रामशिला मोहल्ला स्थित कबाड़ी की दुकान की जांच करने पहुंची पुलिस, दुकान में लगा मिला ताला

Deobarat Mandal

देवब्रत मंडल

एक हार्डवेयर कारोबारी की शिकायत पर रामशिला मोड़ स्थित कबाड़ी दुकान पहुंची कोतवाली पुलिस, मामले की जांच जारी

image editor output image 307441100 17863683438842387848409982784198 रामशिला मोहल्ला स्थित कबाड़ी की दुकान की जांच करने पहुंची पुलिस, दुकान में लगा मिला ताला
प्रतीकात्मक तस्वीर

गया। गया शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक हार्डवेयर कारोबारी की शिकायत के बाद पुलिस रामशिला मोड़ स्थित एक कबाड़ी की दुकान की जांच करने पहुंची। हालांकि, पुलिस के पहुंचने के समय दुकान में ताला लगा हुआ था। इसके बाद पुलिस को बिना जांच किए ही लौटना पड़ा।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रामशिला मोड़ स्थित कबाड़ी की दुकान मोहम्मद इदरीश नामक व्यक्ति की बताई जा रही है। किसी व्यापारी द्वारा की गई शिकायत के आधार पर कोतवाली थाना की पुलिस दुकान की जांच के लिए पहुंची थी।
इस संबंध में पूछे जाने पर कोतवाली थानाध्यक्ष ने बताया कि एक व्यापारी की शिकायत पर कबाड़ी की दुकान की जांच के लिए पुलिस टीम गई थी। उन्होंने मामले की जांच का हवाला देते हुए फिलहाल विस्तृत जानकारी देने से परहेज किया।
इधर, सूत्रों के अनुसार, एक हार्डवेयर कारोबारी की दुकान से लोहे की छड़ें गायब हुई थीं। कारोबारी को आशंका है कि उसकी दुकान से गायब हुई लोहे की छड़ें इसी कबाड़ी की दुकान में बेची गई हैं। इसी शिकायत और संदेह के आधार पर पुलिस दुकान की जांच करने पहुंची थी।
हालांकि, दुकान बंद मिलने के कारण मौके पर तत्काल कोई जांच नहीं हो सकी। पुलिस अब पूरे मामले की छानबीन कर रही है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि हार्डवेयर कारोबारी की दुकान से गायब लोहे की छड़ों का कबाड़ी की दुकान से कोई संबंध है या नहीं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *