गया। बिहार दिवस के अवसर पर शनिवार को किलकारी बिहार बाल भवन में दो दिवसीय अंतर-प्रमंडलीय किलकारी कराटे चैंपियनशिप एवं बेल्ट टेस्ट का भव्य शुभारंभ हुआ। इस आयोजन में 9 प्रमंडलों के अलावा गया के विभिन्न स्कूलों के प्रतिभागियों ने भाग लिया।
उद्घाटन समारोह में प्रतिष्ठित अतिथियों की उपस्थिति
कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि दिल्ली से कराटे कोच गौरव मिगलानी, गया एथलेटिक्स कोच मुना कुमार सिंह, गया वॉलीबॉल कोच राजेंद्र कुमार वर्मा, गया कराटे कोच गोपाल कुमार गुप्ता, प्रमंडल कार्यक्रम समन्वयक राजीव रंजन श्रीवास्तव, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी अनुभवी सिन्हा, सहायक लेखा पदाधिकारी गुड़िया कुमारी, प्रमंडल रिसोर्स पर्सन महमूद आलम एवं वरिष्ठ पत्रकार रूपक सिन्हा मौजूद रहे।
किलकारी के बच्चों ने अपने कला-प्रदर्शन से अतिथियों का स्वागत किया। संगीत प्रशिक्षक दिनेश कुमार मौअर और संदीप कुमार सिंह के निर्देशन में गणेश वंदना एवं स्वागत गान प्रस्तुत किया गया। वहीं, नृत्य प्रशिक्षक गौतम कुमार गोलू के मार्गदर्शन में बच्चों ने शुभ स्वागतम नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। इस अवसर पर बच्चों द्वारा बनाई गई रंग-बिरंगी चित्रकलाओं को अतिथियों को उपहारस्वरूप भेंट किया गया।
प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों के प्रशिक्षकों की भागीदारी
इस कराटे प्रतियोगिता में दरभंगा, भागलपुर, सारण (छपरा), पटना, गया, नवादा सहित विभिन्न जिलों के प्रशिक्षकों ने भाग लिया। प्रमुख प्रशिक्षकों में रश्मि कुमारी (दरभंगा), अचल कुमारी (भागलपुर), लता कुमारी (भागलपुर), अखिल कुमार (सारण छपरा), कन्हैया कुमार (पटना), बेला कुमारी (पटना), गोविंद कुमार (गया), अखिलेश्वर राय (गया), पंकज (गया), चंचल कुमारी (गया), अर्पणा सिंह (चांद चौराहा), सत्येंद्र कुमार सिंह (मानपुर), सुप्रिया कुमारी (शांति इंडिया, बोधगया), दिलीप कुमार यादव (एंजेल दिल्ली पब्लिक स्कूल), राजू कुमार (सिद्धार्थ फ्री चिल्ड्रन एजुकेशन सेंटर, बोधगया), शैलेश कुमार (संत जोसेफ स्कूल, नवादा) आदि शामिल रहे।
बालक वर्ग कराटे प्रतियोगिता के विजेता
शनिवार को बालक वर्ग की कराटे प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विजेताओं को प्रमंडल कार्यक्रम की ओर से मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विजेता सूची:
- 8-9 वर्ष:
- प्रथम – विशु राज (पटना)
- द्वितीय – समर्थ कुमार (गया)
- तृतीय – अभिनव आर्य व रिशकन आर्य (पटना)
- 10 वर्ष:
- प्रथम – आरव कुमार (पटना)
- द्वितीय – रुद्र कुमार (पटना)
- तृतीय – ओम जी राय व आदित्य कुमार (गया)
- 11 वर्ष:
- प्रथम – चंदन वर्मा (पटना)
- द्वितीय – अमन कुमार (पटना)
- तृतीय – शौर्य आनंद व केशव कुमार
- 12 वर्ष:
- प्रथम – आयुष कुमार (पटना)
- द्वितीय – यशराज
- तृतीय – प्रियांशु राज (भागलपुर) व शिवेंद्र कुमार (दरभंगा)
- 13 वर्ष:
- प्रथम – सत्यम कुमार (पटना)
- द्वितीय – ओम कुमार (भागलपुर)
- तृतीय – मोहम्मद आदिल (गया) व करण कुमार (भागलपुर)
- 14 वर्ष:
- प्रथम – सौरभ कुमार (पटना)
- द्वितीय – कुंदन कुमार (पटना)
- तृतीय – चमन कुमार (भागलपुर) व मोहित कुमार (गया)
- 15 वर्ष:
- प्रथम – दीपक कुमार
- द्वितीय – अमित कुमार व अभिषेक कुमार
- तृतीय – अजीत राज
- 16 वर्ष:
- प्रथम – विवेक कुमार (गया)
- द्वितीय – रोहित कुमार (पटना)
- तृतीय – आतिश (गया) व सूरज कुमार (दरभंगा)
रविवार को बालिका वर्ग की होगी प्रतियोगिता
आयोजन का दूसरा दिन रविवार को बालिका वर्ग की कराटे प्रतियोगिता के लिए निर्धारित किया गया है, जो सुबह 11 बजे से प्रारंभ होगी।
इस सफल आयोजन के लिए किलकारी के सभी प्रशिक्षकों एवं अतिथियों ने बच्चों को ढेरों शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया।