Tag: sports

  • शैक्षणिक भ्रमण के तहत सीयूएसबी के छात्रों ने राजगीर में देखा महिला एशियाई हॉकी मुक़ाबला

    टिकारी संवाददाता: शैक्षणिक भ्रमण के तहत दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के शारीरिक शिक्षा विभाग के छात्र – छात्राओं ने अपने प्राध्यापकों के साथ राजगीर में महिला एशियाई हॉकी चैंपियनशिप के अंतर्गत भारत और जापान के बिच खेले गए सेमीफाइनल मैच देखा | यह मैच भारत की 2-0 की उल्लेखनीय जीत के साथ समाप्त हुआ, जिसने अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश के कौशल का प्रदर्शन किया। कुलपति प्रो. कामेश्वरनाथ सिंह के संरक्षण में शारीरिक शिक्षा विभाग की प्रमुख प्रो. उषा तिवारी के नेतृत्व में संकाय सदस्यों और छात्रों सहित 60 सदस्यीय दल ने इस भ्रमण में भाग लिया।जन सम्पर्क पदाधिकारी (पीआरओ) मोहम्मद मुदस्सीर आलम ने बताया कि दल में विभागाध्यक्ष प्रो. उषा तिवारी के साथ संकाय सदस्य प्रो. आशीष कुमार सिंह, डॉ. गौरव कुमार सिंह और डॉ. पिंटू लाल मंडल शामिल थे |

    कुलपति ने औपचारिक रूप से हरी झंडी दिखाकर विश्वविद्यालय परिसर से बस को रवाना किया । अपने संबोधन में कुलपति प्रो. कामेश्वरनाथ सिंह ने शुभकामनाएं देते हुए खेल भावना और व्यक्तिगत विकास को बढ़ावा देने के लिए अकादमिक शिक्षा को वास्तविक दुनिया के अनुभवों के साथ जोड़ने के महत्व पर जोर दिया।

    भ्रमण पर संतोष व्यक्त करते हुए प्रो. उषा तिवारी ने कहा एशियाई हॉकी चैंपियनशिप देखना एक गहन शिक्षण अनुभव था, जिसने अंतरराष्ट्रीय खेल भावना और उत्कृष्टता के बारे में जानकारी प्रदान की। यह निस्संदेह हमारे छात्रों को खेल के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेगा । इस शैक्षिक यात्रा ने छात्रों को अंतरराष्ट्रीय एथलीटों के कौशल और समर्पण को प्रत्यक्ष रूप से देखने का मौका दिया, जिससे उन्हें अपने जुनून को जोश के साथ आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस यात्रा ने प्रतिभा को पोषित करने और विभिन्न स्तरों पर खेलों में सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए विश्वविद्यालय के समर्पण को भी प्रदर्शित किया।

    ज्ञातव्य हो कि सीयूएसबी अकादमिक उत्कृष्टता और छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध एक प्रमुख संस्थान है। शारीरिक शिक्षा विभाग अपने छात्रों में शारीरिक फिटनेस, खेल भावना और नेतृत्व के मूल्यों को स्थापित करने का प्रयास करता है, उन्हें मैदान पर और बाहर दोनों ही चुनौतियों के लिए तैयार करता है।

  • गया बना राज्यस्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का ओवरऑल चैंपियन, नन्हे तीरंदाजों ने दिखाया अपना दम

    गया बना राज्यस्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का ओवरऑल चैंपियन, नन्हे तीरंदाजों ने दिखाया अपना दम

    गया। पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में आयोजित तृतीय राजा कर्ण राज्यस्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में गया ने ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। 6 से 8 अगस्त तक चली इस प्रतियोगिता के अंतिम दिन गुरुवार को बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के निदेशक सह सचिव पंकज राज ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।

    गया की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 09 गोल्ड, 08 सिल्वर और 10 ब्रॉन्ज मेडल जीते। इस प्रकार गया ने ओवरऑल चैंपियन का खिताब हासिल किया। पिछले वर्ष की चैंपियन टीम बी.एस.एस.ए. इस बार दूसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता में भोजपुर, औरंगाबाद, आरा, रोहतास, शाहिद और अन्य जिलों से लगभग 400 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें गया के नन्हे तीरंदाजों ने विशेष योगदान दिया।

    आदर्श कुमार ने अंडर 10 रिकर्व श्रेणी में ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया, जो गया की सफलता में एक और महत्वपूर्ण योगदान है।

    आर्चरी कोच जय प्रकाश भावुक होकर बोले, “यह ट्रॉफी उन नन्हे तीरंदाजों को समर्पित है जिन्होंने कठिन परिश्रम करके गया को ओवरऑल चैंपियन बनाया।” गया की इस सफलता पर महानिदेशक खेल प्राधिकरण रविंद्र संकरण, गया जिला खेल पदाधिकारी नरेश चौहान, मगध आर्चरी फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. रतन कुमार, कोषाध्यक्ष अंजय कुमार, राकेश कुमार, अखिलेश कुमार, धर्मदेव दास, विवेकानंद भास्कर, सतीश कुमार और अन्य लोगों ने बधाई दी है।

  • जीबीएम कॉलेज में एनएसएस इकाई द्वारा रेड रिबन युवा महोत्सव-2023 के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

    जीबीएम कॉलेज में एनएसएस इकाई द्वारा रेड रिबन युवा महोत्सव-2023 के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

    रेड रिबन मैराथन रन, रील्स मेंकिंग तथा नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिताओं में छात्राओं की रही शानदार प्रतिभागिता

    गया: गौतम बुद्ध महिला कॉलेज की एनएसएस इकाई द्वारा प्रधानाचार्य प्रो. जावैद अशरफ़ के संरक्षण में तथा एनएसएस पदाधिकारी डॉ प्रियंका कुमारी के समन्वयन में रेड रिबन युवा महोत्सव-2023 का आयोजन हुआ, जिसके तहत रेड रिबन मैराथन दौड़़, रील्स मेकिंग तथा नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। निर्णायक मंडल के सदस्यों में कॉलेज की एनसीसी केयर टेकर अॉफिसर डॉ कुमारी रश्मि प्रियदर्शनी, खेल कूद प्रभारी डॉ पूजा राय एवं नामांकन तथा परीक्षा प्रभारी डॉ प्यारे माँझी थे। मैराथन दौड़ में शिल्पी कुमारी, आरती कुमारी एवं तान्या रैना एवं रील्स मेकिंग प्रतियोगिता में वंशिका कुमारी, शाही प्रिया एवं प्रिया रंजन क्रमशः प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर रहीं। एचआईवी संक्रमण विषय पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में प्रगति, मनु, वंशिका, वर्षा, अंजलि, निकिता, तनीषा एवं मुस्कान का समूह प्रथम स्थान तथा तान्या, अमीषा, दिव्या, नमन्या, शिल्पी, आरती, प्रियंका एवं अवनि राज का समूह द्वितीय स्थान पर रहा। कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्य प्रो. जावैद अशरफ़ ने सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। मौके पर नैक समन्वयक डॉ. शगुफ्ता अंसारी तथा मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष प्रीति शेखर की भी उपस्थिति रही।

    कॉलेज की पीआरओ डॉ रश्मि प्रियदर्शनी ने बतलाया कि इन प्रतियोगिताओं के आयोजन का मुख्य उद्देश्य किशोरों एवं युवाओं को एचआईवी, एड्स, किशोर स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य एवं अन्य संबंधित युवा स्वास्थ्य मुद्दों के प्रति युवाओं तथा समाज को जागरूक करना है, ताकि एक स्वस्थ तथा भयमुक्त समाज का निर्माण हो सके। ये सारी प्रतियोगिताएँ कॉलेज की एनएसएस इकाई द्वारा विभिन्न चरणों में महाविद्यालय से राष्ट्रीय स्तर तक आयोजित की जानी हैं। रेड रिबन क्लब के निर्देशानुसार, इन प्रतियोगिताओं के आयोजन हेतु आहूत बैठक में पहले ही पाँच सदस्यीय समिति का निर्माण कर लिया गया था। आयोजन समिति के सदस्यों में प्रधानाचार्य प्रो जावैद अशरफ़, डॉ. प्रियंका कुमारी, डॉ कुमारी रश्मि प्रियदर्शनी, डॉ पूजा राय तथा डॉ प्यारे माँझी हैं। महाविद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए ब्रांड एम्बेसडर के रूप में बीबीएम पार्ट थ्री की छात्रा रिया कुमारी एवं बीसीए पार्ट टू की छात्रा दिव्या मिश्रा को चुना गया है। जबकि, जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए बीए पार्ट थ्री की ईशा शेखर तथा बीए पार्ट वन की प्रगति मिश्रा को ब्रांड ऐम्बैसडर चुना गया है।

  • सीयूएसबी की डा. उषा तिवारी ने चीन में आयोजित वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में किया भारत का प्रतिनिधित्व

    सीयूएसबी की डा. उषा तिवारी ने चीन में आयोजित वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में किया भारत का प्रतिनिधित्व

    प्रतियोगिता में भारतीय खिलाड़ियों ने जीते 26 पदक

    टिकारी संवाददाता: सीयूएसबी के शारीरिक शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्ष डा. उषा तिवारी ने चीन के चेंगदू में सम्पन्न 31वें वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व किया। पीआरओ मो. मुदस्सीर आलम ने बताया कि डा. तिवारी को एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (एआईयू) द्वारा महिला तीरंदाजी टीम के आकस्मिक प्रबंधक के रूप में नियुक्त किया गया था।  लौटने के बाद डा. तिवारी ने बताया कि एआईयू सोसायटी पंजीकरण अधिनियम 1860 के तहत एक पंजीकृत सोसायटी है जिसके सदस्य भारतीय विश्वविद्यालय हैं।

    भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा एआईयू को अनुदान दिया जाता है और एआईयू का खेल प्रभाग अंतर-विश्वविद्यालय टूर्नामेंट के साथ – साथ वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स को प्रायोजित करता है। उन्होंने बताया कि भारत एफआईएसयू वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स 2023 में अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 26 पदकों में 11 स्वर्ण, 5 रजत और 10 कांस्य के साथ सातवें स्थान पर रहा। भारतीय तीरंदाजों ने प्रतियोगिता में तीन स्वर्ण सहित सात पदकों का योगदान दिया। डा. तिवारी ने बताया कि भारत ने 1959 में अपनी शुरुआत से लेकर अब तक वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में कुल 18 पदक जीते हैं। इसलिए इस वर्ष 26 पदकों को हासिल करना काफी अनुकरणीय है।