न्यूज़ अपडेट: गया जी शहर में ट्रैक्टर ने दो युवकों को कुचला, मौके पर मौत, पुलिस मौके पर पहुंची

Deobarat Mandal

देवब्रत मंडल

image editor output image 1666497083 1773541135929287991332114599978 न्यूज़ अपडेट: गया जी शहर में ट्रैक्टर ने दो युवकों को कुचला, मौके पर मौत, पुलिस मौके पर पहुंची
image editor output image 1985477986 1773541172618952743248895115935 न्यूज़ अपडेट: गया जी शहर में ट्रैक्टर ने दो युवकों को कुचला, मौके पर मौत, पुलिस मौके पर पहुंची
image editor output image1753520865 17735411534655802667196010348396 न्यूज़ अपडेट: गया जी शहर में ट्रैक्टर ने दो युवकों को कुचला, मौके पर मौत, पुलिस मौके पर पहुंची
घटना से जुड़ी तस्वीरें

गया जी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में रविवार की अल सुबह एक बड़ी घटना सामने आई है। बाटा मोड के नजदीक शनि मंदिर के पास एक ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस और एम्बुलेंस घटना स्थल पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों के अनुसार ट्रैक्टर ने जिन दोनों युवकों को कुचला है, वे दोनों रविवार को आयोजित हो रहे सिविल कोर्ट में पिऊन पद की परीक्षा में शामिल होने के लिए निकले थे। मृतकों की पहचान नहीं हुई है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार ट्रैक्टर सीमेंट ढुलाई के काम लगा हुआ था। वैसे दोनों युवकों की मौत हो जाने की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो सकी है। एम्बुलेंस से दोनों युवकों को अस्पताल ले जाया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों की सांसें घटनास्थल पर ही थम गई थी। ताजी जानकारी के अनुसार मृतकों में से एक के पास रहे मोबाईल फोन पुलिस को मिली है। जिसपर कॉल आया तो पता चला कि वह युवक मुजफ्फरपुर जिले के देवरिया का रहनेवाला बताया जा रहा है। जबकि दूसरे की पहचान खबर लिखे जाने तक नहीं हो सकी है
सुबह सुबह हुई इस घटना के बाद स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार से बालू लदे ट्रैक्टर सड़क पर दौड़ता है। जिससे आम आदमी भी डरे सहमे रहते हैं। फिलहाल मृतकों में एक कि पहचान हुई है। जिनके परिजन गया जी आने के लिए निकल पड़े हैं। स्थानीय लोगों में फर्राटे के साथ बालू लदे ट्रैक्टर के चलने पर रोक लगाने की भी मांग मौके पर पहुंचे पुलिस पदाधिकारी से कर रहे थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *