रक्तदान शिविर: 44 लोगों ने किया रक्तदान, डॉ. रामाधार तिवारी बोले- ‘रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं’

Deobarat Mandal

देवब्रत मंडल

image editor output image 742773291 1781448868484926469670410074491 रक्तदान शिविर: 44 लोगों ने किया रक्तदान, डॉ. रामाधार तिवारी बोले- 'रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं'

शहीद भगत सिंह यूथ ब्रिगेड और चेंबर ऑफ कॉमर्स का सहयोग, सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

गया, 14 जून 2026। विश्व रक्तदाता दिवस के शुभ अवसर पर भारतीय चिकित्सा संघ, गया जी शाखा द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शहीद भगत सिंह यूथ ब्रिगेड एवं चेंबर ऑफ कॉमर्स ने इस कार्यक्रम में सहयोग किया।

दीप प्रज्वलित कर हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम का उद्घाटन IMA के पूर्व अध्यक्ष एवं संरक्षक डॉ. रामाधार तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। अध्यक्षीय भाषण में IMA गया के अध्यक्ष डॉ. विश्व विजय सिंह ने सभी सदस्यों, रक्तदाताओं, ब्लड बैंक टीम और उपस्थित लोगों का स्वागत किया।

’18 से 60 साल तक के स्वस्थ लोग करें रक्तदान’

डॉ. विश्व विजय सिंह ने कहा, “रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं, रक्तदान करें, जीवनदान दें। कोई भी 18 साल से 60 साल तक का स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है।”

मुख्य अतिथि डॉ. रामाधार तिवारी ने रक्तदान को लेकर जन जागरण पर जोर दिया। रेड क्रॉस के वाइस चेयरमैन डॉ. राम सरेख सिंह ने भी लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने की सलाह दी।

44 लोगों ने किया रक्तदान

IMA गया जी शाखा के सदस्य डॉ. टी० शर्मा, डॉ. मो० हारून रशीद एवं अन्य चिकित्सकों के साथ शहीद भगत सिंह यूथ ब्रिगेड, चेंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्य और मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव बिमल चन्द्र मनीष समेत कुल 44 लोगों ने रक्तदान किया। सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

ये गणमान्य रहे मौजूद

इस अवसर पर IMA गया के सचिव डॉ. विमलेंदु विमल, डॉ. अशोक कुमार सिंह, डॉ. डी० के० सहाय, डा. रामसेवक प्रसाद सिंह, डॉ. विनोद कुमार सिंह, डा. यू. एस. अरुण, डॉ. ऋषिकेश, डॉ. ए. एन. सिंह, डॉ. उमेश कुमार वर्मा, डॉ. रामनरेन्द्र प्रसाद, डॉ. प्रभात कुमार सिन्हा मौजूद रहे।

शहीद भगत सिंह यूथ ब्रिगेड के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनी कुमार वर्मा, संरक्षक अनंतधीश अमन व अन्य सदस्यगण भी उपस्थित हुए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *