गया के एक पंचायत में दर्दनाक घटना: पारिवारिक कलह से आहत युवक ने की आत्महत्या, गांव में पसरा मातम

Deobarat Mandal

महताब अंसारी

image editor output image 162475915 17777847128713360100301021895466 गया के एक पंचायत में दर्दनाक घटना: पारिवारिक कलह से आहत युवक ने की आत्महत्या, गांव में पसरा मातम
File photo


कोंच (गया): गया जिले के आंती थाना क्षेत्र के चबूरा पंचायत अंतर्गत कैथी शिवा बिगहा गांव से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। पारिवारिक विवाद से आहत एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी रविवार सुबह मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
मृतक की पहचान राज बलम यादव के पुत्र सौरव कुमार उर्फ बजरंगी (30 वर्ष) के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब 8 बजे यह घटना हुई। बताया जा रहा है कि उसी दिन परिवार में चचेरी बहन का तिलक कार्यक्रम संपन्न हुआ था। कार्यक्रम के बाद किसी बात को लेकर परिवार में कहासुनी हो गई, जिससे आहत होकर सौरव कुमार ने गांव के एक पेड़ में गमछे के सहारे फांसी लगा ली।
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, सौरव कुमार अपने परिवार के साथ गुरारू में रहकर जीवनयापन करता था। वह अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है। एक की उम्र करीब 3 वर्ष, जबकि दूसरा मात्र 4 महीने का है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में मातम पसरा हुआ है और हर कोई इस दुखद घटना से स्तब्ध है। आसपास के लोग और रिश्तेदार सोशल मीडिया के जरिए शोक संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *