देवब्रत मंडल

गया जी में एक सोशल मीडिया वर्कर पर यौन शोषण का मामला सामने आया है। पीड़िता ने 5 मार्च को रामपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़िता का मेडिकल जांच कराया गया है और कोर्ट में बीएनएस की धारा के तहत बयान दर्ज किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी मानव ने उसे अपने घर बुलाकर जबरन दुष्कर्म किया और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। उसने पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी। रामपुर थानाध्यक्ष दिनेश बहादुर सिंह ने मीडिया (एक अखबार) को बताया कि आवेदन के अनुसार केस दर्ज किया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। सूत्र बताते हैं और आरोपी शहर में ही छिपा हुआ है और पुलिस उसे तलाश रही है।
