Blog

  • गया जंक्शन आरपीएफ पोस्ट प्रभारी अजय प्रकाश को लगातार दूसरी बार जीएम अवार्ड, टीम के उत्कृष्ट कार्यों की हुई सराहना

    देवब्रत मंडल

    गया: पूर्व मध्य रेल के डीडीयू मंडल के अंतर्गत गया जंक्शन के आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए लगातार दूसरी बार जीएम अवार्ड से सम्मानित किया गया है। उनके साथ उपनिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद, सहायक उपनिरीक्षक राकेश कुमार रोशन और उनकी टीम के कई अन्य जवानों को भी इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से नवाजा गया है।

    पिछले साल सितंबर में भी अजय प्रकाश और राजेंद्र प्रसाद को उत्कृष्ट सेवा के लिए जीएम अवार्ड मिला था। यह पहला मौका है जब गया आरपीएफ पोस्ट में किसी पोस्ट प्रभारी और पदाधिकारी को लगातार दूसरी बार यह सम्मान मिला हो। उनके नेतृत्व में टीम के कई सदस्यों को भी उनके बेहतरीन और उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुरस्कृत किया गया है।
    इंस्पेक्टर अजय प्रकाश के गया जंक्शन पर योगदान देने के बाद से आरपीएफ ने कई उल्लेखनीय कार्य किए हैं। यात्रियों की जान बचाने, खोए हुए सामान को सुरक्षित लौटाने से लेकर रेल संपत्ति की सुरक्षा तक में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
    हाल ही में दानापुर रेल मंडल के फतुहा से चोरी हुए ओएचई (ट्रैक्शन) के तारों के साथ एक अपराधी को गया जंक्शन से गिरफ्तार करने और इस गिरोह का पर्दाफाश करने में उनकी अहम भूमिका रही। लाखों के वायर के साथ अपराधी पकड़े गए, जो चोरी का माल एक ट्रेन द्वारा गया जंक्शन से भेजने की योजना बना रहे थे, लेकिन समय रहते माल बरामद कर लिया गया।

    उल्लेखनीय कार्यों की लंबी सूची

    इंस्पेक्टर अजय प्रकाश के गया जंक्शन पर योगदान देने के बाद से आरपीएफ ने कई उल्लेखनीय कार्य किए हैं। यात्रियों की जान बचाने, खोए हुए सामान को सुरक्षित लौटाने से लेकर रेल संपत्ति की सुरक्षा तक में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
    हाल ही में दानापुर रेल मंडल के फतुहा से चोरी हुए ओएचई (ट्रैक्शन) के तारों के साथ एक अपराधी को गया जंक्शन से गिरफ्तार करने और इस गिरोह का पर्दाफाश करने में उनकी अहम भूमिका रही। लाखों के वायर के साथ अपराधी पकड़े गए, जो चोरी का माल एक ट्रेन द्वारा गया जंक्शन से भेजने की योजना बना रहे थे, लेकिन समय रहते माल बरामद कर लिया गया।

    महाकुंभ में भीड़ नियंत्रण में भी महत्वपूर्ण भूमिका

    वर्तमान में महाकुंभ में पवित्र स्नान के लिए गया जंक्शन से आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने में भी अजय प्रकाश की टीम ने शानदार कार्य किया है। उनकी कुशल रणनीति और नेतृत्व के कारण यह कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो रहा है।

    टीम को भी मिला सम्मान

    रेलवे द्वारा जारी पत्र के अनुसार, अजय प्रकाश के साथ गया आरपीएफ पोस्ट पर तैनात उपनिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद, सहायक उपनिरीक्षक राजेश कुमार रोशन, कॉन्स्टेबल विकाश कुमार, शशि शेखर और आलोक सक्सेना को भी जीएम अवार्ड से सम्मानित किया गया है। पुरस्कार के साथ नकद राशि भी प्रदान की गई है।

    लगातार दूसरी बार सम्मान पाने वाले पहले अधिकारी

    इंस्पेक्टर अजय प्रकाश और उपनिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद गया आरपीएफ पोस्ट में सेवा देने वाले पहले ऐसे अधिकारी हैं जिन्हें लगातार दूसरी बार यह प्रतिष्ठित पुरस्कार मिला है। यह सम्मान उनके उत्कृष्ट कार्यों और समर्पण का प्रमाण है, जिससे गया जंक्शन पर यात्रियों और रेल संपत्ति की सुरक्षा को एक नई दिशा मिली है।

  • गया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 हजार के इनामी कुख्यात अपराधी सतीश मंडल उर्फ बाबा समेत तीन गिरफ्तार

    गया पुलिस ने सक्रिय पुलिसिंग और त्वरित कार्रवाई के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। लूट और डकैती की योजना बना रहे 50 हजार रुपये के इनामी अपराधी सतीश मंडल उर्फ बाबा को उसके दो सहयोगियों के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने एक देसी कट्टा, 12 बोर की एक देसी बंदूक, तीन जिंदा कारतूस और 1,900 रुपये नकद भी बरामद किए हैं।

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देशानुसार अपराध नियंत्रण के तहत कुख्यात अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में पुलिस को गुरुआ थाना क्षेत्र के भरौंधा गाँव में मंडल पहाड़ी पर अपराधियों के छिपे होने की गुप्त सूचना मिली।

    नगर पुलिस अधीक्षक, गया के मार्गदर्शन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, शेरघाटी-1 के नेतृत्व में गुरुआ थानाध्यक्ष, तकनीकी शाखा एवं अन्य पुलिसकर्मियों की विशेष टीम गठित कर छापेमारी अभियान चलाया गया। पुलिस टीम ने सूचना के सत्यापन के बाद जैसे ही मंडल पहाड़ी पर दबिश दी, अपराधी भागने लगे। हालांकि, सशस्त्र पुलिस बल की सतर्कता के चलते तीन अपराधियों को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया।

    गिरफ्तार अपराधियों की पहचान

    1. सतीश मंडल उर्फ बाबा (पिता: कैलु मंडल, निवासी: उसाबिजा, थाना डोभी, जिला गया)
    2. बली भुइयां (पिता: फकीर भुइयां, निवासी: पतरकट्टी, थाना शेरघाटी, जिला गया)
    3. संतोष कुमार (पिता: उपेंद्र प्रसाद, निवासी: उपकी, थाना कसमा, जिला औरंगाबाद)

    पुलिस पूछताछ में अपराधियों ने स्वीकार किया कि वे लूटपाट की योजना बना रहे थे। इसके अलावा, 01 फरवरी 2025 को गुरुआ थाना क्षेत्र में एक सीएसपी संचालक के घर डकैती की वारदात को अंजाम देने की बात भी कबूली। इस संबंध में गुरुआ थाना कांड संख्या-72/25, धारा-310 (4)/310 (5)/111 (1) बीएनएस एवं आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    सतीश मंडल उर्फ बाबा का लंबा आपराधिक इतिहास

    गिरफ्तार अपराधी सतीश मंडल उर्फ बाबा गया और आसपास के जिलों में कई संगीन अपराधों में वांछित था। उस पर हत्या के प्रयास, डकैती, अवैध हथियार रखने और संगठित अपराध से जुड़े 14 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। गया पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी आपराधिक साजिश नाकाम हो गई। पुलिस के अनुसार, गिरोह के अन्य सदस्यों की भी पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

  • गया जंक्शन पर आ रहे हैं तो होशियार, चलाया जा रहा सघन टिकट चेकिंग अभियान, स्टेशन अधीक्षक ने भी संभाला मोर्चा

    गया जंक्शन पर आ रहे हैं तो होशियार, चलाया जा रहा सघन टिकट चेकिंग अभियान, स्टेशन अधीक्षक ने भी संभाला मोर्चा

    देवब्रत मंडल

    गया जंक्शन पर बेटिकट यात्रियों के लिए एक बुरी खबर है तो वहीं दूसरी तरफ पर्याप्त यात्रा टिकट लेकर सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी बात है। गया जंक्शन पर टिकट चेकिंग अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। जंक्शन के विभिन्न प्लेटफॉर्म से लेकर, फुट ओवर ब्रिज और वेटिंग हॉल में भी टिकटों की जांच चेकिंग स्टाफ कर रहे हैं। बेटिकट या अपर्याप्त टिकट के साथ पकड़े जाने पर ऐसे लोगों से जुर्माना भी वसूला जा रहा है। अर्थ दंड की राशि भुगतान नहीं कर पाने वाले लोगों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई भी की जा रही है। इस सघन टिकट चेकिंग अभियान का नेतृत्व स्वयं गया जंक्शन के स्टेशन प्रबंधक बिनोद कुमार कर रहे हैं। जिनके नेतृत्व में मुख्य टिकट निरीक्षक (प्रशासन)आर. आर. सिन्हा, सीएसजी लोकेश कुमार, आरपीएफ पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर अजय प्रकाश, गया रेल थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह दल बल के साथ गया से खुलने वाली सभी ट्रेनें तथा गया जंक्शन पर आ रही हरेक ट्रेन के सभी कोच में टिकटों की जांच कर रहे हैं।
    स्टेशन प्रबंधक श्री कुमार ने बताया कि वरिष्ठ रेल अधिकारियों के निर्देश पर लगातार सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, जो निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने सभी रेलयात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान अपने साथ पर्याप्त टिकट रखें, अन्यथा पकड़े जाने पर आर्थिक दंड के साथ साथ विधिसम्मत कार्रवाई भी की जाएगी। बता दें कि दिल्ली जंक्शन पर हुई घटना के बाद रेलवे ने सभी बड़े छोटे स्टेशनों के पदाधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया है।

    इधर, आरपीएफ, जीआरपी के स्थानीय पदाधिकारियों के नेतृत्व में भीड़ नियंत्रण को लेकर अनवरत अभियान चला रहे हैं। यात्रियों को यात्रा के दौरान किसी भी यात्रियों के साथ किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हो इस बात का ख्याल रखा जा रहा है। रेल डीएसपी आलोक कुमार सिंह, रेल पुलिस इंस्पेक्टर सुशील कुमार, आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय प्रकाश एवं जीआरपी थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह संयुक्त रूप से भीड़ प्रबंधन को लेकर मोर्चा संभाले हुए हैं। मालूम हो कि महाकुंभ मेला को लेकर गया जंक्शन से हरेक डेढ़ से दो घन्टे के अंतराल पर कुंभ स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। इसके अलावा नियमित ट्रेनों से भी काफी संख्या में यात्री प्रयागराज जंक्शन के लिए सफर कर रहे हैं। रेलवे सूत्रों के अनुसार कुंभ स्नान के नाम पर कई यात्री या तो बेटिकट या फिर अपर्याप्त टिकट लेकर ट्रेनों में सफर तय कर रहे हैं। जिससे अनावश्यक ही प्लेटफॉर्म पर और ट्रेन में भीड़ हो रही है। जिसपर नियंत्रण को लेकर रेल प्रशासन द्वारा कई सख्त कदम उठा रहे हैं।

  • महाकुम्भ मेले में खो गई सीतामढ़ी की महिला को दरभंगा व गया के लोगों ने परिवार से मिलवाया, पूरी कहानी जान रह जाएंगे हैरान

    देवब्रत मंडल

    कहते हैं कि कुंभ मेले में बिछड़े हुए लोग मिल जाते हैं या कई लोग बिछड़ भी जाते हैं। ये बात सार्थक होते देखा गया। बिहार के सीतामढ़ी की रहने वाली चंदर देवी(65) पति नंदकिशोर मंडल कुंभ स्नान के लिए अपने कुछ लोगों के साथ प्रयागराज में आस्था की डुबकी लगाने आई थीं। दुर्भाग्य हुआ कि अपनों से मेले में ही बिछड़ गईं। चंदर देवी किसी तरह प्रयागराज जंक्शन पर पहुंच तो गई लेकिन इसे पता नहीं चल रहा था कि वह अपने घर कैसे पहुंचे।
    यहीं से कहानी ने नया मोड़ ले लिया। आंखों में आंसू लिए अपनों से बिछड़ने का गम सता रहा था। इसी भीड़ में दरभंगा के रहनेवाले नवल किशोर, गौरव कुमार एवं नीतीश कुमार थे, जो अपने तीन अन्य साथियों से बिछड़ गए थे। इन तीनों को दरभंगा जाना था तो प्लेटफार्म पर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। नवल किशोर ने बताया कि सीतामढ़ी की चंदर देवी को रोते बिलखते हुए देखा तो पूछ बैठे कि कहां जाना है। चंदर देवी ने बताया कि सीतामढ़ी। इसके बाद दरभंगा के रहने वाले ये तीनों युवक चंदर देवी को कुंभ स्पेशल ट्रेन में अपने साथ बिठा लिया। लेकिन युवकों को नहीं पता था कि महिला को सीतामढ़ी जिले में कहां इनका घर है और परिवार कौन हैं। नवल ने बताया इसी ट्रेन में साथ सफर कर रहे गया के लोको कॉलोनी के रहनेवाले अभिषेक का परिवार प्रयागराज से पवित्र स्नान कर लौट रहे थे।

    इन सभी युवकों ने चंदर देवी से बात कर पति का नाम, बेटे का नाम,गांव, थाना, पंचायत का पता कर लिया लेकिन कैसे परिवार के लोगों से संपर्क किया जाए, तरकीब निकाल लिए।
    इंटरनेट का सहारा लिया। गूगल पर गांव, पंचायत, मुखिया, वार्ड सदस्य का पता करने के लिए सीतामढ़ी जिले के एक साइबर कैफे से रुद्रा साइबर जंक्शन, विशुनपुर से संपर्क किया। यहां से वार्ड 15 के सदस्य सुनील कुमार से संपर्क हुआ। वार्ड सदस्य ने वहां के एक विद्यालय के शिक्षक से वीडियो कॉल पर बात करवाया। जिन्होंने चंदर देवी को पहचान कर उनके पौत्र विपीन से वीडियो कॉल पर बात कराया। यहां बता दें कि कुम्हरा विशुनपुर जालिम सिंह टोला का एक गांव है। जो डुमरा थाना अंतर्गत है। इसके बाद चंदर देवी की आंखों से बहते हुए बिछड़ने के गम में बहते आंसू खुशियों के आंसू में बदल गए। ये सारा वाक्या चलती ट्रेन में हुआ। जिस कोच में इतना सब कुछ हो रहा था। दरभंगा के रहने वाले नवल, नीतीश, गौरव और गया के रहनेवाले अभिषेक ने बताया कि महाकुंभ स्नान का फल(आशीर्वाद) ऊपरवाले ने हम सभी को साक्षात दर्शन दिए। जो बिछड़ गईं चंदर देवी के रूप में थीं। कोच में बैठे अन्य सभी यात्री यही कह रहे थे कि बिछड़े को मिलाना भी एक सेवा(धर्म) ही है।

  • बाराचट्टी की मुन्नी देवी भारी मात्रा में शराब के साथ गई पकड़ीं, विदेशी शराब की कर रही थीं अवैध कारोबार

    देवब्रत मंडल

    गया जिला की मद्य निषेध विभाग की टीम ने एक महिला को अवैध शराब के कारोबार में संलिप्तता पाए जाने पर गिरफ्तार कर लिया है। महिला को भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ पकड़ा है। विभाग गिरफ्तार आरोपी महिला के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष उपस्थापित कराते हुए अग्रेतर कार्रवाई कर रही है। गया जिले के सहायक आयुक्त उत्पाद प्रिय रंजन ने बताया कि बाराचट्टी थाना क्षेत्र के शोभ बाजार के पास छापेमारी की गई तो मुन्नी देवी नामक एक महिला को 256 बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया गिरफ्तार अभियुक्त मुन्नी देवी, पति सुबेदार चौधरी साकिन शोभ बाजार थाना बाराचट्टी जिला गया हैं। उन्होंने बताया जप्त विदेशी शराब की कुल 256 बोतल है। मात्रा लगभग 117.125 लीटर है। उन्होंने बताया छापामार दल में थानाध्यक्ष सह-निरीक्षक मद्यनिषेध प्रभात विद्यार्थी, अवर निरीक्षक प्रमोद कुमार सहायक अवर निरीक्षक रंजीत कुमार साह, मद्यनिषेध महिला सिपाही शान्ति कुमारी, निक्की कुमारी एवं गृह रक्षक शामिल थे।

  • गया जंक्शन पर जहानाबाद की महिला चलती ट्रेन से गिर गई, आरपीएफ ने बचाई जान,देखें वीडियो

    गया जंक्शन पर जहानाबाद की महिला चलती ट्रेन से गिर गई, आरपीएफ ने बचाई जान,देखें वीडियो

    देवब्रत मंडल

    सोमवार को आरपीएफ पोस्ट गया के अधिकारी साथ बंदोबस्त ड्यूटी में तैनात बल सदस्यों के द्वारा महाकुंभ मेला के मद्देनजर अप एंड डाउन से आने वाली गाड़ियों को सुरक्षित पास करने के दौरान गया रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म संख्या 02 से कुंभ स्पेशल गाड़ी प्रस्थान करने के दौरान एक महिला यात्री चलती गाड़ी से उतरने के दौरान ही प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच बने गैप में गिर रही थी। जिसे खतरे को देखते हुए आरिपीएफ पोस्ट, गया के उनि अजय तिग्गा साथ सउनि सी. बी. पाण्डेय ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरती महिला को ट्रेन और प्लेटफार्म के बने गैप में गिरने से बचा लिया।

    वीडियो 👆👆

    आरपीएफ पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश ने बताया कि महिला यात्री से पूछने पर अपना नाम बबीता कुमारी पति स्वर्गीय विपिन कुमार पता जहानाबाद स्टेशन के पास की रहने वाली बताई। जिन्होंने एक मोबाइल संख्या 7677730199 बताया। महिला ने बताया कि उन्हें जहानाबाद जाना था लेकिन गलती से दूसरी गाड़ी में चढ़ गई थी। इसी दौरान गाड़ी प्रस्थान करने लगी जब मालूम चला तो चलती गाड़ी से नीचे उतरने के दौरान वह गिर गई। आरपीएफ द्वारा बचाए जाने पर महिला यात्री ने आरपीएफ को धन्यवाद दिया।

  • सड़क दुर्घटना में बाइक चालक व सवार जख्मी, गया रेफर

    टिकारी संवाददाता: टिकारी मउ मुख्य मार्ग के कैलाशपुर से बडगांव जाने वाली मुख्य मार्ग में शुक्रवार की देर शाम वाहन दुर्घटना में दो बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गये। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के नारायण बिगहा अपने स्वजन के घर पहुंचे दो युवक कैलाशपुर की ओर लौट रहे थे। इसी क्रम में नहर के समीप तीखा मोड़ होने के कारण बाइक तेज गति में सड़क किनारे पलट गई। घटना में घायल बाइक सवार को आसपास के ग्रामीणों की मदद से अनुमण्डल अस्पताल भेजा गया जहां से प्राथमिक उपचार कर मगध मेडिकल भेजा गया। घायलों की पहचान जहानाबाद थाना क्षेत्र के कसमा ग्राम निवासी 25 वर्षीय चंदन यादव व पंचानपुर थाना क्षेत्र के दरियापुर ग्राम निवासी 37 वर्षीय वीरेंद्र यादव के रूप में हुई।

  • 8 साल बाद भी अधूरी रही मुख्यमंत्री की घोषणा, लाव बियर बांध न बनने से भड़के किसान, चुनाव में सबक सिखाने का किया ऐलान

    8 साल बाद भी अधूरी रही मुख्यमंत्री की घोषणा, लाव बियर बांध न बनने से भड़के किसान, चुनाव में सबक सिखाने का किया ऐलान

    टिकारी संवाददाता: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस वर्ष प्रगति यात्रा के पूर्व वर्ष 2018 में समीक्षा यात्रा में जिले के टिकारी प्रखंड अंतर्गत लाव गांव आये थे। तब भी उन्होंने करोड़ों रुपए की योजना का उद्घाटन और शिलान्यास किया था। उसमें एक महत्वपूर्ण योजना मोरहर नदी में लाव-पूरा देसइन पइन के मुहाने पर बियर बांध निर्माण कराने की मुख्यमंत्री की घोषणा भी शामिल है। लेकिन क्षेत्र के किसानों के लिए दुर्भाग्य है कि 8 वर्षों बाद भी सिंचाई की महत्वाकांक्षी योजना आज तक धरातल पर नही उतरी। जल संसाधन विभाग पटना और गया के विभागीय अधिकारियों के बीच केवल योजना से जुड़े फाइल का आदान-प्रदान होता रहा। पिछले वर्ष नवंबर माह में विभाग के अभियंता प्रमुख के नेतृत्व में आयी अधिकारियों की हाई लेवल टीम ने प्रस्तावित बियर बांध स्थल का जब गहन निरीक्षण किया था तो किसानों में बीयर बांध बनने को लेकर आस जगी थी। फिर जब प्रगति यात्रा पर इमामगंज आये तो क्षेत्र के लोगों को लगा कि तब नही तो अब मुख्यमंत्री अपनी 8 वर्ष पुरानी घोषणा को अमलीजामा पहनाएंगे। लेकिन हुआ ढाक के तीन पात। 

    योजना के पुर्नस्थापना हेतु अभियंता प्रमुख इंजीनियर नंद कुमार झा ने विभाग के गया अधिकारियों व तकनीकी टीम को बांध स्थल का पुनः सर्वे, सिंचाई एरिया का भौगोलिक सर्वे, एंड लेवल तक पानी की उपलब्धता, वाटर लेवल, बांध का कंस्ट्रक्शन व डिजाइन, वेड लेवल, चैनल का स्वरूप, स्लोप, आरसीसी बाल, गेटेड स्ट्रक्चर सहित कई अहम तकनीकी बिंदुओं पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया था। साथ ही वंहा निरीक्षण के दौरान मौजूद लोगों को शीघ्र ही प्रस्तावित योजना की स्वीकृति सरकार द्वारा प्रदान करने की बात कही थी। लेकिन आजतक ऐसा कुछ नही हुआ।

    क्या है लाव बियर बांध योजना?

    टिकारी प्रखंड अंतर्गत सिंघापुर ग्राम के सामने मोरहर नदी में लाव-देसइन के मुहाने पर बियर बांध निर्माण का प्रस्ताव था बियर बांध निर्माण हो जाने से लाव देसइन पईन और मउ पईन से जुड़े दर्जनों गांव के 2108.75 हेक्टेयर खेतों में सिंचाई का प्रस्ताव था। पूर्व में  77 करोड़ 17 लाख डीपीआर बनाया भी गया था।  प्रखंड के इन गांवों को है बियर बांध का इंतजार लाव पंचायत के लाव, सोवाल, गंगासागर, पंचमहला, काशि बिगहा, बेदौली, साहोपुर, पूरा पंचायत के पूरा, अलालपुर, हरना, मठिया, मनरसा, गुलजान, केसोबिगहा, महुआ बिगहा, महादेव बिगहा, महमना पंचायत के गहरपुर, गौरी शंकर, महमना, नामनगर के अलावे नोनी पंचायत, मउ पंचायत, बेल्हड़िया पंचायत (अब नगर परिषद का हिस्सा), आमाकुंआ पंचायत, सिमुआरा पंचायत और कोंच प्रखंड सहित दर्जनों गांव के किसानों को मिलेगा। किसानों में छाई मायूसी प्रगति यात्रा में मुख्यमंत्री द्वारा योजनाओं के उद्घाटन, शिलान्यास और घोषणा में लाव बियर बांध का नाम शामिल नही रहने के बाद प्रभावित क्षेत्र के किसानों में एकबार फिर मायूसी छा गयी है। वंही कुछ गांवों में सरकार के विरूद्ध आवाज भी उठनी शुरू हो गयी है। किसानों का मानना है कि जब अपनी ही घोषणा मुख्यमंत्री 8 वर्षोंके भी पूरा नही कर सकते तो इससे अच्छा है आगामी चुनाव में सत्ताधारी पार्टी को सबक सिखानी चाहिए।

  • ब्रेकिंग न्यूज़: फतेहपुर में ट्रैक्टर पलटने से बड़ा हादसा, एक की मौत, दूसरा गया रेफर

    ब्रेकिंग न्यूज़: फतेहपुर में ट्रैक्टर पलटने से बड़ा हादसा, एक की मौत, दूसरा गया रेफर

    फतेहपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर-अंबातरी सड़क मार्ग पर रघवाचक गांव के पास शुक्रवार को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने से बड़ा हादसा हो गया। दुर्घटना में थाना क्षेत्र के भँवारी खुर्द निवासी कुलेशर यादव (पिता रोहन यादव) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल गंभीर हालत में गया रेफर किया गया है।

    कैसे हुआ हादसा?

    घटना स्थल पर लगी ग्रामीणों की भीड़

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक बाइक को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे ट्रैक्टर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे के दौरान ट्रैक्टर का इंजन पलट गया, जिससे चालक सहित दो लोग उसके नीचे दब गए।

    ग्रामीणों ने चलाया रेस्क्यू अभियान

    हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और जेसीबी मशीन की मदद से ट्रैक्टर का इंजन हटाया गया। इसके बाद घायलों को इलाज के लिए सीएचसी फतेहपुर भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने कुलेशर यादव को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूसरे गंभीर घायल को बेहतर इलाज के लिए गया मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही फतेहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। हादसे के बाद इलाके में मातम का माहौल है।

    👉 इस तरह की ताजा और विश्वसनीय खबरों के लिए जुड़े रहें ‘मगध लाइव’ के साथ।

  • ब्रेकिंग न्यूज: गया में राजद कार्यकर्ता का शव कुएं में लटका मिला, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

    रिपोर्ट : महताब अंसारी ,कोंच संवाददाता

    गया जिले के कोंच थाना क्षेत्र के गरारी पंचायत अंतर्गत सरबहदा गांव में शुक्रवार सुबह सनसनी फैल गई, जब ग्रामीणों ने एक कुएं में व्यक्ति का शव देखा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। डीएसपी टिकारी सुशांत कुमार चंचल ने बताया कि मृतक की पहचान गरारी गांव निवासी दिवाकर यादव (50 वर्ष), पिता इंद्रदेव यादव के रूप में हुई है। शव सरबहदा गांव के बधार स्थित कुएं में पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर कोंच थानाध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को बाहर निकाला गया है।

    हत्या की आशंका, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
    प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है। बताया जा रहा है कि दिवाकर यादव की गला दबाकर हत्या की गई और फिर शव को कुएं में फेंक दिया गया। मौके पर एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को बुलाया गया है, जो सबूत जुटा रही है। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज, गया भेजा गया है।

    राजद के पुराने कार्यकर्ता थे दिवाकर यादव
    मृतक राजद के सक्रिय कार्यकर्ता थे, जिससे घटना के पीछे किसी राजनीतिक या आपसी रंजिश की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस हत्या के कारणों की गहराई से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों के आवेदन के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पुलिस हर एंगल से मामले की पड़ताल कर रही है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किए जाने की उम्मीद है।