महताब अंसारी

टिकारी (गया)
गया जिले के टिकारी स्थित चर्चित प्रकाश उत्सव मैरेज हॉल में चल रहे कथित सेक्स रैकेट का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। बुधवार को SDM और SDPO के नेतृत्व में प्रशासन की संयुक्त टीम ने अचानक छापेमारी कर कई संदिग्ध जोड़ों को मौके से हिरासत में लिया। कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी
प्रशासन को लंबे समय से मैरेज हॉल में गुप्त गतिविधियां चलने की सूचना मिल रही थी। इसी आधार पर बुधवार को पुलिस बल के साथ मैरेज हॉल में छापा मारा गया। छापेमारी के दौरान कई कमरे अंदर से बंद मिले। पुलिस ने दरवाजा खुलवाया तो आपत्तिजनक स्थिति में कई जोड़े मौजूद थे।
संचालक-कर्मचारियों से पूछताछ
पुलिस ने मौके से कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मैरेज हॉल के संचालक और कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। प्रशासन पता लगा रहा है कि यह अवैध धंधा कब से चल रहा था और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं।
SDPO बोले- कानूनी कार्रवाई जारी
इस मामले में SDPO ने बताया, “गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई है। सभी संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”
स्थानीय लोगों में आक्रोश
घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों ने प्रशासन से दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि इस तरह की अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है।
