देवब्रत मंडल

गया, 14 मई 2026
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स दोपहिया वाहनों में सिक्कड़ और ताले जड़ता दिख रहा है। वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि यह व्यक्ति नो पार्किंग के नाम पर वाहनों में ताला लगाता है और बाद में थाना के स्तर से ‘सौदा’ कर ताला खोलता है।
क्या है वायरल वीडियो में?
वीडियो में दिख रहा शख्स सड़क किनारे खड़े दोपहिया वाहनों के हैंडल या पहिये में ताला लगा रहा है। पोस्ट में आरोप लगाया गया है कि नो पार्किंग का हवाला देकर पहले वाहनों को लॉक किया जाता है, फिर वाहन मालिक से अवैध वसूली कर थाने के नाम पर मामला सेट किया जाता है।
स्थान स्पष्ट नहीं, लोग लगा रहे अंदाजा
हालांकि वीडियो में स्थान की पहचान उजागर नहीं की गई है। पोस्ट करने वाले ने लिखा है कि “स्थान की पहचान आप अपने विवेक से कर सकते हैं”। लोगों में वीडियो को लेकर चर्चा है।
प्रशासन से कार्रवाई की मांग
वाहन मालिकों का आरोप है कि अगर यह काम प्रशासनिक स्वीकृति के बिना हो रहा है तो यह अवैध वसूली है। लोगों ने जिला प्रशासन और वरीय पुलिस अधिकारियों से मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का पक्ष आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
नोट: वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि ‘न्यूज पोर्टल’ नहीं करता। प्रशासनिक जांच के बाद ही वास्तविकता सामने आएगी।
