दुःखद:आरपीएफ पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक भीषण दुर्घटना के हुए शिकार, बीएचयू रेफर

Deobarat Mandal

देवब्रत मंडल

image editor output image 923883187 17842616273835700034588698402566 दुःखद:आरपीएफ पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक भीषण दुर्घटना के हुए शिकार, बीएचयू रेफर
घायल इंस्पेक्टर जीएस राणा

पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल के दिलदारनगर रेलवे स्टेशन के आरपीएफ पोस्ट प्रभारी दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण के बाद बेहतर चिकित्सीय सुविधा के लिए बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। दिलदारनगर, गाजीपुर जिला, उत्तर प्रदेश के अंतर्गत हावड़ा-दिल्ली मेन लाइन का एक प्रमुख रेलवे स्टेशन है।
यहां के रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक जी. एस. राणा की सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली है।
जिन्हें गंभीर हालत में स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। बताया गया कि गणेश सिंह राणा(जी. एस. राणा) को पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला संयुक्त चिकित्सालय, चंदौली(यूपी) के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है।

image editor output image 922959666 17842616876766550630651298875070 दुःखद:आरपीएफ पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक भीषण दुर्घटना के हुए शिकार, बीएचयू रेफर
क्षतिग्रस्त वाहन


जिस चारपहिया वाहन से श्री राणा जा रहे थे उसका रेजिस्ट्रेशन नंबर BR/31Z/0729 है जो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। किस वाहन से इनके वाहन में टक्कर हुई है इसका पता नहीं चल पाया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। यह घटना गुरुवार की रात करीब 21:30 की बताई जा रही है। घटनास्थल कंदवा थाना क्षेत्र में हुई बताई जा रही है। चिकित्सक ने घायल श्री राणा का x-ray करवाया। जिसकी रिपोर्ट के अनुसार बाएं हाथ और बाएं हाथ की केहुनी(elbow) में गहरी चोट आई है। CT scan भी करवाया गया है। चिकित्सक ने यहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर के लिए देर रात रेफर कर दिया है। चिकित्सक के अनुसार श्री राणा जिस वक्त अस्पताल पहुंचे थे तो इनका बीपी, पल्स रेट और एसपीओ-2 नार्मल था।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *