डीडीयू मंडल में कई कर्मचारियों का हुआ तबादला, गया के मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक बने लाल बाबू, देखें सूची कौन कहां गए

Deobarat Mandal

देवब्रत मंडल

image editor output image1918862852 1785404594746142840657116098473 डीडीयू मंडल में कई कर्मचारियों का हुआ तबादला, गया के मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक बने लाल बाबू, देखें सूची कौन कहां गए

पूर्व मध्य रेल के डीडीयू रेल मंडल में ट्रैफिक विभाग अंतर्गत कई कर्मचारियों का तबादला कर दिया गया है। जिसमें गया जंक्शन के वाणिज्य पर्यवेक्षक(सामान्य) के पद पर सेवा दे चुके लाल बाबू को गया का मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक बनाया गया है। जबकि एक और सीएसजी रहे सीटीआई लोकेश कुमार को गया गुड्स में तबादला कर दिया गया है। 
आधिकारिक सूत्रों की मानें तो इस तबादले की सूची में 44 रेलकर्मियों के नाम हैं, जिन्हें इधर से उधर किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अनुग्रह नारायण रोड जंक्शन के चीफ बुकिंग सुपरवाइजर लाल बाबू को गया आरक्षण कार्यालय का मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक बनाया गया है। जबकि गया जंक्शन पर इस पद पर सेवा दे रहे मो. मसूद अख्तर को गया में चीफ बुकिंग सुपरवाइजर रंजीत कुमार के अधीन कार्य करने की जिम्मेवारी दी गई है।

गया जंक्शन के सीआरएस विनोद कुमार का तबादला सासाराम स्टेशन पर कर दिया गया है। जबकि सीआरएस अनुराग कुमार को गया टिकट बुकिंग कार्यालय में योगदान करने का आदेश जारी किया गया है। वहीं रिज़र्वेशन क्लर्क विकास कुमार सिन्हा को गया जंक्शन से डेहरी-ऑन-सोन जंक्शन के टिकट बुकिंग कार्यालय भेजा गया है।

इस तबादले के आदेश के अनुसार गया के सीबीएस-कम-टिकट बुकिंग क्लर्क गौतम कुमार का तबादला गुरारू स्टेशन के लिए किया गया है। सीआरएस अमन कुमार को रफीगंज, राम विनय सिंह सीआरएस गया को गया जंक्शन के पार्सल ऑफिस में किया गया है। गुड्स गया में पदस्थापित मृत्युंजय कुमार का तबादला सोननगर मालगोदाम (गुड्स) के लिए किया गया है।

इसी प्रकार रिज़र्वेशन क्लर्क सुनील कुमार को रफीगंज से गया जंक्शन का रिज़र्वेशन क्लर्क के पद पर तबादला किया गया है। वहीं डेहरी-ऑन-सोन के सीआरएस का तबादला गया के पार्सल कार्यालय में कर दिया गया है।
रेलवे सूत्रों ने बताया कि यह तबादला एक सामान्य प्रक्रिया के तहत की गई है। बताया गया एक ही जगह पर लंबे समय(नियमानुसार तय समय सीमा) से कार्य कर रहे कार्य करने वाले कर्मचारियों के तबादले समय समय पर किए जाने का सर्कुलर जारी किया गया है। उसी के अनुपालन में ये तबादले किए गए हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *