआरएस बोला हम हैं तो सब है

    पीआरएस के द्वारा नही किया जा रहा रोस्टर का पालन प्रखंड मुख्यालय में रहकर दलालों के सहारे पंचायत के योजनाओं का करते है क्रियान्वयन

    रिपोर्ट – राहुल नयन बाराचट्टी

    जिले के बाराचट्टी प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत मनरेगा भवन में बुधवार को कई कर्मी गायब दिखे इस पर संवाददाता के द्वारा फोटो लिए जाने पर मनरेगा भवन में आराम फरमा रहे प्रखंड के बीबीपेसरा पंचायत में कार्यरत पीआरएस संजीत कुमार सभी कर्मियों की जिम्मेदारी लेते हुआ कहा की हम है तो सब है उक्त पीआरएस खुद जिन्हे पंचायत मुख्यालय में रहकर कार्य करना था वो भी प्रखंड कार्यालय में आराम करते दिखे।

    पंचायत मुख्यालय में न रहकर प्रखंड कार्यलय से पीआरएस करते हैं कार्य

    पंचायत मुख्यालय में रहकर कार्य करने के लिए लगभग सभी विभाग के कर्मियों के लिए कई बार रोस्टर बनाए गए लेकिन इसकी अनुपालन पदाधिकारी या कर्मी नही कर रहे हैं खासकर मनरेगा के पीआरएस प्रखंड मुख्यालय में रहकर दलालों के सहारे पंचायत के योजनाओं का क्रियान्ववाय करते हैं इन्हें कोई रोस्टर या फिर वरीय अधिकारियों के खत से कोई लेना देना नही है।

    मनरेगा कार्यलय में पीआरएस संजीत कुमार के अलावे, भलुआ एवं कहुदाग पीआरएस राजकुमार वर्मा , बुमेर एवं पतलूका पीआरएस गिरीश चंद्रा के साथ साथ कार्यलय में निजी डाटा ऑपरेटर विनय कुमार तथा महिला मनरेगा कर्मी के रूप में कार्य कर रही हेवंती देवी को छोड़ बाकी सभी कर्मी गायब रहे।

    इस संबंध ने मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी बाराचट्टी ने संवाददाता से बात करते हुए बताया की सभी कर्मी फील्ड में रहकर कार्य रहे है लेकिन इसके बावजूद तीन पीआरएस कार्यलय में देखे गए साथ ही अकाउंटेंट के नंबर पर कॉल करने पर कॉल कट कर दिया गया वहीं दो और निजी ऑपरेटर के नही रहने पर उन्होंने बताया की एक सुनील कुमार छूटी पर दूसरा जहां भी है वही से काम कर रहा है।

  • खुशखबरी: पटना-सिकंदराबाद/हैदराबाद स्पेशल ट्रेन अब तारेगना स्टेशन पर भी रुकेगी

    खुशखबरी: पटना-सिकंदराबाद/हैदराबाद स्पेशल ट्रेन अब तारेगना स्टेशन पर भी रुकेगी

    1. गाड़ी सं. 03253 पटना-सिकंदराबाद एक्सप्रेस 15.38 बजे तारेगना स्टेशन पहुंचेगी और 15.40 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी ।
    2. गाड़ी सं. 07255 हैदराबाद-पटना स्पेशल 10.50 बजे तारेगना स्टेशन पहुंचेगी तथा 10.52 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी ।
    3. गाड़ी सं. 07256 सिकंदराबाद-पटना स्पेशल 08.50 बजे तारेगना स्टेशन पहुंचेगी तथा 08.52 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।

    यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर पटना और सिकंदराबाद/हैदराबाद के मध्य चलायी जा रही स्पेशल ट्रेन का तारेगना स्टेशन पर तत्काल प्रभाव से 02 मिनट का ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। इस बात की जानकारी पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने दी है। जिनका विवरण निम्नानुसार है

  • विद्युत ट्रांसफार्मर के तार के चपेट में आने से एक भैंस की हुई मौत

    विद्युत ट्रांसफार्मर के तार के चपेट में आने से एक भैंस की हुई मौत

    कोंच। स्थानीय थाना क्षेत्र के डबूर पंचायत अंतर्गत ग्राम डुमरा के बधार में विद्युत ट्रांसफार्मर के तार के चपेट में आने से एक भैंस की मौत बुधवार की सुबह 9 बजे हो गई।
    प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम डुमरा निवासी डोमन यादव पिता स्व मोती यादव अपने भैंस को गांव के बधार में चराने गए हुए थे तभी ट्रांसफार्मर के पास अर्थिंग में विद्युत करंट आया था और उसके चपेट में भैंस आ गई और उक्त स्थल पर ही भैंस की मौत हो गई।

    महताब अंसारी , कोंच

  • कोंच प्रखंड के हुलासगंज में बिच्छू ने महिला को मारा डंक, सड़क के अभाव में चारपाई पर पहुंचाया गया अस्पताल

    कोंच प्रखंड के हुलासगंज में बिच्छू ने महिला को मारा डंक, सड़क के अभाव में चारपाई पर पहुंचाया गया अस्पताल

    कोंच प्रखंड के परसावां पंचायत अंतर्गत ग्राम हुलासगंज में बिच्छू के डंक से बुधवार की सुबह एक महिला घायल हो गई जिसे सड़क के अभाव में खटिया से परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया है।
    बता दें कि ग्राम हुलासगंज निवासी संतोष कुमार की पत्नी रेणु देवी को बिच्छू ने डंक मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। गांव में जाने के लिए करीब एक किलोमीटर तक सड़क नहीं है और कीचड़ मौजूद है जिसके कारण आनन फानन में परिजनों ने एक खटिया पर सुलाकर घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। मालूम हो कि बीते एक सप्ताह पूर्व एक मासूम बच्ची को बिच्छू के डंक मारने के कारण उक्त गांव में मौत हो गई थी। ग्रामीण बिनेश कुमार ने कहा कि रोड नही रहने के कारण सही समय से इलाज नहीं हो पाती जिसके कारण लोगों को जान तक गवानी पड रही है।

    रिपोर्ट – महताब अंसारी , कोंच

  • कोंच प्रखंड क्षेत्र में वज्रपात से एक महिला की हुई मौत

    कोंच प्रखंड क्षेत्र में वज्रपात से एक महिला की हुई मौत

    महताब अंसारी , कोंच

    कोंच। प्रखंड के केर पंचायत अंतर्गत ग्राम बडगांव के बधार में व्रजपात से एक महिला की मौत देर शाम भैंस चराने के क्रम में हो गई। प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम बडगांव निवासी सूरज चौधरी की पत्नी शकुंतला देवी उम्र 48 वर्ष गांव के बधार में भैंस चरा रहा थी तभी हल्की बारिश हो रही थी और अचानक व्रजपात गिरा जिससे उक्त महिला की मौत घटना स्थल पर ही हो गई और परिवार में कोहराम मच गया। बुधवार की सुबह तक शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है और किसी परिजन के आने के बाद दाह संस्कार किए जाने की बात कही गई है। वहीं, इस घटना पर केर पंचायत के मुखिया शशि कुमार एवं शिक्षक ललन कुमार ने गहरा दुख व्यक्त किया है और पीड़ित परिवार के लिए मुआवजा राशि की मांग की है।