Blog

  • कोंच में मस्जिद का रखा गया संग- ए- बुनियाद

    कोंच में मस्जिद का रखा गया संग- ए- बुनियाद

    रिपोर्ट – महताब अंसारी ,कोंच

    कोंच। प्रखंड के ढिबरी गांव में गुरुवार को मस्जिद निर्माण को लेकर संग- ए- बुनियाद रखा गया जिसमें दर्जनों लोग शामिल हुए।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम ढिबरी निवासी समशुद्दीन अंसारी ने मस्जिद एवम् मदरसा के लिए पांच कट्ठा जमीन दान में दिया है। इससे पूर्व आम मुस्लिम समाज के तत्वावधान में जलसे का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों की ओर से तक़रीर पेश किया गया। तकरीर पेश करते हुए कहा कि दुनिया में जो कोई मस्जिद बनाने में ताउन करता है, उसे अल्लाह तआला जन्नत में महल अता फरमाता है। मस्जिद की तामीर में हिस्सा लेने वालों के लिए परवरदिगार उनका घर जन्नतुल फिरदौस में बना देता है। उन्होंने कहा की नबी ए करीम ने मस्जिद-ए-नबवी की संग ए बुनियाद रखते हुए अपना सब कुछ लगा दिया और अपने लिए कुछ नहीं रखा। जब इंसान मर जाता है तो अमल का सिलसिला बंद हो जाता है पर तीन अमल का सवाब मरने के बाद भी जारी रहता है, जिसमें नेक अमाल, सदक़ा-ए-ज़रिया व नेक औलाद शामिल है। मस्जिद की संगे बुनियाद के बाद मुल्क में अमन व सुकून की दुआ की। मौके पर समशुद्दीन अंसारी के अलावे गया करीमगंज जामा मस्जिद के इमाम मौलाना इस्माइल, कासिम साहब, हाफिज मो कलीमुद्दीन साहब, मो, मुस्ताक अंसारी, मो मुजफर आलम, साहबान अंसारी, मो इम्तियाज, मो फैजान अंसारी समेत दर्जनों लोग शामिल थे।

  • टिकारी शहर में सड़कों पर हो रहा है गिट्टी-छरी और बालू का व्यवसाय

    टिकारी शहर में सड़कों पर हो रहा है गिट्टी-छरी और बालू का व्यवसाय

    बाइक व साइकिल सवार हो रहे हैं दुर्घटना का शिकार

    टिकारी संवाददाता: टिकारी: पूरे शहर में खाली सड़कें व्यवसाय का केंद्र और आम राहगीरों, साइकिल व बाइक चालकों के लिए दुर्घटना प्वाइंट बना है। स्थानीय नगर प्रशासन की लापरवाही से शहर में जगह जगह सड़क पर गिट्टी, स्टोन चिप्स और बालू का अवैध कारोबार हो रहा है। इसके अलावे संवेदकों और मकान निर्माताओं के भवन निर्माण सामग्री रखे रहने के कारण आम राहगीरों का सड़क दुर्घटना का स्थान बन गया है। आने जाने के क्रम में प्रति दिन कंही न कंही और कोई न कोई सड़क पर फैले बालू व गिट्टी पर फिसलकर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। नागरिकों को जरूरी सुविधा मुहैया कराने वाली नगर प्रशासन इस मामले में पूरी तरह बेखबर और लापरवाह है।

    नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत पंचदेवता, बहेलिया विगहा, अंदर किला, जयनंदन विगहा, देवधरपुर, बेल्हड़िया, रानीगंज, वैध विगहा, सलेमपुर आदि जगहों में सड़क पर खुलेआम गिट्टी-छरी का दुकान चल रहा है। नगर प्रशासन द्वारा आज तक सरकारी राजस्व का नुकसान पहुंचाने और अवैध कारोबार करने वालों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नही की गई है। ऐसे कारोबारी अपने लाभ के लिए जनहित को प्रभावित और दुर्घटना आमंत्रण के कारण बनकर प्रशासन को चुनौती पेश कर रहे हैं। प्रशासन का अगर यही रवैया रहा तो सड़क पर आमलोगों का चलना मुश्किल हो जाएगा।

  • टिकारी अस्पताल में मरीजों को शीघ्र मिलेगी अल्ट्रासाउंड की सुविधा

    टिकारी अस्पताल में मरीजों को शीघ्र मिलेगी अल्ट्रासाउंड की सुविधा

    राज्य स्वास्थ्य समिति से अस्पताल को मिला मशीन

    टिकारी संवाददाता: अनुमंडलीय अस्पताल, टिकारी में इलाज कराने वाले मरीजों को जल्द अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा मिलेगी। अस्पताल में गुरुवार को अल्ट्रासाउण्ड जांच के लिए मशीन उपलब्ध करा दिया गया है। 15 से 20 दिनों में मशीन को इस्टॉल करने की प्रक्रिया पूरी किये जाने की उम्मीद है। टिकारी विधायक डॉ. अनिल कुमार ने विधानसभा में तारंकित सवाल के जवाब में स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव ने टिकारी अनुमंडलीय अस्पताल में अल्ट्रासाउण्ड जांच के लिए मशीन दो माह के भीतर लगाये जाने की बात कही थी। राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार के कार्यपालक निदेशक ने गया के सिविल सर्जन को पत्र लिखकर कहा था कि अनुमंडलीय अस्पताल, टिकारी में रेडियोलॉजिस्ट की पदस्थापना हो चुकी है। संबंधित रेडियोलॉजिस्ट को पीसी एंड पीएनडीटी से संबंधित प्रमाण पत्र निर्गत करते हुए इसकी सूचना राज्य स्वास्थ्य समिति प्रोक्योंमेंट कोषांग को देने का निर्देश दिया गया है।

    ताकि बीएमएसआईसीएल पटना के माध्यम से अल्ट्रासाउंड मशीन का अधिष्ठापन अनुमंडलीय अस्पताल टिकारी में किया जा सके।
    रोहतास जिले की अनुमंडलीय अस्पतला, विक्रमगंज से अल्ट्रासाउंड मशीन भेजा गया गया है। राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार के कार्यपालक निदेशक के निर्देश के बाद मशीन टिकारी अनुमंडलीय अस्पताल को उपलब्ध कराया गया है। मालूम हो कि टिकारी में पूर्व में अल्ट्रासाउण्ड मशीन उपलब्ध करायी गई थी। उस समय रेडियोलॉजिस्ट की पदस्थापना नहीं रहने की वजह से मशीन को बाद में मुजफ्फरपुर भेज दिया गया था। अल्ट्रासाउण्ड जांच के लिए टिकारी के लोगों को निजी जांच घर जाना पड़ रहा है। इससे उन्हें आर्थिक के साथ-साथ कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

  • पेयजल संकट को लेकर समीक्षा बैठक में पीएचईडी के कार्य पर सवाल, कई वार्डों में नलजल योजना बंद

    पेयजल संकट को लेकर समीक्षा बैठक में पीएचईडी के कार्य पर सवाल, कई वार्डों में नलजल योजना बंद

    टिकारी संवाददाता: प्रखण्ड कार्यालय के सभागार में गुरुवार को पेयजल संकट और नल जल योजना के कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। बीपीआरओ सौरभ कुमार की अध्यक्षता में मुखिया, पंचायत समिति सदस्य आदि के साथ आयोजित बैठक में पीएचईडी के कार्यों पर सवाल खड़ा किया गया। जिला परिषद सदस्य सुरेश प्रसाद यादव ने क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर नल जल योजना का संचालन सुचारू करने और बिगड़े हैंडपंप की बनाने की मांग की। वंही शिवनगर पंचायत के मुखिया सुबोध सिंह ने पंचानपुर, मुखिया रामजी शर्मा ने संडा, जितेंद्र कुमार ने मुसी के अलावे चैता, लाव, रूपसपुर, केसपा पंचायत के मुखिया ने पीएचईडी द्वारा संचालित नल जल की समस्या गिनाई। कई जगहों पर योजना बंद रहने की भी शिकायत की। बीपीआरओ सौरभ कुमार ने बताया कि बैठक में जन प्रतिनिधियों की शिकायतें सूचीबद्ध करते हुए एसडीओ को रिपोर्ट सौंपा गया है। बैठक में उप प्रमुख गया दत्त शर्मा, मुखिया आशुतोष मिश्र, पुष्पेंद्र कुमार ठाकुर, अरविंद कुमार सिंह, योगेंद्र यादव, बुलबुल शर्मा, अमिताभ कुमार आदि अधिकांश मुखिया, प्रतिनिधि व पंसस उपस्थित थे।

  • अतरी थाना क्षेत्र के खीरी जंगल में पेड़ से लटका मिला अधेड़ की शव जांच में जुटी पुलिस

    अतरी थाना क्षेत्र के खीरी जंगल में पेड़ से लटका मिला अधेड़ की शव जांच में जुटी पुलिस

    📷 वीडियो

    अतरी थाना क्षेत्र खीरी जंगल में गुरुवार की सुबह ग्रामीणों ने पेड़ से लटका हुआ एक अधेड़ का शव देखा। जिसके बाद ग्रामीणों ने अतरी थाना के पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को उतारकर जमीन पर रखा और ग्रामीणों को पहचानने को कहा। जिसके बाद ग्रामीणों ने साइड पर गांव निवासी भुंदर मांझी के रूप में पहचान की। पहचान के बाद उसके पुत्र छोटे मांझी को घटना स्थल पर बुलाया गया। छोटे मांझी ने बताया की घर में गुस्सा किया था। इसी बात को लेकर वह आत्महत्या कर लिया है किसी के हम लोग कोई झगड़ा नहीं है मृतक के पुत्र के लिखित आवेदन के बाद थाना अध्यक्ष ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज गया भेजा। इस संबंध में थाना अध्यक्ष दिवाकर कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि साइड पर गांव निवासी भुंदर मांझी फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था । शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज गया भेजा गया है। इस मामले में यूडी केस किया गया है।

  • बाघ के खाल बरामदगी मामले में एफआईआर दर्ज, पकड़े गए दोनो आरोपी तस्कर भेजे गए जेल

    बाघ के खाल बरामदगी मामले में एफआईआर दर्ज, पकड़े गए दोनो आरोपी तस्कर भेजे गए जेल

    टिकारी संवाददाता: बाघ की खाल बरामदगी मामले में पकड़े गए टिकारी के दोनों तस्करों डुमरसन के अभिनव आनंद और अंदर किला के कुंदन कुमार पर वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के तहत केस दर्ज किया गया है। बाघ की खाल के व्यापार करने के आरोप में दोनों को जेल भेज दिया गया है। केस की अनुसंधान की जिम्मेवारी वन विभाग के प्रक्षेत्र पदाधिकारी महेश प्रसाद को दी गई है। गया के वन प्रमंडल पदाधिकारी राजीव रंजन ने बताया कि राष्ट्रीय एजेंसी वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो (डब्लूसीसीबी) के इंस्पेक्टर ने सूचना दी थी कि गया में बाघ की खाल का सौदा होने वाला है। इंटेलिजेंस रिपोर्ट मिलने के बाद एक टीम का गठन किया गया। टीम में जिला पुलिस की तकनीकी सेल, पुलिस बल, एसएसबी और वन विभाग के अधिकारी के अलावा डब्लूसीसीबी के इंस्पेक्टर शामिल थे। बुधवार की दोपहर टीम ब्लॉक मोड़ के पास पहुंची तो ऑल्टो कार में सवार लोग पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने कार सवार दो लोग को पकड़ा और पूछताछ के बाद अंदर किला से काले रंग के बैग में छिपाकर रखे गए बाघ की खाल को बरामद किया गया।

  • अवैध नर्सिंग होम की जांच से संचालकों में हड़कंप

    अवैध नर्सिंग होम की जांच से संचालकों में हड़कंप

    टिकारी संवाददाता: पीएचसी और अनुमंडल अस्पताल की टीम ने बुधवार को टिकारी क्षेत्र में संचालित अवैध नर्सिंग होम की जांच की। जांच की सूचना के बाद अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम संचालकों के हड़कम्प मच गया। टीम ने सर्वप्रथम पिछले माह बहेलिया विगहा में संचालित एक नर्सिंग होम में गर्भापात के दौरान महिला की मौत पर संज्ञान लेते हुए सिविल सर्जन ने अवैध नर्सिंग होम की जांच का आदेश दिया था, उसकी जांच शुरू की। लेकिन जांच के दौरान उक्त नर्सिंग होम बन्द और उसका बोर्ड गायब पाया गया। इसके बाद बगल में ही संचालित एक अन्य दुर्गा अस्पताल की जांच की। जंहा बोर्ड पर बिना डिग्री के डाक्टर और विभिन्न तरह के आपरेशन का रेट लिस्ट अंकित था। जांच के दौरान एक महिला मरीज भी भर्ती पाई गई। जांच टीम का नेतृत्व कर रहे डॉ अशोक कुमार निराला ने संचालक को तत्काल अस्पताल बन्द करने की चेतावनी के साथ डाक्टर और अस्पताल का कागजात प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।

  • टिकारी से बरामद हुआ बाघ का खाल, तस्करी की आशंका

    टिकारी से बरामद हुआ बाघ का खाल, तस्करी की आशंका

    टिकारी संवाददाता: वन विभाग, गया की टीम ने गया पुलिस के टेक्निकल सेल एवं वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो के जॉइंट ऑपरेशन में बाघ का बड़ा खाल बरामद करने में कामयाबी हासिल की है। साथ ही टीम ने जंगली जानवरों के खाल की तस्करी में संलिप्तता की आशंका के आधार पर दो संदिग्ध तस्कर को हिरासत के लेकर पूछताछ कर रही है। इनके पास से एक आल्टो कार भी बरामद किया गया है। वन विभाग की उक्त कार्रवाई टिकारी के अंदर किला, पंचानपुर, सिंघापुर, कालेज मोड़ आदि जगहों पर की गई है। टीम अधिकारियों के अनुसार तस्करी के इस खेल में संलिप्त एक महिला की तलाश है। जो पूरे मामले का मास्टर माइंड बताया जाता है।

    दो संदिग्ध से हिरासत में पूछताछ जारी, एक आल्टो कार भी बरामद

    सशस्त्र सीमा बल 29 वी वाहिनी के कमांडेंट एच. के गुप्ता एवं डी.एफ.ओ राजीव रंजन कुमार के निर्देश पर सशस्त्र सीमा बल इ कंपनी बीबीपेसरा, फॉरेस्ट डिपार्टमेंट गया, वन्य प्राणी नियंत्रण ब्यूरो कोलकाता, एवं बिहार पुलिस थाना टिकारी के संयुक्त ऑपरेशन में टिकारी ब्लॉक रोड से एक अल्टो कार से तस्कर के साथ बाघ की खाल बरामद की गई है। वन्य प्राणी नियंत्रण ब्यूरो कोलकाता से मिली आसूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। खबर थी कि कोई व्यक्ति बाघ की खाल की डिलीवरी टिकारी थाना क्षेत्र में करने वाला है। इसी के आधार पर संयुक्त टीम अपना जाल बिछाकर तस्कर को रंगे हाथ पकड़ने में कामयाब हासिल की। एस.एस. वी पेसरा के सहायक कमांडेंट रामवीर कुमार ने बताया कि वन विभाग गया के साथ यह सफल ऑपरेशन किया गया है जिसकी निगरानी कमांडेंट 29 वी वाहिनी एवं डीएफओ गया द्वारा की जा रही थी। टिकारी का रहने वाला तस्कर कुंदन कुमार अपने साथियों के साथ मिलकर इसे अंजाम दे रहा था। तस्कर के ऊपर वन्य प्राणी सुरक्षा अधिनियम 1972 के तहत फॉरेस्ट ऑफिस गया में मामला दर्ज किया गया है।

  • सड़क किनारे पोल से टकराया बाइक, चालक की मौत,  स्पीड ब्रेकर बना दुर्घटना का कारण

    सड़क किनारे पोल से टकराया बाइक, चालक की मौत, स्पीड ब्रेकर बना दुर्घटना का कारण

    टिकारी संवाददाता: पंचानपुर-गया मुख्य मार्ग में सेंट्रल यूनिवर्सिटी द्वार के समीप बुधवार की सुबह एक बाइक स्पीड ब्रेकर से टकराकर अनियन्त्रित होकर सड़क किनारे बिजली के पोल से जा टकराई। जिसमे बाइक चालक को हेलमेट पहने सर में गहरा चोट लगने के कारण मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना के बाद स्थल पर ओपी अध्यक्ष राम राज सिंह के नेतृत्व में पहुंची पंचानपुर ओपी की पुलिस ने घटना के कारणों की पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कालेज एवं अस्पताल गया भेज दिया। बाइक चालक के पैकेट से मिले पैन कार्ड, आधार कार्ड एवं ड्राइविंग लाइसेंस के आधार पर मृतक की पहचान दुलहिन बाजार, पटना अन्तर्गत डोरवा मठिया के रहने वाले टिंकू कुमार के रूप में हुई है। ओपी अध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। दुर्घनाग्रस्त बाइक को पुलिस अपने कब्जे में ले ली है। शिकायत पत्र प्राप्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार सड़क पर बना स्पीड ब्रेकर इस हादसे का मुख्य कारण बताया जा रहा है। स्पीड ब्रेकर से टकराने के बाद बाइक अनियंत्रित होकर जम्प कर गया और बिजली के पोल से चालक का सर जा टकराया। टक्कर इतना जबरदस्त था कि हेलमेट के बाद भी चालक के सर के अगले हिस्सा में गहरा चोट लगने के कारण दर्दनाक मौत हो गयी।

  • महिला को जिंदा जलाने के मामले का आरोपी हुआ गिरफ्तार, जाने क्या था पूरा मामला

    महिला को जिंदा जलाने के मामले का आरोपी हुआ गिरफ्तार, जाने क्या था पूरा मामला

    रिपोर्ट : दिवाकर मिश्रा ,डुमरिया

    गिरफ्तार आरोपी

    डुमरिया प्रखंड के मैगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सेवरा पंचायत के पचमाह में बीते 5 नवंबर को घटित चर्चित डायन हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त चंद्रेदेव भुइयां समेत एक महिला किस्मतीया देवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।बताया जाता है कि झगड़ा के मुख्य कारण में इनका एक पुत्र था। जिसकी किसी कारणवश मृत्यु हो गई थी। इसी को लेकर चंद्रदेव भुइयां ने रीता देवी पर पुत्र को मारने का आरोप लगाकर डायन बताया था। इसी के बाद एक सभा बुलाई जिसमे विवाद बढ़ा और बेकाबू भीड़ ने महिला को जिंदा जला दिया और रखे कागजात समेट अनाज और घर को भी जला डाला। आज पुलिस ने मुख्य अभियुक्त को गिरफ़्तार कर न्यायालय भेज दीया है। इसके साथ इमामगँज डीएसपी मनोज राम ने बताया सात अन्य लोगो को लेकर गया सिटी एसपी द्वारा जांच चल रही है। मृतक रीता देवी के परिजनो का कहना है कि बाकी बचे अभियूक्त को भी जांच कर गिरफ्तार की जाए।