गया में सड़क हादसे के बाद पिकअप वैन में लगाई आग, तीन युवक घायल

Deobarat Mandal

देवब्रत मंडल

image editor output image 406175018 17806399708973941400337104333440 गया में सड़क हादसे के बाद पिकअप वैन में लगाई आग, तीन युवक घायल


गया, 5 जून। गया शहर के रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कटारी हिल रोड स्थित पाम गार्डन के समीप गुरुवार देर रात एक सड़क हादसे के बाद लोगों ने आक्रोश में पिकअप वैन में आग लगा दी। हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार पिकअप वैन ने एक बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में आक्रोश फैल गया। इसी दौरान कुछ लोगों ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वैन में आग लगा दी। देखते ही देखते वाहन धू-धू कर जलने लगा। आग लगने से कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

image editor output image 408945581 17806399915255951850602670032913 गया में सड़क हादसे के बाद पिकअप वैन में लगाई आग, तीन युवक घायल


घटना की सूचना मिलते ही रामपुर थाना पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग पर काबू पाया, जबकि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया।
पुलिस ने बताया कि घायल युवकों का इलाज चल रहा है। वहीं सड़क दुर्घटना और आगजनी की घटना को लेकर जांच शुरू कर दी गई है। वाहन चालक की पहचान और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *