
गया जी के मगध मेडिकल थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। घटना की सूचना मिलते ही थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मगध मेडिकल थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका शादी शुदा है। जिसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। फिलहाल घटना के पीछे की असली वजह क्या है। इसकी जांच की जा रही है।
मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल परिसर में स्थित पोस्टमार्टम हाउस के आसपास मृतका के परिजन और कई लोग पहुंच गए हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के रेहुआ गांव की रहने वाली है। मामले की जांच की जा रही है।
इधर सूत्रों के हवाले से जानकारी प्राप्त हो रही है कि मृतका की दो साल पहले ही शादी हुई थी। जिसने कमरे में दुपट्टे से फांस बनाकर खुदकुशी कर ली है। पोस्टमार्टम हाउस के पास काफी भीड़ जमा हो गई है।
