गया जंक्शन: दोपहिया पार्किंग स्टैंड के संचालन के लिए ई-नीलामी, 28 जुलाई को होगी ऑनलाइन बोली

Deobarat Mandal

देवब्रत मंडल

image editor output image166922864 17843050142417704910983326582198 गया जंक्शन: दोपहिया पार्किंग स्टैंड के संचालन के लिए ई-नीलामी, 28 जुलाई को होगी ऑनलाइन बोली

गया: पूर्व मध्य रेल के पंडित दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) मंडल ने गया रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में स्थित दोपहिया वाहन पार्किंग स्टैंड के संचालन के लिए ई-नीलामी की घोषणा की है। यह पार्किंग स्टैंड तीन वर्षों की अवधि के लिए लीज पर दिया जाएगा।
रेल प्रशासन की ओर से जारी ई-नीलामी सूचना के अनुसार, इच्छुक बोलीदाता भारतीय रेलवे ई-प्रोक्योरमेंट सिस्टम (IREPS) के माध्यम से ऑनलाइन बोली में भाग ले सकते हैं। इस पार्किंग स्टैंड के लिए ई-नीलामी कैटलॉग संख्या COM-PARK-2WGAYA तथा लॉट संख्या PARKING-DDU-GAYA-TW-19-26-1 निर्धारित की गई है।
ई-नीलामी 28 जुलाई 2026 को आयोजित होगी। ऑनलाइन बोली प्रक्रिया दोपहर 12:00 बजे शुरू होकर 12:30 बजे तक चलेगी।
रेल प्रशासन ने बताया है कि ई-नीलामी से संबंधित विस्तृत शर्तें, पात्रता और अन्य आवश्यक जानकारी IREPS (E-auction Leasing) पोर्टल पर उपलब्ध है। इच्छुक व्यक्ति निर्धारित समय से पहले वेबसाइट पर पंजीकरण एवं आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर सकते हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *