Blog

  • Breaking news: फतेहपुर थाना क्षेत्र के दमका गांव में बिजली करंट से दो सहोदर भाइयों की मौत, दो अन्य घायल

    Breaking news: फतेहपुर थाना क्षेत्र के दमका गांव में बिजली करंट से दो सहोदर भाइयों की मौत, दो अन्य घायल

    फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में लगी ग्रामीणों की भीड़

    फतेहपुर थाना क्षेत्र के दमका पर गांव में रविवार की सुबह दो सहोदर भाइयों की बिजली करंट लगने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार दमका गांव के रहने वाले राहुल यादव (उम्र 18 वर्ष) , कपिल यादव (उम्र 28वर्ष) पिता लखन यादव अपने घर में लगे चापाकाल मरम्मत कर रहा था इस दौरान पाइप को निकाल रहा था तभी घर के ऊपर से गुजरे 11kv बिजली के तार में पाइप सटने से बिजली करंट के चपेट में आ गया। जिसके कारण दोनो भाई बिजली करंट की चपेट में आ गया वहीं दो अन्य लोग बचाने के क्रम में बिजली की चपेट में आ गया। हालांकि आसपास के लोगो ने बांस के द्वारा दो अन्य लोगो को तार की चपेट से छुड़ाया। घायल अन्य दो लोग सुरक्षित बताए जा रहे है। वहीं ग्रामीणों के द्वारा घायल दोनो भाइयों को आनन फानन में फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने गया रेफर कर दिया। लेकिन गया ले जाने के क्रम में दोनो भाइयों की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया। परिजनो का रो रो कर बुरा हाल हैं।

  • ब्रेकिंग न्यूज: गया में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी ने पोकलेन मशीन को फूंका, चिपकाया धमकी भरा पोस्टर

    ब्रेकिंग न्यूज: गया में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी ने पोकलेन मशीन को फूंका, चिपकाया धमकी भरा पोस्टर

    रिपोर्ट : दिवाकर मिश्रा ,डुमरिया

    प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादियो के हथियारबंद दस्ते ने बीती रात औरंगाबाद -गया जिले के सीमापवर्ती जंगलो में स्थित बरहा गाँव के नजदीक सड़क निर्माण में लगे एक पोकलेन मशीन को फूंक दिया है। घटना बीती रात की बताई जा रही है। प्राप्त सुचना के अनुसार हथियार बंद नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम दिया है और वहां आसपास के इलाको में पोस्टर चिपकाकर कई लोगो को धमकी भी दिया है। घटना की सुचना के बाद अर्धसैनिक बलों द्वारा जंगली इलाको में सर्च अभियान चलाकर नक्सलियों के खिलाफ कार्यवाई तेज कर दी गई है। इमामागंज पुलिस अधीक्षक मनोज राम ने बताया कि घटना लेवि नहीं मिलने के करण हुआ है। मनोज राम ने बताया कि नक्सलियों के लिए बिवेक यादव नाम का लड़का क्षेत्र में संगठन विस्तार कर रहा है।

    वहीँ घटना स्थल से कुछ दुरी पर मिले पोस्टर में कई लोगो के नाम का जिक्र करते हुए उन्हें धमकी भी दिया गया है। पोस्टर के माध्यम से कहा गया है कि पुलिस मुखबिरी करना बंद करो ,कुछ व्यक्ति को चिन्हित किया जा रहा है जिसका नाम इस प्रकार है। अशोक यादव ,अर्जुन यादव ,धर्मेंद्र भुइया ,संजय पासवान , विनय यादव , सुरेश मास्टर , सत्येंद्र यादव। आगे कहा गया है कि लोभ लालच में न परें ,जनता को परेशान नहीं करें। आम जनता , एसपीओ , दलाल को पकड़कर जन अदालत में सजा दें। निवेदक के रूप में पोस्टर पर भारत की कम्युनिष्ट पार्टी भाकपा माओवादी अंकित है।

  • फतेहपुर थाना क्षेत्र के पिपरा मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

    फतेहपुर थाना क्षेत्र के पिपरा मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

    घायल युवक

    फतेहपुर थाना क्षेत्र के धरहरा कलां पंचायत अंतर्गत पिपरा मोड़ के समीप सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक अनिल मांझी पिता रामजी मांझी जयपुर पंचायत के चरखापत्थर गांव का रहने वाला है। फतेहपुर से लौट रहे पशु टीकाकरण कर्मी शिव कुमार ने जब सड़क किनारे दुर्घटना ग्रस्त बाइक सवार घायल युवक को देखा तब आसपास के लोगो के सहयोग से घायल युवक को फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र भेजा गया है। तत्पश्चात इस घटना की सूचना परिजनों को दी गई । मिली जानकारी के अनुसार युवक अपने ससुराल पिपरा गांव से अपने घर जा रहा था तभी पिपरा मोड़ के समीप बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर गई।

  • टिकारी के केसपा में अब हर वर्ष होगा बौद्ध महोत्सव , प्रथम बौद्ध महोत्सव का एसडीओ ने किया उद्घाटन

    टिकारी के केसपा में अब हर वर्ष होगा बौद्ध महोत्सव , प्रथम बौद्ध महोत्सव का एसडीओ ने किया उद्घाटन

    गांव का भ्रमण कर बिखरे मूर्तियों की एसडीओ ने जाना उसका इतिहास

    टिकारी संवाददाता: पौराणिक गांव केसपा में प्राचीन काल मे निकले भगवान बुद्ध की अद्भुत आदमकद प्रतिमा से प्ररेणा के आधार पर पहली बार शुक्रवार को बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया गया। एसडीओ करिश्मा ने गणमान्य अतिथियों के बीच महोत्सव शुभारंभ कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। इससे पूर्व एसडीओ ने जानकर ग्रामीणों के साथ गांव का भ्रमण करते हुए खुले आकाश में पड़े भगवान बुद्ध की प्रतिमा का दर्शन किया। इस दौरान जानकारों ने बताया कि 1928 में पहली बार राहुल सांस्कृत्यायन ने केसपा यात्रा के क्रम में इस प्रतिमा को देखा और बतलाया कि यह गौतम बुद्ध की प्रतिमा है। तब से आज तक ग्रामीण उनकी पूजा पाठ करते आ रहे हैं। इस क्रम में एसडीओ ने गांव में खुदाई से प्राप्त कमल का फूल, गरुड़ पर सवार भगवान विष्णु, भगवान सूर्य की प्रतिमा का दर्शन और इसका इतिहास जाना।

    वंही बौद्ध महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए एसडीओ करिश्मा ने गांव में एक संग्रहालय की आवश्यकता पर बल देते हुए बिखरी असंख्य मूर्तियों को संग्रहित करने की अपील की। साथ ही उन्होंने कहा कि इस गांव में पर्यटन की असीम संभावना पर बोलते हुए कहा कि प्रशासन द्वारा प्रस्ताव भेजा गया है। पंचायत की ओर से मुखिया द्वारा भी प्रस्ताव भेजे जाने का सुझाव दिया और सब मिलकर प्रयास करने की अपील की। इस अवसर पर पूर्व जिला पार्षद सत्येंद्र नारायण ने टिकारी में केसपा द्वार का निर्माण करने का प्रस्ताव रखते हुए 51 हजार का सहयोग राशि देने की घोषणा की। कार्यक्रम को बृजमोहन शर्मा, पैक्स अध्यक्ष सत्येंद्र शर्मा, शिक्षाविद सुधीर कुमार, धर्मज्ञाता प्रो. अरुण शर्मा, सिद्धार्थ कुमार आदि कई लोगों ने संबोधित किया। कार्यक्रम का आयोजन साहित्यकार इं. हिमांशु शेखर और अध्यक्षता मुखिया प्रतिनिधि अमिताभ कुमार ने किया। महोत्सव को सफल बनाने में श्याम कृष्णा, विक्रम कुमार व ग्रामीणों ने अहम योगदान दिया।

  • टिकारी के देवधरपुर में संचालित कम्प्यूटर प्रशिक्षण केंद्र में लगी भीषण आग, दर्जनों सिस्टम व उपकरण जलकर राख

    टिकारी के देवधरपुर में संचालित कम्प्यूटर प्रशिक्षण केंद्र में लगी भीषण आग, दर्जनों सिस्टम व उपकरण जलकर राख

    टिकारी संवाददाता: शहर के देवधरपुर में संचालित शिक्षा केवाईपी सेंटर में बीते रात भीषण आग लग गयी। जिसमें लाखों रुपए का लैपटाप, कम्प्यूटर सिस्टम व अन्य इलेक्ट्रोनिक्स उपकरण जलकर राख हो गया। पीड़ित सेंटर संचालक मुकेश कुमार ने घटना को लेकर थाना में लिखित शिकायत की है। घटना की सूचना पर फायर बिग्रेड की गाड़ी तो आयी लेकिन घटना स्थल तक नही पहुंच सकी। इस घटना में छात्रों के प्रशिक्षण के लिए सेंटर पर लगे 12 कम्प्यूटर सेट, यूपीएस, इन्वर्टर, चार इन्वर्टर बैटरी, राउटर, सीसीटीवी कैमरा, फर्नीचर, बिजली वायरिंग सहित सारा सामान जलकर राख हो गया। प्रथमदृष्टया घटना का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

    पीड़ित संचालक मुकेश कुमार ने बताया कि घटना की लिखित शिकायत थाना में की गई है। साथ ही यह भी बताया कि घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को भी दी गई थी। लेकिन फायर बिग्रेड की गाड़ी घटना स्थल पहुंचने के बजाय शहर में इधर उधर घूमता रहा। फायर ऑफिसर ने बताया कि सूचक द्वारा बताए गए नगर परिषद कार्यालय के समीप दमकल की गाड़ी सायरन बजाते हुए घटना स्थल को ढूंढते रहा। पूछने पर भी किसी ने घटनास्थल के बारे में अनभिज्ञता जताई। जिसके बाद गाड़ी वापस लौट गई।

  • बुद्ध के मध्यम मार्ग से विश्व में शांति और सद्भाव सम्भव , पुस्तक का हुआ विमोचन

    बुद्ध के मध्यम मार्ग से विश्व में शांति और सद्भाव सम्भव , पुस्तक का हुआ विमोचन

    टिकारी संवाददाता: बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रवार को डा. राम मनोहर लोहिया फाउण्डेशन के तत्वाधान में ‘बुद्ध के दर्शन में सामाजिक न्याय की अवधारणा’ विषय पर सेमीनार का आयोजन किया गया। स्थानीय महिला कालेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ बुद्ध सरणं गच्छामि संघ सारणं गच्छामि के उच्चारण के बाद बुद्ध के तैलीय चित्र पर माल्यापर्ण के साथ हुआ। सेमिनार को कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डा. मुंद्रिका प्रसाद नायक ने बुद्ध के माध्यम मार्ग से विश्व में शांति और सद्भाव की सम्भावना पर प्रकाश डाला।

    युवक संघ के महासचिव विजय कुमार अधिवक्ता ने कहा कि बुद्ध के विचार से ही सुंदर सामाजिक व्यवस्था सम्भव है। समाजवादी नेता राम लखन भगत ने बुद्ध की वर्तमान प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। कवींद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि बुद्ध के विचार से ही समता मुलक समाज का निर्माण सम्भव है। कार्यक्रम के अंत डा. नायक द्वारा रचित पुस्तक “बुद्ध की चिन्तन धारा आज और कल” का विमोचन किया गया। इस अवसर पर बंटी यादव, वाल्मीकी प्रसाद, रामनारायण सिंह, सिद्धनाथ सिंह, सचिदानन्द सिंह, जगरूप यादव आदि मौजूद थे।

  • गरीबों के लिए मसीहा बने मुखिया , अब तक 50 से ज्यादा लड़कियों की शादी में की है मदद…

    गरीबों के लिए मसीहा बने मुखिया , अब तक 50 से ज्यादा लड़कियों की शादी में की है मदद…

    रिपोर्ट – दिवाकर मिश्रा , डुमरिया

    डुमरिया: गरीब जरूरतमंदों की मदद के उद्देश्य से गया जिले के छकरबंधा पंचायत में पिछले कई वर्षों से गरीब परिवार की कन्याओं का विवाह कराने में हाथ बंटा रहे है इम्तेयाज अहमद। मुखिया इम्तेयाज अहमद ने ‘कन्यादान हमारा स्वाभिमान’ नाम से एक मुहिम चला रखे है. जिसके तहत गरीब लाचार असहाय मजदुर के बच्चियों की शादी आसानी से हो जा रही है।
    पंचायत के मुखिया का मानना है कि क्षेत्र में ऐसे कई परिवार हैं जो अपनी बेटी की शादी करने में असमर्थ हैं. ऐसे परिवारों की सूचना पर उनके बारे में जानकारी कर उनकी बेटी की शादी में जरुरी सामान देकर शादी संपन्न करवाई जाती है। अब तक इस साल 50 से ज्यादा गरीब परिवार की बेटियो की शादी में मदद कर चुके हैं।
    मुखिया इम्तेयाज अहमद ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में कई ऐसे परिवार जो आर्थिक तंगी से जूझने के चलते अपनी बेटियों की शादी करने में असमर्थ है. इनकी इस स्थिति को देख मदद करने का विचार आया और इसी के चलते कन्यादान हमारा स्वाभिमान  नाम से हमने एक मुहिम शुरू की जिससे  गरीब परिवार की बेटियों की शादी में मदद की शुरुआत की।

    मुखिया इम्तेयाज अहमद बताते हैं कि ऐसे परिवारों की सूचना हमें स्थानीय लोगों के सहयोग से ही मिलती है और उनके बारे में जानकारी प्राप्त कर उनकी बेटी की शादी संपन्न करवाई जाती है।
    अब तक इस साल 50 से ज्यादा बेटियो की शादी में मदद कर चुके है। आसपास के ग्रामीणों के अनुसार इम्तेयाज अहमद मुखिया न बने थे तभी वो ग़रीब परिवार वालो को मदद करते हुए आएं हैं। अबतक मदद के रूप में कन्यादान की सामग्री, साड़ियां, चांदी की पाजेब बिछिया, नाक की बाली, बारातियों की दावत के लिए राशन , सब्जी , स्टील की गैस, पंखा, तोशक रजाई, प्रेस, स्टील की टंकी, बेडशीट, टॉवल, श्रृंगार का सामान, स्टील के बर्तन और नगद राशि भी दिया।

  • बाइक सवार ने एक वृद्ध व्यक्ति को मारा टक्कर, चिकित्सक ने किया रेफर

    बाइक सवार ने एक वृद्ध व्यक्ति को मारा टक्कर, चिकित्सक ने किया रेफर


    कोंच। गया गोह मुख्य मार्ग पर स्थित अहियापुर पाली के बीच बाइक सवार ने एक वृद्ध व्यक्ति को देर रात टक्कर मार दिया जिससे घायल वृद्ध व्यक्ति को भाजपा नेता ने अस्पताल पहुंचाया और चिकित्सक ने रेफर कर दिया। प्राप्त जानकारी अनुसार भाजपा कोंच मंडल दक्षिणी के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह गया से वापस लौट रहे थे तो अहियापुर और पाली के बीच में एक वृद्ध व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा हुआ था उसके बगल में क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल भी थी। जो किसी अज्ञात बाइक सवार व्यक्ति टक्कर मारकर भाग गया था। गंभीर रूप से घायल वृद्ध व्यक्ति के हालत देखने के बाद धीरे धीरे लोगों की भीड़ जुट गई। भाजपा अध्यक्ष ने स्थानीय थाना को फोन कर सूचना दिया उसके बाद पुलिस को आने से पहले अध्यक्ष ने ग्रामीणों के सहयोग से घायल वृद्ध व्यक्ति को टेंपू से सी एच सी हॉस्पिटल लाया जहां चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज गया रेफर कर दिया। समाचार लिखे जाने तक अज्ञात वृद्ध की पहचान नहीं हो पाया है।

    महताब अंसारी ,कोंच

  • गया में भीषण चोरी की घटना: चोरों ने बंद घर से तेरह लाख कैश सहित तीस लाख की संपति की चोरी

    गया में भीषण चोरी की घटना: चोरों ने बंद घर से तेरह लाख कैश सहित तीस लाख की संपति की चोरी

    अजीत कुमार ,बेलागंज

    बेलागंज: बुधवार की रात स्थानीय थाना क्षेत्र के नेहालपुर गांव में एक बंद घर से अज्ञात चोरों ने लगभग तेरह लाख कैश सहित लगभग तीस लाख से अधिक की संपति चोरी करने में सफल हो गया। घटना की सूचना के बाद घर पहुंचे गृहस्वामी और उसका पूरा परिवार सदमे में हैं। पीड़ित गृहस्वामी ने घटना के संबंध में बेलागंज थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं घटना के सूचना के बाद मौके पर पहुंची बेलागंज थाना की पुलिस ने डॉग स्क्वायड के मदद से घटना का उद्भेदन करने का प्रयास किया मगर कोई सफलता नहीं मिली।

    घटना के संबंध में पीड़ित गृहस्वामी बालमुकुंद शर्मा ने बताया कि दो दिन पूर्व अपनी बड़ी बेटी के गृहप्रवेश समारोह में शामिल होने रांची चला गया था। गुरुवार की अहले सुबह लगभग दो बजे ग्रामीणों से सूचना मिली कि आपके घर में चोरी हो गया है। जब घर पहुंचा तो घर का सारा सामान यत्र तत्र बिखरा पड़ा था। बक्सा का ताला तोड़कर उसमें रखा कैश, सभी जेवरात और बेस्किमती कपड़ो से भरा दो ट्रॉली बैग गायब था। पीड़ित ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व एक 709 ट्रक का बिक्री किया था और अगले सप्ताह में एक ट्रक खरीदने का प्लान था। तत्काल पैसा का जरूरत होने के कारण कैश को बैंक में नही रखा गया था। वहीं दो शादीशुदा बेटियों का सारा गहना यहीं रखा था। जिसका किम्मत लगभग बीस लाख रुपया था। साथ हीं बेस्किमती कपड़ो से भरा दो ट्रॉली बैग अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई। घटना की सूचना ग्रामीणों को बुधवार की रात लगभग एक बजे हीं हो गई थी। जिसके बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस और गृहस्वामी को दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची बेलागंज थाना की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डॉग स्क्वायड की टीम बुलाकर घटना के उद्भादन का प्रयास किया। मगर कोई सफलता नहीं मिली। थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया है। डॉग स्क्वायड की टीम बुलाकर भी छानबीन की गई है। पीड़ित गृहस्वामी के द्वारा दिए गए आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए पुलिस आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • गया में अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर पेट्रोल पंप मेनेजर से लूटे 72 हजार रुपया

    गया में अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर पेट्रोल पंप मेनेजर से लूटे 72 हजार रुपया

    अजीत कुमार ,बेलागंज

    बीती रात एनएच 83 पर रिसौद मोड़ के समीप पल्सर सवार अपराधियों ने पार्थ सारथी पेट्रोल पंप के मैनेजर से हथियार के बल पर 72 हजार रूपया छीन लिया। पीड़ित पेट्रोल पंप के मैनेजर ने घटना के संबंध में बेलागंज थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। घटना के संबंध में पीड़ित मैनेजर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव निवासी मधुकर कुमार ने थाना में दिए आवेदन में उल्लेख किया है कि मंगलवार की रात लगभग दस बजे पंप का सेल लेकर अपने निवास चाकंद स्टेशन बाजार जा रहा था।

    पेट्रोल पंप

    उसी दौरान रिसौद मोड़ के समीप पल्सर सवार तीन अपराधियों ने ओवरटेक कर मेरा गाड़ी रुकवाया और मेरे साथ बिना कुछ बोले मारपीट करने लगा। जब मैने पूछा तो पिस्तौल के बाल पर मुझे कब्जा कर मेरे बाईक के डिकी को तोड़कर उसमें रखा पंप के सेल का 72 हजार रूपया निकाल लिया। जाते जाते अपराधियों ने मेरा मोबाईल और मेरे बाईक का चाबी भी लेते गया। जिसके बाद मैं किसी तरह जख्मी हालत में अपने बाईक को घसीटते हुए पेट्रोल पंप पर लौटे और पंप के मालिक और स्थानीय पुलिस को सूचना दी। घटना के संबंध में थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पंप के मैनेजर मधुकर कुमार के द्वारा दिए गए आवेदन पर अज्ञात बाईक सवार अपराधियों पर मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।