IRCTC का फर्जी फूड वेबसाइटों पर बड़ा एक्शन: 14 अवैध पोर्टल बंद, FIR दर्ज, यात्रियों को चेतावनी जारी

Deobarat Mandal

railrestro, travelkhana, railmitra समेत कई वेबसाइटों पर क्रिमिनल केस, IRCTC बोला- सिर्फ ‘Food on Track’ से करें ऑर्डर

image editor output image 1741305550 17810830209072087179014034840296 IRCTC का फर्जी फूड वेबसाइटों पर बड़ा एक्शन: 14 अवैध पोर्टल बंद, FIR दर्ज, यात्रियों को चेतावनी जारी

मगध लाइव, डेस्क

भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम IRCTC ने ट्रेनों में अवैध ई-कैटरिंग का धंधा करने वालों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई शुरू की है। IRCTC ने 14 फर्जी वेबसाइटों और ऐप्स को बंद कराते हुए उनके संचालकों पर कानूनी और आपराधिक मुकदमे दर्ज कराए हैं।

किन वेबसाइटों पर हुई कार्रवाई


IRCTC ने जिन अनधिकृत ऑपरेटरों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई शुरू की है, उनमें शामिल हैं:

  • http://railrestro.com, http://railrestro.in
  • http://railmitra.com, http://travelkhana.com
  • http://trainscafe.com, http://dibrail.com
  • http://railfood.net, http://comesum.com
  • http://travelerfood.com, http://foodontrack.in
  • http://ecatering.app, http://khanaonline.in
  • http://trainway.in, http://railmeal.com, http://trainmenu.com

इन सभी पर 18 फरवरी 2026 को लीगल नोटिस भेजा गया। इसके बाद 16 मार्च और 11 अप्रैल 2026 को आपराधिक शिकायतें दर्ज कराई गईं।

क्यों खतरनाक हैं ये फर्जी पोर्टल


IRCTC के अनुसार इन अवैध वेबसाइटों से जुड़े 2 बड़े खतरे हैं:

1. सेहत के साथ खिलवाड़:
ये कंपनियां FSSAI के हाइजीन नियमों को नहीं मानतीं। गंदे किचन में खाना बनता है। डिलीवरी स्टाफ और कुक का मेडिकल टेस्ट भी नहीं होता।

2. साइबर फ्रॉड का खतरा:
ये पोर्टल PNR, मोबाइल नंबर, ईमेल और कार्ड/UPI डिटेल मांगते हैं। इससे फिशिंग स्कैम और पैसा चोरी का खतरा रहता है। खाना कैंसिल होने या न मिलने पर कस्टमर सपोर्ट भी नहीं मिलता।

कहां से मंगाएं खाना: IRCTC की सलाह
IRCTC ने यात्रियों से अपील की है कि खाना सिर्फ इन आधिकारिक माध्यमों से ही बुक करें:

  1. वेबसाइट: https://www.ecatering.irctc.co.in
  2. ऐप: Food on Track, Android और iOS पर उपलब्ध
  3. कॉल सेंटर: 1323 पर कॉल करके
  4. अधिकृत पार्टनर: Zomato, Swiggy और IRCTC की वेबसाइट पर लिस्टेड वेंडर

IRCTC ने साफ किया कि ई-कैटरिंग में मेन्यू और रेट रेस्टोरेंट पार्टनर तय करते हैं। यात्री PNR डालकर अपनी सीट पर खाना मंगवा सकते हैं। रियल टाइम ट्रैकिंग और कस्टमर सपोर्ट भी मिलता है।

IRCTC का बयान:
“यात्रियों की सेहत, डेटा प्राइवेसी और सेवा की गुणवत्ता हमारी प्राथमिकता है। जो भी पोर्टल IRCTC का नाम गलत तरीके से इस्तेमाल कर रहा है, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।”


बॉक्स: कैसे पहचानें फर्जी वेबसाइट

  1. URL चेक करें – सिर्फ http://ecatering.irctc.co.in ही आधिकारिक है
  2. पेमेंट से पहले IRCTC का लोगो और अधिकृत पार्टनर लिस्ट वेरिफाई करें
  3. बहुत सस्ता ऑफर दिखे तो सतर्क हो जाएं
  4. शिकायत के लिए 139 पर कॉल करें
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *