देवब्रत मंडल

गया, 25 जुलाई 2026
विश्व गर्दन एवं गला कैंसर दिवस की पूर्व संध्या पर भारतीय चिकित्सा संघ IMA गया शाखा द्वारा आज एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।
किसकी अगुवाई में लगा शिविर?
शिविर का नेतृत्व IMA अध्यक्ष डॉ. विश्व विजय सिंह और सचिव डॉ. विमलेन्दु विमल ने किया।
शिविर में डॉ. डी.के. सहाय, डॉ. आर.पी. ठाकुर, डॉ. उमेश वर्मा, डॉ. अशोक कुमार सिंह, डॉ. प्रांशु कुमार, डॉ. रामाधार तिवारी, डॉ. शिव बचन सिंह, डॉ. एल.एम. सिंह, डॉ. यू.एस. अरुण, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. करूणेश कुमार, डॉ. हर्ष वर्धन और डॉ. राजीव कुमार सहित कई वरिष्ठ चिकित्सक शामिल हुए।
कितने मरीजों ने कराई जांच?
शिविर में कुल 52 मरीज पहुंचे। सभी मरीजों की गर्दन, सिर और अन्य स्वास्थ्य संबंधी जांच की गई। चिकित्सकों ने मरीजों को समय पर जांच कराने और कैंसर के लक्षणों के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी।
IMA के पदाधिकारियों ने कहा कि गर्दन और सिर कैंसर के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना ही इस शिविर का मुख्य उद्देश्य था। समय पर पहचान से इस बीमारी का इलाज संभव है।
