गया जंक्शन पर प्लेटफॉर्म नंबर-1 का उन्नयन कार्य शुरू, 16 मई तक मेगा ब्लॉक, स्टेशन सुपरिडेंटेट ने किया निरीक्षण

Deobarat Mandal

देवब्रत मंडल

image editor output image1893264537 17773042264857438358168416701895 गया जंक्शन पर प्लेटफॉर्म नंबर-1 का उन्नयन कार्य शुरू, 16 मई तक मेगा ब्लॉक, स्टेशन सुपरिडेंटेट ने किया निरीक्षण
निरीक्षण करते एसएस व अन्य रेलकर्मी

गया, 27 अप्रैल 2026
गया जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 की लाइन नंबर-01 का उन्नयन कार्य रविवार 27 अप्रैल से शुरू हो गया है। इस कार्य के लिए रेलवे ने 20 दिनों का मेगा ब्लॉक लिया है जो 16 मई तक जारी रहेगा।

पुरानी पटरियां हटाकर बिछेंगी नई लाइनें


प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर लाइन नंबर-01 में वाशेबल एप्रन लगा था। अब पुरानी पटरियों को हटाकर नई रेल पटरियां बिछाने का काम किया जा रहा है। रविवार को स्टेशन सुपरिटेंडेंट विनोद कुमार सिंह ने ट्रैफिक इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिंह और स्टेशन मास्टर के साथ कार्यस्थल का निरीक्षण किया।

राजधानी समेत कई ट्रेनों का ठहराव रुक


मेगा ब्लॉक के कारण प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर अप लाइन की राजधानी एक्सप्रेस सहित लंबी दूरी की कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव नहीं होगा। अब प्लेटफॉर्म नंबर-2 की कॉमन लाइन से अप और डाउन दोनों दिशा की ट्रेनें चलाई जाएंगी। ट्रेनों के समय पर परिचालन के लिए परिचालन विभाग के सभी स्थानीय रेलकर्मी लगातार निगरानी कर रहे हैं।

मानपुर से होगा कुछ ट्रेनों का ठहराव, रूट भी बदले


20 दिनों के ब्लॉक को देखते हुए कई ट्रेनों का आंशिक ठहराव मानपुर जंक्शन पर किया जा रहा है। वहीं कुछ ट्रेनों का मार्ग भी परिवर्तित कर दिया गया है। इससे यात्रियों को फिलहाल असुविधा हो रही है।

अधिकारियों का दावा: काम पूरा होते ही बढ़ेगी स्पीड


रेल अधिकारियों का कहना है कि उन्नयन कार्य के कारण यात्रियों को कुछ दिनों तक परेशानी हो सकती है, लेकिन काम पूरा होने के बाद इस लाइन पर हाई स्पीड ट्रेनों का परिचालन शुरू हो सकेगा। इससे ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी और समय की बचत होगी।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन का स्टेटस और प्लेटफॉर्म की जानकारी जरूर चेक कर लें।

मुख्य बातें:

  • काम शुरू: 27 अप्रैल से, खत्म: 16 मई 2026 तक
  • काम क्या: प्लेटफॉर्म-1 की लाइन-01 पर वाशेबल एप्रन हटाकर नई पटरियां
  • असर: प्लेटफॉर्म-1 पर राजधानी समेत अप लाइन की ट्रेनें नहीं रुकेंगी
  • विकल्प: प्लेटफॉर्म-2 एवं 3 कॉमन लाइन से संचालन, कुछ ट्रेनें मानपुर से
  • फायदा: काम पूरा होने पर हाई स्पीड ट्रेनें चलेंगी
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *