आगरा में स्टेशन मास्टर के साथ मारपीट के विरोध में गया जंक्शन पर AISMA का कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग

Deobarat Mandal

देवब्रत मंडल

image editor output image 840766297 17842984895553256533124011375692 आगरा में स्टेशन मास्टर के साथ मारपीट के विरोध में गया जंक्शन पर AISMA का कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग

गया। आगरा कैंट स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान स्टेशन मास्टर के साथ हुई कथित मारपीट के विरोध में ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन (AISMA) की गया शाखा ने शुक्रवार को गया जंक्शन पर शांतिपूर्ण कैंडल मार्च निकाला।

AISMA के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर शुक्रवार को डीडीयू मंडल की गया शाखा द्वारा मार्च आयोजित किया गया। कैंडल मार्च गया जंक्शन के पार्सल कार्यालय से शुरू होकर स्टेशन के मुख्य द्वार तक गया।

image editor output image 839842776 17842985225629047041468034319861 आगरा में स्टेशन मास्टर के साथ मारपीट के विरोध में गया जंक्शन पर AISMA का कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग

क्या है मामला

एसोसिएशन का आरोप है कि आगरा कैंट स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान स्टेशन मास्टर नरेंद्र चहार के साथ आरपीएफ कर्मियों द्वारा बर्बरतापूर्ण मारपीट की गई। इसी घटना के विरोध में देशभर में AISMA द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।

मार्च का नेतृत्व

मार्च का नेतृत्व AISMA के केंद्रीय अध्यक्ष प्रमोद कुमार और डीडीयू मंडल सचिव प्रिंस कुमार ने किया। इस दौरान उपस्थित स्टेशन मास्टर्स ने घटना की कड़ी भर्त्सना करते हुए दोषी कर्मियों के विरुद्ध निष्पक्ष एवं त्वरित कार्रवाई की मांग की।

कौन-कौन रहे शामिल

इस शांतिपूर्ण कैंडल मार्च में डीडीयू मंडल के मानपुर, कस्ता, परैया, गुरारू, इस्माइलपुर, रफीगंज एवं फेशर स्टेशनों के स्टेशन मास्टर्स के साथ जपला स्टेशन अधीक्षक भी शामिल हुए।

कार्यक्रम में जोनल सचिव (वित्त) ओमप्रकाश मानव, मंडल सचिव (वित्त) शंभू कुमार शर्मा, जुगेश कुमार सिन्हा और जोनल कार्यकारी अध्यक्ष सुनील शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

क्या बोले पदाधिकारी

सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि ड्यूटी के दौरान किसी भी रेल कर्मचारी, विशेषकर स्टेशन मास्टर के साथ हिंसात्मक एवं अमानवीय व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने रेल प्रशासन से मांग की कि:

1 घटना की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए
2 दोषियों के विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक एवं कानूनी कार्रवाई हो
3 भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए स्टेशन मास्टर्स की सुरक्षा हेतु ठोस व्यवस्था लागू की जाए

अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने श्री नरेंद्र चहार के प्रति एकजुटता व्यक्त करते हुए न्याय मिलने तक संगठनात्मक संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम पूर्णतः शांतिपूर्ण एवं अनुशासित माहौल में संपन्न हुआ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *