गया में शराब तस्करी का भंडाफोड़, Honda City कार से 281 बोतल शराब बरामद, दो गिरफ्तार

Deobarat Mandal

देवब्रत मंडल

image editor output image620354547 17774652692385585791257051244202 गया में शराब तस्करी का भंडाफोड़, Honda City कार से 281 बोतल शराब बरामद, दो गिरफ्तार
बरामद शराब, वाहन के साथ गिरफ्तार तस्कर(बैठे हुए)


गया | 29 अप्रैल 2026: गया जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त प्रियरंजन ने बताया कि समेकित जांच चौकी, बाराचट्टी थाना क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान एक Honda City कार (BR-06A-1798) से भारी मात्रा में विदेशी शराब और बीयर बरामद की गई।
इस दौरान पुलिस ने मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी:
सन्नी कुमार (23 वर्ष)
पिता: संजय पंडित
निवासी: फुलवरिया, थाना हिसुआ, जिला नवादा
सौरभ कुमार (19 वर्ष)
पिता: स्व. सुबोध यादव
निवासी: रेविया विघा, थाना सिरदला, जिला नवादा
बरामदगी:
कुल 148.500 लीटर अवैध विदेशी शराब एवं बीयर
कुल 281 बोतलें
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी कार के जरिए शराब की तस्करी कर रहे थे, जिसे गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ा गया।
आगे की कार्रवाई:
मामले में अनुसंधान जारी है और जल्द ही आरोप पत्र न्यायालय में समर्पित किया जाएगा।
छापेमारी दल:
स कार्रवाई में पुलिस टीम के कई अधिकारियों और जवानों ने भाग लिया, जिनमें प्रमुख रूप से:
कमल किशोर
विजय कुमार
धर्मेंद्र कुमार
सशस्त्र बल एवं गृह रक्षक जवान शामिल थे

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *