टिकारी संवाददाता: दवा विक्रेता संघ, टिकारी का आम सभा सह चुनाव मनोज मेडिकल भवन में संपन्न हुआ। गया जिला दवा विक्रेता संघ से संरक्षक प्रभात कुमार सिन्हा, बिहार रिटेल प्रभारी सत्येंद्र कुमार, अध्यक्ष संजय जमुआर, सचिव रंजीत कुमार गुप्ता आदि की मौजूदगी में आयोजित आम सभा में आम विषयों पर चर्चा के बाद चुनाव करने का निर्णय लिया गया।
अध्यक्ष रामकुमार प्रसादसचिव मनोज कुमार
जिसके बाद सर्व सम्मति से राम कुमार प्रसाद को दवा विक्रेता संघ का टिकारी अध्यक्ष, मनोज कुमार सचिव, सतेन्द्र कुमार व गोपाल प्रसाद को उपाध्यक्ष, अमित कुमार केशरी को कोषाध्यक्ष, राजीव केशरी को सह कोषाध्यक्ष, रणधीर कुमार सिंह को सह सचिव, राजेश जैन एवं इंद्रदेव शर्मा को सर्वसम्मति से संरक्षक मनोनित किया गया। इस अवसर पर संघ के जिला कोषाध्यक्ष अभय कुमार( बंटी), सह सचिव धीरज कुमार, संगठन मंत्री मनोज कुमार सहित स्थानीय सभी दवा विक्रेता मौजूद थे।
टिकारी संवाददाता: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद टिकारी इकाई द्वारा मंगलवार को टिकारी में सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया। एबीवीपी के जिला सदस्यता प्रमुख धीरज केशरी ने बताया कि प्रदेश भर में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान सालभर में एक बार चलाया जाता है जो हर संगठन का आधार है। सदस्यता अभियान तीन चरणों में चलेगा। अभियान के तहत 5 हजार नये सदस्यों को एबीवीपी में शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान के पहले चरण में स्कूलों के छात्रों एवं शिक्षकों को परिषद की सदस्यता ग्रहण कराना है।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष मनीष अवस्थी ने कहा कि एबीवीपी देशहित, समाजहित व छात्र हित में हमेशा अग्रणी रहा है। इस अभियान को लेकर विधार्थियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है और उनका समर्थन भी मिल रहा है। इस मौके पर प्रखंड सदस्यता प्रमुख क्षितिज उत्सव, नगर सदस्यता प्रमुख गौरव चन्द्रवँशी, पियूष यादव, गौरव शर्मा, राज गौतम, लक्ष्मी कांत भारद्वाज, साकेत पासवान, प्रिंस राय, मयंक आदि कई कार्यकर्ता उपस्थिति थे।
डोभी, संवाददाता : सोमवार के रात एक बजे चार सशस्त्र बदमाशों ने करमौनी स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम कंपनी के नरेश फ्यूल पंप के कर्मचारियों से लगभग 30 हजार नगद और चार मोबाइल लूट लिया। लुटेरे दो बाइक पर सवार होकर आए थे। जिसकी संख्या चार बताई जा रही है। घटना के कुछ देर बाद डोभी थाने को सूचना दी गई।पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर तहकीकात की।
घटना के संदर्भ में पेट्रोल पंप के मैनेजर राजेश कुमार ने बताया की सभी बदमाश के हाथ में देशी पिस्तौल थे। सबसे पहले सभी कर्मचारियों और नोजल मैन को हथियार के बल पर एक कमरे में बंद कर दिया। उसके बाद नोजल मैन अनिल कुमार से छह हजार रुपया, नवीन कुमार से बारह हजार रुपया और राजू सिंह से आठ सौ रुपया लूट लिया। मैनेजर राजेश ने बताया उसके पास से 12 हजार रुपए नकद और सोने का लॉकेट हथियार के बल पर लूट लिया। पंप के लॉकर रूम का ताला खोलने का प्रयास किया किंतु असफल रहा। घटना के बाद अपराधियों ने जाते जाते हुए फायर भी किया।
इस पेट्रोल पंप के साथ पूर्व में भी तीन बार लूट को घटनाएं हो चुकी है। घटना के बाद पेट्रोल पंप कर्मी दहशत में हैं। थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया की अपराधियों की पहचान की जा रही है। खुलासा जल्द ही कर लिया जायेगा। लुटेरों ने कर्मियों के साथ मारपीट भी की है। पुलिस पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी को खंगाल रही है।
गया शहर के पुरानी गोदाम में स्थित जनक मार्केट में सोमवार की देर रात कई दुकानों में चोरी की घटना हुई। जिसकी जानकारी मंगलवार की सुबह दुकानदारों को मिली। जिसके बाद 112 नंबर पर डायल कर दुकानदारों ने पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन शुरू दी है। पीड़ित व्यवसायियों ने बताया कि देर रात घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया है। मार्केट के मुख्य गेट में लगे ताले तोड़कर अंदर घुसे। इसके बाद एक एक कर कई दुकानों में रखे नकद राशि और सामान चुराकर भाग गए। पीड़ित दुकानदार गणेश कुमार, संजय कुमार, राकेश कुमार एवं निर्मल कुमार के अनुसार इस मार्केट में उनकी मनिहारी, पूजा के सामान, स्टेशनरी आदि की थोक सामाग्री की दुकानें हैं। जिसमें चोरी हुई है।
प्रथम दृष्ट्या में करीब डेढ़ से दो लाख रुपए के सामान एवं नकद राशि की चोरी का अनुमान लगाया जा रहा है। इधर घटनास्थल पर पहुंची 112 नंबर की पुलिस पीड़ित दुकानदारों और अन्य व्यवसायियों को कोतवाली थाना जाकर घटना की लिखित सूचना देने की सलाह दी है। जबकि दुकानदारों का कहना है कि इस संबंध में वरीय पुलिस अधीक्षक को भी इस घटना की जानकारी दी गई है। इसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। दुकानदारों का कहना है कि इस क्षेत्र में देर रात पुलिस की गश्ती दल को भ्रमणशील रहने की जरूरत है।
टिकारी संवाददाता: महाबोध फाउंडेशन गया के तत्वावधान में मानसिक तनाव एवम स्वास्थ्य विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में टिकारी की छात्रा ने बाजी मारी है। प्रतियोगिता के ग्रुप सी में शामिल आदर्श मध्य विद्यालय टिकारी की छात्रा पायल कुमारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त की है। पायल अष्टम वर्ग की छात्रा है और अपने स्कूल के बाल संसद की प्रधानमंत्री है। इस प्रतियोगिता में गया जिले के षष्ठम वर्ग से अष्टम वर्ग की छात्राओं ने भाग लिया था। पायल की सफलता पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक मुकेश प्रसाद वर्मा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है। उन्होंने कहा कि पायल की सफलता से पूरा विद्यालय परिवार गौरवांवित हुआ है।
टिकारी संवाददाता: पिछले दिनों सोन शिविर के पास ट्रक से कुचलकर हुई एक बाइक चालक की मौत के बाद उग्र भीड़ व उपद्रवियों द्वारा तोड़फोड़, आगजनी, बवाल को लेकर प्रशासन ने थाने में शिकायत दर्ज की है। अंचल के इंचार्ज सीओ कुंदन कुमार द्वारा दर्ज शिकायत में 13 उपद्रवियों को नामजद के साथ 100-150 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। घटना के संबंध में दर्ज शिकायत मे कहा गया है कि हादसा के बाद उपद्रवियों द्वारा सरकारी अनाज लदे ट्रक में आगजनी का प्रयास के साथ तोड़ फोड़ किया गया। इस हेतु भीड़ को उकसाने का काम किया गया। मुख्य आरोपी द्वारा किसी भी तरह के कानून को मानने से इंकार करने, मृतक के परिवार को एक करोड़ का जबरन मुआवजा देने की मांग करने, अधिकारियों के साथ अभद्र आचरण करने आदि की बात कही गई है। समझाने बुझाने के बाद भी उपद्रवियों द्वारा सड़क जाम करने, आगजनी करने व वाहन में तोड़ फोड़ जारी रखा गया।
घटना के करीब पांच घण्टे तक अनुमण्डल मोड़ से कालेज मोड़ तक उपद्रव होता रहा। मृतक के भाई द्वारा किसी भी तरह के मुआवजा लेने से इंकार करने पर उपद्रव शांत हुआ। प्रभारी सीओ ने यह भी कहा है कि सुनियोजित तरीके से आरोपियों द्वारा भीड़ को उकसाकर विधि व्यवस्था एवं शांति भंग करने का प्रयास किया गया है। टिकारी थानाध्यक्ष श्रीराम चौधरी ने कांड संख्या 471/23 दर्ज कर अनुसंधान पुलिस अधिकारी सूर्येश शर्मा को केस सौंप दिया है। आरोपियों के विरुद्ध भारतीय दंड सहिंता की धारा 147, 148, 313, 341, 342, 353, 438, 436, 504 व 506 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। हालांकि उक्त मामले में अबतक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नही हो सकी है।
ट्रक से कुचलकर युवक की हुई थी मौत
तीन अगस्त को थानाक्षेत्र के छावनी मुहल्ले के रहने वाले मो साफे अंसारी के पुत्र मो शमशाद की मौत ट्रक से कुचलकर हो गई थी। घटना के बाद आक्रोशित लोगों द्वारा टिकारी कालेज मोड़ व अनुमण्डल मोड़ के समीप सड़क जाम कर जमकर घंटो बवाल काटा था। लगभग पांच घण्टे के बाद कड़ी मशक्कत से पुलिस ने उपद्रवियों पर काबू पाया था।
टिकारी संवाददाता: यूपीएससी की परीक्षा में टिकारी के लाल ने परचम लहराया है। संघ लोक सेवा आयोग ने सोमवार को सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (सीएपीएफ) असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती परीक्षा-2022 का रिजल्ट जारी किया। गया जिले के टिकारी शहर के तिताईगंज मोहल्ला के रहने वाले निखिल कुमार द्विवेदी ने यूपीएससी की सीएपीएफ-एसी की परीक्षा में पास कर क्षेत्र का नाम रौशन किया है। निखिल को ऑल इंडिया रैंक 94वां प्राप्त हुआ है।
निखिल ने दसवीं और बारहवीं की पढ़ाई डीएवी, कैंट एरिया से तथा ग्रेजुएशन की पढ़ाई बीएचयू से की है। निखिल के पिता संजीव कुमार द्विवेदी सीआईएसएफ से हवलदार पद से सेवानिवृत हुए हैं। पिता से मिली प्रेरणा के बाद निखिल ने देश सेवा में जाने का निश्चय किया। निखिल बताते हैं कि पिता के अलावा भाई सौरव द्विवेदी और उज्जवल द्विवेदी ने काफी सहयोग किया। यूपीएससी ने सात अगस्त, 2022 को लिखित परीक्षा, 23 मार्च, 2023 को फिजिकल और 20 जुलाई, 2023 को इंटरव्यू दिया था। फाइनल मेरिट की घोषणा सात अगस्त, 2023 को जारी की गई है।
घर पर रहकर की तैयारी
निखिल 2020 में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद से यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी में जुट गए। घर की विकट परिस्थिति के बीच निखिल ने समय निकाल कर पढ़ाई जारी रखी। निखिल की मां सुमन द्विवेदी गंभीर रोग से ग्रसित हैं। मां की देखभाल के साथ – साथ पढ़ाई कर देश की प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक में सफलता हासिल की है। घर पर रहकर पढ़ाई कर रहे दूसरे छात्रों के लिए निखिल प्रेरणा स्त्रोत हैं। निखिल की सफलता पर अनिल द्विवेदी, राजेश द्विवेदी, अविनाश कुमार, शुभम कुमार सहित दर्जनों लोगों ने बधाई दी है।
जिला पदाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम द्वारा जाति आधारित जनगणना का डाटा को पोर्टल पर किये जा रहे एंट्री एवं सिंक्रोनाइज के संबंध में स्वयं नगर निगम कार्यालय में पहुंच कर जायजा लिया। उन्होंने उपनगर आयुक्त को निर्देश दिया कि सभी प्रगणक के साथ अटैच ( जोड़ा) किए गए डाटा एंट्री ऑपरेटर को, ताकि डाटा एंट्री तेजी से बिना त्रुटि का हो सके। बता दें कि कुछ दिन पहले बारिश की वजह से इस कार्य में कुछ व्यवधान उत्पन्न हुआ था। तब नगर निगम प्रशासन का कहना था कि सभी डेटा सुरक्षित हैं। सोमवार को निगम पहुंचे डीएम ने कहा कि वैसे प्रगणक जो समय पर नहीं आ रहे हैं उन्हें निगम कार्यालय में बनाए गए नियंत्रण कक्ष के माध्यम से सूचना देते हुए डेटाबेस एंट्री करवाएं। उन्होंने निर्देश दिया कि ठीक से लगातार काम करें।
इसके लिए निरंतर निगरानी करें। जैसे-जैसे डाटा एंट्री हो रहा है उसे साथ-साथ सिंक्रोनाइज भी करें। इसके उपरांत समाहरणालय सभगार में सभी चार्ज पदाधिकारी, सहायक चार्ज पदाधिकारी, प्रखंडों के वरीय पदाधिकारी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक करते हुए किये जा रहे एंट्री कि अद्यतन जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बांकेबाजार, इमामगंज, बेलागंज एवं फतेहपुर में काफी प्रगति से एंट्री करवाया जा रहा है। उन्होंने सभी पदाधिकारी को कहा कि किसी भी प्रगणक का एंट्री ना छूटे या सुनिश्चित कराएं। सभी चार्ज पदाधिकारी पूरी बारीकी से मॉनिटरिंग करें। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को कहा कि जिला में आईटी सेल पूरी प्रभावशाली रूप से कार्य चल रहा है। यदि किसी को तकनीकी समस्या होती है तो तुरंत आईटी मैनेजर से संपर्क करते हुए समस्या का समाधान करें। सभी नगर निकाय तथा चार्ज पदाधिकारी के पास पर्याप्त संख्या में ऑपरेटर उपलब्ध करवाया गया है।
टिकारी संवाददाता: जाति आधारित गणना को समय सीमा के अंदर पूरा करने को लेकर प्रखण्ड प्रशासन द्वारा युद्ध स्तर पर कार्य कराया जा रहा है। इसके लिए सोमवार को प्रपत्रों की ऑनलाइन एंट्री हेतु प्रखण्ड परिसर में चार कैम्प लगाए गए थे। जंहा सभी प्रगणक एवं पर्यवेक्षक उपस्थित होकर एंट्री करने वाली एप विजागा के माध्यम से प्रपत्र इंट्री करने में लगे थे। प्रशासन द्वारा प्रगणकों को कैम्प में इंटरनेट की भी सुविधा उपलब्ध कराई थी। प्रशासन द्वारा प्रखण्ड सभागार, जन्म मृत्यु कार्यालय, बरामदा, टेंट व ई किसान भवन में कैम्प लगाया गया है। प्रगणकों से ऑनलाइन एंट्री कराने को लेकर लगे मास्टर ट्रेनर ने बताया कि प्रगणकों ने ऑफलाईन सर्वे पूरी कर ली है। अब उन्ही दस्तावेजों की ऑनलाइन एंट्री बिजागा एप के माध्यम से होनी है जिसे कराया जा रहा है। दो दिन का समय सीमा निर्धारित किया गया है। वहीं नगर परिषद कार्यालय के सभागार में भी प्रगणकों से ऑनलाईन एंट्री का कार्य कराया जा रहा है। ज्ञात हो कि प्रखण्ड क्षेत्र में जनगणना को लेकर 531 प्रगणक व 95 पर्यवेक्षक और नगर परिषद में 89 प्रगणक व 15 पर्यवेक्षक लगाये गये है।
कई विद्यालय रहे बन्द
शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति प्रगणक के रूप में किये जाने के कारण प्रखंड क्षेत्र के कई सरकारी विद्यालय में ताला लटके रहे। इनमे मध्य विद्यालय पंचमहला, मध्य विद्यालय अलीपुर, प्राथमिक विद्यालय भगवानपुर, प्राथमिक विद्यालय गुलरियाचक, प्राथमिक विद्यालय गुलजाना, मध्य विद्यालय केसोबीघा, प्राथमिक विद्यालय चैता, अनुसूचित टोला, मध्य विद्यालय पूरा, प्राथमिक विद्यालय बिनोवा नगर, प्राथमिक विद्यालय मदारपुर, प्राथमिक विद्यालय मालडा, उर्दू प्राथमिक विद्यालय रिकाबगंज, प्राथमिक विद्यालय बहेलिया विगहा आदि प्राइमरी एवं मिडिल स्कूल शामिल है। आगामी दिवस में भी विद्यालय के बन्द रहने की संभावना है।
चाकन्द थाने के पीरु विगहा गांव से एक अगस्त को अतरी थाने के धुसरी स्थित अपने ससुराल जाने की बात कह घर से निकला युवक का शव दो दिनों पहले गया-धनबाद रेलखंड स्थित पहाड़पुर रेलवे स्टेशन के पास रेल ट्रैक पर पाया गया। मेडिकल कॉलेज में शव की पहचान रविवार को हुआ।पीरु विगहा के मो अयुब को जानकारी मिली कि पांच दिनों पहले घर से निकला बेटा मो आजाद का शव मगध मेडिकल कॉलेज में पहचान के लिए रखा गया है।परिजनों ने मेडिकल कॉलेज जाकर शव की पहचान कर लिया है।इससे पहले एक अगस्त को मो आजाद जब अतरी थाने के धुसरी स्थित ससुराल जाने की बात कहकर निकला तो उसका शव गया-धनबाद रेलखंड के पहाड़पुर के आसपास रेलवे ट्रैक पर कैसे और किन परिस्थितियों पाया जाता है। यह एक यक्ष प्रश्न है।
अपने बेटे की गुमशुदगी को लेकर मो अयुब ने रिपोर्ट दर्ज कराया था। परिवार के सदस्य मो फिरोज ने बताया कि मृतक मो आजाद मो अयुब का एकमात्र वारिस था। जिस संदिग्ध परिस्थिति में मो आजाद का शव बरामद किया गया है।इससे लगता है कि इसमें कोई साजिश रची गई।इसलिए कि आजाद का ससुराल कहां अतरी में और लाश पाया जाता है पहाड़पुर रेलवे स्टेशन के आसपास।इसी बात में संदेह की गुंजाइश है। बहरहाल मो आजाद की संदिग्धावस्था में मौत की गुत्थी सुलझाने की जिम्मेवारी रेल पुलिस के जिम्मे है।लेकिन,पेशे से सिलाई के काम करने वाले पीरु विगहा के 65वर्षीय मो अयुब बेटे की मौत के बाद बिल्कुल बेसहारा हो गए हैं।