देवब्रत मंडल

गया जी शहर के एक दालमोट फैक्ट्री में मंगलवार की शाम आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत ही मौके पर पहुंच गई है। आग बुझाने का काम चल रहा है। नुकसान के बारे में सही आंकलन नहीं किया जा सका है।

फायर स्टेशन के एक पदाधिकारी ने बताया कि शाम 5 बजे सूचना मिली कि गुरुद्वारा रोड से डोमटोली मोहल्ले में जाने वाली सड़क के किनारे एक मिक्सचर फैक्ट्री में आग लग गई है। जिसकी सूचना मिलते ही आग बुझाने के लिए दो वाहनों से टीम घटना स्थल के लिए रवाना कर दिया गया। उन्होंने बताया कि आग बुझाने में टीम लगी है। इसलिए नुकसान कितने की हुई है ये बाद में पता चल सकता है।
बताया गया कि जिस व्यक्ति के मकान में आग लगी है। वो कपिलमुनी की है। इस घर में जिनका अपना दालमोट बनाने की फैक्ट्री संचालित की जा रही है। आग लगने की सही वजह का भी पता नहीं चल सका है म वैसे स्थानीय लोग भी इस घटना के बाद आग बुझाने में जुट गए थे।

