
टिकारी संवाददाता: राष्ट्रीय जनता दल का 28 वां स्थापना दिवस शहर के बहेलिया बीघा में केक काटकर मनाई गई। इस अवसर पर 28 फलदार पौधा लगाया गया। शुक्रवार को आयोजित स्थापना दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए टिकारी जिला संगठन अध्यक्ष सुभाष यादव ने पौधा लगाते हुए कहा कि राजद सामाजिक न्याय के साथ गरीब गुरबो के हक की लड़ाई लड़ती है।

उन्होंने कहा कि राजद गरीब दलित अतिपिछड़ा अल्पसंख्यक गरीब स्वर्ण को साथ लेकर सामाजिक न्याय और समरसता के साथ चलती। इससे पूर्व प्रखंड अध्यक्ष बंटी यादव के नेतृत्व में जिला परिषद सदस्य सुरेश यादव, विनोद शर्मा, आनंद कुमार आदि कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से केक काटा और एक दूसरे को खिलाकर बधाई दी। मौके पर अमित कुमार वर्मा, गणेश कुमार, रामबाबू यादव, मुन्ना चंद्रवंशी, हरी चंद्रवंशी, सुधीर यादव, गुलाब यादव आदि मौजूद थे।